लगभग दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म भुल भुलैया 3 दीवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ क्लैश हुआ था। अब हॉरर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की। नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टा पेज…
Month: December 2024
एशियाड स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हिमा दास पर 16 माह का प्रतिबंध, आखिर क्या है मामला
जकार्ता एशियाई खेलों में दो स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली देश की स्टार एथलीट हिमा दास पर व्हेयर अबाउट फेल्योर (टेस्ट के लिए ठिकाने का पता नहीं बताना) के लिए 16 माह का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर यह प्रतिबंध 22 जुलाई, 2023 से लगाया गया है। विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) और राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने हिमा पर मामले के आपसी समाधान समझौते के तहत यह प्रतिबंध लगाया है। वरना उन पर दो वर्ष का भी प्रतिबंध लग सकता था। हालांकि इस प्रतिबंध की अवधि इस…
क्रिकेट के बाद संगीत की दुनिया में लसिथ मलिंगा ने रखा कदम, गायक बने
श्री लंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. अपनी घातक यॉर्कर गेंदों से उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. मलिंगा के खिलाफ खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था. हालांकि, अब वे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके साथ ही, अब मलिंगा ने संगीत की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है और अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. उनका एक गाना जल्द ही…
इस्राइली हमले में गाजा में 10 की मौत, दर्जनों घायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हनुक्का की चमक सभी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं। बता दें कि हनुक्का, यहूदी धर्म का एक त्योहार है जिसे ‘रोशनी का त्योहार’ या ‘यहूदी क्रिसमस’ भी कहा जाता है। यह त्योहार आमतौर पर दिसंबर के महीने में आठ दिनों तक मनाया जाता है। यह त्योहार 200 ईसा पूर्व…
अखिलेश यादव बोले: जंगलराज में बदल गया है यूपी, पुलिस हिरासत में मौत हो जाना आम बात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज जंगलराज में बदल चुका है। कानून व्यवस्था तार-तार है। मुख्यमंत्री के तमाम बड़े-बड़े दावों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं-बच्चियों को रोज अपमानित होना पड़ रहा है। पुलिस थानों में भी भ्रष्टाचार, बलात्कार का बोलबाला है। पुलिस हिरासत में मौतों में प्रदेश अव्वल नम्बर पर हो गया है। सत्ता में आते ही दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश से बाहर चले जाएंगे।…
कासगंज :भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया कार्यक्रम।
कासगंज: सुशासन दिवस के अवसर पर मा. रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी व मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण चलाया गया.10000 नई बहु उद्देशीय प्राथमिक समितियो के गठन के अवसर पर मा. सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से शुभारंभ की मेगा इवेंट हुआ जिसका प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में मा. विधायक गण सहित जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिला अधिकारी सहित अधिकारी गणों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा देखा और सुना गया।भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है यह जीता…
प्रयागराज :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में रोजगार मेले का होगा आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 28.12.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्धारा लगभग 300 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।…
प्रयागराज:अटल बिहारी वाजपेयी जी, की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैम्प कार्यालय पर स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो के समक्ष पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया
प्रयागराज: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी, भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैम्प कार्यालय पर स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की फोटो के समक्ष पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा सुशासन पर अपने विचार रखते हुये उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगण को साइबर फ्रॉड से बचने हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त अपराध/कुम्भ, पुलिस उपायुक्त नगर/यमुनानगर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा…
कासगंज :-जनपद न्यायालय में 05 स्थानीय अवकाश घोषित
कासगंज: जनपद न्यायालय हेतु जारी कलैण्डर वर्ष 2025 में जनपद न्यायाधीश द्वारा 05 दिवस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।प्रभारी प्रशासन/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश कासगंज ने बताया कि जनपद न्यायालय हेतु कलैण्डर वर्ष 2025 में 14 जनवरी 2025 को मकरसकांति, 15 मार्च 2025 को होली, 14 अप्रैल 2025 को डा० भीम राव अम्बेडकर जयंती, 05 सितम्बर 2025 को मिलाद उल नबी एवं 1 दिसम्बर 2025 को मेला मार्गशीष का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।उक्त के अतिरिक्त द्वितीय शनिवार व रविवार को पड़ने वाले अवकाश के एवज में भी…
कन्नौज: वाहन चालक यातायात सड़क सुरक्षा का करें पालन अरशद अली
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज कुमार एवं टी एस आई अरशद अली व अन्य यातायात कर्मियों के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मानीमऊ क्रासिंग के पास जीटी रोड पर उल्टी लेन में चलने वाले एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाया गया ।टीएस आई अरशद अली ने बताया कि उल्टी लेन में चलने वाले कार,मोटर साइकिल,डंपर आदि वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 15 वाहनों…
कन्नौज: तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसे में एक की मौत तीन घायल
कन्नौज। सड़क हादसे में कार सवार की जान चली गई तो वही तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार का कर सड़क पर इस कदर बनकर टूट पडा सड़क हादसे में कर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भर्ती कराया। समाचार मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी हिमांशु अपने दोस्तों के साथ कार में घूमने तिर्वा गया था। वहां से वापस…
कन्नौज: नीलू यादव के बचपन स्कूल को पुलिस ने किया कुर्क नोटिस किया चश्पा
कन्नौज। रेप आरोपी नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव के बचपन स्कूल पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए कुर्क कर नोटिस चस्पा कर दिया। ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कर नोटिस चस्पा किया। कन्नौज जिले के तिरवा कस्बे में नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव का बचपन स्कूल पर पुलिस ने कार्रवाई की। विद्यालय साढ़े 5 करोड़ की कीमत का है। पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही कर बसा को प्रशासक नियुक्त किया। कन्नौज जिला अधिकारी के निर्देश पर टीम विद्यालय पहुंची। 2 दिन में नवाब और…
कन्नौज: विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रीय सुशासन दिवस
हसेरन।कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर विकास खण्ड हसेरन में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर बच्चों को उनके जीवन संघर्षों से परिचय कराया। अटल जी की कविताएं बच्चों द्वारा सुनाई गयीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने बताया कि यह सप्ताह राष्ट्रीय सुशासन के रूप में मनाया जा रहा है।इस जयन्ती के बाद उनका जन्मशताब्दी वर्ष प्रारंभ हो जायेगा और वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, विकास…
कन्नौज: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
हसेरन कन्नौज । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया । कस्बा के रामलीला मैदान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। सब जूनियर की बालक वर्ग में 800 मीटर में शिवम प्रथम रहे 100 मीटर दौड़ में सनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका 800…
कन्नौज: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने कलेक्ट्रेट पहुंच दिया ज्ञापन
कन्नौज। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष इशरत खान की अध्यक्षता में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी कन्नौज को सौंपा। जिसमें 17 दिसंबर को शीतकालीन राज्यसभा के अधिवेशन के दौरान अमित शाह गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा वक्तव्य “अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता । जिसे देश ही नहीं विश्व ने देखा और सुना। गृहमंत्री का यह वक्तव्य संसद की संवैधानिक मर्यादाओं दायित्व और अनुशासन के पूर्ण विपरीत…
कन्नौज: प्याज से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्याज से ज्यादा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीती रात ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक परिचालक बाल बाल बच गए। कन्नौज जिले के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहागढ़ के पास बीती रात ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर नीचे खाई में पलट गया। ट्रक में प्याज के पैकेट लधे हुए थे। चालक परिचालक बाल बाल बच गए। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा
कन्नौज: पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर किसान सम्मान समारोह व किसान प्रर्दशनी आयोजित
कन्नौज। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किसान सम्मान समारोह- 2024 व किसान प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायिका अर्चना पाण्डेय, विधायक कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने उनके चित्र पर माल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर विभिन्न विभागो द्वारा लगायी गयी प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जनपद स्तर/ विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित कृषकों यथा- गेहूँ उत्पादन में प्रथम…
रायबरेली :डाक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर हुई अभ्रद्र टिप्पणी से आक्रोश
सलोन ब्लॉक के न्याय पंचायत आशिका बाद में आज भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर की गई टिप्पणी के संबंध में आक्रोश है सभी कांग्रेस जनो ने गांव गांव जाकर चौपाल लगाई और बाबा साहेब अंबेडकर के ऊपर किए गए टिप्पणी की निंदा की जब तक सूरज चांद रहेगा अंबेडकर जी का नाम रहेगा के नारे के साथ पूरा गांव गूंज उठा ग्राम सभा बिजवालिया न्याय पंचायत सलोन ग्राम सभा कंडी न्याय पंचायत उमरी ग्राम सभा विसाईया न्याय पंचायत ममूनी ग्राम सभा आशिक़ाबाद न्याय पंचायत आशिक़ाबाद ग्राम सभा…
कन्नौज:यूनिवर्सिटी में संगीता को एमबीए में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन
कन्नौज,(द दस्तक 24 न्यूज़) बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं है। समाज के बेटियों और बेटों को उनकी असाधारण प्रतिभा को सम्मानित करने का बीड़ा अखिल भारतीय शाक्य महासभा जनपद कन्नौज ने उठाते हुए अब तक कई बेटों और बेटियों को प्रोत्साहित किया है और विधिवत उन्हें घर-घर जाकर सम्मानित भी किया है l इसी क्रम में सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पुराभोज में यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान लाने वाली सिल्वर मेडल प्राप्त संगीता कुमारी को पंचशील पटुका ,वेज, शॉल प्रशस्ति पत्र तथा माला इत्यादि पहना कर और…
तख्तापलट के बाद बदले सीरिया के सुर, ईरान से कहा- देश में अराजकता न फैलाए
तख्तापलट के बाद सीरिया के ईरान को लेकर सुर बदलने लगे हैं। सीरिया के नए विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने ईरान को सख्त जवाब दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ईरान सीरिया में अराजकता न फैलाए। बल्कि सीरिया के लोगों की इच्छा और देश की नई सत्ता का सम्मान करे। एक्स पर किए गए पोस्ट में शिबानी ने लिखा कि ईरान को सीरिया के लोगों की इच्छा, देश की नई सत्ता और सुरक्षा का सम्मान करना चाहिए। हम ईरान को आगाह करते हैं कि वे देश…
