उपचुनाव के तारीख में बदलाव पर संसद डिंपल यादव ने करहल विधानसभा के ग्राम रठेरा में भाजपा पर साधा निशाना ?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म हो चुका है. नामांकन खत्म होने के बाद अब चुनाव प्रचार के साथ सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है. मैनपुरी की विधान सभा करहल के ग्राम रठेरा में मैनपुरी की संसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीख में हुए बदलाव को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की बीजेपी…

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव की तारीख में बदलाव, अब 13 नहीं 20 नवंबर को होगी वोटिंग ?

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कराए जाएंगे। यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर मतदान होगा। रिपोर्टर – अर्पित यादव

उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत ?

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मार्चुला इलाके के पास सोमवार को यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। बस में 55…

पीलीभीत में बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की समस्या सामने आई। जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कराया। रविवार को नई बस्ती कार्यालय, बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर, दूधिया मंदिर रोड, राजीव कॉलोनी, आवास विकास समेत कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकतर स्थानों पर फाॅल्ट के कारण दिक्कत आई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर कटौती हुई। फाॅल्ट की दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।

पीलीभीत में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों पर मकान मालिक ने चलाई गोलियां ?

घर में चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशाें पर मकान मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चलाईं। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। सूचना पर कुछ देर बाद ही एएसपी, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात करीब दो बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में हुई। मोहल्ले के रहने वाले महेश पटेल ने बताया…

पीलीभीत में शिकायत के बाद माना प्रेमी, निकाह के लिए हुआ राजी

पुलिस से शिकायत करने पर अंतत: प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया, जिस पर लड़की के परिवार वालों ने भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका से उसका निकाह हो गया। प्रेम प्रसंग का मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का एक युवक से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। दोनों में अक्सर मोबाइल पर बात होती थी और मिलना जुलना भी होता था। शनिवार युवती…

मैनपुरी में कार को लेकर हुआ विवाद ?

मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है सपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान जुड़ेंगे…कटेंगे पर सियासी खींचतान तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान बंटोगे तो कटोगे को इतिहास का सबसे खराब नारा करार दिया था। इसके जवाब में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा वोट के लिए जेहादियों का समर्थन करती है। बसपा सुप्रीमो मायावती समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर चुके हैं। प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 दिन ही बचे हैं। इस दौरान जनता की…

झारखंड में कांग्रेस-सोरेन को अखिलेश यादव ने दिया झटका, 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई टेंशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग में एक भी सीट सपा को नहीं दी। इससे पहले महाराष्ट्र में भी सपा खाली हाथ रही थी। इंडिया गठबंधन की ओर से एक भी सीट नहीं मिलने पर अखिलेश यादव ने झारखंड में बड़ा खेल खेलते हुए 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा की ओर से पहले चरण के चुनाव के लिए 11 और दूसरे के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। सपा नेताओं ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन की ओर से उचित सम्मान…

भूल भुलैया 3: डर के साथ जबरदस्त कॉमेडी का डोज, साथ में एक सरप्राइज भी ?

यह पूरा साल हॉरर-कॉमेडी के नाम रहा और इसमें एक और फिल्म जुड़ गई है ‘भूल भुलैया 3’. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘भूल भुलैया’ ऐसी फिल्म रही है, जिसके दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे और 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए इसके तीसरे पार्ट का जादू भी देखने को मिलेगा. वैसे आज ‘सिंघम अगेन’ भी रिलीज हो गई है और दोनों ही फिल्में शानदार हैं, लेकिन सवाल यह है…

अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ ने 3 दिन में बन गया रिकॉर्ड ?

दिवाली के मौके पर मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई. फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले 2 दिन में ही 132.50 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. लेकिन तीसरे दिन ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है. तीसरे दिन ‘सिंघम अगेन’ ने भारत में 35 करोड़ रुपए का अनुमानित कमाई की. तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने भारत में 121 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. हालांकि, ये कलेक्शन पहले दो दिन की तुलना में थोड़ा कम हुआ है. ‘सिंघम अगेन’ ने…

न्यूजीलैंड से मिली हार के चंद घंटे बाद भारतीय दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान ?

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर साहा ने इस बात की घोषणा की हालिया रणजी ट्रॉफी सीजन उनका आखिरी सीजन होगा. दिसंबर 2021 में उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच मुंबई में खेला था. पिछले महीने 40 साल के हुए साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं. एमएस धोनी के संन्यास के बाद साहा लंबे समय तक भारत के पहले…