सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी तैयार,लोगों के मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव

मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी (उपचुनावों के लिए) तैयार है। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी तैयार थी। आने वाले उपचुनावों के लिए भी हमारी तैयारी पूरी है।उन्होंने कहा, “हम लोगों के मुद्दों पर उपचुनाव लड़ेंगे। युवा और महिलाएं निराश हैं। स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली की स्थिति सवालों के घेरे में है। यह सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने में अक्षम है।” समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 19 स्टार प्रचारकों की सूची…

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

जनपद मथुरा के थाना गोवर्धन के कस्बा महरौली से रासलीला की टीम जनपद हरदोई के कस्बा सवायजपुर में कार्यक्रम समापन होने के बाद पिकअप लोडर से लौट रही थी। इस दौरान इटावा-बरेली हाइवे पर जमापुर के निकट ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप लोडर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां ओमप्रकाश को चिकित्सक ने मृत कर दिया। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।…

कन्नौज : वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को दी गयी श्रद्वांजलि ?

मानीमऊ गांव स्थित आनंदेश्वर धाम परिसर में शनिवार को सनातन धर्म सेवा संस्थान द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सहित दिवगंत जनों को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। यहां जिले के गणमान्य लोगों ने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आनंदेश्वर धाम परिसर में भागवताचार्य पंडित कौशल जी महाराज के आवाहन पर आयोजित शोकसभा में संस्थान के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी, सचिव विकास, पत्रकार कुशल मिश्रा, गोपाल तिवारी, हिमांशु तिवारी, प्रिंस श्रीवास्तव, आलाम कुरैशी, शिवम सैनी सहित अन्य प्रमुख जनों व पत्रकारों…