ग़ाज़ीपुर : विकास खण्ड मरदह के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में सार्वजनिक नाली की साफ सफाई व अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिये देश के जाबाज जवान अनिल सिंह जो जम्बू कश्मीर में देश की सेवा कर रहे है । मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर गुहार लगाई गई थी 25/05/2023 को लेकिन समस्या का निस्तारण कर दिया गया फर्जी तरीके से ,इससे सेना में कार्यरत अनिल सिंह बहुत आहत हुए ।उन्होंने बताया कि जब में कुछ दिनों के लिए छुट्टी बिताने घर आया तो देखा कि अभी भी वही स्थित…
Day: September 3, 2024
लखनऊ: एक एक अभ्यर्थी को आया अटैक, रेफर
लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एक अभ्यर्थी को हार्ट अटैक आ गया। उसके साथी अभ्यर्थियों ने सिविल अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति में सुधार न होता देख परिजन व साथी अभ्यर्थी बेलनेस हॉस्पिटल में एडमिट करने के लिए ले गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि सोमवार को सभी अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति की मांग व लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने को…
प्रीति जिंटा का IVF के दिनों पर छलका दर्द
बी-टाउन की खूबसूरत बाला प्रीति जिंटा आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। IPL के दौरान क्रिकेट का मैदान हो या फिर सोशल मीडिया, हर जगह उनकी अदाओं का जादू चलता है। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बुरे फेज को याद किया है। प्रीति जिंटा साल 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। हालांकि, उन्होंने सरोगेसी की राह चुनने से पहले IVF का भी सहारा लिया था। एक हालिया इंटरव्यू…
भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, दो गोल्ड समेत एक दिन में जीते रिकॉर्ड 8 मेडल
पेरिस पैरालंपिक का 5वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा. भारत ने सोमवार को रिकॉर्ड 8 मेडल जीते हैं. ओलंपिक और पैरालंपिक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब भारत ने एक दिन में इतने मेडल जीते हो. भारत ने पांचवें दिन दो गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. भारत के दिन की शुरुआत योगेश ने सिल्वर के साथ की, तो दिन का अंत नित्या ने ब्रॉन्ज के साथ किया. भारत के लिए पांचवें दिन नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड जीते. पेरिस…
प्रयागराज: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम ईफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी
दि0- 02.09.2024 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 के दि0, 04.09.2024 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम ईफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस उपायुक्त गंगानगर/प्रोटोकॉल/यातायात एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।* द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज : 01 सितम्बर से दिसम्बर, 2024 तक होगी पशुओं की गणना जिला सूचना कार्यालय प्रयागराज द्वारा जारी 21वीं पशुगणना का कार्य प्रारम्भ
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के मााध्यम से बताया है कि भारत सरकार के निर्देश पर दिनांक 01 सितम्बर, 2024 से दिसम्बर, 2024 तक 21वीं पशुगणना का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है, जिस हेतु जनपद में पशुगणना हेतु पशुपालन विभाग के 300 गणनाकर्ता द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा, जिनका पर्यवेक्षण 50 पर्यवेक्षणकर्ता (पशुचिकित्सा अधिकारियों) के माध्यम से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, अतएव जनपद के समस्त सम्मानित पशुपालकों/नागरिकों से अनुरोध है कि गणनाकर्ता द्वारा चाही गयी जानकारी को उन्हें उपलब्ध…
पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर होंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव-पूर्व जयदीप मजूमदार ने सोमवार को बताया, प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल…
आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से किया आग्रह
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह केंद्र से आग्रह करेंगे कि आंध्र प्रदेश में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, खासकर विजयवाड़ा में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़, उनके राजनीतिक जीवन में राज्य में देखी गई सबसे बड़ी आपदा है। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार देर रात मीडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा, ‘मेरे राजनीतिक करियर…
बुलडोजर मामले में SC की टिप्पणी को राहुल ने सराहा, कहा- भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा बेनकाब
राहुल गांधी ने कहा कि बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोजर ने नागरिक अधिकारों को कुचलकर अहंकार के साथ लगातार कानून को चुनौती दी है। अक्सर बहुजनों और गरीबों के घर बुलडोजर के पहियों के नीचे आते हैं, जो तत्काल न्याय की आड़ में भय का शासन स्थापित करने के लिए चलाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि बेलगाम सत्ता का प्रतीक बन चुके बुलडोजर ने नागरिक अधिकारों को कुचलकर अहंकार के साथ लगातार कानून को चुनौती दी है। अक्सर बहुजनों और गरीबों के घर बुलडोजर के…
कन्नौज: आंगनबाड़ी कर्मचारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया
कन्नौज। कन्नौज में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजूकेटर की नियुक्ति के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजूकेटर की नियुक्ति करने का विज्ञापन जारी करने के विरोध में सोमवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। कार्यकत्रियों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र पर जिस कार्य के लिए एजूकेटर नियुक्त किए जाने की बात…
कन्नौज : सड़क में गंदगी से लोगों का निकलना दुश्वार
कन्नौज। जनपद के गांव में सड़क पर फैली गंदगी से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं । कभी भी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती है । कन्नौज के मवई रिहायक से जिला जेल को जाने वाली रोड पर ग्राम निवासियों ने रोड के एक तरफ घूरे डालते थे । जिसमे गाय भैंस का गोबर और घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को वहां पर फेका जाता था । जिससे बरसात के दिनों में अत्याधिक दुर्गंध आती है। जिससे…
कन्नौज :फर्रुखाबाद चौराहा पर अभियान चलाकर दो ऑटो किए सीज
कन्नौज। सोमवार को कस्बा छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहा अभियान चलाकर आस पास लगे ठेले कुलचे को हिदायत की कि कोई भी फुटपाथ पर सामान की बिक्री नहीं करेगा। इस दौरान टीएसआई अली ने ई रिक्शा,टेंपो और ऑटो चालको को चेतावनी दी कि कोई भी चालक महिला सवारी को छूकर या हाथ पकड़ कर वाहन पर नहीं बैठाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों,बिना ड्राइवरी लाइसेंस,बिना सीट बेल्ट,तेज गति से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जाएगी।चेकिंग के दौरान बिना परमिट,बिना फिटनेस के दो ऑटो को सीजकर कोतवाली छिबरामऊ में…
कन्नौज : भारतीय किसान यूनियन ने खोला मोर्चा किया धरना प्रदर्शन
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन बलराज ने नगर पालिका ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन किया शुरू। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका छिबरामऊ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया शुरू , रास्ता नहीं बनने पर पदाधिकारियो ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू कर दिया इस दौरान जिला संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की मेरा आमरण अनशन अंतिम सांस तक चलेगा।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष कन्नौज चौधरी प्रताप सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष युवा इंजीनियर सौरव यादव,प्रदेश कोषाध्यक्ष जयाकिशन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा…
कन्नौज : ग्रामीण महिलाओं की आत्म निर्भरता में मोमबत्ती उद्योग सहायक- डॉ चंद्रकला
जलालाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र, अनौगी द्वारा ग्राम जलालाबाद में समूह की महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिनांक 30-31 अगस्त 2024 को कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समूह की महिलाओं में कौशल विकसित कर आत्म निर्भर बनाना रहा। केंद्र की वैज्ञानिक डॉ चंद्रकला ने बताया कि मोमबत्ती उत्पादन एक ऐसा उद्योग है जिसे घर बैठे कुटीर उद्योग की तरह आसानी से किया जा सकता है। रंग – बिरंगी और खूबसूरत मोमबत्तियाँ अपनी ख़ूबसूरती व झिलमिल रोशनी से सभी का मन मोह लेती हैं।यही कारण है कि मोमबत्ती उद्योग ग्रामीण स्तर…
