रायबरेली :NTPC में मालगाड़ी और इंजन की भिड़ंत, लोको पायलट समेत दो घायल

रायबरेली जिले में एनटीपीसी विद्युत तापीय परियोजना में कोयला उतारकर वापस जा रही मालगाड़ी के ट्रैक पर सामने से खाली रेल इंजन आ गया। नतीजा मालगाड़ी व ट्रेन का इंजन आमने-सामने से टकराते हुए रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गए। घटना में लोको पायलट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आवासीय परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें की एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र में स्थित कोल हैंडलिंग प्लांट में सोमवार की देर शाम झारखंड प्रांत के कोयला खदानों से एक मालगाड़ी परियोजना में कोयले…

पेरिस में पैरालंपिक की हुई शुरुआत का गूगल ने मनाया जश्न

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालंपिक 2024 की तैयारियां चल रही हैं। पैरालंपिक 2024 की शुरुआत आज यानी 28 अगस्त से हो रही है। यह इवेंट 8 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों की भी भागीदारी रहने वाली है। इसी कड़ी में गूगल ने पैरालंपिक के लिए आज का डूडल तैयार किया है। आज के गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो Paralympics Games Paris 2024 को लेकर सारी डिटेल्स ओपन हो जाती हैं। यहां पेरिस पैरालंपिक 2024 को लेकर मेडल, शेड्यूल रिजल्ट और लाइव वॉच…

सोशल मीडिया पर ऑफिशियल हुआ कृति और कबीर का रिश्ता? फैंस बोले- ‘जीजू’

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन कई दिनों से अपने लव रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति ने अपना जन्मदिन अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया और बहन नुपुर के साथ ग्रीस में मनाया था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर जारी किए थे।इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कृति और कबीर की साथ में कई तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब जब कृति ने UP T20 सीजन 2 की ओपनिंग सेरेमनी में धांसू परफॉर्मेंस दी तो कबीर अभिनेत्री की तारीफ करें बगैर रह नहीं…

कन्नौज: बिजली पोल से टकराईं बाइक युवक की मौत, दोस्त घायल

कन्नौज: इंदरगढ़ छिबरामऊ मार्ग पर सोमवार देर शाम नौ बजे के करीब घर वापस लौटते समय बाइक बिजली पोल से टकरा गई। बिजली का पोल टूट गया और हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दोस्त घायल हो गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना तालग्राम के चचियापुर निवासी सुमित कुमार (18) पुत्र आशाराम वर्मा मजदूरी कर गुजर बसर करता था। गांव के दोस्त मोहित (19) पुत्र चंद्रपाल के साथ इंदरगढ़ गया था। बाइक को मोहित चला रहा…

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: लिखित परीक्षा पास करने के बाद अब आगे क्या?

उत्तर प्रदेश में इस समय पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दौर चल रहा है. तीन दिन की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, अभी दो दिन की परीक्षा और बाकी है. 23, 24 और 25 अगस्त को हुई परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए, लेकिन लाखों अभ्यर्थी ऐसे भी रहे, जिन्होंने परीक्षा दी ही नहीं. अगली परीक्षा अब 30 अगस्त को होने वाली है और उसके बाद आखिरी परीक्षा 31 अगस्त को होगी. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि…

मायावती फिर चुनी गईं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक में मायावती को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल पांच साल होगा। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने किया, जो सर्वसम्मति से मंजूर हो गया। वहीं, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद का कद बढ़ाते हुए उन्हें महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में देश भर से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा…

जय शाह होंगे ICC के नए बॉस

विश्व क्रिकेट में पहले से ही बीसीसीआई यानी भारत का दबदबा साफ दिखता है. ये अब और भी ज्यादा बढ़ जाएगा क्योंकि अब एक हिंदुस्तानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का नया बॉस बन गया है. कई दिनों की अटकलों के बाद आखिरकार आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है- जय शाह ही आईसीसी के नए बॉस होंगे. बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह को आईसीसी के चेयरमैन पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है. वो इस पद पर मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल नवंबर में खत्म…

विदेशी कामगारों की संख्या घटाएगी ट्रूडो सरकार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी कामगारों की संख्या घटाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने अपने अस्थायी विदेशी कर्मचारी कार्यक्रम (टीएफडब्ल्यूपी) में संशोधन किया है। इसके तहत अब कनाडा में कम वेतन व अस्थायी नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या घटकर कुल आबादी का 5 प्रतिशत हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा असर कनाडा में पढ़ाई के दौरान छोटी-मोटी नौकरियां करने वाले विदेशी छात्रों पर होगा। इनमें भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये छात्र कनाडा की महंगाई को झेलने के लिए अपनी पढ़ाई से इतर नौकरी…

राज्यसभा में निर्विरोध चुने गए 12 सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 11 नए सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। बता दें कि राज्यसभा में कुल 245 सीटें हैं, लेकिन आठ मौजूदा रिक्तियों, जिनमें से चार जम्मू-कश्मीर से और चार नामांकित हैं, के साथ सदन की वर्तमान ताकत 237 है। इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया है। एनडीए ने सफलतापूर्वक इस आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए के पास अब कुल 121 सीटें हैं। वहीं अब राज्यसभा…

प्रयागराज: मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 29 अगस्त को

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 28.08.2024 को अपरान्ह 03ः00 बजे संगम सभागार, कलेक्टेट परिसर में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक निर्धारित की गयी है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने दी है। मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 29 अगस्त को : मण्डलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 29.08.2024 को सायं 04ः30 बजे गांधी सभागार, आयुक्त कार्यालय, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग, प्रयागराज मण्डल शरद टण्डन ने दी…

प्रयागराज: प्रभारी जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर सर्वाधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक व शिकायतों के निस्तारण में अत्यधिक प्रकरणों के डिफाल्टर पाये जाने पर विभिन्न विभागों के 78 अधिकारियों का माह अगस्त, 2024 के वेतन आहरण को अवरूद्ध करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों के सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किए जाने के कारण आईजीआरएस पोर्टल पर सर्वाधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक व शिकायतों के निस्तारण में अत्यधिक प्रकरणों के डिफाल्टर पाये जाने पर विभिन्न विभागों के कुल 78 अधिकारियों का माह अगस्त, 2024 का वेतन आहरण अवरूद्ध करते हुए, किन परिस्थितियों में असंतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत अत्यधिक रहा, का स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर…

प्रयागराज: 18.08.2024 से 22.08.2024 तक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में आयोजित 72वीं उ0प्र0 पुलिस इन्टरजोन फुटबाल प्रतियोगिता

दि0- 18.08.2024 से 22.08.2024 तक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में आयोजित 72वीं उ0प्र0 पुलिस इन्टरजोन फुटबाल प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन फुटबाल टीम के कप्तान IPS पुष्कर वर्मा, ए0सी0पी0 लाइन्स प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की थी। जिसमें फुटबालर इमरान खान द्वारा 10 गोल किये गये थे और उन्हे बेस्ट स्कोरर ऑफ टूर्नामेन्ट ट्रॉफी प्रदान की गयी थी। पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा जोन फुटबाल टीम कप्तान एवं खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे सम्मानित किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव…

फर्रुखाबाद:जिसके शरीर में होते हैं फाइलेरिया के परजीवी उन्हीं में दिखते हैं प्रतिकूल प्रभाव-सीएमओ 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2024 जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में इस समय  फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चल रहा है इसी को लेकर  पीसीआई संस्था से शादाव आलम,अनुपम मिश्र ने जनसामान्य को समझाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया। यह अभियान 2 सितंबर तक चलाया जायेगा।      सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है इससे बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खिलाई जाने वाली दवा का सेवन उनके सामने ही करें l सीएमओ ने कहा कि…

फर्रुखाबाद: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली बहुत कम पाई गई जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई स्टाम्प चोरी रोकने के निर्देश दिये। परिवहन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से अधिक पाई गई। प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। विधुत विभाग की राजस्व प्राप्ति…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2024 को जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद फर्रुखाबाद की बैठक आहूत हुई। जिसमें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य , अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत/ कायमगंज, संकिसा/नवाबगंज/ शमशाबाद,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण एवं परिषद् में नामित सदस्य भूपेंद्र प्रताप सिंह, शरद चंदेल, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी आदि बैठक…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सातनपुर व भोपत पट्टी का किया औचक निरीक्षण 

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0वी0के0 सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय सातनपुर व प्राथमिक विद्यालय भोपत पट्टी का औचक निरीक्षण किया गया।     निरीक्षण में विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। शिक्षा का स्तर अत्यंत ही निम्न पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से  सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए जिसका संतोषजनक जबाव बच्चो द्वारा नही दिया जा सका एवं बच्चो से मिड डे मील के अंतर्गत मिल रहे खाने के बारे में भी जानकारी ली गई।  जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 30 मिनट बच्चो को सामान्य चीजों का…

फर्रुखाबाद:आरआरसी की समीक्षा बैठक मे बसूली कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्तकर दी हिदायत

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में आरआरसी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आरआरसी की बसूली कम पाई गई जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि आरआरसी की बसूली का कार्य संतोषजनक नही है ये लापरवाही का घोतक है ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर धनराशि जमा कराये।    जिलाधिकारी द्वारा कार्य मे शिथिलता वरतने पर जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के वेतन रोकने के आदेश दिये व जिला पंचायत राज…

कन्नौज:धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

कन्नौज: कृष्ण जन्माष्टमी पर वने कृष्ण राधा ने अपने नृत्य से पंडाल में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कृष्ण जन्माष्टमी पर चपुन्ना में वने भगवान शिव के मंदिर पर झांकी का आयोजन किया गया । जिसमें भगवान कृष्ण की वाल स्वरूप रूपी लीलाएं कर झांकियां प्रस्तुत की गई। वही राधा कृष्ण के तू गोरी मैं काले गाने पर लोग झूम उठे। वही भव्य झांकियां देख व भक्ति गीत सुन लोग राधे कृष्ण गाते हुये नाचने लगे। कृष्ण जन्म के वाद महिलाओं ने वधाई गीत गाये। वही कलाकार के रुप…

जिला कारागार गोरखपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

बीते कल जिला कारागार गोरखपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान कारागार के बैरकों को बन्दी एवं बन्दी रक्षकों के सहयोग से सजाया गया । यहां स्वच्छता एवं सजावट में बैरक नम्बर-एक को प्रथम स्थान तथा बैरक नम्बर-बारह को द्वितीय स्थान दिया गया। कारागार के बाहर मुख्य गेट पर एवं कारागार के अन्दर सर्किल तक लाइट इत्यादि से सजाया गया । कारागार के बन्दी रक्षकों द्वारा कारागार परिसर के प्रांगण में शिव मन्दिर पर श्री कृष्ण भगवान के जन्म का दृश्य को सजाया गया है,…

अगर सिख को आतंकवादी कहा’, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले कंगना रनौत को मिली धमकी ?

कंगना रनौत को फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए पुलिस से मदद मांगी, जिसमें कुछ लोग उनके खिलाफ बुरा-भला कहते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस के फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. वे सवाल कर रहे हैं कि क्या भारत की आयरन लेडी की कहानी बताना गलत है, जिसे भारत की सबसे मजबूत प्रधानमंत्री कहा जाता है? फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर…