फर्रुखाबाद:फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का अभियान आज से, साल में एक बार फाइलेरिया से बचाव की दवा खाएं, जीवन को सुरक्षित बनाए-सीएमओ

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2024 फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। मच्छर के काटने से होने वाली इस बीमारी की रोकथाम करके ही इससे बचा जा सकता है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार से जनपद में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का अभियान शुरू हो रहा है। दो सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में जनपद के 20 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। सभी लोग दवा जरूर खाएं और अपने घर-परिवार के लोगों को भी खिलाएं। सिर्फ गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों, गर्भवती महिला…

फर्रुखाबाद:कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार देगी-जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को 05 लाख का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है।   बैठक में कुल 31 दावे प्रस्तुत किये गये, जिनमे से 12 दावे स्वीकृत किये गये, 08 अस्वीकृत किये गये व 11 दावों की पुनः जाँचकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।     उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व…

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रयागराज,अन्य पिछडे़ वर्ग के (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) समस्त पात्र आवेदक अपनी पुत्रियों की शादी हेतु यथाशीघ्र करें ऑनलाइन आवेदन,

शादी अनुदान योजनान्तर्गत अन्य पिछडे़ वर्ग (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु विभागीय पोर्टल/वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन किये जाने हेतु वांछित अभिलेखों का होना आवश्यक है। सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑनलाईन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नं0 तथा बैंक खाते की पास बुक (जिसमें पूर्ण विवरण अंकित हो, पठनीय हो) आय प्रमाण-पत्र (शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 100000.00 प्रति वर्ष से अधिक न हो) जाति प्रमाण-पत्र, उम्र का प्रमाण-पत्र (पुत्री की आयु 18 वर्ष एवं वर…

उप कृषि निदेशक प्रयागराज वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग के द्वारा अनुदान पर वितरण किये जाने हेतु लाभार्थियों का ई-लाटरी के माध्यम से किया गया चयन

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) अनुदान सं0-11 एवं 83 के सम्बन्ध में ई-लाटरी के माध्यम से लाभाथियों के चयन प्रक्रिया को पूर्व में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों व जनपद के उपस्थित कृषकों के समक्ष आज दिनांक 09.08.2024 को मध्याह्न 12ः00 बजे से विकास भवन सभागार में प्रारम्भ कराया गया। कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी) यंत्र के लिए निर्धारित लक्ष्य 2 था, जिसके सापेक्ष कुल 10 आवेदन आयें तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 02 कृषकों का…

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मामला यूएन पहुंचा, एनजीओ हिंदू एक्शन की रैली

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग करते हुए शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वॉशिंगटन स्थित एक एनजीओ हिंदू एक्शन ने किया। एनजीओ हिंदू एक्शन ने न्यूयॉर्क में भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। रिपब्लिकन सांसद पैट फॉलन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हिंसा और धार्मिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। मैं अंतरिम सरकार से बांग्लादेशी लोगों के साझा हित…

एक्टर जॉन अब्राहम का फूटा गुस्सा, पान मसाला बेचने पर बोले- ‘फिटनेस का ज्ञान देते हैं और अभिनेता मौत बांट रहे हैं’

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। अब इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने शाहरुख खान और अजय देवगन पर निशाना साधा है। दरअसल पान मसाला और गुटखा का एड करने को लेकर जॉन अब्राहम का गुस्सा अजय और शाहरुख समेत टाइगर श्रॉफ पर भी फूटा और उन्होंने कहा कि ये लोग असलियत में मौत बांट रहे हैं। रणवीर…

विवादित शो बिग बॉस के घर में हुईं आंखें चार, घर से बाहर आते ही कई सितारों ने लिए फेरे

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी इस बार अभिनेत्री सना मकबूल ने उठाई है। उन्होंने शो में सबको मात देते हुए दर्शकों का दिल जीता और शो भी। सना मकबूल के घर से बाहर आते ही उनकी शादी की अफवाह उड़ने लगी हैं। अभिनेत्री का नाम उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी करेंगी। चलिए सना शादी करेंगी या नहीं ये तो देखा जाएगा, लेकिन आज हम बिग बॉस के घर से निकले उन सितारों की बात करेंगे…

अख‍िलेश यादव ने ऐसा क्‍या कहा कि आग-बबूला हो गए अमित शाह!

वक्फ बोर्ड संसोधन बिल आज संसद में पेश हो गया है. बिल पेश होते ही संसद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया है. बिल पर चर्चा के दौरान अख‍िलेश यादव ने कहा कि ये ब‍िल जो लाया गया है. ये अध्‍यक्ष मोहदय ये बहुत सोची समझी राजनीत‍ि के तहत हो रहा है. लोकतांत्र‍िक तरीके से चुनने की पहले से प्रक्र‍िया है उसमें नोम‍िनेट क्‍यों क‍िया जा रहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि वक्‍फ बोर्ड में गैर मुस्‍ल‍िम को शम‍िल करने का क्‍या मतलब है. ज‍िला अध‍िकारी के इत‍िहास के…

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं होगी आपराधिक कार्यवाही! क्या बच गए ?

अपनी बेटी की शादी से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही नहीं होगी। अपनी बेटी संघमित्रा मौर्य से जुड़े वैवाहिक विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और न्यायाधीश अरविंद कुमार की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया है। खुद को संघमित्रा का पति बताने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार की ओर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वामी प्रसाद…

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने निकाली सदभावना तिरंगा किसान ट्रैक्टर यात्रा

जनपद फर्रुखाबाद में तिरंगा सद्भावना किसान ट्रैक्टर यात्रा का आज शुक्रवार को सफल आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में जनपद के किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर जिला मुख्यालय की ओर बड़े स्थानीय पुलिस द्वारा जगह-जगह पर उपरोक्त ट्रैक्टरों को रोका गया और यात्रा को असफल करने का प्रयास किया गया ब्लॉक नवाबगंज में जिला अध्यक्ष किसान यूनियन अरविंद शाक्य को सुबह ही उनके घर पर पुलिस द्वारा नजर बंद किया गया इसके पश्चात भी कई ट्रैक्टर नवाबगंज में पुलिस द्वारा रोके गए ढिलावल स्थित बघार चौराहे पर कानपुर मंडल…

बरेली : सड़कों पर घूम रहे सैकड़ों आवारा गौवंश बढ़ा रहे मुसीबत, प्रशासन बेखबर

बरेली/फरीदपुर: फरीदपुर नगर व ग्रामींण क्षेत्रों में गोशाला भी बनी हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही के कारण रात में भी सड़कों पर सैंकड़ों की संख्या में आवारा गोवंश घूम रहे हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर पशुपालक दूध निकालकर पशुओं से कर लेतें हैं। किनारा, जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो बछड़े व गायों को नगर की गलियों में छोड़ देते हैं। ये गोवंश सड़कों पर फलों के छिलके व सड़ी-गली सब्जियां खाकर यही इधर-उधर फिरते हैं। नगर की सब्जी मंडी व…

रायबरेली: हर बार इस बार भी 15 अगस्त के दिन घर घर में फहराया जायेगा तिरंगा

-हर घर लगेगा झंडा लहराएगा तिरंगा रायबरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी घर के बाहर तिरंगा झंडा लहराएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व देशवासियों के साथ मिलकर विगत वर्षों से लगातार राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को मना रहे हैं और हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 112वें संस्करण मन की बात करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है…

रायबरेली:पीजी कॉलेज में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

आज 66 बटालियन एनसीसी रायबरेली के तत्वाधान में दयानंद पीजी कॉलेज की एनसीसी यूनिट ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान रैली , पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया और उन्होंने कैडटों को संबोधित करते हुए कहा कि ” स्वच्छता स्वस्थ जीवन की संजीवनी है स्वच्छता के माध्यम से तमाम रोगों से निजात पाई जा सकती है । एनसीसी के कैडटों ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से संदेश दिया है कि समाज में…

रायबरेली: पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की मेहनत से आईजी आर एस रैंकिंग मे लगातार तीसरे महीने प्रदेश मे पहले स्थान पर रायबरेली का नाम

रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की मेहनत लाई रंग आईजीआरएस रैंकिंग में लगातर तीसरे महीने प्रदेश में पहले स्थान पर रहा रायबरेली रायबरेली पुलिस अधीक्षक की मेहनत लाई रंग आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार तीसरे महीने प्रदेश में पहले स्थान पर रहा रायबरेली जिला, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फरवरी व जून के महीने में भी जिले को प्रथम स्थान मिला था वहीं जुलाई माह में आईजीआईएस की रैंकिंग में जिले को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है पुलिस अधीक्षक ने कहा लोगों की शिकायतों के निस्तारण…

फर्रुखाबाद:माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभात फेरी को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2024 काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत आज सुबह 07 बजे माध्यमिक शिक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग  के द्वारा स्व0 ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम से अंबेडकर तिराहे से वापस स्टेडियम तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एटा: पत्रकार अरविंद गुप्ता के घर पहुंचे रहस्य संदेश के संपादक

एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते समय भावुक हो गये मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद एटा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अरविंद गुप्ता के आवास पर आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान पहुंचे और स्वर्गीय पत्रकार अरविंद गुप्ता के परिजनों से मिलकर संगठन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढस बनाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का पूरा संगठन शोक संतिप्त परिवार के साथ खड़ा है।…

राहुल गांधी की एडिटेड फोटो शेयर करने पर फंसी कंगना रनौत, 40 करोड़ की मानहानि का नोटिस मिला

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले दिनों कंगना ने इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी की एडिटेड तस्वीर शेयर की थी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया गया था। अब कंगना उस पोस्ट को लेकर फंस गई हैं। कंगना को मानहानि का नोटिस मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को 40 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा गया है। कंगना रनौत ने राहुल गांधी…

वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्में-सीरीज, देखने को मिलेगा भरपूर रोमांस-एक्शन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कई आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्में और सीरीज इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होने वाली हैं। जिनमें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, सिटाडेल: हनी बनी, बेबी जॉन और भेड़िया 2 जैसी कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज शामिल हैं। निर्देशक शशांक खेतान की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शुटिंग मई में शुरू हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हालांकि जान्हवी और वरुण पहले भी एक साथ फिल्म ‘बवाल’ में काम कर चुके…

ईरान-लेबनान धमकी देते रह गए, इजरायल ने उड़ा दिए हिजबुल्लाह के कई ठिकाने

मिडिल ईस्ट में लगातार गहराते जा रहे संकट के बीच इजरायली सेना आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. आईडीएफ का कहना है कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया. हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का ये हमला ईरान और लेबान की धमकियों के बीच हुआ है. दरअसल हमास लीडर इस्माइल हानिया की ईरान में की गई हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान ने इजरायल से हानिया की मौत का बदला…

बांग्लादेश में सभी भारतीय वीजा केंद्र अनिश्चित काल के लिए बंद

केंद्र सरकार ने हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में सभी भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र अगले नोटिस तक बंद कर दिए हैं. इसी हफ्ते की शुरुआत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र ने अपनी वेबसाइट पर आवेदकों को सूचित किया है कि अगली तिथि के बारे में एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा और पासपोर्ट अगले कार्य दिवस पर एकत्र किए जाएंगे. नोटिस में कहा गया है, “अस्थिर स्थिति के कारण सभी भारतीय…