उत्तर प्रदेश के एटा-कासगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को हरा दिया है. नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. देवेश शाक्य का क्या है इतिहास आइये जानते है ? समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा सीट पर इस बार शाक्य प्रत्याशी पर दांव लगाया था । जोकि इटावा के रहने वाले है देवेश शाक्य प्रत्याशी एटा लोकसभा क्षेत्र में आठ माह से देवेश की सक्रियता बढ़ गई थी, तभी…
Day: June 4, 2024
यूपी के इस लोकसभा सीट पर पहली बार सपा को मिली जीत ?
आजादी के बाद पहली बार बस्ती लोकसभा-61 पर सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को जीत मिली है। पहले ही राउंड से सपा के राम प्रसाद चौधरी बढ़त ने बढ़ाई थी। अंत भाजपा पीछा नहीं कर सकी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा को 100958 वोटों से हराकर सीट अपने नाम कर ली। ईडी गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बसपा को 120964 वोट मिले हैं। बस्ती सीट का इतिहास बस्ती जनपद में राजनीति की शुरुआत स्वतंत्रता के बाद राम चरित्र पांडेय और देशराज नारंग से होती है। दोनों बड़ी हस्तियां…
क्या यूपी में BJP को ओवरकॉन्फिडेंस ले डूबा? लोकसभा चुनाव में वोटबैंक खिसकने के पीछे 5 कारण जानिए ?
लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रहे नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगता नजर आ है। 4 जून को काउंटिंग के दौरान रुझान में भाजपा को तगड़ा नुकसान हुआ है। अभी तक के आंकड़े पर नजर डालें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 35 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के खाते में 45 सीटें आ रही हैं। इनमें सपा को 37 और कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है।…
पीलीभीत में नकदी व आभूषण लेकर लापता हुई विवाहिता
कस्बे के वार्ड में रहने वाली चार बच्चों की मां घर से नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कस्बे के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए। उसके चार बच्चे भी हैं। 31 मई को उसकी पत्नी दोपहर दो बजे घर से तीन लाख 50 हजार रुपये व लाखों के जेवरात लेकर कहीं चली गई। संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवक की तहरीर पर…
मैनपुरी में सांस लेने की दिक्कत से बच्चे ने तोड़ा दम, OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गर्मी के बीच बच्चों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे एक ढाई माह के बच्चे की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं 22 अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1056 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। भोगांव निवासी वेताल सिंह के ढाई माह के पुत्र अंशुमान को पिछले कुछ दिनों से…
मैनपुरी में रोड हादसे में पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव निवासी प्रताप सिंह वर्तमान में शहर के मोहल्ला अवध नगर में पत्नी नीरज कुमारी के साथ रह रहे थे। सुबह वह पत्नी को साथ लेकर जनपद एटा के मलावन पूजा करने के लिए जा रहे थे। कुरावली…
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि, चार जून को मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी तरह का उपद्रव या शांति भंग हो सकती है
प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना स्थलों पर स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम सुरक्षा प्रबंध के साथ रखे गए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर कुछ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के निगरानी किए जाने की सूचना मिली है। जिसके बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि, चार जून को मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी तरह का उपद्रव या शांति भंग हो सकती है। इसके मद्देनजर सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी को सीधे पत्र भेजकर सतर्क किया गया है।डीजीपी के अर्जेंट सर्कुलर में कई गंभीर सावधानियां…
ओटनील बार्टमैन ने वर्ल्ड कप की पहली बॉल पर विकेट लिया
साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका टीम को इस टारगेट को हासिल करने में 16.2 ओवर लग गए। टीम ने 4 विकेट भी गंवाए।न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम के पहले इंटरनेशनल मुकाबले में कई मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखनें को मिले। ओटनील बार्टमैन ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बॉल पर विकेट लिया। श्रीलंका की पारी के 13वें ओवर में मैच…
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया
मालदीव की मुइज्जू सरकार ने इजराइल-गाजा युद्ध में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सरकार ने देश में पासपोर्ट के नियमों में बदलाव करते हुए इजराइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फैसला लागू होने के बाद इजराइली नागरिक मालदीव में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।रविवार (2 जून) को मालदीव के गृह मंत्री अली इहुसन ने कहा कि इजराइली पासपोर्ट वालों के मालदीव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी संशोधन करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक विशेष समिति…
सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी
2024 लोकसभा चुनाव का आज फाइनल दिन है। सुबह 8 बजे से यूपी की 80 सीटों के लिए 81 सेंटर पर काउंटिंग शुरू होगी। दोपहर होने तक तय हो जाएगा कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा। यूपी से पीएम मोदी के 12 और योगी कैबिनेट के 4 मंत्री मैदान में हैं। अखिलेश और डिंपल समेत मुलायम परिवार के 5 सदस्यों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।ये नतीजे तय करेंगे कि राहुल-अखिलेश की जोड़ी कमाल कर पाई या नहीं? प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? मायावती की राजनीति खत्म…
‘दामिनी’ की मेकिंग के दौरान मीनाक्षी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिया था
90 के दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनमें से एक फिल्म ‘दामिनी’ भी थी जिसमें उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी।‘दामिनी’ की मेकिंग के दौरान मीनाक्षी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिया था जिसके कारण उन्हें फिल्म से निकालने तक की नौबत आ गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मीनाक्षी ने इस बारे में बात की है।जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मुझे फिल्म में लिया गया और मैंने ‘दामिनी’…
