फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 22 मई 24 को मा.जिला जज,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक , एडीजे / सचिव, डी.एल.एस.ए.एवम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने आकस्मिक रूप से कारागार का निरीक्षण किया। बाल बैरक,अस्पताल, अन्य बैरकों एवम महिला बैरक का निरीक्षण किया। कारागार में बंदियों मिलने वाली सुविधाओं , चिकित्सा, भोजन, साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय की सफाई और संख्या, दिन और रात्रि , बंदियों के नहाने धोने की व्यवस्था, लीगल एड के बारे में जानकारी की ।महिला बैरक में भी महिला बंदियों के भोजन, साफ सफाई , हाईजेनिक कंडीशन, महिला…
Day: May 22, 2024
मैनपुरी में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़
दोनों ओर से चल रहीं गोलियां कई थानो का फोर्स मौके पर बुलाया गया। एसपी विनोद कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर रवाना । थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम रूपपुर भरतपुर के पास चल रही मुठभेड़।
मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने ?
खून कम बताकर प्रसूता को 100 सैया अस्पताल से किया बाहर । अस्पताल के बाहर सड़क पर ही महिला ने बच्ची को दिया जन्म । अस्पताल का स्टॉफ महिला के पास खड़ा बना रहा मुकदर्शक । मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया घटना का पूरा वीडियो । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल । चिकित्सकों ने खून की कमी बताकर महिला को एटा ले जाने की कही थी बात। अस्पताल के बाहर निकलते ही सड़क पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म। सड़क पर महिला…
मैनपुरी में अब किसका विश्वास पैसा कमाने की होड़ में रिश्ते हुए तार – तार ।
पैसा कमाने की होड़ में इंसान रिश्तो को तार तार करता नजर आ रहा है। मामला मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गंगापुर का है, जहां की निवासी सुनीता देवी से उसकी पुत्री अदिति और दामाद देवेंद्र राठौर द्वारा फर्जी रूप से बैनामा करा लिया गया। पीड़िता सुनीता देवी के अनुसार उसकी पुत्री अदिति और दामाद देवेंद्र राठौर ने मकान बनाने हेतु ढाई बिस्वा जमीन पीड़िता सुनीता देवी से मांगी थी लेकिन जब सुनीता देवी अपनी बेटी और दामाद को ढाई बिस्वा जमीन का बैनामा करने मैनपुरी आई तो बेटी और…
प्रयागराज-जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लेडीज क्लब, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा आवासित बच्चों/महिलाओं के उपयोग हेतु उपलब्ध कराए गए सामानों को संस्थाओं के प्रभारियों को दान स्वरूप भेंट किया
दि0, 21/05/2024 को लेडीज क्लब, मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा राजकीय बाल गृह शिशु, राजकीय बाल गृह बालिका एवं राजकीय महिला शरणालय में आवासित बच्चों/महिलाओं के उपयोग हेतु कपड़े, खिलौने व चप्पल इत्यादि उपलब्ध कराया गया, जिसे दिनेश कुमार गौतम मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा संस्थाओ के प्रभारीयों को दान स्वरूप भेट किया गया और संस्था का भ्रमण करते हुए आवासित बच्चों / महिलाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर विशेष कार्य अधिकारी एवं उप…
मैनपुरी में देर रात घर से लापता हुई 17 वर्षीय बालिका ?
चारपाई के पास मिला दुपट्टा और खून के निशान , परिजनों ने थाने में गुमशुदगी करायी दर्ज। डॉग स्कॉड टीम पूरे गांव में कर रही तलाश। मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल , थाना क्षेत्र कुरावली के ग्राम जमलापुर का मामला।
दिल्ली में किया कत्ल, मैनपुरी में लगाया छोले-भटूरे का ठेला, 20 साल बाद ऐसे पकड़ा गया फरार ‘कातिल’
दिल्ली में 20 साल पहले करवा चौथ के दिन एक अनाज व्यापारी के अपहरण और हत्या में शामिल 41 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपना नाम और पहचान बदल कर वहां छोले-भटूरे का ठेला लगाता था. उसका असली नाम सिपाही लाल है, लेकिन गुरदयाल बनकर रह रहा था. पुलिस आरोपी को दिल्ली लाकर पूछताछ करने वाली है. जानकारी के मुताबिक, हत्या की ये वारदात 31 अक्टूबर 2004 की है. उस दिन करवा चौथ था. मुख्य आरोपी सिपाही लाल ने अपने…
हरदोई: पचदेवरा क्षेत्र के बड़ा गांव किनारे पड़े मिले तीन बंदरों के शव बंदरों को मार कर शव फेकने की आशंका।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बंदरों के सब पड़े मिले हैं जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की हत्या कर कोई सब फेक गया पंचदेवरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामू व अन्य ग्रामीणों ने गांव किनारे मंगलवार दोपहर को तीन बंदरों के सब पड़े देखें बंदरों के सब के पास एक खाली बोरी भी पड़ी है जिसके चलते ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने बंदरों की हत्या कर बोरी में सब…
ठाकुरगंज थाना इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर गोमती नदी में डूब गया
लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर गोमती नदी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया। वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला।पुलिस ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक मड़ियांव इलाके के फैजुल्लागंज में रहने वाले गौतम विश्वास मछली बेचने का काम करते हैं। उनका चौदह साल का लड़का बाबू कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार घर पर अपने दोस्त के साथ घूमने की…
KKR ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL के फाइनल में पहुंच गई है। KKR ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया।कोलकाता की टीम चौथी बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2021 में फाइनल पहुंची थी। वहीं, हैदराबाद ने दूसरी बार क्वालिफायर-1 गंवाया है। अब भी सनराइजर्स के पास क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचने का मौका है।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर…
ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई
ईरान के तबरिज शहर में रईसी के साथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई ईरानी नागरिक रोते नजर आए।ईरान के तबरिज शहर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सभी 9 लोगों की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, यात्रा के दौरान लाखों लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। लोगों के हाथ में रईसी की तस्वीर और ईरान का झंडा था।राष्ट्रपति को विदाई देते वक्त शहर के लोग रोते नजर आए। ईरान में…
मनोहर लाल खट्टर को आज पानीपत में एक कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा
हरियाणा के पूर्व CM व BJP के करनाल से लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को आज पानीपत में एक कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। वह अनाज मंडी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।ब्राह्मणों ने खट्टर को भाषण नहीं देने दिया। जब वह मंच से बोलने लगे तो बीच में रोक कर बोले, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। हालांकि, खट्टर कहते रहे कि एक बार सुन तो लो, लेकिन ब्राह्मणों ने एक न सुनी। विरोध के बीच भी खट्टर लगातार बोलते रहे।…
डायरेक्टर प्रशांत वर्मा जल्द ही रणवीर सिंह को लेकर फिल्म राक्षस बनाने वाले थे
इस साल फिल्म हनुमान से चर्चा में आए डायरेक्टर प्रशांत वर्मा जल्द ही रणवीर सिंह को लेकर फिल्म राक्षस बनाने वाले थे। फिल्म की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म छोड़ दी है।हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि रणवीर सिंह अब फिल्म राक्षस का हिस्सा नहीं हैं। खबर में लिखा गया है, रणवीर सिंह अप्रैल में हैदराबाद गए थे। उन्होंने फिल्म…
