हरदोई : विगत दिवस डा० वी०के०सिंह, अपर निदेशक ग्रेड-।।, पशुपालन विभाग, लखनऊ मण्डल लखनऊ की अध्यक्षता में जनपद के समस्त उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं वेटनरी फार्मेसिस्टों की बैठक की गयी, जिसमें अपर निदेशक, ग्रेड-।। द्वारा सभी उपमुख्य/ पशुचिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में समस्त गोवंशों को स्थायी/ अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में ग्राम प्रधान एवं सचिव के सहयोग से संरक्षित कराया जाय। इसके साथ ही सेक्स सार्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान किया जाये, जिससे गोवंश में मादा संतति अधिक से…
Day: February 3, 2024
हरदोई:मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए करे आवेदन:- दुर्गेश कुमार
हरदोई:उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दुर्गेश कुमार ने बताया है कि प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत आवेदक को उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक/वित्तीय संस्था/ सरकारी संस्था का चूककर्ता नही होना चाहिए। आवेदक द्वारा चयनित…
हरदोई: स्मार्ट फोन योजना विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए लायी गयी हैः-डी0एम0
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत आज सीएसएन प्रांगण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी व प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में 429 बच्चों में से प्रतीकात्मक रूप से 26 बच्चों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मार्टफोन वितारित किये गए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट फोन योजना विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त…
हरदोई :प्रत्येक सोमवार होगी बैठक
हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि प्रत्येक सोमवार को सायं 06 बजे कलेक्टेªट सभागार मे उद्योग विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग, पशुधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग तथा जिला विकास अधिकारी कार्यालय की ऋृण आधारित योजनाओं के सम्बन्ध में बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त बैठक हेतु नियत तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
ग़ाज़ीपुर:विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एम.एन. बालिका महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण
ग़ाज़ीपुर: स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत एम.एन. बालिका महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे बीए उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मार्टफोन वितरित किया गया । शनिवार को एम.एन. बालिका महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवधेश राजभर(जिला महामंत्री) ,श्री प्रमोद राय(जिला सह मीडिया प्रभारी , श्री केशव सिंह(पूर्व प्रधान भड़सर) श्री अभय सिंह(समाज सेवी) व संस्था प्रबंधक सुनील सिंह कुशवाहा एवम संस्था के संस्थापक जनार्दन सिंह कुशवाह ने बीए पास कर चुके छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। प्रबंधक…
हरदोई:गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें:- जिलाधिकारी
आज तृतीय शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर आयी अवैध शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजें।जिलाधिकारी ने कानूनगो तथा लेखपालों की क्लास लेते हुए निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जों एवं अन्य शिकायतों का निस्तारण…
मैनपुरी में सपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की महिला सभा से प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव पहुंची। जहां पर उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वक्त बीजेपी की सरकार से हर कोई परेशान है। सरकार ने महिलाओं की रसोई से गैस सिलेंडर छीनने का काम किया है। इस वक्त देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है हर कोई सरकार से काफी परेशान है। जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अच्छा समझ कर वोट दिया था आज वह है समाजवादी…
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
यूपी विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई । हालांकि पहले सदन के बाहर और फिर सदन के अंदर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया । इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में ही अराजकता और गुंडई है। विधानसभा के अंदर भी सपा के विधायकों ने यही दिखाने का काम किया है।वहीं अखिलेश यादव के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया जिसमें अखिलेश ने…
6 फीट जमीन के विवाद में अपने साथियों संग अपनी भतीजी, नाती और चचेरे भाई को गोलियों से भून दिया
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने 6 फीट जमीन के विवाद में अपने साथियों संग अपनी भतीजी, नाती और चचेरे भाई को गोलियों से भून दिया। मृतक के घर की दीवारों और सड़क पर फैला खून हमलावरों के खूनी खेल की कहानी बयां कर रहा था। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। चंद मिनट में ट्रिपल मर्डर की सूचना से पूरा महकमा हिल गया।ग्रामीणों का कहना है कि विवाद सिर्फ वर्चस्व को लेकर था। जिसके लिए 6 फीट विवादित जमीन वजह बनी। वहीं, प्रशासन जमीनी विवाद…
इराक और सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर अमेरिका ने शनिवार सुबह हमला किया
अमेरिका ने शनिवार सुबह इराक और सीरिया में 85 ईरानी ठिकानों पर हमला किया। ये अटैक 5 दिन पहले जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत के जवाब में किया गया।न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने शनिवार सुबह इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए।इस दौरान 7 जगहों (4 सीरिया, 3 इराक) पर मिसाइलें दागी गईं। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रॉकेट, मिसाइल और…
देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सपना सच होने वाला क्षण था : रजत पाटीदार
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने कहा है कि देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सपना सच होने वाला क्षण था। यह हर खिलाड़ी का सपना होता है। मुझ पर क्रीज पर जाते हुए कोई दबाव नहीं था, क्योंकि मैंने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी मैच खेले हैं और मैं बीती रात अच्छी तरह सोया। यह मेरे लिए सामान्य दिन था।विशाखापत्तनम में जारी टेस्ट के पहले दिन 30 साल के पाटीदार ने भारत की पहली पारी में 72 बॉल…
हीरामंडी बाजार में रहने वाली तवायफों की कहानी पर सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली जल्द ही लाहौर के हीरामंडी बाजार में रहने वाली तवायफों की कहानी पर सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं। उसी हीरामंडी की एक तवायफ ऐसी भी थी, जिसने पाकिस्तानी सिनेमा में अपने बेहतरीन डांस से हर प्रोड्यूसर का दिल जीत लिया था। नाम था निग्गो उर्फ नरगिस बेगम।निग्गो पाकिस्तानी फिल्मों में दिखाए जाने वाले मुजरे की पहली पसंद हुआ करती थीं। यही कारण था कि वो 100 से ज्यादा पाकिस्तानी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, पर्दे पर दिखाई देने वाली उनकी जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी और लोगों…
शाहिद कपूर को 22 साल की उम्र में इश्क विश्क के जरिए पहला ब्रेक मिल गया था
शाहिद कपूर और कृति सेनन ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ दिखने वाले हैं। ऐसा पहली बार है, जब दोनों साथ काम करेंगे। शाहिद कपूर और कृति सेनन ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्होंने बहुत सारे रिजेक्शंस फेस किए हैं। शाहिद ने 18 साल की उम्र से ही ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे। वे हर हफ्ते चार-पांच ऑडिशन देते थे।कृति सेनन ने कहा कि उनके पेरेंट्स ने भी नहीं सोचा था कि वो कभी एक्टर बन पाएंगी। जिस दिन उन्होंने बेटी को पर्दे पर देखा, उन्हें…
अरविंद केजरीवाल के बाद अब मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, नोटिस लेने से कर दिया इनकार
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी, लेकिन वहां से खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा था. अब दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच नोटिस लेकर पहुंची, लेकिन किसी ने भी रिसीव नहीं किया. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री और दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. इसके खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज की थी. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के…
‘इंडिया ब्लॉक ने बचा ली झारखंड सरकार’, राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा है कि कहा कि पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और बीजेपी के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ के खिलाफ थी, लेकिन मौजूदा यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय की मांग कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने धनबल और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि गांधी और वह बीजेपी से नहीं डरते हैं और जिसे वह विभाजनकारी विचारधारा कहते हैं, उससे लड़ते रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में की सरकार गिराने की कोशिश राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने लोगों…
प्रयागराज : मण्डलायुक्त ने मण्डलीय धान खरीद प्रगति की समीक्षा की
मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को गांधी सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में प्रयागराज सम्भाग में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 78.72 प्रतिशत की खरीद कृषकों से की जा चुकी है। कुल धान खरीद के सापेक्ष 77.80 प्रतिशत धान राइस मिलों को प्रेषित किया जा चुका है। प्रेषित धान पर देय सी०एम०आर० के सापेक्ष 81 प्रतिशत सी०एम०आर० का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम को किया जा चुका है। कुल खरीद के सापेक्ष 95 प्रतिशत भुगतान कृषकों को अब तक किया जा…
