विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद रायबरेली के सलोनविधानसभा के मंडल सलोन में केवलपुर की ग्राम पंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ ही पंच प्रण की शपथ भी दिलाई विकसित भारत संकल्प यात्रा एक जन आंदोलन का स्वरुप ले चुका है। यह सिर्फ एक यात्रा ही नहीं, यह मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाली गाड़ी है, जो गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाएगी! इस अवसर पर. मुख्य अतिथि श्री डा.अजय प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र चतुर्वेदी जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहे इस…
Month: January 2024
पीलीभीत में सैलानियों से पीटीआर गुलजार, बाघ का हुआ दीदार
पीलीभीत में नए साल का जश्न मनाने के लिए आने वाले सैलानियों से सोमवार का दिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) गुलजार रहा। सोमवार को सुबह से ही मुस्तफाबाद से लेकर चूका बीच तक पर्यटकों की भीड़ दिखाई दी। जंगल भ्रमण के दौरान सैलानियों को बाघ का भी दीदार हुआ। करीब 300 से अधिक लोगों ने चूका बीच का भ्रमण किया। तमाम स्कूलों के बच्चे भी घूमने पहुंचे। चूका बीच के भ्रमण के लिए सैलानियों में उत्साह पहले से ही देखा जा रहा था। नए साल पर इसमें और इजाफा हो…
प्रयागराज :सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय
प्रयागराज 1 जनवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और नगर पंचायत के सहयोग से आज प्रथम सत्र में शंकरगढ़ क्षेत्र के राम भवन चौराहे पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को बारा विधायक डॉक्टर वाचस्पति द्वारा आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को विकसित भारत से संबंधित शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान कई कल्याणकारी योजनाओं के विभागों के स्टॉल जैसे आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भारतीय स्टेट बैंक, कृषि बैंक आदि का स्टाल लगाया गया था जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों ने योजनाओं के बारे में जानकारी…
बरेली – सिरौली अलीगंज मार्ग पर ड्राइवरो ने लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया।
आंवला – सिरौली में केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने हेतु बनाए गए सख्त कानून के विरोध में सोमवार को सिरौली के गाड़ी चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया। जिससे 30 मिनट तक यातायात प्रभावित हो गया वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। ड्राइवरो पर लागू होने जा रहे कानून को लेकर ड्राइवरो में आक्रोश देखने को मिला उन्होंने केंद्र सरकार से विरोध प्रदर्शन कर कानून वापस लेने की मांग की। हालांकि कुछ ही देर में थाना सिरौली पुलिस मौके पर…
मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए संचालित विशेष अभियान को 16 जनवरी तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए संचालित विशेष अभियान को 16 जनवरी तक बढ़ाये जाने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी जनपदों में अभी भी लगभग 45 हजार गोवंश निराश्रित एवं बेसहारा घूम रहे हैं। इसलिए इन गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चले 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 184060 गोवंश संरक्षित किया गया। अभियान के दौरान 323 नये अस्थायी गो आश्रय स्थल तथा 536 गो…
पिता को वेंटिलेटर लगाया ही नहीं गया तो दो दिन का शुल्क क्यों जोड़ दिया
लखनऊ का हाई प्रोफाइल निजी अस्पताल मेदांता एक बार फिर से विवादों में हैं। इस अस्पताल से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीज के डिस्चार्ज के दौरान बिना वेंटिलेटर लगाए उसका बिल थमाने पर तीमारदार भड़क गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मेदांता अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टॉफ से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। परिजन बाद में मरीज को मेदांता से डिस्चार्ज करके दूसरे अस्पताल लेकर चले गये।जानकारी के मुताबिक आशियाना निवासी रिंकू गोयल के पिता झम्मन लाल गोयल को फेफड़े,…
अब तक कुल 172 इजराइली सैनिक मारे गए हैं, गाजा में जंग के दौरान
IDF की रिपोर्ट के मुताबिक- गाजा में जंग के दौरान अब तक कुल 172 इजराइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें से 29 की मौत फ्रेंडली फायर या एक्सीडेंट्स की वजह से हुई। अगर सैनिक सतर्क रहते और नियमों का पालन करते तो ये घटनाएं रोकी जा सकती थीं।दूसरी तरफ, IDF ने साफ कर दिया है कि वो अब दक्षिणी लेबनान पर वैसे ही हमले कर रहा है, जैसे उसने गाजा में हमास पर किए हैं।इजराइल और हमास के बीच वैसे तो जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी,…
गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की
भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने 2023 सीजन पर विचार करते हुए कहा कि यह शानदार अनुभवों, एंटरटेनमेंट और सीख से भरा था। गिल ने 31 दिसंबर को अपने हाथों से लिखे 2023 के न्यू इयर रेजोल्यूशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।गिल ने लिखा, 2023 के खत्म होने के साथ, यह साल अनुभवों, मौज-मस्ती और अन्य बेहतरीन सीख से भरा रहा है। साल का एंड प्लान के मुताबिक नहीं हुआ, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम अपने लक्ष्य के करीब आ गए और…
बेटी आइरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों बेटी आइरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आइरा 3 जनवरी को फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ शादी करने जा रही हैं। इस शादी में आमिर के परिवार के सदस्य शामिल होंगे जिन्हें न्योता भेजा जा चुका है। आमिर का खानदान बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदानों में से एक है।सालों से इनके परिवार के कई सदस्य हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आमिर के पिता ताहिर हुसैन बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर्स में से एक थे। इसके अलावा आमिर…
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फरवरी में वे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी। बता दें, अभिनेत्री की शादी की रस्में राजस्थान में होंगी। खास बात ये है कि इससे पहले उनकी कजिन बहनें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने भी राजस्थान में ही शादी की थी।प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, तो वही परिणीति ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की थी। मीरा…
एटा : नव वर्ष पर पुलिस की सराहनीय पहल,खोए हुए 75 मोबाइल किये बरामद
एटा ब्रेकिंग- नव वर्ष पर पुलिस की सराहनीय पहल पुलिस ने लोगों के खोए हुए 75 मोबाइल किये बरामद पुलिस और सर्विलांस टीम ने मोबाइलों को किया बरामद पुलिस लाइन सभागार एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनञ्जय सिंह कुशवाहा और सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने लोगों को मोबाइल किए वितरण सर्वलाइंस टीम प्रभारी नितिन चौधरी के कार्य की सराहना की एसएसपी एटा राजेश कुमार ने सर्वलाइन्स टीम को इनाम देने की कही बात खोये हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिले चेहरे, एटा पुलिस का किया धन्यवाद रिपोर्ट सचिन यादव
शनिवार 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं… जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं।उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या आना संभव नहीं है। यहां का पूरा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार परिवार के साथ अयोध्या जरूर आएं। प्रभु राम को तकलीफ…
ज्वेलरी की दुकान में शनिवार दोपहर खरीदारी करने के बहाने दो महिलाओं संग दुकान में घुसे युवक को दुकानदार ने चोरी करते पकड़ लिया
लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया में ज्वेलरी की दुकान में शनिवार दोपहर खरीदारी करने के बहाने दो महिलाओं संग दुकान में घुसे युवक को दुकानदार ने चोरी करते पकड़ लिया। जबकि युवक के साथ आई दोनों महिलाएं मौके का फायदा उठा कर भाग निकली। पीड़ित दुकानदार ने युवक को पकड़ कर लिखित शिकायत देते हुए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को जेल भेज दिया।आलमबाग के मिल रोड मवैया निवासी संजय भाटिया मवैया पुल…
इजराइल और हमास सीजफायर को लेकर गंभीर बातचीत हुई
बैकडोर डिप्लोमैसी के तहत इजराइल और हमास की बातचीत चल रही है।रिपोर्ट के मुताबिक- पिछले हफ्ते इजिप्ट के डेलिगेशन ने इजराइल की सीक्रेट विजिट की थी। इस दौरान सीजफायर को लेकर गंभीर बातचीत हुई। दूसरी तरफ, कतर के मीडिएटर्स ने इजराइल को बताया है कि हमास तमाम बंधकों की रिहाई के लिए तैयार है, लेकिन वो एक महीने का सीजफायर चाहता है।इजिप्ट का दल तेल अवीव पहुंचा तो इसने इजराइली सरकार के सामने जंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत की। यह कोशिश इसलिए अहम हो जाती है,…
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट के साथ ही वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह 3 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे।वॉर्नर के वनडे से संन्यास लेने की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी ऑफिसियल आईडी से पोस्ट कर दी। वॉर्नर ने सोमवार को सिडनी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल होते हुए कहा कि मैं निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने वनडे कप के दौरान कहा था।…
फिल्ममेकर संदीप सिंह अपनी फिल्म ‘सफेद’ को लेकर चर्चा में हैं
फिल्ममेकर संदीप सिंह अपनी फिल्म ‘सफेद’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म ट्रांसजेंडर और विधवा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें समाज में अलग-अलग कर दिया जाता है। फिल्म में मीरा चोपड़ा विधवा का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। हालांकि,मीरा इस फिल्म के लिए संदीप की पहली चॉइस नहीं थी।संदीप ने बताया कि उन्होंने अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय से फिल्म की स्क्रिप्ट शेयर की थी। वे चाहते थे कि दोनों में से कोई एक इस फिल्म का हिस्सा बने। हालांकि दोनों ने ही इंकार…
‘एनिमल’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया, लेकिन अभी भी फिल्म सुर्खियों में बनी हुई
रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया, लेकिन अभी भी फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म में जोया का किरदार निभाने वाली तृप्ति ने इंटीमेट सीन के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि ऐसे माहौल में काम करना बहुत जरूरी होता है जहां लोग आपकी रिस्पेक्ट करें।‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश बन गई हैं। इस फिल्म ने तृप्ति को खूब पॉपुलैरिटी दी। यहां…
