सुप्रीम कोर्ट में वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ शीर्ष न्यायालय के 1998 के आदेश पर पुनर्विचार करेगी। यह आदेश उन सांसदों और विधायकों को कार्रवाई से छूट देता है जिन्होंने संसद और राज्य विधानमंडलों में धन लेकर वोट या बयान दिया हो। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के जरिये सूचित किया गया है कि पीठ मामले की सुनवाई चार अक्टूबर से शुरू करेगी।वोट के बदले नोट मामले में फिर से सुनवाई…
Month: September 2023
हरदोई: हरदोई के हरियावां थाने में तैनात दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा
हरदोई में सोमवार को हरियावां थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बताते चले कि रामअशीष सब इंस्पेक्टर थाना हरियावां में विवेचना में एक आरोपी का नाम निकालने के बदले वह दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। हरियावां थाने के गुलरिया गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव के ही मोमिना के साथ उसकी मां फिरोजा का झगड़ा हुआ था। बकरी के विवाद को लेकर दोनों लोग झगड़ गए थे, जिसके बाद मोमीना ने एक…
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने किया शिक्षा निदेशालय, मुख्यालय, प्रयागराज का निरीक्षण बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की गई,
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द द्वारा शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा की गई। निदेशालय प्रांगण की सड़क का निर्माण, निदेशालय कार्मिकों हेतु वाशरूम का निर्माण, सरोजनी नायडू मार्ग से शिक्षा निदेशालय, बोर्ड ऑफिस साइड के गेट के बीच लगभग 50 मीटर सड़क का निर्माण, कर्मचारियों के मेडिकल, टी०ए० बजट एवं विभागीय मुकदमों में व्यय होने वाली धनराशि की पूर्ति अनुपूरक बजट से करने हेतु…
जिला कारागार गोरखपुर में विश्व शतरंज महासंघ एवं इंडियन ऑयल द्वारा ऑल इंडिया प्रतियोगिता मैच का आयोजन हुआ
गोरखपुर- 25 सितंबर को जिला कारागार गोरखपुर में विश्व शतरंज महासंघ एवं इंडियन आयल द्वारा परिवर्तन प्रिजन टू प्राइड ऑल इंडिया प्रतियोगिता के तहत ट्रायल मैच का आयोजन हुआ इंडियन आयल द्वारा सर्वप्रथम जेल में निरुद्ध बंदियो को ऑनलाइन शतरंज ट्रेनिंग दी गई और उनमें प्रतियोगिता में शामिल होने लायक कौशल विकास किया गया इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य खेल भावना का विकास सामुदायिक भावना विकसित करना तथा आपसी भाईचारा विकसित करना है इससे विभिन्न संस्कृतियों के बंदी एक दूसरे के संपर्क में आकर अपना व्यक्तित्व विकास कर रहे…
इलाहाबाद संग्रहालय में श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति ने संग्रहालय कार्यकारिणी व संग्रहालय समिति के बैठकों की अध्यक्षता की।
इलाहाबाद संग्रहालय में आज 25.9.2023 को श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति ने संग्रहालय कार्यकारिणी व संग्रहालय समिति के बैठकों की अध्यक्षता की।इसके पूर्व माननीय महोदया का संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर निदेशक संग्रहालय राजेश प्रसाद ने समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ पुष्प भेंट कर स्वागत किया पुनः अध्यक्ष महोदया द्वारा संग्रहालय के मुख्य प्रवेश द्वार का शुभारंभबटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के मध्य किया।इसी क्रम में संग्रहालय की नव निर्मित आजाद वीथिका,मूल सेंगोल की प्रतिकृति,नव संयोजित जन संशोधन प्रणाली व पुनर्संयोजित केन्द्रीय कक्ष…
अवैध प्लाटिंग को एलडीए ने किया ध्वस्त, सख्ती से पेश आ रही सरकार
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। सोमवार को प्रवर्तन जोन-एक की टीम ने चिनहट में आबादी क्षेत्र में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, राजेश कुमार पांडेय व अन्य की ओर से चिनहट की गंगा विहार कालोनी में भवन संख्या-92/ख के बगल में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का काम किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत…
मैं देखा कि कनाडा वर्ल्ड वॉर 2 में नाजियों के साथ लड़ने वाले किसी शख्स का सम्मान किया : श्रीलंका
भारत और कनाडा के बीच जारी डिप्लोमैटिक तनाव के बीच सोमवार को श्रीलंका का रुख सामने आया। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने बात करते हुए कहा कि कनाडा आतंकियों को पनाह दे रहा है। PM ट्रूडो ने बिना किसी सबूत के भारत के खिलाफ आरोप लगाए हैं।साबरी ने कहा कि वो ये देखकर चकित नहीं हुए हैं, क्योंकि ट्रूडो पहले भी ऐसे बेतुके आरोप लगा चुके हैं। इससे पहले ट्रूडो ने श्रीलंका को लेकर भी ऐसा ही झूठ बोला था। उन्होंने दावा किया था कि श्रीलंका में नरसंहार…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर रोहतक में क्रिकेटर शेफाली वर्मा के घर खुशी का माहौल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर रोहतक में क्रिकेटर शेफाली वर्मा के घर खुशी का माहौल है। शेफाली के माता-पिता ने जीत पर खुशी जताई और कहा कि यह टीम वर्क की जीत है। जब शेफाली खेलती है तो उनकी धड़कने बढ़ जाती है।शेफाली के पिता संजीव वर्मा और मां प्रवीन बाला ने बताया कि शेफाली शुरुआत में 9 रन बनाकर आउट हो गई थी। जिसके बाद एक बार घबराहट हुई, लेकिन सभी ने एक अच्छा टीम वक्र किया। उसकी बदौलत टीम इंडिया गोल्ड मेडल…
हिंदी सिनेमा के सबसे सुंदर एक्टर कहे जाने वाले देव आनंद के बारे में कुछ ख़ास
आज सदाबहार वेटरन एक्टर देव आनंद की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। हिंदी सिनेमा के सबसे सुंदर एक्टर कहे जाने वाले देव आनंद ने अपनी झुकी हुई गर्दन, आंखों के कोने से प्यार भरी नजर, स्टाइलिश कपड़े और मासूमियत से भरे चेहरे के जरिए हजारों लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था।ब्रिटिश सरकार के मुलाजिम होने से लेकर उन्होंने एक्टर बनने तक का सफर तय किया। राजनीति में भी उन्होंने हाथ आजमाया। कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ उनका अफेयर रहा लेकिन अंत में अकेले ही रहे। उनकी हर फिल्म का दर्शक…
शादी के बाद परिणीति- राघव दिल्ली पहुंचे , पढ़िए खबर
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में धूम- धाम से शादी की। शादी के बाद एक्ट्रेस अब राघव के साथ अपने ससुराल दिल्ली पहुंची हैं। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दोनों एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं।परिणीति काफी सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखाई दीं। उन्होंने यलो सलवार सूट पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप, गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर लगाए हुए वह काफी खूबसूरत लग रही…
इटली रवाना हुए फाइटर की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन,पढ़िए रिपोर्ट
सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सितारे नजर आए। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, सनी लियोनी, अर्जुन रामपाल, जान्हवी कपूर, सई मांजरेकर समेत कई सेलेब्स स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए।ऋतिक रोशन इन दिनों सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब वह इसी सिलसिले में इटली के लिए रवाना हुए हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां ऋतिक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना था। इस लुक को उन्होंने ब्लैक कैप और व्हाइट शूज के साथ कम्पलीट…
फर्रुखाबाद:भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई
फर्रुखाबाद,आज 25 सितंबर 2023 दिन सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती को जनपद के सभी मंडलों में विभिन्न बूथों पर मनाई गई।फर्रुखाबाद नगर पश्चिम के बूथ क्रमांक 229 छत्ता दलपत राय में स्थित महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।बूथ पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल…
युवक ने भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में लगाई फांसी
लखनऊ में भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हजरतगंज स्थित विधायक निवास में योगेश शुक्ला का फ्लैट नंबर 804 है। रविवार देर रात इसी फ्लैट में विधायक के मीडिया सेल में काम करने वाले 24 साल के श्रेष्ठ तिवारी का शव फांसी पर लटका मिला।सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड के वक्त वह गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट…
क्या उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन का सबसे मुख्य दल समाजवादी पार्टी ही है?
समाजवादी पार्टी गठबंधन में सीट मांग नहीं रही है, बल्कि सीट दे रही है। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर यह बयान दिया और उसके बाद से ही यूपी की पॉलिटिक्स में इस बयान के सियासी मायने खोजे जाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन का सबसे मुख्य दल समाजवादी पार्टी ही है। अखिलेश यादव के इस बयान को गठबंधन में सीटों के बंटवारे में समाजवादी पार्टी की ही बड़ी भूमिका रहेगी साफ तौर पर इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव यही कहते रहे हैं…
अश्विन की बॉल खेलने लेफ्टी से राइटी बने वॉर्नर, पढ़िए रिपोर्ट
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीत ली है। टीम ने बारिश से प्रभावित सीरीज का दूसरा मैच DLS मैथड के तहत 99 रनों से जीत लिया है।इंदौर के होलकर स्टेडियम में इस मुकाबले के दौरान कई रोचक लम्हे देखने को मिले। जैसे- सूर्यकुमार यादव के कैमरून ग्रीन के ओवर में लगातार चार छक्के, केएल राहुल का स्टेडियम पार छक्का, डेविड वॉर्नर की लेफ्टी से राइटी बैटिंग और सीन एबॉट का शानदार कैच…आदि।
NASA का कैप्सूल 7-साल बाद एस्टेरॉयड सैंपल लेकर लौटा, स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के 1 लाख किमी ऊपर कैप्सूल छोड़ा था
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के स्पेसक्राफ्ट ने 7 साल बाद आज 24 सितंबर 2023 को एस्टेरॉयड बेन्नू से कलेक्ट किया सैंपल पृथ्वी पर पहुंचाया। सैंपल से 4.5 अरब साल पहले सूरज और ग्रह कैसे बने इसकी जानकारी मिल सकती है।इस मिशन का नाम OSIRIS-REx है, जो 8 सितंबर 2016 में लॉन्च हुआ था। मिशन की सबसे खास बात यह रही कि स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी पर लैंड किए बिना सैंपल को पहुंचाया है। पृथ्वी से करीब एक लाख किमी ऊपर शाम 4.12 बजे स्पेसक्राफ्ट ने सैंपल कैप्सूल रिलीज किया। यह कैप्सूल…
मुझे लगता था इंडस्ट्री को मेरी कद्र नहीं है : कमल हासन
बीते दिनों म्यूजिशियन विजय एंटोनी की 16 साल की बेटी के सुसाइड ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एकेडमिक प्रेशर में आकर अपनी जान दी थी।इसी बीच साउथ के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन चेन्नई स्थित एक कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं से गंभीर मुद्दे पर बात की।कमल ने स्टूडेंट्स को लाइफ के चैलेंज और प्रेशर को हैंडल करने के तारीके बताए। स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए एक्टर ने अपने पर्सनल लाइफ एक्सपीरियंस भी शेयर किए।इवेंट में…
मैनपुरी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना घिरोर क्षेत्र के कोसमा स्टेशन के पास शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोसमा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की पहचान को लेकर लोगों से पूछताछ की। कोई भी पहचान नहीं कर सका। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के…
मैनपुरी के बाजार सामान लेने निकली बेटी रेस्टोरेंट में मुस्लिम ब्यायफ्रेंड के साथ मिली, भड़क गए परिवारवाले
रेस्टोरेंट में मुस्लिम युवक के साथ युवती के होने की जानकारी पर लड़की के स्वजन भड़क गए और हंगामा किया। पुलिस भी पहुंची और उन्हें थाने लेकर आयी। जानकारी मिलने पर युवक के स्वजन व उसके पक्ष के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए। युवक और उसका भाई कोतवाली में हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मैनपुरी शहर के एक रेस्टोरेंट पर मुस्लिम युवक के साथ बेटी को स्वजन भड़क गए। हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। युवक पक्ष…
मैनपुरी में करंट से मां और मासूम बेटी की मौत,बच्ची को गोद में लेकर टुल्लू पंप का तार लगाते समय लगा करंट, 6 महीने पहले एडॉप्ट की थी बच्ची
मैनपुरी में नल में लगे टुल्लू पम्प को चालू करने के लिए तार लगाते समय महिला और उसकी गोद में बैठी डेढ़ साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। जबतक परिजन दौड़े तबतक दोनों की मौत हो गई। मामला बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज का है। बताया जाता है कि बच्चे ना होने पर महिला ने इस बच्ची को 6 महीने पहले ही गोद लिया था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल वर्मा उर्फ पिन्नू अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी…
