जहां पर कुछ लोग घर तोड़ने का काम करते है वहीं पर जय भीम का नारा देते हुए वहीं पर आपको पताते चले कि मामला डीहा थाना का है श्रीमान सभी क्रांतिकारी साथियों को जय भीम जय पासी समाज आज 1 तारीख को डीह थाना के अंतर्गत परशदेपुर के अंतर्गत एक ग्राम सभा में मिथुन पासी जी की ससुराल थी जिसमें 1 साल से पत्नी नहीं आ रही थी 1 साल की बिटिया भी है जिसको हम कई सामाजिक क्रांतिकारी साथी लोग अपनी टीम के साथ पहले डीहथाना गए फिर…
Day: September 2, 2023
रायबरेली : दुकान गई बुजुर्ग महिला को दभंगो ने मार पीट कर किया घायल इलाज के दौरान हुई मौत
रायबरेली सलोन तहसील क्षेत्र के गांव रोहिनिया मे एक 55 वर्षीय महिला सुनाथा देवी पन्ती हरिचंद सरोज को दभंगो ने किया मार पीट कर घायल इलाज के दौरान हुई मौत पूरा मामला सलोन तहसील क्षेत्र के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिनिया निवासिनी सुनाथा देवी जब दुकान से कुछ समान लेने गई तो दभंग हिमांशू हिमांशी विरेन्द्र रेनू अवधेश कुमार सुरजीत कुमार ने बुजुर्ग महिला से कहने लगे कि तुम मेरी चुगिली करती हो बस इसी बात को लेकर दभंगो ने बुजुर्ग महिला के ऊपर मार पीट करने लगे जिससे…
प्रयागराज : स्थानांतरण की चल रही तेज तूफान कमिश्नरेट में निरीक्षक
स्थानांतरण की चल रही तेज तूफान कमिश्नरेट प्रयागराज में निरीक्षक/उपनिरीक्षक गणों के हुए स्थानांतरण दि0, 01/02/2023 को भी हुए transfar, निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक बारा स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक बारा से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक दीपक कुमार को प्रभारी विशेष जाँच प्रकोष्ठ से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है।निरीक्षक अरविन्द कुमार गौतम को रिजर्व पुलिस लाइन्स से प्रभारी विशेष जाँच प्रकोष्ठ स्थानान्तरित किया गया है।उ0नि0 हेमेन्द्र प्रताप सिंह को थाना कोरांव से रिजर्व पुलिस…
सीतापुर : एक्सीडेंट में गर्भवती महिला की मौत व चार घायल
कोतवाली मिश्रिख के अंतर्गत ग्राम करियाडीह के पास सीतापुर हरदोई हाईवे मार्ग पर सीतापुर की तरफ से आ रही मिनी बस ने दो मोटरसाइकिल स्वरों को टक्कर मार दी जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी आनन फानन में मौके पर पहुचे और रामनरेश पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी मोहल्ला सिकनानी टोला थाना बेनीगंज जनपद हरदोई एवं रामनरेश उर्फ लालू की पुत्री माही उम्र 9 वर्ष की हालत नाजुक देखते हुए सीतापुर एम्बुलेंस से भेज दिया शिवा पुत्र शंकर निवासी हरसानी उम्र 12 वर्ष थाना नैमिष एवं आरती पत्नी…
मैनपुरी:- ग्रामप्रधान ने खुद संभाली सफाई व्यवस्था की कमान ,पूरे समय साथ रहकर किया निरीक्षण।
ग्राम पंचायत छाछा में ग्राम प्रधान पूरन चंद ने खुद सफाई व्यवस्था की कमान संभाली है । ग्राम पंचायत छाछा के गांव द्वारकापुर सहित सभी गाँव में पूरन चंद ने सफाई कर्मी सुबोध कुमार आदि लोगों को साथ लेकर स्वयं खड़े होकर गांव की नालियां और रस्ताओं को साफ कराया । उनके जिम्मेदारी भरे काम के चलते ग्राम द्वारिकापुर के साथ-साथ संपूर्ण ग्राम पंचायत छाछा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया । व्यवस्था में कहीं चूक ना हो जाए इसके लिए ग्राम प्रधान पूरन चंद पूरे समय सफाई कर्मियों…
मैनपुरी में दबंग अरविंद चौहान उर्फ लम्बू ने दुकानदार दिनेश कुमार शाक्य को मारी गोली, हुई मौत
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में बात-बात में बढ़े विवाद के बाद दुकान पर बैठे दुकानदार को हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। मामला सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के धारऊ गांव का है। जानकारी के अनुसार, बीते रात दो पक्षों…
मैनपुरी के जिला अस्पताल में हुआ धमाका, क्या है खबर में ?
मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक मरीज को ऑक्सीजन लगाते समय अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर फट गया। धमाका होने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक लोग दहशत में रहे। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी पप्पू की पत्नी प्रीती को परिजन गंभीर हालत में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्रीती की अंतिम सांसें देखते हुए डॉक्टर अर्जुन सिंह ने ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी। कर्मचारी प्रीती को ऑक्सीजन लगाने जा रहा…
डिप्टी सीएम ने दिए आदेश, KGMU में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की होगी जांच
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने KGMU के क्वीनमेरी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 3 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल श्रावस्ती के भिनगा निवासी 25 साल की गर्भवती आरती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने आरती की तबीयत गंभीर बताई। उन्हें KGMU रेफर कर दिया। सोमवार रात करीब 8 बजे परिजनों ने गर्भवती को क्वीनमेरी में…
बरेली – परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होगा पोषण पखवाड़ा।
बरेली/बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परिषदीय विद्यालयों में एक सितंबर से स्वच्छता एवं पोषण पखवाड़े का आयोजन होगा। इस पखवाड़े के तहत प्रतिदिन स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। विद्यालय में 15 सितंबर तक होने वाले स्वच्छता एवं पोषण पखवाड़े के तहत शिक्षक बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी इससे जोड़गे और स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे। बरेली – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर एक से 15 सितंबर तक स्वच्छता एवं पोषण…
बरेली:चित्रगुप्त धाम से 3 सितंबर को निकल जाएगी चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा।
बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास स्थित चित्रगुप्त धाम से 3 सितंबर को चित्रगुप्त धाम से चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा निकल जाएगी। और बताया कि 9 सितंबर को बरेली में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा महाकुंभ का आयोजन मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। चित्रगुप्त धाम…
बरेली:बहेड़ी के गांव मे पुलिस ने पकड़ी अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री
बरेली:पुलिस ने घर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात तमंचे 315 बोर, छह तमंचे 12 बोर, दो पौनिया, दो बंदूकें 12 बोर, एक राइफल, चार अधबने तमंचे और कारतूस के अलावा हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर अलग-अलग थाने में 30 मुकदमे दर्ज हैं। तमंचे उत्तराखंड में सप्लाई किए जाते थे। इन अवैध फैक्ट्रीक्यों के कारण ही क्षेत्र मे अवैध असलाह की भरमार है, छोटी से छोटी बात भी यहां असलहे निकल…
7 सितंबर तक करना होगा आवेदन, LU खुद करेगा बीटेक, MCA और फॉर्मेसी में दाखिले
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक, एमसीए और बीफार्मा की सभी सीटों पर खुद से दाखिला लेगा। अभी तक इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन AKTU की काउंसिलिंग के जरिए होते थे। पर AKTU को संबद्धता मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलते देख LU ने खुद प्रवेश लेने का फैसला लिया है।LU में सत्र 2023-24 के लिए बीटेक, बीफार्मा और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। LU के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस एंड…
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा लखनऊ विश्वविद्यालय , व्राटिनो टेक्नोलॉजी के बीच हुआ MOU
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए गणित और खगोल विज्ञान विभाग की प्लेनोटोरियम को देश की पहली स्वदेशी खगोल विज्ञान शोधशाला के रूप में स्थापित किया जाएगा।शुक्रवार को LU और गोरखपुर की व्राटिनो टेक्नोलॉजी में भारतीय खगाल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए MOU हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और व्राटिनो के निदेशक सचिन्द्र नाथ मौजूद रहे।कुलपति प्रो.आलोक राय ने बताया कि अंतरिक्ष अनुसंधान और अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम के लिए नई तकनीक और…
नौकरशाहों से परेशान हैं यूपी में सांसद-विधायक, जब नेता का ये हाल तो आम जनता क्या करेगी ?
विधायिका के नुमाइंदों और नौकरशाही के रिश्तों में तल्खी-तनातनी-शिकवा-शिकायत-नाराजगी का सिलसिला अरसे से जारी है, अधिकार को लेकर अधिकारियों से मनमुटाव की इस कड़ी में नए-नए किस्से जुड़ते ही रहे हैं। बीते दिनों लखनऊ में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सरकारी महकमों की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई।एलडीए (लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ) और लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन) के रवैये को लेकर तल्ख तेवर जताए। आगामी 17 सितंबर के बाद जन चौपाल लगाकर पीड़ित जनता का दर्द सुनने की बात कही।इससे पहले…
टूर्नामेंट में 14वीं बार होगा भारत Vs पाकिस्तान का मुकाबला, पाकिस्तान ने एक दिन पहले प्लेइंग-11 अनाउंस की
एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला आज कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में नेपाल को हरा चुकी है। वहीं, यह भारतीय टीम का पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में चार साल के बाद आमने-सामने हो रही हैं। इससे पहले इनकी आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में हुई थी।पाकिस्तान ने मैच से एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी। भारतीय टीम…
18 लुटेरों को साउथ अफ्रीका में पुलिस ने किया ढेर, कैश वैन लूटने वाले थे बदमाश
दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को पुलिस और लुटेरों की बीच गोलीबारी हुई। लिम्पोपो प्रांत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 18 संदिग्ध बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत मखादो में राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त फैनी मासेमोला ने बताया कि ये कैश-इन-ट्रांजिट (कैश वैन) को लूटने वाले थे।
प्रसून जोशी को 70 मैसेज कर चुका हूं : OMG-2 के डायरेक्टर अमित राय
पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘OMG-2’ तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले इस फिल्म ने सेंसर बोर्ड (CBFC) से लंबी लड़ाई लड़ी थी। टीनएजर्स को सेक्स एजुकेशन देने की बात करने वाली इस फिल्म को बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया था। एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अमित राय ने बताया कि उन्होंने सेंसर बोर्ड से हाथ जोड़कर विनती की थी कि फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया जाए।अमित ने कहा, ‘मुझे अच्छे से याद है कि मैंने अपने हाथ जोड़े थे। मैंने बोर्ड से कहा था कि…
सिद्धार्थ शुक्ला की कार मौत से पहले टूटी मिली थी, जानिए वजह
सुबह- सुबह खबर आई कि बिग बॉस 13 के विनर और जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब नहीं रहे। जिसने भी ये खबर सुनी उसने पहले तो यकीन ही नहीं किया फिर सोच में पड़ गया कि इतने फिट एक्टर का यूं ही अचानक 40 साल की उम्र में कैसे निधन हो सकता है। बीती शाम तक सिद्धार्थ एक दम ठीक लग रहे थे, हालांकि बस उनकी BMW का शीशा टूटा हुआ था।देशभर में खबर फैलते ही शोक का माहौल बन गया। हर किसी का दूसरा ख्याल था कि शहनाज, सिद्धार्थ…
3 शादियां करने वाले पवन कल्याण कौन हैं , भाई के खिलाफ बनाई पॉलिटिकल पार्टी
साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण का आज 52वां बर्थडे है। पवन अब तक लगभग 33 फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। एक्टिंग में बेहतर रहे तो उन्हें पावर स्टार का तगमा मिल गया लेकिन पर्सनल लाइफ उथल-पुथल भरी रही। कम उम्र में ही डिप्रेशन का शिकार हुए, सुसाइड की कोशिश भी की।पवन कहते थे कि वो कभी शादी नहीं करेंगे लेकिन तीन शादियां कीं। पहली पत्नी नंदिनी को तलाक दिए बिना वो अपनी को-स्टार रेनू के साथ लिव इन में रहे। इस बात से नाराज होकर नंदिनी ने पवन और…
