हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा के संबंध में बैठकः-जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जनपद के लिए 5 लाख 60 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विभागवार लक्ष्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों में झंडा फहराया जाए। उपायुक्त उद्योग केन्द्र सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में झंडा फहराना सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग गोशालाओं में झंडा फहराना सुनिश्चित करे। पूर्ति विभाग के माध्यम से कोटे की दुकानों में झंडा फहराया…

हरदोई:समायोजन में शासनादेश का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएः-जिलाधिकारी

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आँगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के समायोजन के संबंध में बैठक हुई। बैठक में उन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को बुलाया गया जिनके समायोजन के मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समायोजन में शासनादेश का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं से उनकी समस्याएं सुनी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को नियमों के आलोक में तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समायोजन में कार्यालय के अभिलेखों में दर्ज निवास प्रमाण पत्र का ध्यान रखा…

हरदोई:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान मे जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज दिनांक 08/08/ 2023 को जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार…

हरदोई: किसानों को श्री अन्न की फसलों की उन्नतशील तकनीकी से खेती करने की विस्तृत जानकारी दी गयी

हरदोई:उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद स्तरीय कृशक प्रषिक्षण का आयोजन कृषक सभागार, सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन शोध केन्द्र, हरदोई में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद में ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं रागी की खेती करने वाले कृषकों को श्री अन्न की खेती, विपणन, प्रसंस्करण एवं श्री अन्न के स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में डा0 ए0के0 तिवारी, कृशि वैज्ञानिक, के0वी0के0, हरदोई प्रथम ने श्री अन्न की फसलों की उन्नतशील तकनीकी से खेती करने की विस्तृत जानकारी दी तथा…

हरदोई:सवर्ण चेतना मंच ने किया आबकारी मंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महा मृत्युंजय यज्ञ

आज दिनांक 08-08-2023 को नुमाइश चौराहा स्थित श्री शिव मंदिर पर सवर्ण चेतना छात्र संघ के जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा के नेतृत्व में सदर विधायक आबकारी मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उनके दीघायु होने की कामना करते हुए भोलेनाथ के दरबार में महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन विद्वान वैदिक मंडल द्वारा सम्पन्न कराया गया सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की वह स्वस्थ रहें दीर्घायु होऔर लगातार पूरे जनपद में गंगा समान विकास की धुरी को आगे बढ़ाने का काम करें एवम हरदोई का मान…

फर्रुखाबाद:प्रसूताओं को स्तनपान के लिए किया गया जागरूक,मां के पीले गाढ़े दूध के सेवन का मतलब जानलेवा बीमारियों से नवजात की सुरक्षा-डॉ लोकेश 

फर्रुखाबाद, 8 अगस्त 2023 मां के दूध में पोषक तत्वों की भरमार होती है जिससे नवजात को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलती है l इसी को लेकर जिले में एक से सात अगस्त के बीच स्तनपान सप्ताह मनाया गया l  अभियान एक सप्ताह का जरूर था, लेकिन हमारी आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सीएचसी स्तर पर चिकित्सक व नर्स रोजाना गर्भवती व धात्री महिलाओं को स्तनपान को लेकर में जागरूक करती रहती हैं।  यह कहना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का lएसीएमओ ने कहा कि  जो माताएं बच्चों…

हरदोई:संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषकों खरीफ फसलों के बारे मे दी जानकारी

हरदोई : ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठीयों के आयोजन के द्वितीय दिवस मंे श्री डी0पी0 सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ द्वारा विकासखण्ड पिहानी की ग्राम पंचायत चन्देरी में आयोजित किसान पाठशाला में कृषकों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुवाई एवं कृषक उत्पादन संगठन एफपीओं के गठन/क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी एवं डा0 नन्द किशोर, उप कृषि निदेशक, हरदोई द्वारा खरीफ फसलों के आच्छादन, उत्पादकता एवं उत्पादन बढाने के लिए उन्नतषील तकनीकी के प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी दी…

हरदोई:पाली थाने पर लापता महिला की गुमशुदगी हुई दर्ज

हरदोई -पाली– पाली थाना क्षेत्र के गदरिया निवासी विमलेश पुत्र उधन ने दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी रजनी दिनांक 6 अगस्त को करीब 8:00 बजे घर से कहीं चली गई जिसकी रिश्तेदारी और आसपास खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता ना चल सका उसके बाद विमलेश पुत्र उधन के द्वारा थाना पाली जनपद हरदोई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसकी खोजबीन की जा रही है

हरदोई:बाइक की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु

हरदोई- पाली – पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार धीरेंद्र पुत्र राकेश सिंह नजमुल पुत्र दिलशाद निवासी मंदसौर थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर अपनी बाइक यूपी 27 ए बाई 1696 से पाली से रूपापुर की तरफ आ रहे थे वह अपनी बाइक से खनिकलापुर औऱ रहतौ रा के बीच एक राष्ट्रीय पक्षी मोर से टकरा गए जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए वहीं राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसकी सूचना थाना पाली को दे दी गई थी

बदायूं: SBH कोचिंग सेंटर में डिजिटल स्क्रीन से एजुकेशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

एसबीएच कोचिंग सेंटर के एमडी दिनेश कुमार यादव ने बताया के किसी भी प्रकार की तैयारी करनी हो किसी भी प्रकार की शिक्षा हो अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है अपने बदायूं में ही डिजिटल एजुकेशन अब उपलब्ध है एसबीएच कोचिंग सेंटर निकट पुलिस ग्राउंड के सामने कोचिंग सेंटर में डिजिटल एजुकेशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म खुल गया हैउन्होंने बताया डिजिटल शिक्षा की सुविधा के बारे में: डिजिटल शिक्षा छात्रों को अवसर प्रदान करती है जो कि भौतिक अवसरों से अलग हो सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से…

फर्रुखाबाद:-थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलाह व कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सागर गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता निवासी कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ को शनि मन्दिर के पास कांशीराम कालोनी से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। थाना पुलिस द्वारा…

पीलीभीत में तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं थम रहा आईफ्लू

पीलीभीत में जिला अस्पताल में सोमवार को भी बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज पहुंचे। तापमान में गिरावट आने के बाद भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, इससे डॉक्टर हैरान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित करीब 350 मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए काउंटर के आगे लाइन लगाकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नेत्र परीक्षण अधिकारी विकास अग्रवाल ने बताया है कि रोजाना मरीजों की संख्या…

पीलीभीत में जलाभिषेक को निकाली गई बाइक रैली, तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत में हिंदूवादी संगठनों द्वारा जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुए एक युवक का फोटो वायरल हो रहा जिसमें युवक हाथ मे तमंचे लिए नजर आ रहा है। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवक को हिरासत में लिया है। सोमवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के साईं श्रद्धा बैंक्वेट हाल से तमाम हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से शारदा नदी से जल लेने के लिए…

पीलीभीत में बच्चे नहीं बन पाए निपुण, प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

पूरनपुर में बच्चों को निपुण बनाने का ढिढोरा तो खूब पीटा गया, लेकिन पूरनपुर ब्लॉक बच्चों को निपुण बनाने में फिसड्डी साबित हुआ है। ब्लॉक को 79वीं रैंक मिली। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने इसे गंभीरता से लेकर सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरल एप के माध्यम से बच्चों को गणित और भाषा आदि में पारंगत करना था। निपुण बनाने के बाद 25 नवंबर को…

पीलीभीत में सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण, शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाने लगे नायब तहसीलदार

पीलीभीत में एक पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी जमीन को धार्मिक कार्यक्रमों की जगह बताते हुए निर्माण शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जब दूसरे समुदाय के लोगों ने पूरे मामले का विरोध जताया तो राजस्व की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाना शुरू कर दिया तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। घटना के बाद शहर कोतवाल ने मौके पर विवाद बढ़ता देख मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। सूचना पुलिस व राजस्व विभाग…

पीलीभीत में अब डीएम तय करेंगे कि संबद्ध सफाईकर्मी हटेंगे या नहीं

पीलीभीत में मूल तैनाती स्थल पर जाने का नोटिस मिलते ही सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है। संबद्धता बहाल रखने के लिए सफाईकर्मी सोमवार को डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने डीपीआरओ से संबद्ध सफाईकर्मियों की सूची तलब की है। ग्राम पंचायत में तैनात कई सफाई कर्मियों को अधिकारियों के यहां अटैच कर दिया गया है। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले अधिकारियों के यहां लगे 13 सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर मूल तैनाती स्थल पर जाने को कहा था।…

पीलीभीत में 15 से 16 साल की 3 लड़कियों ने सहेली का करवाया रेप, सोचने पर मजबूर कर देगा ये मामला

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां की पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों पर पॉक्सो एक्ट लगाया है। तीनों पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी ही सहेली का एक लड़के से रेप करवाया। दरअसल, 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। इसमें उन्होंने बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत की। 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग की तीन लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज…

झारखंड : यहां के जानवर भी मनाते हैं वीकेंड, हफ्ते में एक दिन मिलती है छुट्टी

दुनियाभर में वीक ऑफ यानी हफ्ते की छुट्टियों की खूब चर्चा होती है. कहीं हफ्ते में पांच दिन तो कहीं 6 दिन काम करना होता है. भारत में तो अब हफ्ते में चार दिन के काम की चर्चा भी शुरू हो चुकी है. इंसानों को तो ये सारे हक मिलते हैं लेकिन जानवरों को इस तरह के आराम नहीं मिल पाते है. फिर भी भारत में ही एक ऐसी जगह है जो आपके इस विश्वास को तोड़ देगी. दरअसल, यहां पर जानवरों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी दी…

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी

दुनिया में क्रिकेट संचालित करने वाली संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पर पेनाल्टी लगाई है। काउंसिल ने पूरन की मैच फीस पर 15% की कटौती की है। पूरन को भारत-वेस्टइंडीज टी्-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। उन्होंने अंपायर द्वारा एक खिलाड़ी को DRS लेने की सलाह पर असहमति जाहिर की थी। पूरन ने अपनी गलती स्वीकार ली है। इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई नहीं हुई है। दरअसल, इस ओवर की तीसरी बॉल…

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 3 कोच के शीशे टूटे,30 दिन में चौथी बार पथराव

बाराबंकी में रविवार को वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ। ट्रेन की तीन बोगियों पर पत्थर फेंके गए। घटना में कई विंडो के शीशे टूट गए। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे अराजक तत्वों ने सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पत्थर चलाया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तब रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और…