पीलीभीत में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी रामपाल ने बताया कि वह रात को अपने घर जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट तीन लोगों ने उसे लूट लिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि 15 नवंबर 2022 को वह रात आठ बजे ट्रैक्टर से गांव जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास के सत्यप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने अपने दो साथियों अमरजीत व हरमन सिंह के साथ उसे घेर लिया और जेब में…

पीलीभीत में बालक से कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

अदालत के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बालक से कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका नाबालिग पुत्र 28 मई को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास खेतों की तरफ भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के बाद वह शाम लगभग छह बजे घर वापस आ रहा था। तभी विकास, विशाल, तौलेराम, कालीचरन और यशपाल ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गए। इसकी…

पीलीभीत में महिला अस्पताल में लगाए गए 12 सीसीटीवी कैमरे

पीलीभीत में जिला महिला अस्पताल में 12 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का ध्येय है कि यहां व्यवस्थाएं चौकस रहें। कर्मचारी समय से आएं और मरीजों और उनके तीमारदारों को भी किसी तरह की असुविधा न हो।जिला महिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आते हैं। साथ ही नवजात वार्ड में भी भीड़ रहती है। यही नहीं आए दिन कोई न कोई शिकायत भी रहती है। इसको लेकर प्रभारी सीएमएस ने कैंपस में सीसीटीवी लगवाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर दो कैमरोें को लगवाने के साथ…

पीलीभीत में आई फ्लू के बाद अब डेंगू की दस्तक

जिले में आईफ्लू के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। शहर की अशोक कॉलोनी में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। युवक प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव आया। जबकि मलेरिया विभाग का दावा है कि सरकारी लैब की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर दवा का छिड़काव करवाया। कॉलोनी में दो घरों के बाहर गमलों में भरे पानी में मच्छर के लार्वा भी मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।शहर की अशोक कॉलोनी…

पीलीभीत में ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आने से बाधित हुई बिजली व्यवस्था

पीलीभीत के शहर में मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफार्मर के जंफर में फाॅल्ट आ जाने से लगभग पौन घंटा तक बिजली प्रभावित हुई। इसके बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर यहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई। शहर में रोजाना बिजली फाॅल्ट होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार की देर शाम मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफाॅर्मर के जंफर में फाॅल्ट आने से यहां के 80 घरों की बिजली लगभग…

पीलीभीत के चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी, बिगड़े हालात

पूरनपुर में मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में जलभराव हो गया। रात को और पानी बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में घोषणा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा। इधर, जलभराव के कारण कई घरों में चूल्हे नहीं जले और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए सामान ढोते रहे।मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और…

बरेली – दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से व्यापारी आशीष अग्रवाल ने मुलाकात कर रबर फैक्ट्री प्रकरण में केंद्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा मोर्चा के बरेली जिलाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर भेंट कर प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप को संबोधित मांगपत्र दिया और बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित रबड़ फैक्ट्री की जमीन वापसी प्रकरण में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप करवाकर जल्द निस्तारित करवाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। बता दें कि वर्ष 1958 से 1960 के बीच एशिया की सबसे बड़ी और विश्व के…

बरेली – विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने निकाली मोटरसाइकिल रैली।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर विशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली से कलेक्ट्रेट तक संगठन के जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री डॉ नरेश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के कोने-कोने से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। कलेक्टर पर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित को सौंपा। जिसमें प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की भर्ती कैशलेस चिकित्सा सुविधा,…