लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए पीड़िताओं की पहुँच महिला पुलिसकर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण व महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने के लिए कमिश्नरेट प्रयागराज के थानों में नियुक्त महिला बीट कांस्टेबल व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मियों द्वारा “Community of outreach and Women Security” सम्बन्धी 15 दिवसीय विशेष अभियान में विभिन्न थानों द्वारा प्राप्त 16 प्रार्थना पत्रों में 08 का निस्तारण कराया गया तथा 50 स्थानों पर चौपाल लगायी गयी। जिसमें 1335 महिलाओं/बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग…
Month: June 2023
प्रयागराज- जिला पूर्ति अधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह जून 2023 में जनपद में वितरण दिनांक 13.06.2023 से 22.06.2023 तक किया जायेगा
इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डो पर प्राप्त चीनी का आवंटन (अप्रैल, 2023-जून 2023 तीन माह) एक साथ प्रति अन्त्योदय कार्ड 03 किग्रा0, रू0-18/- प्रति कि0ग्रा0 की दर से वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डों पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न (14 किग्रा0 गेंहू एवं 21 किग्रा0 चावल ) तथा पात्र गृहस्थी कार्डों से सम्बद्व यूनिटों पर 05 किग्रा0 (02 कि0ग्रा0 गेहूॅ तथा चावल 03 कि0ग्रा0) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उक्त वितरण दिवस पर प्रत्येक उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी जिलाधिकारी, प्रयागराज के कार्यालय पत्रांक…
WFI चुनाव को लेकर पुलिस ने 3 देशों से मदद मांगी, पढ़िए खबर
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। फेडरेशन के नियमों के मुताबिक, किसी पद पर एक व्यक्ति लगातार तीन बार से ज्यादा नहीं रह सकता। उधर, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में 3 देशों से मदद मांगी है। इनमें कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया शामिल हैं। पुलिस ने इन देशों के कुश्ती…
वाल्मिकी महासभा ने पीएम मोदी के नाम एक मांगपत्र जारी किया, क्या है जानिए
लखनऊ में सोमवार को भारतीय वाल्मिकी महासभा ने अधिवेशन आयोजित किया। जहां पर महासभा ने पीएम मोदी के नाम एक मांगपत्र जारी किया। मांगपत्र में 2 मांगें रखी गईं हैं। पहली मांग है कि वाल्मिकी जयंती (शरद पूर्णिमा) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। दूसरी मांग है नियमित सफाईकर्मियों की भर्ती करना। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जुगल किशोर वाल्मिकी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएम उनकी मांगें सुनेंगे। वरना 2024 में कुछ भी हो सकता है। जुगल किशोर वाल्मिकी ने कहा “पीएम मोदी से अनुरोध करना चाहूंगा कि…
शार्ट सर्किट से एसएसबी बिल्डिंग में लगी आग,सिलेंडर ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में लगे शीशे टूटे
लखनऊ के गोमती नगर के SSB बिल्डिंग की कैंटीन में सोमवार रात साढ़े 8 बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग कैंटीन में रखे 5 सिलेंडरों में पकड़ ली। फिर पांच सिलेंडर फट गए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग कमरे से बाहर आ गए। सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। यही नहीं, धमाके की वजह से बिल्डिंग की खिड़कियों में लगे कांच टूट गए। लोगों ने फौरन…
इडली में निकली बीड़ी, भाषा विश्वविद्यालय के मेस में खिलवाड़
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नाश्ते में दी गई इडली में जली हुई बीड़ी निकलने से बवाल मच गया। नाश्ते का फोटो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। कुलसचिव ने जांच कमेटी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।भाषा विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की मेस में सोमवार सुबह नाश्ते में छात्राओं को इडली परोसी गई। एक छात्रा की इडली में जली हुई बीड़ी देखी गई। छात्राओं ने हंगामा किया और वार्डन से शिकायत की। विश्वविद्यालय प्रशासन…
रविवार को WTC की ट्राफी में भारत को हराया ऑस्ट्रेलिया
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हारने के बाद भारतीय टीम और इसकी लीडरशिप पर उठ रहे सवाल और भी मजबूत हो गए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार हैं। साल 2016 के बाद हुए 6 ICC टूर्नामेंट में भारत ने इनकी कप्तानी में शिकरत की है लेकिन कामयाबी शिफर साबित हुई है। इन दोनों से पहले टीम के लीडर…
गद्दारी तो मेरे साथ हुई, नए आर्मी चीफ को भी ऑफर दिया था : इमरान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की। सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में खान ने कहा- आज मुझ पर गद्दारी के इल्जाम लगाए जा रहे हैं। मेरी पार्टी को तोड़ा जा रहा है। मैंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की, सच्चाई ये है कि गद्दारी तो मेरे साथ हुई है। खान तोशाखाना मामले में सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। अपनी पिटीशन में कहा- हाईकोर्ट परिसर में मुझे जान का खतरा है। मेरे…
द ट्रायल वेब सीरीज में वकील का दमदार रोल निभाएंगी काजोल, पढ़िए खबर
काजोल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। सीरीज का ट्रेलर मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है, जिसमें दर्शकों को दिलचस्प और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। द ट्रायल 14 जुलाई को OTT प्लेटफार्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।यह एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में काजोल एक लॉयर का रोल प्ले कर रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत एडिशनल जज राजीव सेनगुप्ता को रिश्वत के रूप में सेक्सुअल फेवर लेने के आरोप में गिरफ्तार…
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो नेपोटिज्म सबसे ज्यादा है: अविका गौर
बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर पिछले 10 साल से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो नेपोटिज्म सबसे ज्यादा है पर वहां इसके बारे में बात नहीं होती। हालांकि, इस बारे में बॉलीवुड में ज्यादा चर्चा होती है। अविका, जल्द ही रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ में नजर आएंगी।वहां की ऑडियंस इस पर ध्यान नहीं देतीआरजे सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में अविका ने कहा, ‘देखिए जब स्टार पावर की बात आती…
कैसे लग गयी थी उपहार सिनेमा में आग, जानिए
भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए देशभर में थिएटर्स के बाहर लोगों की कतारें लगी थीं। सिनेमाघरों में एक्स्ट्रा सीट्स लगाकर लोगों को बैठाया जा रहा था। ऐसा ही एक थिएटर था साउथ दिल्ली का उपहार सिनेमा। 160 लोगों की क्षमता वाले इस हॉल में कई लोग एक्स्ट्रा चेयर लगाकर बैठे थे। 3 बजे वाला शो था। कोई 4 बजे सिनेमाघर की पार्किंग में आग लगी, जिसका धुआं हॉल में भर गया। लोगों के निकलने के लिए एक ही दरवाजा था, जो गेटकीपर बंद करके कहीं…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में बोर्ड की पहली मीटिंग हुई संपन्न।
बरेली/मीरगंज – सोमवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की नवगठित बोर्ड की प्रथम बैठक कार्यालय के सभागार में चेयरमैन इमराना बेगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा जी का चेयरमैन इमराना बेगम ने फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने सभी वार्ड सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत में कार्यरत लगभग 71 कर्मचारीयों को कस्बे में साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ…
लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लगेगा झटका? केशव प्रसाद मौर्य के इस दावे ने बढ़ाई टेंशन!
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में हुई गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ में जो घटना घटीस उसके लिए एसआईटी गठित की है. पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाएगी. पुलिस हिरासत में किसी की हत्या हो ऐसी घटना को सही नहीं मानते लेकिन यूपी कानून-व्यवस्था के हिसाब से चुस्त और दुरुस्त है. इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सारा विपक्ष एकजुट…
जिंदगी से तंग आकर रेलवे पटरी पर लेट गया शख्स , फिर ऐसे बच गई जान
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसमें अपने जीवन से तंग आकर एक युवक ट्रेन ट्रैक पर लेट जाता है. ऐसे में मौका रहते महिला कॉन्स्टेबल युवक की जान बचा लेती है. यह घटना पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर स्टेशन की बताई जा रही है. RPF INDIA के ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स पहले प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर पहले इधर-उधर देखता है. आसापस देखता है कि कहीं कोई है तो नहीं. जब उसे लगता है…
4000 रुपये में खरीदी पुरानी कुर्सी, 82 लाख में बेच डाली, समझिए कैसे हुआ लाभ
घर में पड़ी बहुत सारी चीजों को हम इसलिए फेंक देते हैं क्योंकि हमें लगता है कि उसका कोई काम नहीं है. कुछ लोग उसे ऑनलाइन साइट पर बेच भी देते हैं. ऐसे में एक शख्स ने ऑनलाइन साइट से ही एक पुरानी कुर्सी खरीद कर उसे 2000 गुना से अधिक कीमत पर बेच दिया. अब आपको लग रहा होगा कि ऐसे कैसे हो गया, हम आपको बताते हैं कि इस शख्स ने इतनी कमाई कैसे कर ली. टिकटॉकर जस्टिन मिलर ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे. ऐसे…
इस महिला का चावल की क्वालिटी चेक करने का तरीका बहुत सुफरफास्ट, Video देख हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला चावल की बोरियां का इतनी तेजी से क्वालिटी इंस्पेक्शन कर रही है. जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाए. महिला के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोदाम में कुछ बोरियां रखी हैं. वहां एक महिला नुकीली कील लेकर गुणवत्ता निरीक्षण करने के लिए बैठी है. तभी लाइन लगाकर मजदूर अपने कंधे पर चावल की बोरी लेकर निकल रहे होते हैं और महिला में…
बदायूं: किसान कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक ग्राम दबतोरा में सम्पन्न
बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह गुर्जर ने की, कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस अब्दुल रहमान और प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया आकाश पाठक ने संयुक्त रूप से किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष बदायूं चौधरी बफाती मियां व विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह जी रहीं।मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने कहा कि देश के किसान की इस सरकार ने महंगाई बढ़ाकर कमर तोड रखी है, पांच किलो यूरिया चोरी कर चुकी है।विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह…
मैनपुरी: जिलेदार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर
पुत्र को लेने के लिए बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे नहर विभाग के जिलेदार रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। आगरा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। नहर विभाग में जिलेदार थे प्रदीप कुमारशहर कोतवाली के गांव प्रसादपुर निवासी प्रदीप कुमार नहर विभाग में जिलेदार थे। उनका पुत्र आशीष कोटा में रहकर आइआइटी की तैयारी कर रहा है। रविवार को आशीष घर आ रहा था। रात नौ बजे रोडवेज बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद घर जाने के लिए…
मैनपुरी ; सास ने बहू को मारा चाकू, हालत नाजुक, बेटा काम से घर के बाहर गया था
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी सास की तलाश में जुटी है। सास बहू पर चाकू से किया हमलाघटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव की है। गांव निवासी चांदनी ने बताया कि वह सात जून की शाम को घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर…
बरेली – अलीगंज थाना पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद।
आंवला – अलीगंज पुलिस ने क्षेत्र के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डोडा व उसका चूर्ण बरामद किया है। दोनों तस्करों की पहचान गांव खैलम निवासी चंद्रपाल और महेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास से 58.600 किग्रा डोडा पोस्ता व 7.150 किग्रा डोडा चूर्ण बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह इसको पहले से तय ग्राहकों के लिए देने के लिए पंजाब ले जा रहे थे। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी डॉ. दीपशिखा अहिबरन सिंह, थानाध्यक्ष…
