खुटहन ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहरा की पाही पर खुटहन जौनपुर रोड पर रविवार की रात पिकअप की चपेट में आकर अपाचे बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा शिक्षक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले आयी। मृत शिक्षक का शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। जबकि घायल साथी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। नागालैंड प्रदेश के ग्राम व थाना थाइपो दीमापुर गांव…
Day: May 7, 2023
फर्रुखाबाद : मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी का बोलबाला, जिला अध्यक्ष नीरज प्रताप शाक्य ने की जनसभा
रोहिल्ला की पावन धरती पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अध्यक्ष पद नगर पंचायत मोहम्मदाबाद पूर्व डिप्टी एसपी राजेश सिंह यादव जी की जनसभा को मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता गंगवार जी विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने संबोधित किया तथा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और युवा बुजुर्ग तथा बच्चे मौजूद रहे लोगों का जोश देखकर इस बार आम आदमी पार्टी बड़े जोशो खरोश के साथ चुनाव मैदान में है। आगामी 11 मई 2023 को देवता से आम आदमी पार्टी की झाड़ू चुनाव निशान पर मोहर…
गाज़ीपुर :-बुद्ध की प्रासंगिकता पर बोलना सूर्य को दीपक दिखाने के समान , उपजिला अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव
गाज़ीपुर :-सम्यक युवा मंच द्वारा आयोजित बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम भुडकुड़ा राम अखाड़ा बगीचे में सम्मपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्यातिथि मा० उपजिला अधिकारी आशुतोष श्रीवस्तव रहे मुख्य अतिथि ने कहा की बुद्ध की प्रासंगिकता पर बोलना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है बुद्ध का सारगर्वित ज्ञान दुनिया में सागर के समान है जो जनमानस के लिए मंगल कल्याण कारी है मा० उपजिला अधिकारी ने बुद्ध के चार आर्य सत्य व आठ अष्टांगिक मार्ग की विधिवत व्याख्या करते हुए कहे की इससे बड़ा दुख मुक्ति का कोई रास्ता ही नहीं है…
बदायूं : वो युवाओं को तमंचा थमाते थे हमने दिए टेबलेट, सीएम योगी।
बदायूं : वो युवाओं को तमंचा थमाते थे हमने दिए टेबलेट, सीएम योगी। बदायूं:शहर के इस्लामियां इंटर कालेज के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए जाते थे। जबकि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में उन्हें टेबलेट दिए गए। ताकि डिजिटल इंडिया की थीम पर वो अपराधी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बन सकें। कहा कि पहले यहां के नेता गोकशी कराते थे लेकिन भाजपा शासन में गौसेवकों को प्रोत्साहित किया जाता है और गोवंश की रक्षा…
शाहजहांपुर:वोटरों को लुभाने के लिए बांटी शराब और रुपए, पुलिस ने पकड़ा*
शाहजहांपुर । थाना जलालाबाद पुलिस ने बीती रात वोटरों को लुभाने के लिए शराब और रुपए आदि बांटते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने शराब की बोतल, 10 पव्वा,17 हजार रुपए और पोस्टर, पंपलेट आदि बरामद किए। पकड़े गए अभियुक्त थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गौसनगर निवासी आदित्य कुशवाहा और मोहल्ला आजादनगर निवासी राहुल सक्सेना हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग जलालाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुनेंद्र बाबू और मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नंबर 5 से सभासद प्रत्याशी मोनिका गुप्ता…
बांदा -तेज रफ्तार डंम्फर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर
बांदा -देहात कोतवाली जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के टाटा मोटर्स एजेंसी के पास एक तेज रफ्तार डंम्फर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर हुआ बुरी तरह से छतिग्रसत बाल बाल बचे ट्रैक्टर ट्राली सवार चालक घटना के बाद कुछ दूर डंफर ट्रक चालक डंफर ट्रक चालक छोड़कर फरार हो गया है। मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के जमालपुर टाटा मोटर्स के पास का है। रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा
फर्रुखाबाद:- एक बार फिर आर पी पी जी महाविद्यालय कमालगंज के जंतु विज्ञान के अध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कन्हैया माहौर ने बढ़ाया जिले का गौरव ।
आपको बता दे रानी दुर्गावती विश्वविधालय जबलपुर में आयोजित अन्तराष्ट्रीय सेमिनार में दिनांक 6 मई 2023 को आर पी पी जी महाविद्यालय कमालगंज के जंतु विज्ञान के अध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कन्हैया माहौर को जंतु विज्ञान के क्षेत्र में उतकृषठ कार्य के लिए जूलोजिकल ऐसीलेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक बार फिर डॉ कन्हैया माहौर ने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है ।
मैनपुरी की गालीबाज जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ! मंच से सुरक्षाकर्मी को कहे अपशब्द; वायरल हुआ Video तो जांच के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जेल अधीक्षक सरेआम अपने ही कर्मचारियों के साथ गाली गलौच कर रही हैं. वीडियो में जेल अधीक्षक ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिन्हें यहां नहीं लिखा जा सकता है. मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एक तरफ जहां लोग जेल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डीजी जेल ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए…
45 केंद्रों में 32 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET का एग्जाम
NEET यानी नेशनल एलेजबेल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट का एग्जाम आज हैं। लखनऊ में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 32 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।NEET के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमयू और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। प्रदेश में एमबीबीएस की 8 हजार 528 सीटें हैं। दोपहर 2 बजे से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी।अधिकारियों ने बताया कि 45 केंद्रों में लगभग 32 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल समेत किसी भी दूसरे प्रकार के…
द केरल स्टोरी देखने के बाद लखनऊ के छात्राओं ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के साहू सिनेमा हॉल में शनिवार को 101 छात्राओं को विवादों में चल रही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ दिखाई गई। हॉल से बाहर निकलने के बाद लड़कियों ने कहा कि हम लोगों को ब्रेनवॉश से बचना होगा। दोस्ती सोच-समझकर करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने इसका आयोजन किया था। बता दें कि तमाम विरोध के बावजूद 5 मई यानी शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई।लखनऊ में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा, स्कूल की लड़कियों को जागरूक करने के लिए फिल्म दिखाई गई है। ये फिल्म…
अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 50वां मुकाबला खेला गया
इंडियन प्रीमियर लीग-16 का 50वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया, जिसे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली हाथ मिलाते दिखे। पहले दोनों में टकराव की खबरें आई थीं। मिचेल मार्श के लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट और दिनेश कार्तिक के कैच ड्रॉप ने मुकाबले में रोमांच भरा, तो मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट के बीच की बहस ने फैंस का ध्यान खींचा।…
170 से ज्यादा लोगों की मौत, अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन
अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और बाढ़ आ गई। अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया।न्यामुकुबी गांव में रहने वाले मुपेंडा ने कहा- बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई। मेरी मां, मेरे 11 बच्चे भी बह गए। वो जिंदा नहीं…
कर्नाटक में जनता ही बीजेपी का चुनाव लड़ रही : पीएम मोदी
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रचार के आखिरी राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी लगातार दो दिन से रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इसकी शुरुआत शनिवार से हुई। सुबह एक रोड शो के बाद पीएम ने बादामी और फिर हावेरी में जनसभा को संबोधित किया। रविवार को भी पीएम पहले रोड शो फिर रैली करेंगे। पीएम ने बादामी की जनसभा में भ्रष्टाचार को कांग्रेस की पुरानी आदत बताया और कहा कि बीजेपी इनकी इसी बीमारी का परमानेंट इलाज करने आई है। यही…
आज बेंगलुरु में राहुल गांधी करेंगे रोड शो, पढ़िए रिपोर्ट
राहुल गांधी रविवार को बेंगलुरु में रोड शो करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। इससे पहले शनिवार को सोनिया, राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हुबली में संयुक्त रैली की थी।कांग्रेस ने इस बार के कर्नाटक चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब तक 43 रैलियां, 13 रोड शो, महिलाओं और युवाओं के साथ छह संवाद और साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ पांच बैठकें कर चुके हैं।राहुल-प्रियंका के रोड शो को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी…
मेरी मां ही हैं जो हमारा ध्यान सी फॉर कैंसर से सी फॉर करेज तक लेकर गईं’: कार्तिक आर्यन
कार्तिक ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा और बताया कि जब उन्हें उनकी मां के कैंसर के बारे में पता चला था तब वो टूट गए थे। उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर था। अब वो स्वस्थ हैं।पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- कुछ दिनों पहले हमें ये पता चला कि सी फॉर कैंसर हमारे परिवार के बीच चुपके से घुस आया है और हमारी जिंदगियों को हिला कर रख दिया है। हम बिल्कुल टूट गए थे। ये मेरी मां की इच्छाशक्ति, ताकत…
काश मुझे भी वो एक्सपोजर मिलता..यंग होती तो मुझे भी मेट गाला में बुलाया जाता : नीना गुप्ता
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि जब वो इन एक्ट्रेसेस को मेट गाला या ऑस्कर के रेड कार्पेट पर देखती हैं तो उन्हें काफी जलन होती है। नीना ने कहा कि वो हमेशा ये सोचती हैं कि जो एक्सपोजर इन एक्ट्रेसेस को मिला काश उन्हें भी वो मिल पाता। एक्ट्रेस ने कहा कि वो काफी कुछ अचीव कर सकती थीं लेकिन जितना किस्मत में लिखा था उतना मिला। हालांकि नीना ने ये भी कहा कि अगर…
कंगना ने बिल्डिंग का मुआवजा लेने से क्यों किया इनकार, पढ़िए रिपोर्ट
2020 में मुंबई मुंशी कॉरपोरेशन ने कंगना रनोट के ऑफिस का कुछ हिस्सा अवैध करार देते हुए गिरा दिया था। अब कंगना ने 3 साल बाद कहा है कि उन्हें उनकी बिल्डिंग गिराने के एवज में कोई मुआवजा नहीं मिला है। कंगना ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन अब उन्हें एक भी पैसा नहीं चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि वो नहीं चाहती कि उनकी वजह से टैक्स पेयर्स का नुकसान हो। दरअसल कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत केस में उद्धव ठाकरे सरकार को…
