कौन हैं फिल्मों में जानवर सप्लाई करने वाले जावेद, पढ़िए रिपोर्ट

मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में एनिमल गुरुकुल है। अक्षय कुमार की फिल्म एंटरटेनमेंट का कुत्ता हो, सलमान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के हाथी-घोड़े या आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का गधा हो, ये सभी इसी गुरुकुल के हैं। ये गुरुकुल है जावेद खान का। जावेद फिल्मों के लिए ट्रेंड जानवर सप्लाय करते हैं। उनका परिवार ये काम 45 साल से करता आ रहा है।जावेद के गुरुकुल में कुत्ते, बिल्ली, तोते से लेकर हाथी, घोड़े और चींटियां तक हर तरह के जानवर हैं। इन जानवरों को फिल्मों के…

54 साल के हुए मनोज, फिल्मों के लिए बहुत स्ट्रगल किया

मनोज बाजपेयी का आज 54वां बर्थडे है। बिहार के छोटे से गांव में मनोज जब पैदा हुए, तभी एक ज्योतिष ने बता दिया था कि वो एक्टर बनेंगे। ये बात सच भी हुई, 9 साल की उम्र से ही वो एक्टर बनने के सपने देखने लगे। आउड साइडर होने की वजह से जब उन्होंने अपना पहला शाॅट दिया था, तब डायरेक्टर ने उन्हें गेट आउट कहकर बाहर निकाल दिया था। NSD में उन्होंने 4 बार अप्लाय किया लेकिन हर बार रिजेक्ट हो गए। रिजेक्शन से वो पूरी तरह से टूट…

पीलीभीत :ईद-उल-फितर की नमाज के अवसर पर जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा किया गया भ्रमण

पीलीभीत : ज़िलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा ईद-उल-फि़तर त्यौहार के अवसर पर शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाये रखने दृष्टिगत शहर में भ्रमण किया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित ईदगाह स्थल पर नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा ईद मिलन कैंप में पहुंच कर मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर पर ईद की शुभकामनाएं दीं गई।ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी व लोगों को ईद की मुबारकबाद दी गई तथा जनपद वासियों को शान्ति व सौहार्दपूर्ण…

सैनी-मौर्य आरक्षण आंदोलन हुआ तेज, इंटरनेट बंद ,हाईवे हुआ जाम

भरतपुर में आरक्षण की मांग करने वाले आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कई बार आंदोलनकारी हाइवे की तरफ आए, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। लेकिन देर शाम होते ही आंदोलनकारियों ने नेशनल हाइवे पर फिर से कब्जा कर लिया और इस दौरान पुलिस देखती रह गई। पुलिस के कड़े बंदोबस्त होने के बावजूद भी आंदोलनकारियों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। माली, सैनी, मौर्य और कुशवाहा समाज के प्रदर्शनकारी लोग 12 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं,…

फर्रुखाबाद:गर्मी और लू से बचकर रहें- सीएमओ

फर्रुखाबाद ,22 अप्रैल 2023 जनपद में दिन का पारा आजकल लगभग 40 डिग्री के करीब है I ऐसे में संक्रामक बीमारियां जोर पकड़ रही हैंI इसके साथ ही दिन प्रतिदिन लू भी चल रही हैI जनपद में दस्त, उल्टी और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का।सीएमओ ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना तथा सिर में तेज दर्द होना, अधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना व जलन होना, पसीना नहीं आना व…

फर्रुखाबाद:बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने किया नामांकन

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद से नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला यारी है। बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने आज फर्रुखाबाद सीट से अपना नामांकन किया। फर्रुखाबाद सीट से वत्सला अग्रवाल दो बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर चेयरमैन सीट पर कब्जा कर चुकी है। आज तीसरी बार उन्होंने बसपा की टिकट से अपना नामांकन किया है। बस चला अग्रवाल ने पत्रकारों के वार्ता ने कहा की जनता मुझे अपना दो बार आशीर्वाद देकर चीता चुकी है। उन्होंने कहा इस बार भी जनता मुझे अपना आशीर्वाद देकर…

सब्जी के दाम को लेकर हुआ था विवाद, सब्जी विक्रेता की सिर पर ईंट मारकर हत्या

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता हिमांशु साहू (21) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसका सब्जी खरीदने आए लाला नाम के युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। हिमांशु के मोलभाव करने से मना करने पर लाला ने साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि रायबरेली के खीरों निवासी हिमांशु साहू और उसका भाई निलांशु साहू ज्वाला मंदिर के पास सब्जी…

आज ईद के मौके पर गले मिलकर लोगों ने दी मुबारकबाद, 33 हजार मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की जा रही नमाज

यूपी में ईद पर आज सुबह 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। जिसके बाद लोगों ने गले मिले और हाथ मिलाकर एक-दूसरे से मुबारकबाद दे रहे है।शनिवार सुबह से ही शहर से लेकर गांवों तक घरों से मस्जिदों तक ईद की खुशियां दिखाई दे रही। ईद की नमाज अदा कर लोगों ने दुआ की कि मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहने की दुआ मांगी।राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, वाराणसी, आगरा, कानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में भी ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैल गईं…

क्यों गुड्डू मुस्लिम की जिसके साथ रहा वो मारा गया, पढ़िए खबर

अतीक अहमद का भाई अशरफ अपनी बात पूरी करता, इससे पहले ही शूटर्स ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। हत्या के बाद लोग पूछने लगे कि आखिर गुड्डू मुस्लिम के बारे में अशरफ क्या बताने जा रहा था?सवाल उठा तो कयास लगने भी शुरू हो गए। एक कयास ये भी है कि गुड्डू मुस्लिम ने अतीक अहमद के साथ दगाबाजी की। इसीलिए वो अभी तक बचा हुआ है, जबकि असद का एनकाउंटर हो गया। इन कयासों के जवाब तो फिलहाल किसी के पास नहीं हैं, लेकिन…

इमारत में आज भी चल रहा मदरसा, क्या है टीपू सुल्तान के मंदिर तोड़ने का सच जानिए

दूर से दिखाई देने वालीं दो ऊंची-ऊंची मीनारें। एंट्री गेट पर एक सिक्योरिटी गार्ड। उसके साथ में आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया यानी ASI के दो कर्मचारी। ये कर्नाटक के मंड्या जिले में आने वाले ऐतिहासिक शहर श्रीरंगपटना की जामिया मस्जिद है, जो एक किले में बनी है।आप यहां की फोटो-वीडियो नहीं ले सकते, क्योंकि ये ASI के संरक्षण में है, हालांकि मस्जिद के अंदर एक मदरसा चल रहा है। 60 बच्चे यहां पढ़ते हैं। ये सभी रहते, खाते-पीते भी यहीं हैं। एक प्रेयर हॉल है, जिसमें हर रोज पांच वक्त…

भारतीय-उच्चायोग पर लंदन में हमले को लेकर रिटायर्ड अफसर ने कहा- हमलावर हथियारों से लैस थे, पुलिस की कार्रवाई लचर रही

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों के हमले को एक महीने बीत चुका है। लंदन के वेस्टमिन्सटर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के बाद अब तक स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई, वो भी जमानत पर छूट चुका है।ब्रिटिश पुलिस के एक पूर्व अफसर ने बताया कि उच्चायोग पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। कई हमलावर हथियारों से लैस भी थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई लचर ही रही है। स्कॉटलैंड यार्ड की लचर जांच के चलते भारत…

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया, पढ़िए खबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 19वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।मैच में महेंद्र सिंह धोनी के रॉकेट थ्रो ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। रवींद्र जडेजा कैच लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हेनरिक क्लासेन उनके सामने आ गए। मयंक मारकंडे ने बेहतरीन गूगली पर अंबाती रायडु को बोल्ड किया और महीश तीक्षणा…

नवाज ने किया था आलिया की फिल्म में कैमियो, बोलीं- समय निकालने के लिए शुक्रिया

हाल ही में आलिया ने अपने एक्स हसबैंड नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी फिल्म ‘होली काऊ’ में गेस्ट अपीयरेंस देने के लिए शुक्रिया कहा है। आलिया और नवाजुद्दीन के बीच लंबे समय से लीगल बैटल चल रहा है। फिलहाल, आलिया अपने बच्चों के साथ दुबई में हैं।फिल्म ‘होली काऊ’ को आलिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म पिछले साल अगस्त में बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस हफ्ते 19 अप्रैल को ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई आलिया ने अपनी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को काम करने के लिए…

बी.आर. चोपड़ा की 109वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए खास उनके बारे में, पढ़िए रिपोर्ट

आज बी.आर. चोपड़ा की 109वीं बर्थ एनिवर्सरी है। नया दौर, वक्त, हमराज, पति पत्नी और वो जैसी बेहतरीन फिल्मों को बनाने का क्रेडिट उन्हीं को जाता है। साथ ही उन्होंने 35 साल पहले टीवी शो महाभारत बनाया था। इसे बनाने में कुल 9 करोड़ का खर्च आया था।नीतिश बताते हैं- शुरुआत में कृष्ण का रोल करने से मैं बहुत हिचक रहा था। रवि चोपड़ा को पता था कि समोसा और कचौरी मेरी कमजोरी है। मेरी झिझक दूर करने के लिए चोपड़ा साहब ने हम सब के लिए समोसा और चाय…

महाभारत में जूही को बनाना चाहते थे द्रौपदी, 35 साल पहले 9 करोड़ में बनी थी

आज भारत के दिग्गज फिल्म मेकर बी.आर. चोपड़ा की 109वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को नया दौर, हमराज, वक्त, निकाह जैसी फिल्में दी हैं। बतौर फिल्म जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाले बी.आर. चोपड़ा का पूरा नाम बलदेवराज चोपड़ा था। लाहौर में जन्मे बलदेवराज बंटवारे के बाद भारत आ गए थे। उस समय ये अपनी पहली फिल्म लाहौर में शुरू कर चुके थे, जिसे अधूरा ही छोड़ना पड़ा।भारत में इन्होंने नए सिरे से करियर शुरू किया। पहली फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में…

पीलीभीत:प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की ईश्वर से कामना के साथ विदा किया

पूरनपुरविश्व की नंबर पांच की ऊंची चोटी को फतह करने के लिए युवक को समारोह पूर्वक विदा किया गया। फूल माला डालकर उनके भविष्य की कामना की।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।भारत की सबसे ऊँची चोटी कंचन जंघा की चढ़ाई कर चुके पर्वत रोही सत्यदीप गुप्ता उर्फ़ भानू ने अब विश्व की नंबर पांच की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट मकालू(8463) मीटर को फतेह करने की शुरुआत की है।शुभचिंतकों ने सत्यदीप गुप्ता को फूल मालाएं डालकर सभी ने आशीर्वाद देकर माउन्ट मकालू की चढ़ाई सकुशल पूरी कर पूरनपुर,प्रदेश व…

पीलीभीत:थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को 04 निर्मित व 08 अर्धनिर्मित तमंचे तथा तमंचे बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1.आसिफ पुत्र वाजिद खां निवासी ग्राम ढक्का चांट थाना पूरनपुर उम्र 28 वर्ष को 4 अदद तमंचा जिसमें 03 तमंचे 12 बोर व 01 तमंचा 315 बोर मय 08 अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण के साथ वहद ग्राम जंगल जटपुरा, करन का बाग से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बनध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 212/2023 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत…

पीलीभीत:थाना पूरनपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 200 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम में थाना पूरनपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त 1.राजीव पुत्र राममूर्ति उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिलहरी को 200 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित हरिपुर चौकी से पहले आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 213/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त राजीव उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पीलीभीत: एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं टीएसआई राघवेंद्र सिंह चैहान द्वारा वाहनों की चेकिंग का संयुक्त अभियान चलाया गया

पीलीभीत: एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं टीएसआई राघवेंद्र सिंह चैहान द्वारा वाहनों की चेकिंग का संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें विशेष तौर पर ऐसे ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गई जो वाहन के पीछे मानक के विपरीत अतिरिक्त सीट लगाकर स्कूली बच्चों को ले जा रहे थे। ऐसे तीन अपंजीकृत ई रिक्शा के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए, उन्हें ठेका चैकी में निरुद्ध किया गया। इसी प्रकार चेकिंग कार्यवाही में बीसलपुर मार्ग पर नो-पार्किंग में खड़े यात्री वाहनों एवं फिटनेस, परमिट एवं टैक्स समाप्त संचालित हो रहे 11 वाहनों के…

पीलीभीत: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में ब्लाक कार्यकारणी का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई

पूरनपुर नगर के एक रेस्टोरेंट में बैठक कर शिक्षकों के हित मे चर्चा कर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सरंक्षक भद्रपाल गंगवार, रघुवंश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष मुकेश अवस्थी के निर्देशन में महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय एवं ब्लाक मंत्री वीरसिंह कुशवाहा ने 14 शिक्षक सदस्यों की ब्लाक कार्यकारिणी गठित की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवित्रा नन्दन सक्सेना,…