निकाय चुनाव में 8 मेयर प्रत्याशियों का सपा ने किया ऐलान, लखनऊ से बंदना मिश्रा को टिकट

निकाय चुनाव के लिए सपा ने पहले चरण के लिए 8 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बुधवार देर रात कर दिया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। लखनऊ से सपा नेता रमेश दीक्षित की पत्नी बंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि गोरखपुर से सपा ने एक्ट्रेस काजल निषाद पर दांव खेला है। झांसी से रघुवीर चौधरी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी दो मेयर प्रत्याशी के नाम देर रात घोषित किए। वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर…

प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2023 का वितरण दिवस दिनांक 13.04.2023 से 24.04.2023 तक निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-माह मार्च, 2023 में वितरण के पश्चात् विक्रेताओं के पास अवशेष बाजरा बचा है। उक्त अवशेष बाजरे का वितरण ‘‘प्रथम आओं प्रथम पाओ‘‘ के आधार पर निर्धारित मानक के अनुसार निःशुल्क वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट करना है कि माह मार्च 2023 में जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डो व तहसील/ब्लाक कोरांव के 31 ग्राम पंचायत/उचित दर दुकानों पर जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोंपरान्त बाजरे का आवंटन दिया गया था। वितरणोपरान्त मार्च में बचे अवशेष बाजरे को अन्त्योदय कार्डो पर 14 किग्रा0 गेंहू एवं 20 किग्रा0 चावल 01…

राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में मानहानि का मामला , सावरकर के पोते ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने पुणे में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने ANI से बातचीत में कहा कि बस अब बहुत हो गया। राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वीर सावरकर ने अपनी एक किताब में लिखा है कि उन्होंने अपने 5-6 दोस्तों के साथ एक मुसलमान को पीटा और उस झगड़े का लुत्फ उठाया। यह सावरकर का अपमान है।

क्या फिर से हो सकता है लॉकडाउन, कोरोना केस बढ़े ?

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 10 हजार से ज्यादा केस 24 अगस्त को आए थे। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस 44,998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर को देश में 45,365 लोगों का इलाज चल रहा था। वहीं, दिल्ली AIIMS ने अपने स्टाफ के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

जब अमेरिका पहुंचा पहला हाथी, कलकत्ता से 450 डॉलर में खरीद कर ले गए थे कैप्टन जैकब क्रोवनिनशील्ड

बात 13 अप्रैल 1796 की है, भारत के कलकत्ता से जब एक मर्चेंट जहाज अमेरिका पहुंचा तो वहां सब हैरान रह गए। जहाज से उतरी लोगों की भीड़ में कुछ ऐसा था जिसकी अमेरिकियों ने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। लोगों को हैरान करने वाली ये चीज कुछ और नहीं बल्कि एक दो साल की हथिनी थी। जिसे जहाज का कैप्टन जैकब क्रोवनिनशील्ड कलकत्ता से 450 डॉलर, यानी 36 हजार रुपए में खरीद कर लाया था।अमेरिका पहुंचने से पहले कैप्टन जैकब ने 2 नवंबर 1795 को भारत से अपने…

क्यों 200वां मैच नहीं जीत पाए कप्तान धोनी, क्या है वजह ?

डियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रन से हरा दिया। संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किए। जोस बटलर ने राजस्थान से फिफ्टी लगाई। महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी करते हुए 200वां IPL मैच खेला। ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए और ऋतुराज गायकवाड को संदीप शर्मा की बॉल शरीर…

कोर्ट ने नवाजुद्दीन शिदद्की और उनके भाई को बंद कमरे में मामला सुलझाने की दी हिदायत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल में अपने भाई शमास सिद्दीकी पर 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। उस पर बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई थी। अब इस मामले में दो अलग दावे सुनने को मिल रहें हैं। शमास सिद्दीकी के वकील दीपेश मेहता का कहना है कि कोर्ट ने उन्हें तीन मई की तारीख दी है। दोनों भाइयों को कोर्ट के बंद कमरे में मामले को सुलझाने की हिदायत दी गई है। वहीं नवाजुद्दीन का खेमा इन दावों को बेबुनियाद करार देता है। उनका कहना है…

जानिए भारत की पहली फिल्म बनाने का इतिहास, क्या आप जानते हैं ?

18 मई 1912 को पहली भारतीय फिल्म श्री पुंडलिक को मुंबई के कोरोनेशन सिनेमा में रिलीज कर इतिहास रचा गया था। हालांकि ये बात भारतीय सिनेमा के इतिहास में कहीं दर्ज नहीं है। वजह सिर्फ ये थी कि फिल्म की शूटिंग करने वाला विदेशी था और नेगेटिव रील को प्रोसेस के लिए विदेश भेजा गया। ये फिल्म दादा साहेब तोरणे ने बनाई थी। इसके साथ फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन, फिल्म एडिटिंग, फिल्म डायरेक्शन और फिल्म प्रोड्यूस करने वाले भी ये पहले भारतीय रहे। हालांकि ये क्रेडिट आज भी दादा साहेब फाल्के को…

क्या है सलमान की गाड़ियों के सेम नम्बर का राज, जानिये

सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच अपनी सिक्योरिटी को देखते हुए उन्होंने दुबई से खास तौर पर एक नई कार मंगाई है। निसान की इस गाड़ी की कीमत तकरीबन एक करोड़ है। कार को पूरी तरह बुलेट प्रूफ बनाया गया है। अब फैंस ने इस कार में एक खास चीज नोटिस की है। दरअसल कार के नंबर प्लेट पर 2727 लिखा हुआ है। इस नंबर से सलमान का काफी खास जुड़ाव है। सलमान का जन्मदिन 27 दिसंबर को पड़ता है, इसलिए सलमान की जितनी गाड़ियां हैं,…

गाजीपुर :35 करोड़ की लागत से दोहरीकरण कार्य शुरू

ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के पहले चरण के 9.6 किमी लंबी रेल लाइन पर 35 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था की ओर से पिलरों पर गार्डर रखने के साथ ही रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अधिकारियों की माने तो साल के अंत तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस रेल रूट पर सभी 72 पीलरों का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब इन पर गार्डर रखने एवं नये रेल लाइन बिछाने के साथ ही सिग्नल पोल लगाने के लिए फाउंडेशन का…

गाजीपुर :किसी निकाय में नहीं दाखिल हुआ पर्चा

नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को किसी भी निकाय में अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए किसी उम्मीदवार की तरफ से पर्चा दाखिल नहीं किया गया। आज विभिन्न निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 65 एवं वार्ड के सदस्य पद के लिए 280 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। इसके चलते नामांकन स्थलों के आसपास गहमा-गहमी रही। उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए आठ तथा सदस्य पद के 54 एवं जंगीपुर नगर पंचायत के…

गाजीपुर:सड़क हादसों में मासूम समेत तीन की मौत

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम और बोगा ट्राली से कुचलकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिलने पर परिजन बिलख पड़े। करंडा : सुआपुर गांव के पास नंदगंज की ओर से जमानिया जा रही तेज रफ्तार बोगा ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर बोगा का पहिया चढ़ जाने से उस पर सवार चंदौली निवासी अजय प्रजापति…

फर्रुखाबाद:घर के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने दें, शौचालय का प्रयोग करें – अपर निदेशक

फर्रुखाबाद, 12 अप्रैल 2023 जिले में एक अप्रैल से संचारी रोगों से निपटने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान की हकीकत जानने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ सरोजबाला और वेक्टर वॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ यूसी वर्मा ने कमालगंज सीएचसी के साथ ही ग्राम मुसाखिरिया और कोठी में अभियान का जायजा लिया और लार्वा के स्रोत देखे। अपर निदेशक ने लोगों से अपील की कि घर के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने दें, शौचालय का प्रयोग करें और शुद्ध…

सिद्धार्थनगर- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह यज्ञ में गायत्री मंत्र के उच्चारण से हवन कुंड में आहुतियां डाली गई

सिद्धार्थनगर- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह यज्ञ में गायत्री मंत्र के उच्चारण से हवन कुंड में आहुतियां डाली गई, जिससे वहां का वातावरण यज्ञ में हो गया, यज्ञ में अपनी भागीदारी देते हुए जनसमूह ने पारी क्रमबद्ध करते हुए यज्ञ के क्रम को पूरा किया, यज्ञ में शामिल होने के लिए सिद्धार्थनगर के प्रधान न्यायाधीश अंगद प्रसाद गुप्त पत्नी सहित यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली और विधि विधान से पूजा अर्चना की, शांतिकुंज से आए गुरुवर…

रायबरेली : प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई एक प्रसूता की प्रसव के बाद हुई मौत

क्षेत्र के गांव खोजनपुर आईटीआई कालेज के पास निवासी अनुज कुमार की पत्नी निशा (32 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की शाम को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि प्रातः काल 3:15 बजे प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उसका चौथा बच्चा था। प्रसव के बाद प्रसूता को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद प्रसूता के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप…

रायबरेली :दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट जिसमें एक युवक की मौत हुई

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के कनकपुर मजरे कंदरावां गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये, जिसमें गम्भीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन कर रही है।गाँव निवासी समरजीत सिंह ने अपनी बहन राजरानी को गांव में ही जमीन दी है, जिस…

बाँदा: दो दिवसीय आवासीय नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण का हुआ समापन

दो दिवसीय आवासीय नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण विद्द्या धाम समिति अतर्रा में 40 चिंगारी संगठन के लीडरों के साथ लीडर शिप बिल्डिंग पर दो दिवसीय 11/4/23/ से 12/4/23 तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया किया गया सभी का स्वागत मुबीना खातून द्वारा किया गया प्रशिक्षण की शुरुआत प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना गाकर शुरू की गयी इसका मुख्या उद्देश्श्य ये था की संगठन अपने मुद्दों पर मजबूत हो जागरूकता आये झिझक दूर हो लोग अपनी बात खुल कर करे संगठन की नई प्रक्रियाएं सीखे संगठन में सुधार हो लोग अपने…

फर्रुखाबाद ; बुजुर्ग महिला के खोके में लगाई दबंगों ने आग

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की छोटी जेल चौराहे की रहने वाली मुन्नी देवी ने बताया की हमारे पड़ोसी विवेक कुमार पुत्र राम सिंह वा रवि कुमार पुत्र राम सिंह ने रात लगभग 11:00 बजे आग लगा दी जिससे मौके का सामान जलकर खाक हो फतेहगढ कोतवाली में दी तहरीर

बरेली – वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती कमला पांडे द्वारा कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में लगाया गया।

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाज सेविका श्रीमती पुष्पा पांडे द्वारा गरीब, असहाय, विधवा, बुजुर्ग बेसहारा आदि लोगों के लिए कस्बे में नि:शुल्क जांच एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मलेरिया , टाइफाइड और वायरल फीवर के संभावित मरीजों की जांच की गई। और इसी के साथ खांसी, जुखाम, जुकाम, बुखार, दर्द से पीड़ित लोगों को जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं। शिविर में 200 मरीज लाभान्वित हुए।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाज श्रीमती पुष्पा पांडे ने बताया आज कस्बा…

रायबरेली : एम आई एम में चेयरमैन के लिए 3 ने किया आवेदन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए चेयरमैन पद पर तीन प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली से राजेश कुरील, लालगंज से यास्मीन बानो पत्नी मो सलीम और ऊंचाहार से रुबीना पत्नी परवेज अहमद शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे जिला अध्यक्ष महताब खान द्वारा पार्टी मुख्यालय को संस्तुति के साथ अग्रसारित कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह तीनों नामांकन पार्टी की बैठक के बाद पदाधिकारियों…