गाज़ीपुर:एम एन बालिका महाविद्यालय में मनाई गयी अंबेडकर जयंती

गाज़ीपुर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती एमएन बालिका महाविद्यालय सरदारपुर ( क्यामपुर) में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर छात्र और छात्राओं ने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर नमन भी किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्मृति गौतम ने कहा कि देश में आज अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही है। भीमराव रामजी अंबेडकर, बाबा साहेब अंबेडकर नाम से लोकप्रिय थे। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में शिक्षा के क्षेत्र में काफी कार्य किए हैं। बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को…

पीलीभीत:बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

पूरनपुर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती का कार्यक्रम मंगलम बैंकट हॉल पूरनपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया ।डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।कार्यक्रम…

बदायूं: ससुराल पक्ष ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

यह मामला बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं का है।आपको बताते चलें कि बेटा गुसाईं के रहने वाले रिजवान की शादी कुछ वर्ष पहले थाना बिल्सी के ही ग्राम परौली से नरगिस नाम की महिला से हुई रिजवान अपनी पत्नी नर्गिस के साथ सकुशल जिंदगी बिता रहे थे। और पत्नी नरगिस कुछ समय पहले अपने मायके चली गई। अब से लगभग 8 दिन पहले रिजवान अपनी पत्नी नरगिस को ग्राम परौली अपनी ससुराल से वापस अपने घर ले आया।बीती 12 तारीख की शाम को किसी बात…

नहीं रहे मौलाना राबे हसनी नदवी , लखनऊ के नदवा मदरसे में लिया आखिरी सांस

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को देहांत हो गया। पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ लाया गया था। लखनऊ के डालीगंज स्थित नदवा मदरसा में 93वें साल के मौलाना रवि हसन नदवी ने आखिरी सांस ली है।अरबी भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 1993 में उन्हें दारुल उलूम नदवतुल उलेमा का मुहतमिम (वाइस चांसलर) नियुक्त किया गया। 1999…

खाताधारक के शिकायत पर हुआ खुलासा, उप-डाकघर में 59.85 लाख का घोटाला

लखनऊ के महानगर आरपी लाइन स्थित उपडाकघर में 59.85 लाख घोटाले की बात विभागीय जांच में सामने आई है। जिसके आधार पर डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने उप डाकपाल और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साक्ष्यों को लेकर पड़ताल कर रही है।महानगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है…

आइये जानिए कैसे ढेर हुए, गुलाम और असद, पूरी कहानी विस्तार से

झांसी के पारीछा में हुए शूटर असद और गुलाम के एनकाउंटर की कहानी 24 घंटे पहले शुरू होती है। STF को लोकेशन मिलने के बाद झांसी के चिरगांव में ही दोनों को घेरने की प्लानिंग थी। लेकिन, दोनों बाइक पर गांव से निकल गए। इस ऑपरेशन को नवेन्दु कुमार और विमल कुमार सिंह लीड कर रहे थे। उन्होंने घेराबंदी की। इससे दोनों शूटर बच नहीं सके।यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेन्दु कुमार और विमल कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जूटे थे।…

प्रयाग में माण्डा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 03 मोबाइल फोन भी बरामद

प्रयागराज-थाना माण्डा मे पंजीकृत मु0अ0सं0 71/23 धारा 379 भा0दं0वि0 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. विकास कुमार यादव पुत्र रामआधार यादव निवासी ग्राम महेवा कला थाना माण्डा जनपद प्रयागराज व 2. सद्दाम इदरीश पुत्र सिराजुद्दीन इदरीश निवासी ग्राम टिकरी नहवाई थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को थाना माण्डा पुलिस उ0नि0 दिनेस राय अपने सहयोगी साथी का0 जवाहर लाल व का0 प्रेमचंद के साथ मिलकर आज दि0 13.04.2023 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 03 मोबाइल फोन बरामद किये गए। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तो के उपर नियमानुसार आवश्यक विधिक…

कांग्रेस के पास निकाय चुनाव में नहीं आ रहे आवेदन, कैसे होगा टिकट का बंटवारा?

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए नये-नये प्रयोग कर रही है। पार्टी को अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की याद आई है। इसको लेकर पार्टी ने जिला व शहर अध्यक्षों को खोजने के लिए लगाया है। इतना ही नहीं पार्टी की पहचान को लेकर सभी कांग्रेसियों के घरों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के भी निर्देश दिए है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से जांच क्षेत्रीय दलों में टिकट चाहने वालों की भरमार है, तो वह राष्ट्रीय पार्टी…

नीमा स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

शाहगंज आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सको की संस्था के केंद्रीय शाखा के निर्देशानुसार नीमा शाहगंज ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहला कार्यक्रम चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन ऋचा क्लिनिक डॉ जे पी सेठ की अध्यक्षता में हुआ। दूसरा कार्यक्रम हबीब हॉस्पिटल khetasarai में निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन नीमा उपाध्यक्ष डॉ शौकत खान की देख रेख मे हुआ। तीसरा कार्यक्रम निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर तिवारी हॉस्पिटल surish पर नीमा अध्यक्ष डॉ दुर्गेश चंद्र तिवारी ने किया। चौथा कार्यक्रम वृद्धावस्था जन्य रोगों ka का निःशुल्क परीक्षण शिफ्l हॉस्पिटल मानी कला पर…

डीएम एसपी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने गुरुवार दोपहर तहसील पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारी द्वय ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं को कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।गुरुवार दोपहर पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील पहुंचकर नामांकन कार्यालयों की जांच की। यहां पर आने वाले प्रत्याशियों की सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। इसके बाद अधिकारी आजमगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में बनने वाले मतगणना स्थल पर पहुंचकर…

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के बारे में ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने बात की, पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से बातचीत की। उन्होंने सुनक से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही PM ने ब्रिटेन में शरण लेकर रहने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से इन सभी के प्रत्यर्पण की प्रोसेस तेज करने की मांग की।वहीं, मोदी ने सुनक को सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इनवाइट किया। इस पर सुनक ने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए भी ब्रिटेन के…

आईपीएल के इस साल 1000 मैच पूरे हो गए, जानिए इसके बेहतरीन पल

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। आंकड़ों में आईपीएल इस साल 1000 मैच पूरे हो गए। यह पिछले 16 सालों में टेस्ट प्लेइंग नेशंस के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 1051 टी20 मैचों से कुछ ही कम है। हालांकि, IPL के 16 सीजन में अभी तक 1000 से ज्यादा खिलाड़ी खेल चुके हैं, जो इंटरनेशनल में इस दौरान उतरे 965 खिलाड़ियों से ज्यादा है।लीग में खेलने वाले दुनियाभर के टॉप प्लेयर्स इस लीग में हर साल कई रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते हैं, लेकिन फिर भी इंटरनेशनल क्रिकेट…

एच एन रिलाएंस अस्पताल में हुई डेविड धवन की एंजियोप्लास्टी सर्जरी, साथ मिलकर परिवार ख्याल रख रहा

वरुण धवन के पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन हाल ही में एंजियोप्लास्टी सर्जरी से गुजरे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट किया गया था, जहां सर्जरी को कुछ हफ्तों पहले अंजाम दिया गया।डेविड धवन की सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुई, जहां उनके हार्ट में स्टेंट लगाया गया है। सर्जरी के बाद डेविड इन दिनों डॉक्टर द्वारा बताए गए नियमों को फॉलो कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक धवन फैमिली की तरफ से इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया…

आज यानी 13 अप्रैल को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का हुआ निधन, बॉलीवुड के सेलेब्स पहुंचे

बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का आज यानी 13 अप्रैल को निधन हो गाया। 14 अप्रैल को उनकी मां का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा में किया जाएगा। हालांकि उनकी मां का निधन कैसे हुआ, इसकी वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। मुकेश को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह मां के निधन पर रोते हुए नजर आए। इस दौरान फराह खान, दीपिका पादुकोण, अपारशक्ति खुराना और नूपुर सेनन जैसे कई सेलेब्स हॉस्पिटल पहुंचे। मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग…

स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और स्क्रिप्ट राइटर बलराज स्याल कैसे हुए इतने मशहूर

मैंने बहुत तंगी में जिंदगी काटी है। गरीबी में मिट्टी के कच्चे घर में रहा, जो बारिश में टपकता था। लोगों के पास दो जोड़ी जूते होते थे, एक स्कूल और दूसरे घर के, लेकिन मेरे पास तो कभी-कभार स्कूल वाले जूते भी नहीं होते थे। कुछ वक्त ऐसे भी निकाला है, जब एक जोड़ी कपड़े हुआ करते थे। अगर वो सूख रहे हैं, तब चड्ढी पहनकर बैठा रहता था। जब सूखेंगे, तब पहनेंगे। जिंदगी में जब कुछ हासिल किया, तब वो सब किया, जो करने का मन करता था।…

बांदा:विश्व हिंदू महासंघ के 42वे स्थापना दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

जनपद बांदा में बुधवार 12 अप्रैल को विश्व हिंदू महासंघ का 42वा स्थापना दिवस विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन लोहिया पुल के पास कान्हा कुंज में गौ रक्षा समिति के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही श्रीमती संतोष मिश्रा (प्रदेश महामंत्री) ने समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर तरीके से गौ रक्षा समिति बांदा के तत्वाधान में आयोजित किया गया तथा इसी तरह आगे भी हम सबको मिलकर…

बांदा:राजस्व विभाग की टीम ने सरस्वाह ग्राम पंचायत के गढ़ी चांदपुर में बनने वाले अमृत सरोवर तालाब की नाप कराई

मामला बांदा जनपद के नरैनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सरस्वाह ग्राम पंचायत के गढ़ी चांदपुर में बने तालाब पर कुछ ग्राम वासियों ने कब्जा किए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा की गई थी। ग्राम प्रधान द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया कि गढ़ी चांदपुर में यह तालाब का चयन अमृत सरोवर तालाब में किया गया है जिसका निर्माण कार्य शुरू करना है मगर कुछ ग्राम वासियों ने इस तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के कारण तालाब का निर्माण कार्य शुरू नही हो पाने के…

फर्रुखाबाद:हाथी खाना में फाइलेरिया मरीजो को चिन्हित करने को हुआ नाइट ब्लड सर्वे

फर्रुखाबाद ,13 अप्रैल 2023 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार के निर्देशन में हाथी खाना में बुधवार की रात नाइट ब्लड सर्वे हुआ। इस दौरान 20 लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया हैl साथ ही 4 लोगों के रक्त के नमूने नाईट क्लीनिक फतेहगढ़ में लिए गए।जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ राजेश माथुर ने बताया कि जिले में फाइलेरिया रोगियों की खोज के लिए माह के हर बुधवार को जिला मलेरिया विभाग में नाइट क्लीनिक चलती है l इसमें फाइलेरिया रोगियों की पहचान के…

मण्डलायुक्त लखनऊ ने फिश फार्म का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली 12 अप्रैल, 2023

लखनऊ मण्डल की मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज की ग्राम पंचायत-बावन बुजुर्ग बल्ला में स्थित फिश फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया कि कितने हेक्टेयर में फिश पालन रायबरेली जिले में कराया जा रहा है संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 450 हेक्टेयर भूमि में फिश पालन कराया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त के समक्ष फिश पालन का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि बस्ती जिले के निवासी सुजीत कुमार चौधरी यहां पिछले…

दुबई से वापस लौटाया गया फर्जी पासपोर्ट संग बांग्लादेशी, लखनऊ में गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई की यात्रा करने वाला एक बांग्लादेशी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएफ ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है।फर्जी पासपोर्ट के सहारे पहुंच गया था दुबईएसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी के मुताबिक पकड़ा गया मोमिनुल इस्लाम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला। वह 8 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दुबई एयरलाइंस विमान से शारजाह (दुबई) गया था। जहां पहुंचने पर…