फर्रुखाबाद ,24 अप्रैल 2023 विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह कहना है संचारी रोग के नोडल डॉ. यू सी वर्मा का।डॉ. वर्मा ने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करना और इस बारे में सतर्क रहने की सलाह देना है कि वह मलेरिया की चपेट में आने से बचे रहें। साथ ही कहा कि इस…
Day: April 24, 2023
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू श्रीमती एकता चौधरी ने किया नामांकन
फर्रुखाबाद। (दस्तक न्यूज़) पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू श्रीमती एकता चौधरी चौधरी ने नगरपालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष पद के लिए सपा से 2 पर्चे दाखिल किए हैं। जबकि पूर्व चेयरमैन श्रीमती दमयंती सिंह निर्दलीय दो नामांकन किए हैं।श्रीमती एकता चौधरी के नामांकन के समय उनके पति अविनाश सिंह उर्फ विक्की मौजूद रहे।
बांदा ; जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बाद भी बालू माफिया नही आ रहे बाज
खनन माफिया जिलाधिकारी के सख्त तेवरों के बावजूद ओवरलोडिंग /अवैध खनन करने से बाज नही आ रहे हैं। बीते दिनों जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों को लेकर कड़ा रूख अपनाया था और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के चलते लगभग 50 ओवरलोड ट्रकों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुवा खदान संचालक नियमों को ताक पर रखकर अपनी सीमा क्षेत्र के बाहर दुरेडी. से खनन कर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग व प्रतिबंधित मशीनों…
मैनपुरी: वोटर हुआ खामोश, दलों के प्रत्याशियों की उड़ रही नींद,भितरघात का सता रहा डर
जनपद मैनपुरी में नगर निकाय चुनाव की रणभेदी बज चुकी है। शहर और कस्बों की सत्ताओं में किसी को अध्यक्ष तो किसी को सभासद पद हासिल करने की दौड़ में जुट गए हैं। हालांकि नामांकन से पहले अपने अवने दलों का सिंबल प्राप्त करने के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने आकाओं के दरवार में सिंबल प्राप्त करने में लिए हाजिरी लगाई लेकिन मन की मुराद पूरी नहीं हुई। मन की मुराद पूरी ना होने पर यह लोग बगावती तेवर अख्तियार कर चुनावी दंगल में कूद पड़े। यह बगावती चेहरे राजनीतिक…
मैनपुरी न्यूज़ : पेड़ पर लटकता मिला बहनोई का शव, साले की शादी में शामिल होने आया था
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साले की शादी में शामिल होने आए बहनोई का शव रविवार को जंगल में फंदे से झूलता मिला। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है। एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के सैंथरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (38) अपने साले विजय सिंह की शादी में…
तरोई को कम दाम पर बेंचने को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर ईंट मार कर दी थी हत्या
लखनऊ के कृष्णानगर में ज्वालादेवी मंदिर के पास सब्जी विक्रेता हिमांशु की सिर पर ईंट मार कर हत्या करने वाले तीनों आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चारबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि हिमांशु की हत्या मामले में काकोरी के जलियामऊ निवासी आलोक राजपूत उर्फ धर्मपाल, बलरामपुर देहात के वन दुसरा मोहल्ले के महेश कुमार कश्यप उर्फ लाला और फिरोजाबाद गली नंबर दो करबला निवासी गोविंद कुमार को…
प्रेमी युगल एक दूसरे की कमर में दुपट्टा बांध कर कूदे थे इंदिरा नहर, दोनों नाबालिग
लखनऊ में शनिवार को इंदिरा नहर में मिले प्रेमी-युगल की शिनाख्त बाराबंकी से लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े के रूप में हुई है। दोनों ने कमर में दुपट्टा बांध कर नदी में कूद कर आत्महत्या की थी। दोनों के शव दुपट्टे से बंधे (कमर से) हुए मिले थे। रविवार को शवों की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार दोपहर इंदिरा नहर में…
आखिरी 24 घंटे में BJP फाइनल कर रही नाम, निकाय चुनाव में टिकट के लिए होड़
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के सेकंड फेज के नामांकन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। ऐसे में बीजेपी टिकट की मारामारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के द्वारा शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सेकंड फेस के उम्मीदवारों के नाम के ऐलान को लेकर एक अहम बैठक 5 कालिदास पर की गई। सेकंड फेस की बैठक होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सीधे दिल्ली रवाना हो गए। बीजेपी में टिकट…
शाहजहांपुर से भाजपा ने अर्चना वर्मा को बनाया मेयर प्रत्याशी, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की हैं बहू
शाहजहांपुर से महापौर चुनाव में सपा की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। देर रात भाजपा ने उन्हें शाहजहांपुर से अपना मेयर का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी दिन अर्चना वर्मा के भाजपा में जाने से सपा को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में लखनऊ में भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर ब्रजेश पाठक कहा, ”अर्चना सपा से खुश नहीं थीं। इसलिए अब उन्होंने…
सूडान में लड़ाई के बीच इंटरनेट बंद कर दिया गया, 72 घंटे की सीजफायर
अफ्रीकी देश सूडान में लड़ाई के बीच इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 72 घंटे की सीजफायर के बावजूद दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इन सब के बीच वहां फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। सऊदी अरब ने शनिवार देर रात सूडान में फंसे 158 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, रविवार सुबह अमेरिका ने खार्तूम में स्थित अपनी एंबेसी के स्टाफ को सुरक्षित निकाल लिया। सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने की सरकार की योजना के तहत भारत ने जेद्दाह में…
एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राडर्स को 49 रन से
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को 2 मैच खेल गए। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया। वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राडर्स को 49 रन से मात दी। मैच में RCB के विराट कोहली और RR के जोस बटलर पहले-पहले ओवरों में जीरो पर आउट हो गए। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम को सपोर्ट करने यलो जर्सी में कई सारे फैंस कोलकाता पहुंच गए और CSK…
35 साल की उम्र में बेंगलुरु में कन्नड़ एक्टर संपथ जे राम ने किया सुसाइड, क्या थी वजह?
कन्नड़ टीवी एक्टर संपथ जे राम ने 22 अप्रैल को 35 साल की उम्र में बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया है। संपथ ने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ में के काम किया था। नेलामंगला में उनके घर में संपथ की लाश मिली।हाल ही में रिलीज हुई फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में भी संपथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर राजेश ध्रुव ने संपथ की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- हममें से किसी के भी पास संपथ की मौत की खबर…
माहिरा क्यों जालिमा की शूटिंग के वक्त नर्वस हुई थीं , शाहरुख भी लेते थे चुटकी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था। अब एक रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं। माहिरा ने कहा कि जालिमा सॉन्ग की शूटिंग के दौरान वो काफी नर्वस हो गई थीं। उस गाने में माहिरा का शाहरुख के साथ नोज टू नोज किस था। शूटिंग के वक्त फिल्म के क्रू मेंबर उन्हें इस बात को लेकर चिढ़ाते थे। माहिरा के मुताबिक, खुद शाहरुख भी इस बात को लेकर चुटकी लिया करते थे। माहिरा शर्मा वैसे तो…
फिल्म क्रिटिक को क्यों उर्वशी रौतेला ने भेजा लीगल नोटिस, क्या बोलीं ?
उर्वशी रौतेला ने खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले उमर संधू को मानहानि का नोटिस भेजा है। उर्वशी ने उमर के खिलाफ फेक न्यूज दिखाने का आरोप लगाया है। दरअसल, उमर संधू ने अपने ट्विटर हैंडल पर उर्वशी और साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी के साथ एक फोटो शेयर किया थाइस फोटो के साथ उसने लिखा था कि शूटिंग के वक्त अखिल ने उर्वशी का हैरेसमेंट किया है। यहां तक उसने ऐसी बातें लिखी है, जिन बातों का जिक्र उर्वशी ने कभी किया ही नहीं है।इसी को देखते हुए उर्वशी ने…
