बरेली _ बरेली बीएसए को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र सक्सेना एवं अन्य लोगों ने बरेली बीएसए डॉक्टर विनय कुमार का फूल माला पहनाकर (भव्य भिनन्दन) जोरदार स्वागत किया। उसके बाद समारोह को (संचालित) संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि डाक्टर विनय ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर बरेली का नाम रोशन किया है। इसी के साथ अपने मात पिता अपनी जन्मस्थली और अपने देश का नाम भी रोशन किया है। प्रदेशाध्यक्ष सक्सेना ने बताया डॉक्टर विनय…
Day: April 11, 2023
बरेली – मीरगंज थाना पुलिस ने अपहरण मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बरेली/मीरगंज – मीरगंज थाना क्षेत्र के विकास अपहरण मामले में मीरगंज थाना पुलिस ने वार्ड 30 के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी दंपति समेत 4 लोगों को आज विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज का न्यायालय के समक्ष पेश किया वहां से चारों लोगों को जेल भेज दिया गया है lयहां बता दें कि 3 अप्रैल 2023 को रात्रि के दौरान मीरगंज कस्बा के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विकास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था इस प्रकरण में मीरगंज कोतवाल हरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ जिला पंचायत सदस्य…
बदायूं: किसान यूनियन एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धरना प्रदर्शन
बदायूं: आज दिनांक 11/ 4 /2023 को किसान यूनियन एवं जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को अपात्र एवं अपात्र को पात्र करने के संबंध में धरना प्रदर्शन कियामौजूद किसान यूनियन एवं एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सभी लोगों ने बताया विकासखंड सलारपुर बदायूं में प्रधानमंत्री आवासीय भवनों के आवंटन में हुए भ्रष्टाचार घोटाले के जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के संबंध में शासन एवं प्रशासन पूर्णता जांच कर प्रधानमंत्री आवासीय भवनों का आवंटन करें उन्होंने बताया कि गरीब मजलूम जनता को…
फर्रुखाबाद:कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर परखी कोविड से लड़ने की तैयारी
फर्रुखाबाद, 11 अप्रैल 2023 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान किसी भी कोरोना पीड़ित मरीज को कोई परेशानी न हो सभी को उचित इलाज मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को मेजर कौशलेंद्र सिंह सीएचसी कमालगंज, राजेपुर, कायमगंज, बरौन , मोहम्दाबाद और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पुरूष में मॉक ड्रिल कर कोविड संक्रमण से निपटने को लेकर जिले में की गयीं तैयारियों को अधिकारियों ने परखा | इसके लिए बनाये गए नोडल अधिकारियों की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया |इस दौरान अपर निदेशक चिकित्सा…
फर्रुखाबाद:आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने कमालगंज इकाई की रेनू शर्मा निर्वाचित हुई अध्यक्ष
फर्रुखाबाद, 11अप्रैल 2023 आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के विकासखंड कमालगंज की संगठन इकाई का आज चुनाव संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह एवं जिलाअध्यक्ष मधुबाला गंगवार के पर्यवेक्षण में पूरी की गई । बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन में भाग लिया ।काफी देर तक चले विचार मंथन के बाद जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार के प्रयास से संगठन की सभी कार्यकर्ता आम सहमत से चुनाव कराने के लिए राजी हो गई । इसके…
सिद्धार्थनगर-24 कुंडीय महायज्ञ में प्रथम दिवस ,नारी सशक्तिकरण द्वारा कलश यात्रा को पूर्ण किया गया
सिद्धार्थनगर- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में लोगों का भारी मात्रा में भीड़ देखने को मिला, कलश यात्रा में दूर-दूर से आई महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर वेदमाता गायत्री गुरुवर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी का आवाहन किया, कलश यात्रा के दौरान बच्चियों ने गायत्री माता ,सरस्वती माता ,भारत माता रानी लक्ष्मीबाई बनकर और सरस्वती विद्या मंदिर से आए बच्चों ने कलश यात्रा में ( उद्घोष) बैंड…
CBI स्पेशल कोर्ट में आज मुख्तार अंसारी की पेशी, सुरक्षा का हुआ कड़ा इंतजाम
माफिया मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में लखनऊ की CBI स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान बाहुबली मुख्तार लखनऊ कोर्ट में मुस्कुराते हुए नजर आया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्तार पर आरोप तय होने थे, लेकिन अभी आरोप तय नहीं हो पाए हैं। कोर्ट ने 19 अप्रैल को मामले में अगली तारीख दे दी है। इसके बाद मुख्तार को वापस बांदा जेल भेज दिया गया है। सोमवार को मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया गया। अब्बास अंसारी को भी कोर्ट में पेश…
यूपी के दूध उत्पादकों को दिया गया नन्द बाबा और गोकुल पुरस्कार,इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उमड़ी भीड़
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को यूपी के दूध उत्पादकों को पुरस्कार दिया गया। प्रादेशिक को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा उत्पादकों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह चीफ गेस्ट रहे। साथ ही आईएएस रजनीश दुबे, शशि भूषण लाल सुशील और कुणाल सिल्कू भी मौजूद रहे। साल 2001-2002 में प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गोकुल पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। इसके तहत हर जिले में सर्वाधिक दूध उत्पाद करने वाले उत्पादक को नकद पुरस्कार समेत पीतल का…
अस्पताल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कसा सिकंजा, बंद मिले तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर गिरेगी गाज
यूपी में मेडिकल सेवाओं को टॉप प्रायोरिटी दे रहे डिप्टी सीएम ने बड़ा आदेश जारी किया हैं। इसके तहत प्रदेश का कोई भी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह निर्देश देते हुए खीरी स्थित ओयल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद होने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।प्रदेश में कई स्थानों से प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद…
मेयर के लिए नगर निगम मुख्यालय जबकि पार्षद के लिए शहर में पर्चा दाखिला के लिए पांच केंद्र
नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से पर्चा भरा जाना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने तैयारियों को लेकर एक दिन पहले से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। डीएम अपनी टीम के साथ नगर निगम समेत सभी केंद्र का दौरा किया जहां से फॉर्म मिलने हैं। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेयर और पार्षद पद के लिए फॉर्म दिए जाएंगे।मेयर के लिए नगर निगम के त्रिलोक नाथ सभागार पर्चा दाखिल किया जा रहा है। लखनऊ में 1960 से मेयर…
पूरन-स्टोइनिस की विस्फोटक पारियों ने बेंगलुरु के हाथ से छीनी जीत, आखिरी में जीता लखनऊ
निकोलस पूरन के सीजन के सबसे तेज अर्धशतक और मार्कस स्टोइनिस की विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 का सबसे रोमांचक मुकाबला जीत लिया। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक विकेट से हराया।इस मैच की खासियत यह रही कि आखिरी बॉल तक किसी को पता नहीं था कि कौन जीत रहा है। मैच का आखिरी ओवर नाटकीय रहा। इसमें लखनऊ को 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन हर्षल पटेल की गेंदबाजी ने सुपरजायंट्स के बल्लेबाजों को आखिरी बॉल तक बांधे रखा।213 रन का टारगेट…
आज हाजिर नहीं हुए इमरान खान तो गिरफ्तारी वारंट जारी होगा, इस मामले में उनके खिलाफ पुख्ता सबूत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद की एक अदालत ने तोशाखाना केस में आज कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया है। इमरान के नाम जारी समन में कोर्ट ने कहा- आपको 11 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे पेश होना है। अगर आप पेश नहीं होते तो कानून अपना काम करेगा।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इमरान अगर आज भी पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होना तय है। वो लगातार इस केस में पेशी से बच रहे हैं, क्योंकि उनके खिलाफ बेहद पुख्ता सबूत मौजूद…
शाहरुख खान ने रिंकू सिंह की चमत्कारी पारी देख पठान स्टाइल में दी बधाई, कहा- झूमे जो रिंकू
कल यानी 9 मार्च को हुए आईपीएल के मैच में KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया। अंतिम ओवर में उन्होंने 5 छक्के मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैच जीतने के बाद KKR के ओनर शाहरुख खान ने उनकी जमकर तारीफ की। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर रिंकू का एक फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा रणवीर सिंह, आर्यन और सुहाना खान ने भी रिंकू की इस अविश्वसनीय पारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।9 मार्च को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और गुजरात…
एक मां के तौर पर काफी दुख हुआ मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे देखकर आलिया बोलीं
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक रियल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक देश के लीगल सिस्टम और एडमिनिस्ट्रेशन से लड़ जाती है। अब इस फिल्म को देखने को बाद आलिया भट्ट का रिएक्शन आया है।उन्होंने शनिवार को अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन के साथ इस फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद उन्होंने लिखा, ‘शनिवार की रात आंसुओं में बीती, जब हमने हमारी फेवरेट रानी मुखर्जी की फिल्म देखी। एक नई मां…
17 साल पुरानी FIR को रद्द करने की सिंगर मीका सिंह ने गुहार लगाई, राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर फंसे थे
सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत द्वारा दर्ज छेड़छाड़ की शिकायत को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मीका के वकील का कहना है कि उन्होंने और राखी ने मिलकर सुलह कर ली है, इसलिए इस मामले को अब रद्द करना चाहते हैं।उधर राखी के वकील का कहना है कि वो भी इस मामले को सुलझाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इसके लिए एक हलफनामा भी तैयार कराया था। हालांकि अब वो हलफनामा हाईकोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में कहीं खो गया है। कोर्ट का निर्देश है कि…
