प्रयागराज- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली ) का किया निरीक्षण

प्रयागराज मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में वार्डों का निरीक्षण किया तथा वहां पर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए किए जा रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक सहित अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालयों में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओें को बेहतर बनाये रखने के निर्देश दिए है। कहीं-कहीं पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक…

बरेली – हरदासपुर माॅडल स्कूल में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में RSS ने निकाला भव्य पथ संचलन।

आंवला – जिला प्रचारक आंवला की उपस्थिति में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में RSS ने भव्य पथ संचलन निकाला आंवला जिला नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ प्रत्येक हिंदू ने डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवर के विचारों को सुने व भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए हर एक परिवार से स्वयं सेवक हो डॉक्टर साहब ने हिन्दूओं को एकात्मकता एक की दृष्टि में मेंढकों को तराजू में तोलने के बराबर बताया किन्तु…

नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा : गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान- फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-10 के बी-ब्लॉक में स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की फैक्ट्री के बेसमेंट में बीती रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।  मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के बी-144 सेक्टर-10 स्थित एएमपीएम फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के बेसमेंट में बीती रात को अज्ञात कारणों से आग लग…

पीलीभीत :पूरनपुर- बंडा नेशनल हाईवे फिर से हुआ खून से लाल

थाना बंडा-पूरनपुर रोड महोलिया पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। बता दे मोहलिया पेट्रोल पंप के पास कार व मोटरसाइकिल में आमने-सामने इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसे आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि इस टक्कर में कार व बाइक की क्या स्थिति हुई है। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार में 4 लोग बैठे थे और बाइक में दो लोग जिसमें दोनो लोगों की मौके पर…

पीलीभीत :बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए छह शिक्षकों को सम्मान समारोह पूर्वक माल्यापर्ण कर भगवत गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पूरनपुर। बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए छह शिक्षकों को सम्मान समारोह पूर्वक माल्यापर्ण कर भगवत गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर में 31 मार्च को छह शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक कार्यकारिणी के तत्वावधान में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बीआरसी क्षेत्र के सेवानिवृत्त हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय नवदिया टोडर के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बादशाह वर्मा, कबीरगंज के शिवकुमार पांडेय, श्रीनगर के नागेंद्र मौर्य, महादिया…

कोरबा –कुसमुंडा में ६ अप्रैल को भव्य शोभायात्रा, २० अलग अलग झांकी, नृत्य, लाईट, डीजे होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र… तैयारियों को लेकर कुसमुंडा गौ सेवकों ने कसी कमर..

कोरबा – जिले में बीते २२ मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसके ठीक ८ दिन बाद रामनवमी मनाई गई, इस तरह से दो बड़े भव्य व सफल आयोजन के बाद अब अप्रैल माह में होने वाली हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां में लोग जुट गए हैँ, बता दें बीते वर्ष की तरह ही इस बार भी कुसमुंडा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिलेगी, यह आयोजन ०६ अप्रैल को किया जावेगा, जिसके लिए बैठक आदर्श नगर कुसमुंडा श्री शनि…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी ने बड़े शाॅपिंग काम्पलेक्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, हाॅस्पिटल, होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सिनेमा हाॅल, गेस्ट हाउस, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को तीन दिन के अंदर नोटिस भेजकर फायर सेफ्टी नाम्र्स का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने विद्युत/शार्ट सर्किट से होने वाली दुर्घटनाओं की तहसीलवार सूचना उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक दुर्घटना की आॅडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत सुरक्षा, औसत विद्युत…

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत की पुस्तक स्वयं की आवाज विमोचन में पहुंचे लाखों लोग, दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ, उत्तर प्रदेश : अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता श्र प्रेम रावत की पुस्तक स्वयं की आवाज विमोचन में पहुंचे लाखों लोग, दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड – रमाबाई अंबेडकर मैदान में रविवार शाम अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता अंबेसडर ऑफ पीस से नवाजे गए श्री प्रेम रावत जी द्वारा लिखी पुस्तक हियर योर सेल्फ का हिंदी वर्जन स्वयं की आवाज पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह में लाखों लोग शामिल हुए जिससे कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया । जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। विमोचन के दौरान एक लाख चौदह हजार सात…

कोरबा कुसमुंडा मार्ग के किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

जिले में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं,एक ओर जहां बीते रविवार को मड़वा रानी रेल्वे स्टेशन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली,वहीं आज कोरबा कुसमुंडा मार्ग में बरमपुर डंफर पुल के पास सड़क किनारे खेत में लगे एक पेड़ पर व्यक्ति का शव लटका मिला है। घटना की सूचना सर्वमंगला पुलिस को दी गई,पुलिस मौके पर पंहूची,फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है वहीं मामले की जांच की जा रही है।

‘स्वयं की आवाज’ पुस्तक का लखनऊ में विमोचन, 1 लाख लोग पहुंचे कार्यक्रम में

लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में रविवार को मशहूर लेखक, वक्ता और शांतिदूत प्रेम रावत की पुस्तक ‘स्वयं की आवाज’ का विमोचन हुआ। ये कार्यक्रम खास इसलिए रहा, क्योंकि इसमें करीब 1 लाख लोग पहुंचे। जिससे ये गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।प्रेम रावत एक लेखक, वक्ता और मार्गदर्शक हैं। लेकिन वो शांतिदूत के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वो 13 साल के थे, जब पहली बार किसी बड़े मंच से लोगों को शांति का पाठ सिखाया। प्रेम रावत यूनाइटेड नेशन समेत दुनिया के कई…

200 बेड़ पर मरीजों को मिलेगी भर्ती की सुविधा, राज्यपाल ने किया वेलसन मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को वेलसन मेडी सिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। वृंदावन योजना के अमर शहीद पथ बने इस अस्पताल में 200 बेड पर मरीजों को भर्ती की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां पर गंभीर बीमारियों का इलाज भी होगा।अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर KGMU के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी और लोहिया संस्थान की प्रमुख डॉ. सोनिया नित्यानंद के अलावा एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर शरद चंडक भी मौजूद रहेआनंदीबेन पटेल ने कहा कि “वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल में आज सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू होंगी, जिससे…

डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री को भी मिली प्रचार की जिम्मेदारी, 17 नगर निगम में 68 सामाजिक सम्मेलन करेंगे

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की रूपरेखा BJP ने तैयार कर ली है। पश्चिम यूपी से प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। गांव-गांव और गली-गली में लोगों तक सरकार के काम को पहुंचाने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार शाम वर्चुअल संवाद करके सभी क्षेत्रीय और जिला अध्यक्ष को निकाय चुनाव के टिकट देने की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने 17 नगर निगम में 68 सामाजिक सम्मेलन किए जाने के प्लान पर…

अमेरिका में लगातार बढ़ रहे हिन्दू समुदाय के लोग, खबर पढ़िए

अमेरिका में हिंदू समुदाय का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 साल में अमेरिका में हिंदुओं की आबादी दोगुनी होकर लगभग सवा 22 लाख हो गई है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार, 2025 तक हिंदुओं की आबादी लगभग 28 लाख हो जाएगी। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्लूरलिज्म प्रोजेक्ट के अनुसार, 20 साल पहले अमेरिका में 435 मंदिर थे, जिनकी संख्या बढ़कर लगभग 1000 हो गई है।मंदिरों की संख्या बढ़ने का कारण यहां आकर बसने वाले हिंदुओं की आबादी में इजाफा होना है। अमेरिका में हिंदू धर्म और संस्कृत का भी…

जानिए SRH-RR मैच के मोमेंट्स, बोल्ट की बेहतरीन यॉर्कर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को 2 मुकाबले खेले गए। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 22 रन से हराया। राजस्थान के 3 बैटर्स ने फिफ्टी जड़ी और युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए।मैच में सभी खिलाड़ियों ने दिवंगत सलीम दुर्रानी की याद में ब्लैक आर्मबैंड पहना। उमरान मलिक ने 149 किमी प्रति घंटे की स्पीड से देवदत्त पड्डीकल के स्टंप्स बिखेरे। साउथ इंडियन सुपरस्टार दग्गुबती वेंकटेश मैच देखने पहुंचे और जेसन होल्डर ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा।…

सेट पर बचे हुए खाने को भिखारियों में बाँट देते थे सलमान, जानिए वजह

आयशा जुल्का ने एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि सलमान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। सलमान फिल्म के सेट पर बचने वाले खाने को पैक करा कर भिखारियों में बांट देते थे। सलमान की इस दरियादिली की आयशा फैन हो गई थीं।आयशा जुल्का ने 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म कुर्बान में काम किया था। इसी फिल्म के साथ आयशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले मिड डे से बातचीत…

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मा0 उपमुख्यमंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता के बैठक से अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ पत्र जारी करने के निर्देश दिए है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सड़कों के निर्माण तथा गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए है। गड्ढ़ा…

भरतनाट्यम करते नीता अंबानी ने देखा था NMACC का सपना, 31 मार्च को हुआ NMACC का उद्घाटन

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन 31 मार्च 2023 को हुआ है। इस कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में देश और दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। टॉम हॉलैंड, जैंड्या, गीगी हदीद जैसी इंटरनेशनल हस्तियों ने भी कल्चरल सेंटर के पिंक कारपेट पर वॉक कर दुनियाभर की नजरें इस सेंटर पर टिका दीं।ये कल्चरल सेंटर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यहां नीता अंबानी भारतीय कला को एक स्टेज देकर दुनियाभर तक पहुंचाना चाहती हैं। इस सेंटर को भव्य बनाने के लिए इसके एक…

बच्चों की कस्टडी को लेकर आज पेश होंगी कोर्ट में आलिया सिद्दीकी, नवाजुद्दीन चाहते हैं सेटलमेंट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी एक्स वाइफ आलिया के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर आज सुनवाई होनी है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और शर्मिला देशमुख की बेंच, नवाज और आलिया के बीच इस विवादित मामले की सुनवाई कर रही है। 30 मार्च को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए वो मामले को बंद कमरे में सुलझाना चाहती है।30 मार्च की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था, “हम बच्चों के लिए चिंतित हैं, इसलिए शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मामला सुलझाने की…