पीलीभीत:समस्त विकास खंडों के कुल 384 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।

पीलीभीत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 384 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर -बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार आज कुल 384 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी निकाय चुनाव एवं शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा आगामी निकाय चुनाव, शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सुनगढ़ी/कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार आदि में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व अतिक्रमण हटाने तथा सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल को और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने के क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दिये गये। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व जनता के व्यक्तियों, व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनगढी, प्रभारी…

पीलीभीत : ट्रांस शारदा क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रताप नगर के निवासी राजू राठौर पुत्र परसादी राठौर ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मृतक के बच्चे स्कूल से वापस घर पर आये। तो बच्चों ने अपने पिता को घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलते देखा। बच्चों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। जिससे आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।…

पीलीभीत ; भाजपा नेता शैलेन्द्र गुप्ता ने विधायक बाबूराम पासवान को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इज़हार।

पूरनपुर/क्षेत्र की टूटी सड़कों के निर्माण कराये जाने की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग के मंत्री द्वारा जारी होने पर 129 विधानसभा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खस्ताहाल सड़कों के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग विधायक कार्यालय पर पहुँचकर मिठाई का वितरण किया। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर भाजपा विधायक ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। 129 विधानसभा पूरनपुर अंतर्गत कई सड़कों की हालत पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत की स्थिति में थी जिस कारण क्षेत्र की जनता…

गाज़ीपुर:-अमर शहीद सुरेंद्र कुशवाहा का द्वितीय शहादत दिवस मनाया गया

गाज़ीपुर :-हैदरगंज : आज अमर शहीद सुरेंद्र कुशवाहा के सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण राजभर व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा जाप द्वितीय शहादत दिवस पर शहीद की पत्नी गीतांजलि ने नम आंखों से श्रद्धांजलि जी उन्होंने बताया कि द्वितीय शहादत पर अभी तक एक गेट तक नही बन पाया औऱ नही रोड यह शहीद का अपमान है । उन्होंने बताया कि मुझे अपने पति पर गर्व है…

पीलीभीत:विवाहिता की मौत पर परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजीव नगर की रहने वाली तरन्नुम पत्नी जलालुद्दीन उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक के परिजन भी महिला के घर पहुंच गए और मृतिका के पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाबताया जा रहा है कि विवाहिता की कल तबीयत खराब हुई थी इस पर उसको अस्पताल भी…

मैनपुरी जिले में पांच दिन तक चलने वाली होली के लिए मशहूर ग्राम रठेरा में होली का कल हुआ समापन।

रठेरा । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा में स्थित ग्राम रठेरा जिले में हर समय सुर्खियों में बना रहता है। इस बार ये गांव होली की बजय से सुर्खियों में क्योकि जिले के और गांव में तो होली एक या दो दिन में समाप्त हो जाती है लेकिन ग्राम रठेरा में होली पांच दिन तक लगातार चलती है और यहाँ के लोग पांचो दिन तक होली का आनंद लेते है लेकिन सबसे खास बात ये इस गांव की पांचवे दिन यहाँ के लोग रंग के सेहत होली…

पीलीभीत : नेकी की दीवार संस्था की ओर से निर्धन व्यक्ति की गरीब कन्या के विवाह में योगदान

पूरनपुर नेकी की दीवार संस्था की ओर से एक निर्धन व्यक्ति की गरीब कन्या के विवाह में योगदान किया गया, बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे का एक्सीडेंट हो जाने के बाद विवाह के लिए आवश्यक दैनिक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए सार्थक प्रयास किया गया, योगदान करने वालों में मुख्य रूप से पूरनपुर रेंज अधिकारी कपिल आयुष अग्रवाल अनुज खंडेलवाल रिशु सक्सेना जी सिकंदर किराना स्टोर रिंकू कपिल कक्कड़ अमन खालसा आदि लोग शामिल रहे और गरीब कन्या के विवाह में योगदान करने के लिए संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह…

पीलीभीत : राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा

पूरनपुर रविवार को वाटर वूमेन शिप्रा पाठक बंडा के घाट पर यात्रा लेकर पहुंची।यहां पर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल हुए।यात्रा में मौजूद पूरनपुर के लोगों ने राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया है कि बर्ष 2001 में भाजपा सरकार के दौरान शाहजहांपुर जिले के 94 गांवों को काटकर पीलीभीत में जोड़े गए थे।बताया जाता है कि तब से लेकर अब तक सभी विभागों का संचालन शाहजहांपुर की जगह पर पीलीभीत से आरंभ हो चुका है।लेकिन मंडी का…

पीलीभीत ; देर रात घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, बाइक सवार दबंगों ने की फायरिंग

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बाजारगंज निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति जगदीश सिंह के साथ किसी काम के लिए पूरनपुर आई थी।शनिवार की देर शाम दोनों काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरनपुर-आसाम हाईवे पर स्थित कढेरचोरा मोड के पास बाइक सवार तीन लोग आए। आरोपितों ने एकाएक हत्या करने की नियत से जगदीश सिंह को गोली मार दी।जिससे उसका पति जमीन पर गिर गया।गोली लगने से युवक के कंधे व पेट में गंभीर चोटें आई हैं।हाईवे पर हुई बारदात को लेकर…

पीलीभीत : विवाहिता की अश्लील फोटो खींचकर जान से मारने की धमकी दी

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार युवक उस पर गलत नियत रखते हैं।सुबह जब घर में नहा रही थी।तभी युवकों ने छत पर चढ़कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए।जानकारी लगने के बाद महिला ने युवकों के घर पहुंचकर विरोध किया तो दरवाजे पर खेल रहे बच्चों को बेरहमी से पीट दिया।जिससे बच्चे घायल हो गए।बच्चों को बचाने आई विवाहिता की भी पिटाई लगा दी।शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनाक्रम को…

पीलीभीत : विधायक ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का किया भ्रमण

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की एक यूनिट स्थापित है। जहां पर आसपास के गांवों की महिलाऐं सोलर चरखे से धागे का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धागे से इस यूनिट में बुनकरों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को तैयार किया जा रहा है।इस संस्था में हो रहे कार्य को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के प्रतिनिधि व…

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.07.2022 को थाना खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 177/22 धारा 354ख/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त चाहत कुमार पुत्र मुंशी कोल निवासी ग्राम जोरवट थाना खीरी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 12.03.2023 को पौसला चौराहा थाना क्षेत्र खीरी से थाना पुलिस खीरी उ0नि0 भप्पी सोनी अपने सहयोगी पुलिस साथी का0 मनोज यादव तथा का0 यतेंद्र कुमार के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…

योगी सरकार ने किसानों का ध्यान रखा तभी दोबारा सरकार में आए : मंत्री दिनेश सिंह

यूपी में आलू पर राजनीति गर्म होते जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह का पलटवार आया है। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह बोला कि आलू किसानों ने उनकी सरकार बदली है, जिन्होंने उनका ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आलू किसानों के साथ है। यही वजह है कि दोबारा सरकार बनवाया।उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर…

स्टूडियो के जरिए बच्चों को लखनऊ विश्वविद्यालय में दिया जायेगा क्लास, पढ़िए रिपोर्ट

LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत करने जा रहा हैं। विश्वविद्यालय में पहले इसकी शुरुआत UG कोर्स से होगी। इसके लिए कंटेंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही लाइव डेमोंस्ट्रेशन के लिए स्टूडियो स्थापना करने की भी तैयारी चल रही हैं।कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने ऑनलाइन कोर्सों की रूपरेखा तय करने और रणनीति बनाने के लिए कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी हैं। प्रो. अमिता बाजपेयी को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. अमिता ने बताया कि शुरुआत में UG के ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। उसका…

मेरठ ग्रामीण एसपी निकले घूसखोर, विडिओ वायरल हुई तो बैठी जाँच

मेरठ ग्रामीण के SP अनिरुद्ध कुमार का 20 लाख की घूस मांगने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अनिरुद्ध कुमार वीडियो कॉल पर व्यापारी से बात कर रहे हैं। अनिरुद्ध कुमार व्यापारी से कहते हैं कि इतना लेट करके मत भेजिए। साथ ही पूछा- आज कितना भेज रहे हैं?व्यापारी कहता है कि आज हम 10 या 20 लाख भेजेंगे। साथ ही व्यापारी कहता है कि भैया इतनी मोटी रकम खाते से निकालने पर शक नहीं होगा क्या? 10 लाख रुपए जब अकाउंट से निकलता है, तो दिक्कत…

एक लाख बिजली कर्मचारी16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल करेंगे, पढ़िए रिपोर्ट

प्रदेश के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारी 16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। ऊर्जा निगम प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह हड़ताल होगी।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हालांकि इस पूरे मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री से वार्ता हुई थी। उसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया…

फीमेल स्टूडेंट को जहर देने के आरोप में ईरान में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

ईरान में 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स को जहर देने का आरोप है। ईरान में पिछले साल 16 सितंबर को हिजाब विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद करीब पांच हजार छात्राएं रहस्यमयी तौर पर बीमार हो गई थीं। ग्लोबल प्रेशर के बाद ईरान सरकार ने मामले की जांच कराई। इसमें सामने आया कि स्टूडेंट्स के पानी में धीमा जहर मिलाया गया था। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की आदेश के बाद सरकार ने कार्रवाई…

दोस्त सतीश कौशिक के लिए अनुपम खेर ने मां काली के चरणों में टेका माथा

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर हाल ही में कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे, जिसका एक वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम अपने अजीज दोस्त सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर मरून कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके गले में फूलों की माला भी दिखाई दे रही है।अनुपम खेर कालीघाट मंदिर की मान्यता के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम कहते हैं, ‘आज मैं कालीघाट के मंदिर में…

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबले में थर्ड अंपायर की लापरवाही आयी सामने, जानिए कैसे?

WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग में अजीबोगरीब घटना हुई। ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबले में थर्ड अंपायर की लापरवाही देखने को मिली। दूसरी पारी के चौथे ओवर की पांचवी बॉल सोफी एक्लेस्टन ने फुलर लेंथ फेंकी। मैथ्यूज ने डिफेंस किया और वॉरियर्ज ने LBW की अपील की। अंपायर ने इसे नकारा और यूपी ने रिव्यू ले लिया। रीप्ले में दिखा कि बॉल हेली के बैट से लग रही थी, बावजूद इसके LBW चेक हुआ और मैथ्यूज को आउट करार दे दिया।मैथ्यूज बहुत…