कलीनगर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा हैजिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही है ।बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी…
Month: February 2023
जेई का पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था, जेई हुआ निलंबित
भ्रष्टाचार के आरोप के लेसा के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार को मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी भवानी सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। मौजूदा समय चिनहट डिवीजन के लौलाई उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर आलोक रंजन पर यह कार्रवाई हुई है। उनके ऊपर काम करने के नाम पर पांच लाख रुपए घुस मांगने का आरोप था। पिछले दिनों इसको लेकर एक ऑडियों भी वायरल हुआ था।इसमें साफ सुनाई पड़ रहा था कि किस तरह से जेई 7 पोल व 63 केवीए ट्रांसफार्मर की लाइन…
2 दिवसीय फूड फेस्ट “नोश” शुरू हुआ लखनऊ में, पढ़िए खबर
लखनऊ की संगीत नाट्य एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय फूड फेस्ट, “नोश” की शुरुआत हुई। इस फेस्ट का नाम लखनऊ की मशहूर कहावत, “नोश फरमाइए” पर आधारित है। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। ये फूड फेस्ट 26 फरवरी तक चलेगा। नोश फूड फेस्ट में लखनऊ के खाने की भरमार है। साथ ही अमृतसरी कुलचे के दीवानों के लिए भी ये फेस्ट अच्छा मौका है। इसके अलावा महाराजा के चिकन को भी देख,…
दरोगा न्युक्ति पर योगी ने कहा- जितना पसीना निकलेगा, उतना कम खून बहेगा
लखनऊ में रविवार को सीएम योगी ने 9055 दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम ने कहा- आप ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाओगे, उतना कम खून बहेगा। पीएम मोदी भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा- यूपी सरकार आपको वर्दी के साथ डंडा भी देगी, लेकिन आप दिल से ज्यादा काम लेना। यूपी में साल 2017 से अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा पुलिस भर्ती हुई है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है।पीएम ने कहा, यूपी में लगातार विभिन्न सेक्टरों में नियुक्तियां की जा रही हैं।…
5 अप्रैल को दिल्ली में होगी किसान और मजदूर संगठन रैली, पढ़िए खबर
केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर मजदूर और किसान संगठन आंदोलन तेज करने में लग गए है। इसको लेकर 5 अप्रैल को दिल्ली में रैली की जाएगी। रैली की तैयारियों के लिए ही रविवार को लखनऊ के सीटू ,किसान सभा व खेत मज़दूर यूनियन की तरफ से दारुल शफा स्थित सभागार में संयुक्त कन्वेंशनल आयोजित किया गया। कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन ने सरकार की किसान विरोधी काले कानून बनाने, जबरिया लागू करने और उन कानूनों के विरोध में हुए ऐतिहासिक संयुक्त…
एक दिन पहले सदन में कानून व्यवस्था पर हुई थी तीखी बहस, विधानसभा अध्यक्ष के घर लंच पर मिले योगी-अखिलेश
सतीश महाना की लंच पार्टी में सीएम योगी और अखिलेश यादव के तेवर बदले-बदले नजर आए। शनिवार को विधानसभा में जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर उनका अलग अंदाज दिखा। दोनों हंसते-मुस्कुराते एक दूसरे से बात करते नजर आए। इस बीच, शिवपाल यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता भी घुल-मिलकर एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। जैसे ये सभी एक ही दल और विचारधारा के हों। दरअसल, सतीश महाना ने सत्ता पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को अपने…
4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगा नासा का स्पेस-X क्रू-6
एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स आज अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने वाली उड़ान भरेगी। 4 एस्ट्रोनॉट्स का क्रू इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने के लिए भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12:15 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। NASA के इस मिशन को स्पेस-X क्रू-6 मिशन नाम दिया गया है। 4 मेंबर्स वाला क्रू स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट से स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होगा। इस रॉकेट से NASA के 2, रूस का 1 और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 1 एस्ट्रोनॉट ISS…
क्यों भारत विमेंस टीम नहीं जीत पायी वर्ड कप, वजह क्या है जानिए
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अहम मौके पर रनआउट हो गई थीं। दूसरा रन पूरा करने के दौरान उनका बैट पिच में अटक गया और वे रन पूरा नहीं कर सकी थीं। मैच के बाद हरमन ने कहा था कि वे अनलकी रही और किस्मत खराब थी। अगर बैट नहीं अटकता तो वे रन पूरा कर लेतीं और नतीजा कुछ और भी हो सकता था। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विनिंग विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली ने कहा कि हरमनप्रीत…
बर्फबारी के बीच कुल्लू के नंदा देवी में सुनील शेट्टी के शॉट्स, बीच में खराब हुआ मौसम
हिमाचल के कुल्लू में इन दिनों नंदा देवी वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। रविवार को कोठी में फिल्म की शूटिंग हुई। इस दौरान बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। सुबह 10 बजे शूटिंग शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद 3 बजे के करीब बर्फबारी शुरू हो गई। उस समय सुनील शेट्टी अपने शॉट दे रहे थे, ऐसे में मौसम ज्यादा खराब होने पर शूटिंग टीम ने 3.30 बजे पेकअप कर लिया।बता दें कि एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी…
एक्टर नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड फिल्मों को लेकर क्या बोले, पढ़िए खबर
नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने हिंदी और साउथ फिल्मों के बीच तुलना पर बात की। उनका कहना है कि हिंदी की तुलना में साउथ वाले फिल्म बनाते समय काफी मेहनत करते हैं। नसीरुद्दीन के मुताबिक, साउथ की फिल्में भले देखने में कैसी भी हों, लेकिन उनका काम हमेशा बेहतर और बेदाग होता है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि हिंदी फिल्मों ने हमेशा सभी धर्मों का मजाक बनाया है।नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो…
मुंबई के आराम नगर में बॉलीवुड स्ट्रगलर्स की कहानी उनकी जुबानी
मुंबई का आराम नगर, जहां से शुरुआत करके डायरेक्टर अनुराग कश्यप, तिग्मांशु धुलिया और एक्टर सुधीर मिश्रा ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया। विक्की कौशल भी इसी आराम नगर में ऑडिशन के लिए आते थे। गुजरे दो दशक में आराम नगर बॉलीवुड में एंट्री गेट के तौर पर सामने आया है। किसी भी युवा को अगर आज फिल्मी दुनिया में जगह बनानी है तो उसकी शुरुआत आराम नगर से ही होगी। यहीं पर प्रोडक्शन हाउसेस हैं, कास्टिंग एजेंसीज हैं। आराम नगर फेज-1 और फेज-2 इन दोनों इलाकों में वो…
फर्रुखाबाद :अंतराज्यीय जहर खुरानी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
कोतवाली फर्रुखाबाद पर 9 फरवरी 2023 को प्रदीप कुमार निवासी चोखंडा थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद द्वारा शिकायत की गई कि उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर तीन बैग ₹5000 नगद झुमकी वाली दो अंगूठी सोने की ले ली गई हैं उस संबंध में एफ आई आर दर्ज की गई और इसी महीने में दूसरी घटना भी जहर खुरानी की फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज की गई लगातार दो घटनाओं को अंजाम दिया गया उन दोनों घटनाओं को अनावरण करते हुए आज कोतवाली मोहम्मदाबाद के हिस्ट्रीशीटर सौरभ शुक्ला निवासी राजीव नगर मोहम्मदाबाद…
फर्रुखाबाद : जिला कारागार में निर्मित एलईडी बल्ब की पहली डिलीवरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में की गई
कौशल विकास के अंतर्गत कारागार में ही निर्मित एलईडी बल्ब की पहली डिलिवरी 150 बल्ब आज स्थानीय मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज फतेहगढ़ , फर्रुखाबाद को आपूर्तित की गई , कारागार निर्मित किसी उत्पाद की यह पहली आपूर्ति है इस अवसर पर खरीददार संस्था के प्रशासनिक अधिकारी श्री अनूप कश्यप एवम कार्यालय अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार को पहली आपूर्ति सूक्ष्म जलपान के बाद की गई तथा 500 एलईडी बल्ब का अग्रिम ऑर्डर प्राप्त किया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुन द्वारा उक्त कार्य में…
फर्रुखाबाद:बालिकाओं की मददगार बन रही कन्या सुमंगला योजना
26 फरवरी 2023 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की आवेदन प्रक्रिया अब और आसान हो गई है। इस योजना के तहत जनपद की 22423 बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना में हर तबके की कन्याओं को लाभ मिले इसके लिए आवेदन करने के लिए शासन स्तर में बदलाव किया गया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही जांच प्रक्रिया में हर स्तर पर बदलाव लाया गया है। इसके…
यूपी में 2000 करोड़ से लॉजिस्टिक पार्क बनाएंगे, 2200 गांवों में पानी पहुंचाएंगे : बीके गोयनका
यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 34 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आए। 18645 MOU साइन हुए। इन्हीं में से एक MOU वेलस्पन कंपनी का भी है। यह 2000 करोड़ रुपए का है। इसके जरिए कंपनी यूपी में वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी। इसके लिए कंपनी आगरा, वाराणसी और लखनऊ में जमीन तलाश रही है। इसके शुरू होने से करीब 5 से 6 हजार लोगों को जॉब मिलेगा।वेलस्पन कंपनी के मालिक बीके गोयनका हैं। उन्होंने हाल ही में देश की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील की। गोयनका…
किस बात पर अखिलेश बोले- कोई सोने की तख्ती पर भी लिखकर देगा…मैं नहीं मानूंगा
“रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। लेकिन जो कुछ आपत्तियां हैं, वह आज की नहीं हैं। वह 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं। इस बात को सरकार भी जानती है और पूरा समाज जानता है। जो गलत है, वह गलत है। अगर कोई सोने की तख्ती पर भी शूद्र के बारे में लिखकर दे देगा, तब भी मैं नहीं मानूंगा।”उन्होंने कहा, “सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है, तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन…
49 साल में सिर्फ एक बार चुनाव हुआ, 10 हजार कारोबारी जुड़े, 200 से ज्यादा संगठन
शहर के सबसे बड़े व्यापारी संगठन लखनऊ व्यापर मंडल का चुनाव 26 फरवरी को तय था। लेकिन चुनाव की नौबत नहीं आई। सभी पद पर निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए। ये पहली दफा नहीं है, जब व्यापार मंडल का चुनाव निर्विरोध हुआ हो। करीब 49 साल के इतिहास में महज एक बार ही चुनाव हुआ है। इस संगठन की सबसे खास बात ये हैं कि राजधानी में कई संगठन व्यापारियों की आवाज बने हुए हैं। इन सभी के पदाधिकारी, कभी न कभी इसी व्यापार मंडल से होकर वहां तक पहुंचे…
17 साल पहले राजू पाल को दौड़ाकर गोली मारी, अब मुख्य गवाह उमेश को बीच बाजार मारा
24 फरवरी 2023, शुक्रवार की शाम प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोलियां चलीं। 4-5 हमलावरों ने बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के आखिरी गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी। हमले में गनर की भी मौत हो गई। हत्या के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने चीखते हुए कहा, “मेरे पति की हत्या जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके दोनों बेटों ने करवाई है।” जया पाल ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया। यूपी पुलिस की 10…
नेपाल में सरकार के मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा, पढ़िए खबर
नेपाल में दो महीने पहले बनी पुष्प कमल दहल की सरकार से उप-प्रधानमंत्री राजेंद्र सिंह लिंगदेन समेत राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) के 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, प्रचंड की सरकार ने गठबंधन से बाहर जाकर राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे नाराज RPP के मंत्रियों ने शनिवार को सरकार से हटने का फैसला लिया। हालांकि, जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनकी पार्टी ने अब तक आधिकारिक तौर पर सरकार से समर्थन वापस नहीं…
कामरान बोले- 2012 में बेंगलुरु में हुए मैच के दौरान तेज गेंदबाज ने कहा था अपशब्द
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर फैंस उत्साहित रहते हैं। उन्हें हमेशा दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार होता है। मैच के दौरान खिलाड़ी भी ग्राउंड में काफी टेंशन में होते हैं। उनके बीच कई बार नोंक-झोंक के मामले भी सामने आए हैं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने ऐसी ही एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा है कि ईशांत शर्मा ने उन्हें गाली दी थी। उन्होंने कहा कि अगर सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी बीच में आकर मामले को नहीं सुलझाते तो यह…
