पीलीभीत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी एवं जी 20 के अंतर्गत सोमवार को गांधी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई

पूरनपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी एवं जी 20 के अंतर्गत सोमवार को गांधी स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें जिले भर की 8 टीमों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएमओ डॉ.आलोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है साथ ही खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। सबसे पहले स्टार क्लब और डायमंड क्लब के बीच मैच हुआ। जिसमें…

प्रयागराज- महाकुंभ मेला 2025 को दिव्या एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शीर्ष समिति के द्वितीय बैठक संपन्न हुई जिसमें 948 करोड़ के 50 प्रस्तावित परियोजनाओं में से लगभग 896 करोड़ की लागत के 38 परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई ह

प्रयागराज महाकुम्भ मेला 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत मुख्य सचिव, उ०प्र० श्री दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में शीर्ष समिति की द्वितीय बैठक आज सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें 948 करोड़ की 50 प्रस्तावित परियोजनाओं में से लगभग 896 करोड की लागत की 38 परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इनमें उoप्रo सेतु निगम लि0/ लो०नि०वि० की 1, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की 31 तथा बाढ़ कार्य खंड सिंचाई विभाग की 6 परियोजनाएं सम्मिलित हैं। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबंधित 12 परियोजनाओं का पुनः परीक्षण पर…

फर्रुखाबाद:शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन साधनों के प्रति किया दक्ष दो दिवसीय प्रशिक्षण में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में दी जानकारी

फर्रुखाबाद, 27 फरवरी 2023 स्वास्थ्य विभाग और पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई-इन्डिया) के साझा प्रयास से शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम का दो दिवसीय प्रशिक्षण सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में सोमवार से शुरू हुआ l इस दौरान परिवार नियोजन में आशा और एएनएम की भूमिका पर चर्चा हुई | इसके साथ ही परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई lप्रशिक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने कहा कि आशा और एएनएम आपने…

फर्रुखाबाद : अवैध खनन कर रहे जेसीबी डंपर को पुलिस ने पकड़ा

थाना कमालगंज क्षेत्र के बघार चौकी क्षेत्र का मामला है। अवैध खनन कर रहे डंपर जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा पुलिस ने डंपर जेसीबी को चौकी में लाकर सीज किया। खनन माफिया जिले में अवैध खनन करने में लगे रिपोटर : शानू खान

प्रयागराज-पुष्प प्रदर्शनी में इस वर्ष भी राजकीय उद्यान की मोती लाल उद्यान इकाई ने परचम लहराया

दिनाँक 24, 25 व 26 फरवरी 2023 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिवस में पुरस्कार वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के0जे0 ठाकर, माननीय न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हाथो द्वारा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सुरेश कुमार यादव, प्रभारी, मोती लाल उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज को सभी वर्गों में ओवर आॅल चैपियन हेतु चुनौती कप एवं रू0-21000/- धनराशि का चेक मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। सम्पूर्ण प्रदर्शनी के द्वितीय ओवरआल विजेता के रूप में प्रभारी बैण्ड…

प्रयागराज- थाना माण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद

थाना माण्डा पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत धनावल नहर पुलिया से अभियुक्त रामसजीवन पुत्र स्व0 रामलखन निवासी बदौआ थाना माण्डा प्रयागराज को 15 ली0 कच्ची देशी शराब के साथ थाना माण्डा पुलिस बरिष्ठ उ0नि0 रामकेवल यादव अपने सहयोगी साथी का0 नितीस कुमार के सांथ गिरफ्तार किया।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना माण्डा में मु0अ0सं0- 30/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

पीलीभीत : नाराज पति ने अपने परिवार के लोगों की बात सुनकर महिला को फोन पर तीन तलाक दे दी

कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी अनमता बेगम की शादी गांव के ही जावेद शेख के साथ हुई थी परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था आरोप ससुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ दिनों के बाद ही महिला से मायके से पाँच लाख रुपये लाने की मांग कर रहे थे इसी बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया आरोप है कि उक्त लोगों ने महिला को पुत्री सहित घर से निकाल दिया और पाँच लाख लाने की मांग की जब महिला के परिजनों ने…

इटावा: अखंड रामायण में वही ज्ञान की धारा हजारी महादेव मंदिर में चढ़ाया झंडा

ताखा ग्राम दौलतपुर में एक दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन नवनीत पुत्र गोविंद यादव ने कराया इसी मौके पर हजारी महादेव मंदिर सरसाई नावर मैं झंडा चढ़ाया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और झंडा के साथ काफी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सभी ने भगवान शिव के दर्शन किए और इसी मौके पर महंत सियाराम दास बाबा जी ने बताया भगवान की स्थिति ही सबसे बड़ा धर्म है बताया उन्होंने की भक्त और भगवान एक दूसरे के संपूरक हैं और बताया भगवान अमीर और गरीब नहीं देखता भगवान सभी इंसान…

पीलीभीत ; अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना घुंघचिहाई का किया आकस्मिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव द्वारा थाना घुंघचिहाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक, मैस एवं कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने, तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए। आगामी त्यौहार व शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पीलीभीत: सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा धरना

कलीनगर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी तहसील कलीनगर में जारी रहा।किसानों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व धरना चल रहा है।धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन किसानों की गंभीर समस्याओ को अनदेखा कर रहा हैजिससे किसी भी दशा में बर्दास्त नही किया जायेगा।तहसील कलीनगर में बहुत सी विरासते नही हो रही है ।बहुत सी दाखिल खारिज भी रूकी हुयी है।कलीनगर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी…

जेई का पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था, जेई हुआ निलंबित

भ्रष्टाचार के आरोप के लेसा के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार को मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी भवानी सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। मौजूदा समय चिनहट डिवीजन के लौलाई उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर आलोक रंजन पर यह कार्रवाई हुई है। उनके ऊपर काम करने के नाम पर पांच लाख रुपए घुस मांगने का आरोप था। पिछले दिनों इसको लेकर एक ऑडियों भी वायरल हुआ था।इसमें साफ सुनाई पड़ रहा था कि किस तरह से जेई 7 पोल व 63 केवीए ट्रांसफार्मर की लाइन…

2 दिवसीय फूड फेस्ट “नोश” शुरू हुआ लखनऊ में, पढ़िए खबर

लखनऊ की संगीत नाट्य एकेडमी में शनिवार को दो दिवसीय फूड फेस्ट, “नोश” की शुरुआत हुई। इस फेस्ट का नाम लखनऊ की मशहूर कहावत, “नोश फरमाइए” पर आधारित है। कार्यक्रम की शुरुआत यूपी गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल पर मौजूद लोगों से बातचीत की। ये फूड फेस्ट 26 फरवरी तक चलेगा। नोश फूड फेस्ट में लखनऊ के खाने की भरमार है। साथ ही अमृतसरी कुलचे के दीवानों के लिए भी ये फेस्ट अच्छा मौका है। इसके अलावा महाराजा के चिकन को भी देख,…

दरोगा न्युक्ति पर योगी ने कहा- जितना पसीना निकलेगा, उतना कम खून बहेगा

लखनऊ में रविवार को सीएम योगी ने 9055 दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम ने कहा- आप ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाओगे, उतना कम खून बहेगा। पीएम मोदी भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा- यूपी सरकार आपको वर्दी के साथ डंडा भी देगी, लेकिन आप दिल से ज्यादा काम लेना। यूपी में साल 2017 से अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा पुलिस भर्ती हुई है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है।पीएम ने कहा, यूपी में लगातार विभिन्न सेक्टरों में नियुक्तियां की जा रही हैं।…

5 अप्रैल को दिल्ली में होगी किसान और मजदूर संगठन रैली, पढ़िए खबर

केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर मजदूर और किसान संगठन आंदोलन तेज करने में लग गए है। इसको लेकर 5 अप्रैल को दिल्ली में रैली की जाएगी। रैली की तैयारियों के लिए ही रविवार को लखनऊ के सीटू ,किसान सभा व खेत मज़दूर यूनियन की तरफ से दारुल शफा स्थित सभागार में संयुक्त कन्वेंशनल आयोजित किया गया। कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन ने सरकार की किसान विरोधी काले कानून बनाने, जबरिया लागू करने और उन कानूनों के विरोध में हुए ऐतिहासिक संयुक्त…

एक दिन पहले सदन में कानून व्यवस्था पर हुई थी तीखी बहस, विधानसभा अध्यक्ष के घर लंच पर मिले योगी-अखिलेश

सतीश महाना की लंच पार्टी में सीएम योगी और अखिलेश यादव के तेवर बदले-बदले नजर आए। शनिवार को विधानसभा में जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर उनका अलग अंदाज दिखा। दोनों हंसते-मुस्कुराते एक दूसरे से बात करते नजर आए। इस बीच, शिवपाल यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता भी घुल-मिलकर एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। जैसे ये सभी एक ही दल और विचारधारा के हों। दरअसल, सतीश महाना ने सत्ता पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को अपने…

4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरेगा नासा का स्पेस-X क्रू-6

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स आज अंतरिक्ष में एक और इतिहास रचने वाली उड़ान भरेगी। 4 एस्ट्रोनॉट्स का क्रू इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने के लिए भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12:15 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। NASA के इस मिशन को स्पेस-X क्रू-6 मिशन नाम दिया गया है। 4 मेंबर्स वाला क्रू स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट से स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होगा। इस रॉकेट से NASA के 2, रूस का 1 और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का 1 एस्ट्रोनॉट ISS…

क्यों भारत विमेंस टीम नहीं जीत पायी वर्ड कप, वजह क्या है जानिए

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अहम मौके पर रनआउट हो गई थीं। दूसरा रन पूरा करने के दौरान उनका बैट पिच में अटक गया और वे रन पूरा नहीं कर सकी थीं। मैच के बाद हरमन ने कहा था कि वे अनलकी रही और किस्मत खराब थी। अगर बैट नहीं अटकता तो वे रन पूरा कर लेतीं और नतीजा कुछ और भी हो सकता था। ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विनिंग विकेटकीपर बैटर एलिसा हीली ने कहा कि हरमनप्रीत…

बर्फबारी के बीच कुल्लू के नंदा देवी में सुनील शेट्टी के शॉट्स, बीच में खराब हुआ मौसम

हिमाचल के कुल्लू में इन दिनों नंदा देवी वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। रविवार को कोठी में फिल्म की शूटिंग हुई। इस दौरान बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। सुबह 10 बजे शूटिंग शुरू हुई, लेकिन दोपहर बाद 3 बजे के करीब बर्फबारी शुरू हो गई। उस समय सुनील शेट्टी अपने शॉट दे रहे थे, ऐसे में मौसम ज्यादा खराब होने पर शूटिंग टीम ने 3.30 बजे पेकअप कर लिया।बता दें कि एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी…

एक्टर नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड फिल्मों को लेकर क्या बोले, पढ़िए खबर

नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ताज डिवाइडेड बाय ब्लड के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने हिंदी और साउथ फिल्मों के बीच तुलना पर बात की। उनका कहना है कि हिंदी की तुलना में साउथ वाले फिल्म बनाते समय काफी मेहनत करते हैं। नसीरुद्दीन के मुताबिक, साउथ की फिल्में भले देखने में कैसी भी हों, लेकिन उनका काम हमेशा बेहतर और बेदाग होता है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि हिंदी फिल्मों ने हमेशा सभी धर्मों का मजाक बनाया है।नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो…

मुंबई के आराम नगर में बॉलीवुड स्ट्रगलर्स की कहानी उनकी जुबानी

मुंबई का आराम नगर, जहां से शुरुआत करके डायरेक्टर अनुराग कश्यप, तिग्मांशु धुलिया और एक्टर सुधीर मिश्रा ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाया। विक्की कौशल भी इसी आराम नगर में ऑडिशन के लिए आते थे। गुजरे दो दशक में आराम नगर बॉलीवुड में एंट्री गेट के तौर पर सामने आया है। किसी भी युवा को अगर आज फिल्मी दुनिया में जगह बनानी है तो उसकी शुरुआत आराम नगर से ही होगी। यहीं पर प्रोडक्शन हाउसेस हैं, कास्टिंग एजेंसीज हैं। आराम नगर फेज-1 और फेज-2 इन दोनों इलाकों में वो…