अंतरजातीय विवाह के बावजूद कोई कलह नही लोग कर रहे सराहनागाज़ीपुर :मीरपुर:-विरनो ब्लॉक के मीरपुर के निवासी श्याम सुंदर यादव केपुत्र शुभम कृष्णन यादव की बारात वाराणसी 12 फरवरी को आकांक्षा कुशवाहा के घर पहुची व सभी रस्मो को निभाते हुए सादी सम्पन्न हुई सुबह दुल्हन की डोली मीरपुर पहुची तो परिवार के सदस्यों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी ।15 फरवरी को बहुभोज का कार्यक्रम भी खुशी खुशी बिता आप को बता दे कि आकांक्षा कुशवाहा जी जी आई सी इण्टर कॉलेज शिधौना में लेक्चरर है तो शुभम…
Day: February 15, 2023
महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई
लखनऊ में गोमतीनगर के एक होटल में बुधवार दोपहर महंत राजूदास और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट तक हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सेशन दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास का सेशन दो बजे था।…
फर्रुखाबाद:सीएचसी कमालगंज में लगाया गया बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर,डिप्टी सीएमओ ने शिविर का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद, 15 फरवरी 2023 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी कमालगंज में बुधवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी माथुर ने फीता काटकर बाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया l शिविर में आये बच्चों को परीक्षा नजदीक आने पर तनाव न लेने की सलाह दी गई | साथ ही मानसिक रोग, उसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।अन्य रोगियों को भी उचित दवा और परामर्श दिया गया l इस दौरान डॉ माथुर ने कहा कि बच्चों का मन मस्तिष्क बहुत मासूम होता है। वह…
फर्रुखाबाद के नये अपर पुलिसअधीक्षक होंगे डॉ.संजय कुमार
द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक का बंदायू ग्रामीण में तबादला कर जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक को फतेहगढ़ पद पर तैनाती कर फर्रुखाबाद लाया गया।जानकारी केे अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने आज 37 अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है जिसमेें फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह को ग्रामीण जनपद बंदायू का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं जौनपुर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार को फतेहगढ़ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है इसके अलावा 35…
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य इकाईयों पर मनाया गया एकीकृत निक्षय दिवस
फर्रुखाबाद, 15 फरवरी 2023 जिले की सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर बुधवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई l इसी क्रम में सिविल अस्पताल लिंजीगंज में ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 10 प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई l साथ ही सभी को क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार और चिकिनगुनिया के बारे में जागरूक किया गया l सिविल अस्पताल लिंजीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंशुल चतुर्वेदी ने बताया कि क्षय रोग लाइलाज नहीं है।…
फर्रुखाबाद :- ढिलाबल के दबंग प्रधान रजनेश कुमार उर्फ मोनू पर प्रशासन की कार्यवाही , सरकारी धन के दुरुपयोग में मुकदमा पंजीकृत ।
योगी सरकार की नीतियों और निर्देशो को दरकिनार कर मनमाने ढंग से एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रवंधन केंद्र बना सरकार को ठेंगा दिखया गया है । ग्राम ढिलावल परगना पहाडा तह0 सदर फर्रूखाबाद मे शासन द्वारा राजस्व ग्राम मे ठोस एंव तरल अपशिष्ट प्रवन्धन हेतु तत्कालीन लेखपाल ने ग्राम का गाटा संख्या 310 क्षेत्रफल 0.057 हे0 भूमि चयनित कर ग्राम के ग्राम प्रधान रजनेश कुमार के सुपुर्द की गयी थी । पंरतु ग्राम प्रधान द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ हेतु नियमो के विरूद्ध सरकारी धन का दुरपयोग करते हुये ठोस एंव तरल…
अंटार्कटिका के बर्फीले पानी में महिला ने की स्विमिंग, 2.5 किलोमीटर तैरकर बनाया रिकॉर्ड
दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जो अपने कारमानों से चकित कर देते हैं. दक्षिण अमेरिका के चिली की रहने वाली 37 वर्षीय बारबरा हर्नांडेज उनमें से एक हैं. अपने साहसी कारनामों के लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर हैं. कई गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं. अब उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो दुनिया में किसी इंसान के पास नहीं. अंटार्कटिका के जमा देने वाले पानी में उन्होंने 2.5 किलोमीटर तक स्वीमिंग की. ऐसा अभी तक किसी ने नहीं किया था. सोशल मीडिया पर…
खूब पसंद आ रहा लोगों को वंदे भारत का सफर, 1 भी सीट नहीं जा रही खाली, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक था. इसकी शुरुआत से पहले कई लोगों द्वारा संदेह भी जताया गया कि भारत के आर्थिक ताने-बाने को देखते हुए ये ट्रेन उतनी लोकप्रिय नहीं होगी. हालांकि, सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में ये बात एकदम उलट दिख रही है. वंदे भारत ट्रेन की पहली 8 जोड़ियों का एवरेज ऑक्यूपेंसी रेट 99.97 फीसदी है. इसका मतलब है कि ये ट्रेनें औसतन 100 फीसदी भरकर चल रही हैं. कई जोड़ियों की ऑक्यूपेंसी रेट तो 100…
योगी आदित्यनाथ सरकार बदलेगी परंपरा, अब यूपी के जिलों में भी होगी कैबिनेट की मीटिंग्स
लखनऊ: योगी सरकार राजधानी में कैबिनेट की बैठकों के परंपरागत को बदलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कैबिनेट की बैठकें जनहित की नीतियों का सबसे महत्वपूर्ण और औपचारिक माध्यम हैं। इससे प्रदेश के दूसरे शहरों को भी जोड़ा जाना चाहिए इसलिए कैबिनेट बैठकें अब राजधानी के अलावा दूसरे महत्वपूर्ण शहरों में भी आयोजित की जाएंगी। योगी कैबिनेट की बैठक को एक बार राजधानी के बाहर ले जा चुके हैं। प्रयागराज कुंभ के दौरान 29 जनवरी 2019 को उन्होंने मेला क्षेत्र में कैबिनेट की बैठक की थी। उस दौरान…
कोरबा: देर रात मानिकपुर-मुड़ापार बाइपास मार्ग पर दो ट्रेलर में भिड़ंत.. नशे में धुत ड्राइवर ने पीछे से मारी टक्कर
कोरबा: जिले में मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात दो ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही डायल 112, 108 एंबुलेंस और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है।मानिकपुर-मुड़ापार बाइपास मार्ग पर मंगलवार रात 1 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वाहन का चालक…
प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 03 बी0सी0 सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
उपायुक्त (स्वतः रोजगार) भोलानाथ कनौजिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘‘वन जी0पी0 वन बी0सी0’’ योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल चयनित प्रशिक्षित बी0सी0 सखियों में से माह जनवरी, 2023 में उत्कृष्ट कार्य किये गये 03 बी0सी0 सखियों क्रमशः श्रीमती रीना कुमारी, ग्राम पंचायत खेरूआ, विकास खण्ड सैदाबाद, श्रीमती उर्वशी देवी, ग्राम पंचायत मिश्री, विकास खण्ड धनूपुर व श्रीमती मंजू देवी, विकास खण्ड धनूपुर को मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बी0सी0 सखियों…
प्रयागराज- समस्त विद्यालय 25 फरवरी तक छात्रों के बैंक खाते को आधार सीडिंग और मैपिंग कराना सुनिश्चित करें जिला समाज कल्याण अधिकारी
प्रयागराज- वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्वदशम अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 द्वारा छात्रों के खाते में आनलाइन किया जाना है, परन्तु अधिकांश छात्रों का बैंक खाता आधार से सीडेड न होने के कारण भुगतान सम्भव नही हो पा रहा है। जनपद के समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि छात्रों के बैंक खाते को दिनांक 25/02/2023 तक आधार सीडिंग और मैपिंग कराना सुनिश्चित करें, ताकि लम्बित छात्रों को धनराशि का भुगतान किया जा सके।समस्त शिक्षण संस्थायें/छात्र-छात्रायें शैक्षिक सत्र 2022-23 में उपरोक्तानुसार…
बरेली : शीशगढ़ से हल्द्वानी को रोडवेज की सेवा संचालित कराने के लिखा पत्र
शीशगढ़ से हल्द्वानी को रोडवेज की सेवा संचालित कराने के लिए रात्रि सीजर से दिल्ली के लिए सेवा चालू कराने के संबंध में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता की गई माननीय सांसद संतोष गंगवार जी ने पत्र लिखकर जल्द ही सेवा शुरू कराने के लिए कहा रिपोर्टर ओम प्रकाश वर्मा तहसील मीरगंज अन्य खबरें वीडिओ में देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
बरेली – सिरौली अलीगंज रोड पर वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
आंवला – सिरौली अलीगंज रोड पर मंगलवार को थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांवा मुस्तकिल में वैगनआर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरौली के अमित रस्तोगी अपनी गाड़ी से बरेली जा रहे थे गुरगांवा मुस्तकिल के पास अचानक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक छेदा लाल, पहलाद दोनों ही गुरगांवा से सिरौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार उछलकर नाले में जा गिरे, वैगनआर चालक अमित के भी चोट…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में पहुंची वन विभाग की टीम।
आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में सिरौली के गांव हाजीपुर में पहुंची लगभग सुबह से शाम तक तेंदुए की तलाश वन विभाग की टीम द्वारा की गई लेकिन तेंदुए का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। बता दें कि सोमवार को शिवपुरी के मिलन शर्मा द्वारा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था जिसमें दावा किया जा रहा था उस वीडियो में तेंदुआ दिख रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी और मीडिया के पूछे जाने पर…
बरेली – आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का हुआ समापन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
आंवला – आपकी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मिनी ओलंपिक का आज समापन हो गया इस अवसर पर सभी विजेताओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय दिवस के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में मिनी ओलंपिक आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रयास है और इस प्रयास को आगे भी हमेशा जारी रखा जाएगा बिथरी चैनपुर के ब्लाक प्रमुख प्रेम पटेल ने कहा की ट्रस्ट का यह आयोजन वास्तव में…
सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल कर विभाग को नुकसान पहुंचाने पर हुई एक्सईएन पर कार्रवाई
भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टालरेंस की नीति का अनुपालन करते लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने विभाग के एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जारी रहेगी। सरकारी धन की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी, जो भी सम्मिलित पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगीजांच में पाया गया कि 6,06,63,738 रुपए का खर्च बेकार…
प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश, हटाए गए उच्च शिक्षा निदेशक
राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमित भारद्वाज को निदेशक पद से हटा दिया है। मंगलवार को आदेश जारी करके उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद से सम्बद्ध कर दिया गया हैं।उनके स्थान पर शासन में संयुक्त सचिव ब्रह्मदेव को उच्च शिक्षा निदशक बनाया हैं। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. सुधीर एम बोबडे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग में डा.अमित भारद्वाज के बाद ब्रह्मदेव सबसे वरिष्ठतम अधिकारी हैं, लिहाजा उन्हें निदेशक का कार्यभार दिया जाता हैं।
SR कॉलेज परिसर में मिली थी बेटी की लाश, पिता ने की नार्को टेस्ट की मांग
लखनऊ में बीकेटी स्थित एसआर कालेज में छात्रा की संदिग्ध हालात मौत मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए पिता ने नार्कों टेस्ट की मांग की है। रिपोर्ट में भी पुलिस को सलाह दी गई है कि वह घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों का नार्को टेस्ट करवा सकती है। वहीं दूसरी और घटना से जुड़े कई अहम कड़ी सामने आने के बाद डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी जांच टीम के साथ पूरे मामले की समीक्षा की।बीकेटी स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में छात्रा प्रिया राठौर की मौत मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट…
रिचा घोष और जेमिमा के बाद 9वें नंबर पर, ICC की बिग हिटर्स में हरियाणा की शेफाली
हरियाणा के रोहतक की क्रिकेटर शेफाली को भी ICC की बिग हिटर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। ICC ने महिला T20 वर्ल्डकप के बिग हिटर्स प्लेयर की लिस्ट जारी की है। जिसमें शेफाली वर्मा का नाम नौवें पायदान पर है। इसके अलावा 10 बिग हिटर्स में भारत की तीन क्रिकेटर को जगह मिल पाई है।ICC ने टी20 वुमेन वर्ल्ड कप में कम से कम 15 गेंद खेलने वाली उन 10 प्लेयर की लिस्ट जारी की है। जिनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की सोफिया…
