नए चेहरे…नया कप्तान और युवा जोश के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नए साल में टीम इंडिया का पहला इम्तिहान

3 जनवरी को टीम इंडिया 2023 का पहला मुकाबला खेलेगी। हालांकि, कुछ चीजें बदली हुई होंगी। कुछ नए चेहरे, टी-20 का नया कप्तान और युवा जोश देखने को मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम नई रणनीति के साथ नजर आ सकती है। टीम इंडिया के लिए यह इस साल का पहला प्रोजेक्ट है। लिहाजा इसे युवाओं के टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है। होम सीरीज में युवाओं के सामने नई चुनौतियां होंगी। इसे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों की शुरुआत भी…

10 सुरक्षाकर्मियों समेत 4 कैदियों की मैक्सिको की जेल पर हमले में मौत, 13 लोग घायल

मैक्सिको के जुआरेज शहर की एक जेल पर रविवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें 10 सुरक्षाकर्मियों के साथ चार कैदियों की मौत हो गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए। वहीं 24 कैदी जेल से भागने में कामयाब हुए। इससे पहले अगस्त 2022 में इसी जेल में दंगा हुआ था, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवाई थी

जमकर की खरीदारी व लजीज़ व्यंजनों लुत्फ उठाया, गीतों व नृत्य से हुआ नये साल का स्वागत

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव की नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या में गीतों व नृत्य से नये साल का स्वागत हुआ। रविवार को नवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उदबोधन में विनोद सिंह ने यू पी महोत्सव मे आए दर्शको को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला…

राजधानी के स्कूलों में बदली क्लास की टाइमिंग, ठंड और कोहरे के चलते लिया गया फैसला

नए साल के पहले ही दिन ठंड मौसम की मार को देखते हुए स्‍कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ के सभी पहली से 8वीं तक के क्लास के सभी स्कूलों के संचालन का समय 10 बजे से करने का आदेश दिए गए हैं। लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम से अनुमोदन लेकर इस आदेश को जारी किया हैं। इसके तहत सभी बोर्ड या माध्यम के स्कूलों में इस आदेश को कड़ाई से लागू करने को कहां गया हैं।

क्या गुरमीत अपनी वाइफ देबिना को भीड़ से बचाते वक्त हुए, जख्मी

गुरमीत चौधरी अपनी वाइफ देबिना बनर्जी को भीड़ से बचाते वक्त चोटिल हो गए। दरअसल गुरमीत और देबिना न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे थे इसी दौरान वो दोनों फैंस के साथ बीच में फंस गए। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी। देबिना को भीड़ से निकालते वक्त किसी ने गुरमीत के हाथ और पैर में खरोंच लगा दिया। खरोंच की वजह से गुरमीत के पैर से खून निकलने लगा। इस दौरान देबिना काफी परेशान नजर आ रही थीं। जब इस घटना…

दुबई में किया विराट-अनुष्का ने नए साल का स्वागत, ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट की है। इस दौरान अनुष्का ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं विराट भी व्हाइट ड्रेस में हैंडसम लग रहे थे। इससे पहले विराट-अनुष्का ने 31 दिसंबर की शाम में भी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों अपनी बेटी के साथ उगते सूरज को निहार रहे थे। अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2022 में अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई है। दोनों 2017…

बाइक पर शो करने पहुंचे मीका सिंह, पढ़िए पूरी खबर

गोवा में नए साल की अलग की धूम देखने को मिलती है। यही वजह थी कि कल गोवा की सड़कों पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक था। इस बीच फेमस सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी लग्जरी कार छोड़कर बाइक पर ट्रैवल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 31 दिसंबर की शाम गोवा में ट्रैफिक होने के कारण मीका अनजान ट्रैफिक पुलिस के साथ बाइक पर शो करने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खुद मीका ने शेयर किया है। वीडियो सामने आने…

पीलीभीत :पर्यटकों ने शारदा पर नव वर्ष पर की जय जयकार,शारदा नदी के धनारा घाट पर साधु संत कल्पवास के लिए पहुंचे

हजारा(पीलीभीत) । शारदा नदी पर नव वर्ष को लेकरपर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ पड़े ।‌ इस मौके साधु महात्मा भी कल्पवास को लेकर पहुंच । कार्यक्रम में धार्मिक उत्सव के साथ नए वर्ष जश्न का मनाया गया ।रविवार को नए वर्ष को लेकर कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों में गजब का उत्साह देखा गया । दिन निकलते ही बड़ी संख्या में निजी वाहनों के साथ पर्यटकों दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए शारदा नदी के धनारा घाट पर पहुंच गए ।‌ इस बीच लोगों ने शारदा में…

फर्रुखाबाद: नव वर्ष की शुभ अवसर पर शुभकामनाओं के साथ सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर की गई उज्जवल कामना

फर्रुखाबाद: नए साल के पहले दिन रविवार को सुगत मीडिया एंड आर्टिस्ट एसोसिएशन के जिला कार्यालय हथियापुर निकट पुलिस चौकी नवाबगंज रोड फर्रुखाबाद पर एक बैठक सम्पन्न हुई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश चंद्र पाठक कानपुर मंडल अध्यक्ष एसोसिएशन, धर्मवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष कुलदीप बाथम ने की। यहां संगठन के वरिष्ठो के द्वारा एसोसिएशन के नवगठित पदाधिकारियों को मनोनयन नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संजय सिंह के द्वारा किया गया और सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को नव वर्ष की हार्दिक…

पीलीभीत :नि:शुल्क वितरण की गई लोगों को डायबिटीज कंट्रोल थैरेपी डिवाइस

पूरनपुर: पुलिस क्षेत्राधिकारी ऑफिस के सामने इंसल्ट टी डिवाइस ऑफिस है इस डिवाइस के सहारे 100% डायबिटीज कंट्रोल करने का दावा किया जाता है और इस डिवाइस से अभी तक कई लोगों को डायबिटीज में लाभ भी मिला जिनकी 100% डायबिटीज कंट्रोल हो गई और सिर्फ नगरिया ग्रामीण क्षेत्र से ही नहीं बल्कि गैर जनपद से भी लोग यहां पहुंच कर इस डिवाइस को ले रहे हैं और लोगों को इसका लाभ भी मिलता है तो वही आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस नव वर्ष के शुभ…

पीलीभीत :मेड़ जोतने से मना करने पर हत्या का प्रयास

पूरनपुर खेत की मेड जोतने से मना करने पर पड़ोसियों ने सिर में फावड़ा मारकर ग्रामीण की हत्या का प्रयास किया बमुश्किल उन्होंने जान बचाई | मामले की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है घूंघचिहाई चौकी क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर की शाम चार बजे खेत पर गेहूं की फसल में खाद डाल रहा था तभी पड़ोसी किसान रामलखन यादव अपने पुत्र विकास, विवेक और अभिषेक को लेकर वहां पहुंच गया और उसकी…

पीलीभीत : दो जनवरी से खुले पंडाल बीच सजेगा दीवान

हजारा (पीलीभीत) नानकफार्म के गुरुद्वारा सिंह सभा में पावन प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा ।‌ इसको लेकर श्री अखंड साहिब का पाठ रखा गया है। 2 जनवरी को खुले पंडाल बीच दीवान सजेगा । इस मौके पर संत महापुरुष गुरबाणी सुना कर संगत को निहाल करेंगे ।‌ ट्रांस क्षेत्र के कबीरगंज इलाके में गुरुद्वारा सिंह सभा नानक फार्म नंबर 1 में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है । इसको लेकर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी बाबा सतपाल सिंह ने श्री अखंड साहिब का पाठ…

पीलीभीत : पुरस्कार घोषित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हजारा(पीलीभीत)। हजारा थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है ।अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया ।‌ नए साल को लेकर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी गई । इस पर थाने के एसआई प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम दल बल के साथ रवाना हुई ।‌ इस दौरान थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त काली उर्फ कुलविन्दर उर्फ किन्दर सिंह पुत्र मिन्दर उर्फ मिन्दर सिंह निवासी ग्राम बाजारघाट थाना हजारा को गिरफ्तार कर दिया। तलाशी के दौरान उसके…

लखनऊ में विजिबिलिटी 10 मीटर, UP के 32 शहरों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी में नए साल शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। साल के पहले दिन अयोध्या में 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। जबकि रात में न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में रविवार सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब पहुंच गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पांच जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यूपी अगले 3 दिनों तक 24 जिलों में येलो और 32 ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नए…

सोने के सिंहासन पर अयोध्या में विराजेंगे रामलला, दिसंबर में बन जाएगा राम मंदिर का गर्भगृह

अयोध्या…। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अयोध्या। इस वक्त यहां रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। मंदिर का काम 3 फेज में होना है। पहले फेज का काम दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा। इसमें गर्भगृह भी शामिल है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के दिन इसी गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। गर्भगृह में भगवान का आसन सोने का होगा। मंदिर का शिखर भी सोने का ही हो सकता है। इस स्वर्ण जड़ित शिखर को दान करने के लिए महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन ने जन्मभूमि…

गठित कमेटी ने पहली बैठक कर बताया ओबीसी आरक्षण के लिए कि रिपोर्ट देने में पांच से छह महीने लग सकते हैं

यूपी में निकाय चुनाव जून तक टल सकता है। शनिवार को ओबीसी ट्रिपल ट्री के लिए बने कमिशन की पहली बैठक के बाद यह संकेत मिले। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर आयोग के सदस्यों ने बताया कि उनको पांच से छह महीने रिपोर्ट देनी में लगेगा। तीन महीने वह लोग सर्वे करेंगे और बाकी उसके बाद रिपोर्ट तैयार करने में समय लग सकता है। हालांकि कोशिश होगी कि पूरी रिपोर्ट तीन महीने में तैयार कर दी जाए।कमिशन के अध्यक्ष और हाई कोर्ट की रिटायर जज राम अवतार सिंह ने…

लखनऊ को मिलेगी जाम से निजात, 2023 में शहर के अंदर आने वाली गाड़ियां बाहर से ही निकल जाएंगी

साल 2023 में लखनऊ की 40 लाख की आबादी को आउटर रिंग रोड का तोहफा मिलेगा। 104 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के बनने से शहर को जाम से निजात मिलेगी। वहीं प्रतिदिन 50 हजार गाड़ियां जो शहर के अंदर प्रवेश करती हैं वह बाहर – बाहर निकल जाएंगी। आउटर रिंग रोड का करीब 70 से 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।रिंग रोड पर आउटर रिंग रोड पर कुर्सी रोड से बीकेटी तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका…

‘तानाशाह को मौत’ के नारे लगे, ईरान में हिजाब के बाद इस्लामिक राज का विरोध

ईरान में हिजाब के बाद अब इस्लामिक शासन के खिलाफ विरोध का दौर शुरू हो गया है। लोगों ने सरकार द्वारा किए जा रहे दमन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खुमैनी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी जाहेदान में ‘तानाशाह को मौत, खुमैनी को मौत’ के नारे लगाए गए।लोगों की मांग है कि खुमैनी को मौत की सजा दी जाए। साथ ही महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जो बच्चों का कत्लेआम करती हो।…

भारत में पहली बार पूरा वर्ल्ड कप, संभवतः रोहित और कोहली के लिए ये आखिरी विश्वकप

साल 2023 में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा अवसर वनडे विश्वकप होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार वनडे विश्वकप सिर्फ भारत में ही आयोजित किया जाएगा। संभवतया रोहित और कोहली के लिए ये आखिरी विश्वकप होगा। बुमराह, भुवनेश्वर, राहुल जैसे खिलाड़ी भी अपने लंबे क्रिकेट करियर में पहली बार विश्वकप की ट्रॉफी पर हाथ जमाना चाहेंगे। इस विश्वकप से इतनी उम्मीदें इसलिए हैं क्योंकि भारत धोनी की कप्तानी में आखिरी बार विश्वकप भारतीय जमीन पर ही जीता था। पिछले एक दशक में घरेलू मैदान पर हमारा रिकॉर्ड शानदार रहा…

बाॅलीवुड में दीपिका पादुकोण और सलमान खान को फाॅलो करता हूं : डीजे ब्रावो

डीजे ब्रावो और शिवांगी शर्मा का गाना पार्टी-पार्टी रिलीज हो गया है। दर्शकों को ब्रावो और शिवांगी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इसी सिलसिले में टीम ने डीजे और शिवांगी से बात की है। डीजे ब्रावो को बाॅलीवुड से खास लगाव है। उनके पसंदीदा सेलेब्स शाहरुख खान, सलमान खान और दीपिका पादुकोण हैं। वो चाहते है कि अगर उनकी बायोपिक बने तो शाहरुख खान उनका किरदार निभाएं। वहीं बातचीत के दौरान शिवांगी ने भी अपनी करियर की बातें शेयर की है। वो और ब्रावो पिछले 7 साल से…