राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानि मंगलवार को 82वां दिन है। यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को जोड़ना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लगातार कांग्रेस छोड़ते नेताओं को लेकर बीजेपी हमले कर रही है। बीजेपी के नेता राहुल को कांग्रेस को ही जोड़ने की सलाह देते नजर आते हैं। जैसे ही, राहुल की मध्यप्रदेश में एंट्री हुई, वैसे ही अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान में सीएम की कुर्सी का विवाद खुलकर सामने आ गया। हालांकि गहलोत के बयान पर…
Day: November 29, 2022
सपा के लिए पेंडुलम हो गए शिवपाल : मुख्यमंत्री योगी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को शिवपाल सिंह यादव को लेकर दिए गए पेंडुलम संबंधी बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वह सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है।अखिलेश यादव ने सोमवार रात ट्वीट के जरिए सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है। यह कहना कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है। वह सबके…
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के आरक्षण की तैयारियां पूरी, नगर विकास विभाग ने भेजा प्रस्ताव
नगर निकायों में सीटों के आरक्षण का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। नगर विकास विभाग ने आरक्षण सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही आरक्षण की प्रस्तावित सूची मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा। शासन स्तर पर सूची का परीक्षण हो रहा है।सभी जिलों से मिले निकायों के रैपिड सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के साथ ही महापौर व चेयरमैन की सीटों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सूत्रों का…
CBI ने मांगी है शिवपाल समेत दो वरिष्ठ अफसरों की भूमिका की पड़ताल की अनुमति
वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच कराई थी। न्यायिक जांच में भारी घपला सामने आने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।गोमती रिवर फ्रंट घपले में तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव व दो आला अफसरों की भूमिका की पड़ताल प्रारंभ हो गई है। सीबीआई ने उनसे आगे की जांच के लिए पूछताछ की अनुमति मांगी है। इसलिए शासन ने निर्णय लेने के लिए सिंचाई विभाग से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड…
यूपी में 16 आइपीएस अफसरों के तबादले
गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट बनाने की घोषणा के बाद कमिश्नर के नाम पर कई कयास लगाए जा रहे थे, सोमवार देर रात इस पर विराम लग गया। यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 16 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें आगरा, गाजियाबाद व प्रयागराज में स्थापित नए पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्तों की तैनाती किए जाने के साथ ही तीन रेंज व तीन जिलों में भी नए अधिकारियों को तैनाती दी गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर व वाराणसी के आयुक्तों को बदला गया है। आइपीएस अधिकारियों…
बाराबंकी : 16 वर्षों से खुद के जिंदा होने का साक्ष्य दे रहे पिता, मृत दर्शाकर बेटियों ने बेच दी जमीन
लालच अंधा कर देता है। सात बीघा जमीन की खातिर दो बेटियों ने अपने बाबुल (पिता) को मृत घोषित करा दिया। पिता 16 वर्षों से खुद के जि होने का सुबूत दे रहा है। आखिर मामला एक बार फिर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की चौखट पर पहुंचा है। उन्होंने एसडीएम नवाबगंज को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। सत्यनारायण सिरौलीगौसपुर तहसील के ग्राम तुरकानी के मूल निवासी हैं। उनका विवाह बंकी ब्लाक के ग्राम बड़ेल की सरोज कुमारी के साथ हुआ था। दो पुत्रियां प्रीति और ज्योति सैनी हैं। 12 अक्टूबर,…
डिंपल यादव जिंदाबाद.., इटावा में रेलवे एनाउंसमेंट से लगे नारे तो वरिष्ठ टीसी निलंबित, 10 अज्ञात पर मुकदमा
इटावा जंक्शन के पूछताछ केंद्र पर शनिवार रात ट्रेनों का एनाउंसमेंट के बजाय मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगने के मामला रेलवे अफसरों के लिए गंभीर हो गया है। रेलवे प्रशासन ने प्राथमिक जांच में वरिष्ठ टिकट परीक्षक को दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं जीआरपी ने भी निलंबित टीसी की तहरीर पर दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी हैं।…
आज भोपाल में पानी, बिजली-स्वास्थ्य के मुद्दे पर अफसरों को घेरेंगे जिला पंचायत सदस्य
भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग आज मंगलवार को होगी। इसमें पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दों पर सदस्य अफसरों को घेरेंगे। चुनाव के बाद यह दूसरी मीटिंग है। पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दों पर भी सदस्य अफसरों से सवाल पूछ सकते हैं। कांग्रेस सदस्यों ने अबकी बार हंगामे की रणनीति बनाई है।मीटिंग में स्वास्थ्य, बिजली, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा होगी। वहीं, 8 अगस्त को हुई पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई के बारे में भी…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! इटावा रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट स्पीकर से मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के प्रचार वाला उद्घोष सुनाई दिया
इटावा : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! इटावा रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट स्पीकर से मैनपुरी संसदीय सीट की सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के प्रचार वाला उद्घोष सुनाई दिया तो यात्री भी सकते में आ गए। दरअसल, मामला शनिवार रात 11 बजे का है, जब अचानक मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को जिताने और जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। काउंटर पर तैनात रेलवे कर्मी ने अराजक तत्वों का जबरन कक्ष में घुसने और पार्किंग स्टैंड के कर्मी ने डिपल यादव के प्रचार के एनाउंसमेंट की…
आज रात 8.38 बजे चाइना भेजेगा अंतरिक्ष में 3 एस्ट्रोनॉट्स, खबर पढ़िए
चीन धरती और समुद्र के साथ अंतरिक्ष में भी अपना वर्चस्व बढ़ा रहा है। आज चीनी स्पेस एजेंसी CMSA तीन एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजेगी। इन्हें भारतीय समय के अनुसार रात 8.38 बजे जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना किया जाएगा। यह शेनझाऊ मिशन के तहत उड़ान भरने वाली 15वीं फ्लाइट है।स्पेस में भेजे जा रहे एस्ट्रोनॉट्स में फी जुनलॉन्ग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू शामिल हैं। इस मिशन के लिए जुनलॉन्ग कमांडर नियुक्त किए गए हैं। क्रू चीन के नए तियांगोंग स्पेस स्टेशन में 6 महीने का वक्त गुजारेंगे।…
गौतमबुद्ध नगर: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का तबादला, लक्ष्मी सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
गौतमबुद्ध नगर: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का तबादला, लक्ष्मी सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी- नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें लखनऊ पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एडीजी बनाकर भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी लक्ष्मी सिंह को सौंपी गई है। लक्ष्मी सिंह वर्ष 2000 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह फिलहाल लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थीँ।उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के साथ आलोक सिंह को 14 जनवरी 2020 को गौतमबुद्ध नगर भेजा गया। आलोक सिंह वर्ष 1995 बैच…
फर्रुखाबाद: सामूहिक विवाह में सैकड़ों वर वधु ने थामा एक-दूसरे का हाथ और साथ जीने मरने की खाई कसम
कमालगंज के आरपीपीजी कालेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 195 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और साथ जीने मरने की कसम खायी। 195 जोडो के विवाह कार्यक्रम में 99.45 लाख धनराशि व्यय हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वर एवं वधु पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधु को प्रमाण पत्र…
बरेली – शहर में लव जिहाद के एक नए मामले में की गयी शिकायत, करणी सेना आन्दोलन करने के मूड में।
बरेली शहर में लगातार बढ़ते हुये लव जिहाद के मामलों को रोकने की कोशिशों के बावजूद लव जिहाद का ये कारवाँ थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और भुक्तभोगी पीड़िता ने आज करणी सेना के कार्यालय आकर जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह से मिलकर अपनी समस्या रखी। उसने बताया कि मैं मधु विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी शांति नगर निकट एयर फोर्स पीर बहोंड़ा बरेली से हूँ तकरीबन 6 साल पहले जब मैं छात्रा थी तो तिलवाड़ा निवासी इरफान शेख मेरा पीछा करता था कई बार मना करने के…
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किया क्वालीफाई, तीन बड़ी टीमों की किस्मत अधर में
अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए मेजबान भारत समेत 7 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बारिश में धुल गया। जिसके चलते अफगानिस्तान को 5 पॉइंट्स मिले और वह ICC के सुपर लीग टेबल में 115 पॉइंट्स के साथ डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली 7वीं टीम बन गई। इससे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि अब इन तीनों में से कोई एक टीम ही टूर्नामेंट में डायरेक्ट क्वालीफाई…
मानुषी छिल्लर समेत मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ
कटरीना कैफ को हाल में ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कटरीना सलवार सूट में नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना हाल ही में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आई थीं। उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगी। करिश्मा कपूर भी आज एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। व्हाइट टॉप…
आर्यन खान ने अनन्या पांडे को फिर से किया इग्नोर, पूरी खबर पढ़िए
अनन्या पांडे कई मौकों पर कह चुकी हैं कि वो एक समय पर आर्यन खान को काफी पसंद करती थीं। दोनों की ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है। हालांकि कुछ दिनों से दोनों के बीच दरार पैदा हो गई है। दोनों के बीच अब वो दोस्ती नहीं रही जो पहले हुआ करती थी।आर्यन उनकी बातों को पूरी तरह अनसुना कर रहे हैं। आर्यन के इस विहेवियर के बाद अनन्या सीधे जाकर अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं। उस दौरान अनन्या के चेहरे पर साफ तौर पर उदासी देखी जा सकती है।इससे…
नोरा फतेही आज फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी, परफॉर्मेंस के लिए की जमकर तैयारी
कतर में 20 नवंबर से शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आज नोरा फतेही फैन फेस्ट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं। इसके लिए नोरा ने जमकर तैयारी की है, जिसका एक BTS वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान नोरा अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। वीडियो में नोरा अपने ग्रुप के साथ जमकर पसीना बहाती हुई नजर आईं। इस वीडियो को देख फैंस भी नोरी के परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इससे पहले फीफा वेबसाइट पर एक प्रेस…
जब बुद्ध ने बताया पूजा का तरीका: आदर्श कुमार
राजगृह पथ पर जा रहे गौतम बुद्ध ने देखा, एक गृहस्थ भीगे वस्त्र पहने सभी दिशाओं को नमस्कार कर रहा था। बुद्ध ने पूछा, ”महाशय, इन छह दिशाओं की पूजा का क्या अर्थ है ? यह पूजा क्यों करनी चाहिए ?”गृहस्थ बोला, “यह तो मैं नहीं जानता।”बुद्ध ने कहा, “बिना जाने पूजा करने से क्या लाभ होगा ?”गृहस्थ ने कहा, ”भंते, आप ही कृपा करके बतलाएँ कि दिशाओं की पूजा क्यों करनी चाहिए ?” तथागत बोले, “ पूजा करने की दिशाएँ भिन्न हैं । माता-पिता और गृहपति पूर्व दिशा हैं,…
