पीलीभीत: UP लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित स्टाफ नर्सों को उत्तर प्रदेश सचिवालय के लोक भवन ऑडोटोरियम से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया ।

पीलीभीत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित स्टाफ नर्सों को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा उत्तर प्रदेश सचिवालय के लोक भवन ऑडोटोरियम से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया । जिसका सजीव प्रसारण किया गया। जिस क्रम में जनपद पीलीभीत (गांधी जी प्रेक्षाग्रह) में भी सम्मानित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में शासन द्वारा प्राप्त सूची के अनुसार 8 नव चयनित स्टफ नर्सों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीलीभीत के द्वारा उपस्थित सभी नव चयनित स्टफ नर्सों को पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी…

पीलीभीत:एआरटीओ एवं एआरएम रोडवेज ने चलाया संयुक्त अभियान, पांच डग्गामार बसों का किया चालान।

पीलीभीत संभागीय परिवहन अधिकारी बरेली द्वारा पीलीभीत से होकर गुजरने वाले डग्गामार बसों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश के अनुपालन में रविवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन एवं सहायक प्रबंधक रोडवेज वी के गंगवार द्वारा रोडवेज के निकट एवं मुख्य चौराहों पर ऐसे वाहनों के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें जनपद पीलीभीत के पूरनपुर, बीसलपुर तथा बरेली मार्ग पर संचालित हो रही पांच डग्गामार बसों के चालान की कार्रवाई की गई, जांच में इन वाहनों के संचालन हेतु आवश्यक प्रपत्र पूर्ण नहीं पाए गए स…

प्रयागराज : यातायात पुलिस प्रयागराज रोटरी क्लब प्रयागराज महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर एवं जिला अपराध निरोधक समिति DCPC प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान मे यातायात पदयात्रा आरंभ हुआ

आज दिनांक 20-11- 2022 दिन रविवार को यातायात पुलिस प्रयागराज ,रोटरी क्लब प्रयागराज, महर्षि पातंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज एवं जिला अपराध निरोधक समिति DCPC प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान सुभाष चौराहा सिविल लाइन से यातायात पद यात्रा आरंभ होकर के पीवीआर मॉल तक गई तत्पश्चात विद्यालय के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता किया गया ।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री देशदीपक आर्य जी ने सभी को बधाई देते हुए पूरे वर्ष जागरूकता कार्यक्रम कराने को कहा। महर्षि पतंजलि के श्री ए. के. सिंह ने सभी छात्रों…

पीलीभीत: मा0 महामहिम राज्यपाल महोदया के दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 के साथ तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।

पीलीभीत मा0 महामहिम राज्यपाल महोदया के दौरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 के साथ तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद स्तरीय अधिकारियों/मजिस्टेªटों को कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिनकी ड्यूटी जहां पर निर्धारित है अपने पूर्ण दायित्वों के साथ कार्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हैलीपैड पर समस्त व्यवस्थायें एवं हैलीपैड क्षेत्र में विधि व्यवस्थाऐं…

पीलीभीत:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी० के निर्देशन में शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, सार्वजनिक स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग की गई एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।

प्रयागराज : मांडा थाना क्षेत्र के ग्राम बेला चौहान युवक की हत्या कर फेकें जाने की घटना का खुलासा करते हुए थाना मांडा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 ट्रक व अन्य सामान बरामद

दि0, 06/10/ 2022 को थाना मांडा क्षेत्र के ग्राम बेला चौहान जाने वाली सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त अनिल कुमार गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम रामपुर हंसवार थाना जिगना जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई थी मृतक के सगे भाई राकेश कुमार के द्वारा दि0, 11/11/ 2022 को थाना मांडा में दी गई तहरीर (आशंका के आधार पर) के आधार पर मु0अ0सं0 306/22 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम सोमनाथ बिंद पुत्र रामधारी निवासी ग्राम बौता थाना जिगना जनपद मिर्जापुर, छोटू खान पुत्र सत्तार…

प्रयागराज : जिला अधिकारी ने संगम क्षेत्र पहुंचकर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने रविवार को संगम क्षेत्र का भ्रमण कर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। जनपद में आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत प्रथम ग्रुप का आगमन 21 नवम्बर को पूर्वान्ह 09ः45 बजे सर्वप्रथम संगम क्षेत्र में होगा। टीम के सदस्य अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत संगम में स्नान एवं पूजन करेंगे, लेटे हनुमान जी, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर, अक्षय वट का दर्शन करेंगे तथा बोटिंग सहित अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद टीम के सदस्यगण चन्द्रशेखर आजाद पार्क,…

गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट लोगों ने चखा लंगर, पैरामाउंट इमोशंस में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशंस में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया है। उत्सव की शुरुआत संगत द्वारा करवाए गए सुखमणि साहिब पाठ से हुई है। उसके बाद गुरु नानक पर्व में रागी भाई अमनदीप सिंह के द्वारा कथा और शबद कीर्तन सुनाया गया।2500 लोगों ने लंगर का आनंद लियागुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए। लंगर का आनंद करीब 2500 लोगों ने लिया है। यह पूरा कार्यक्रम पैरामाउंट…

गौतमबुद्ध नगर : वेंडिंग जोन हटने की मांग एक्स आर्मी अफसरों का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन

नोएडा के सेक्टर-37 स्थित दामोदर अपार्टमेंट सोसाइटी के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, प्रदर्शन सोसायटी के गेट के सामने प्राधिकरण द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन को लेकर हुआ। निवासियों का आरोप है कि वेंडिंग जोन बनाने की वजह से कई तरह की परेशानियां सोसाइटी के निवासियों को झेलनी पड़ रही है। सेक्टर-37 दामोदर अपार्टमेंट सोसाइटी में अधिकतर आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं। रविवार को आर्मी रिटायर अधिकारी और उनके परिवार के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के गेट के सामने…

गाजीपुर : यूनाइटेड मीडिया की जखनियां तहसील इकाई की मासिक बैठक हुई, सम्पन्न

गाजीपुर/ जखनिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 20 नवंबर को यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के निर्देश के क्रम में गाजीपुर जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में जखनियां के एक निजी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में जखनियां तहसील इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि हम सब पत्रकार एक नही होगे तब तक शासन प्रशासन एवं पुलिस के लोग हमेशा पत्रकारों को टारगेट करते रहेंगे। इन दिनों पत्रकारों पर आधारहीन मुकदमे बहुत ज्यादा सामने निकल कर आ…

हिट विकेट हुए अय्यर, टिम साउदी ने ली टी-20 करियर की दूसरी हैट्रिक

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 65 रन से हरा दिया। इस तरह भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव का शतक, दीपक हुड्डा के 4 गेंद में 3 विकेट, श्रेयस अय्यर का हिट विकेट और न्यूजीलैंड के टिम साउदी की हैट्रिक जैसे मोमेंट्स देखने को मिले। इस खबर में जानें मैच के सभी मोमेंट्स…न्यूजीलैंड पारी में 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने…

सोल्जर की शूटिंग छोड़ एग्जाम देने चली गईं थीं प्रीति जिंटा, फिल्म के 24 साल पूरा होने पर शेयर किया नोट

प्रीति जिंटा ने अपनी फिल्म सोल्जर के 24 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। प्रीति ने फिल्म से जुड़े मेकर्स और एक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रीति ने इस दौरान उस वाकया को भी याद किया जब वो फिल्म का क्लाइमेक्स शूट होने से पहले एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपना साइकोलॉजी का पेपर देने चली गईं थीं।प्रीति जिंटा ने 1998 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सोल्जर के 24 साल पूरे होने पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा – “सोल्जर मेरी पहली…

अभिनेता प्रेम नाथ आर्मी ट्रेनिंग से भागकर मुंबई पहुंचे थे, फिल्में फ्लॉप हुईं तो इंडस्ट्री छोड़ बने संन्यासी

प्रेम नाथ …एक ऐसे एक्टर जिसका सपना तो था हीरो बनने का, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया फिल्म जगत का उम्दा विलेन। पेशावर में जन्मे प्रेम नाथ भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में जाकर बस गए। पिता पुलिस विभाग में थे तो उन्होंने प्रेम नाथ की भी भर्ती आर्मी में करा दी, लेकिन एक्टिंग का जुनून इतना कि वहां से प्रेम नाथ निकल कर पहुंच गए सपनों की नगरी मुंबई। मुंबई जाकर पृथ्वी थिएटर से जुड़े और अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से कामयाबी मिली…

3 साल की हेलेन पैदल बर्मा से भारत आई थीं : भूख से शरीर बन गया था कंकाल,

हिंदी सिनेमा की कैब्रे क्वीन कही जाने वाली हेलेन आज पूरे 84 साल की हो चुकी हैं। खूबसूरती और अपने अलग तरह के डांस स्टाइल से इन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। पिया तू अब तो आजा, आओ ना गले लग जाओ ना, ये मेरा दिल, आ जाने जा, महबूबा महबूबा जैसे ना जाने कितने गानों पर थिरकते हुए हेलेन ने अपनी एनर्जी से डांस के नए पैमाने तय किए। एक दौर वो भी आया जब इनकी एक नजर पाने की चाह में ऐसी भीड़ उमड़ती कि इन्हें…