प्रयागराज विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन एवं लोकार्पण माननीय मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आज किया गया शासन के निर्देशानुसार जनपद में अनेक गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है जिसके जिस के क्रम में गाना कटरा का गौशाला निर्मित कराया गया है इस गौशाला में 200 गोवंश के पालन पोषण की व्यवस्था है जो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित है सुन्दर लाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9792546868
Month: November 2022
फर्रुखाबाद:- समर्पण सेवा समिति का निशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन कायमगंज में ।
कायमगंज के सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर के मोहल्ला बजरिया टंकी के सामने प्राइमरी स्कूल में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित कुल 198 मरीजों का निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण, उपचार व दवाई वितरित की गई ।शिविर में सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने सर्दी, जुखाम, बुखार, हड्डी, पेट से संबंधित, न्यूरो, कार्डियो सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान बजरिया रामलाल, काजम खा, चिलौली पठान, पटवनगली, छपट्टी, चिलाका,…
प्रयागराज:माघ मेला 2022- 23 सकुशल एवम् निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
कटान के कारण बसावट के क्षेत्र में कमी आने की बात पर सलाहकार समिति के सदस्यों ने आवश्यकता पड़ने पर संस्थानों की जमीनों को बराबर अनुपात में कम करने तथा विस्थापन कराने की आवश्यकता पड़ने पर संस्थाओं का क्रम से विस्थापन करने का सुझाव दिया। जिन संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा राजकीय सामानों की वापसी नहीं की गई है उनकी सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र के अंदर सिर्फ धार्मिक विज्ञापनों को लगाने तथा किसी भी तरह की निषिद्ध गतिविधियों, क्रियाकलापों एवं निषिद्ध…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र एवं जनता की समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में ग्राम सैजना की भूमि अवैध कब्जा के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही ग्राम की भूमि का सीमाकंन कराकर कब्जा मुक्त कराया जायेगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना लाभ न मिल पाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्थाओं के साथ सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी पंचायत भवन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा पंचायत भवनों का कार्य अभी तक पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्माणाधीन पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यो की प्रगति समीक्षा की गई। समीक्षा के…
रायपुर:- पीडीएस के चांवल में ठेकेदार द्वारा ब्यापक मात्रा में कालाबाजारी , हितग्राहियों में आक्रोश !
(सौरभ यादव) तिल्दा-नेवरा :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आबंटित चांवल में कालाबाजारी बरतें जाने की मामला प्रकाश में आया है । केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य लोककल्याण कारी योजनाओं के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न का आबंटन किया जाना सुनिश्चित है । ताकि गरीब परिवार भरपेट भोजन कर सके, लेकिन उसमें भी सेंधमारी की मामला सामने आ रही है ,जबकि खाद्य विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अधीन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016…
फर्रुखाबाद:जागरूकता के लिए ही हर साल एक दिसम्बर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस जागरूक बनें और एड्स से बचें : सीएमओ
फर्रुखाबाद, 30 नवम्बर 2022 एड्स एक लाइलाज बीमारी है, जिसके संक्रमण का सबसे बड़ा कारण असुरक्षित यौन संबंध है| इस बीमारी से असल मेँ बचाव सिर्फ सुरक्षा में ही निहित है। इसके साथ ही एचआईवी/एड्स पीड़ित मरीज समय से इलाज लेते रहें तो वह सामान्य जीवन भी जी सकते हैं । यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार का। सीएमओ ने कहा कि लगातार चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से एचआईवी को लेकर पहले के मुकाबले अब लोग ज्यादा जागरूक हुए हैं| इस वर्ष अभी तक 38 नए…
प्रयागराज:अधिसूचना निर्गत होने से पूर्व तक निर्धारित स्थलों पर प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार करते हुए नामांकन के अंतिम दिनांक तक निर्वाचक नामावली में परिवर्धन
प्रयागराज अधिसूचना निर्गत होने से पूर्व तक निर्धारित स्थलों पर प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए नामांकन के अन्तिम दिनांक तक निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की जायेगी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(नगरीय निकाय) श्री जगदम्बा सिंह ने जनपद के नगर निगम तथा नगर पंचायतों के अर्ह नागरिकों को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-12च तथा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा-36(5) के प्रावधानों के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ…
फर्रुखाबाद:डीएम, एसपी द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय कारागार का आकस्मिक निरीक्षण
फर्रुखाबाद, आज 30 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जेल का मासिक निरीक्षण किया गया । जिसमें महिला बंदियों द्वारा बनाए गए कपड़ा बैग को देखा जिसे बड़े पैमाने पर करवाने के लिए कहा एवं जेल की सफाई , चिकित्सा, भोजन व्यवस्था की सराहना की गई ।
फर्रुखाबाद:म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में आयोजित हुई यातायात माह की कार्यशाला
फर्रुखाबाद,म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में बुधवार को यातायात माह के उपलक्ष में सीओ सिटी प्रदीप कुमार तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक बन्ने खां तथा रजनेश यादव द्वारा यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया। यातायात निरीक्षक बन्ने खां द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों, युवाओं तथा एनसीसी कैडेट्स को यातायात के नियमों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र,एन सी सी कैडेट रोड पर चलते समय बाये चलें । दुपहिया वाहन बिना हेलमेट के लगाकर न चलें। वाहन केवल 18 साल उम्र पूर्ण करने के बाद ही चलाएं, वहीं प्रधानाचार्य…
फर्रुखाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का एंक्वास की टीम ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, 30 नवंबर 2022 नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (एंक्वास) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का स्टेट असेस्मेंट राज्य स्तर से चयनित दो सदस्यीय टीम ने किया | टीम में लखनऊ से आये आर. एस. चौरसिया (स्टेट कन्सलटेंट क्वालिटी एश्योरेंस), डॉ हेतराम हुसैन (क्वॉलिटी कंसल्टेंट फतेहपुर) शामिल रहे | असेस्मेंट में प्राप्त स्कोर के अनुसार चिकित्सालय का नेशनल असेस्मेंट किया जाएगा | यह निरीक्षण 28 व 29 नवम्बर 2022 को पूर्ण हुआ | यह कहना है जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस (डीसीक्यूए) डॉ शेखर यादव का |डॉ शेखर के अनुसार सामुदायिक…
फर्रुखाबाद:जिले में चार दिसंबर तक चलेगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा,सिविल अस्पताल और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में होंगी पुरुष नसबंदी
फर्रुखाबाद, 30 नवंबर 2022 जब परिवार बड़ा होता है तो उसका सही तरीके से लालन – पालन करना मुश्किल हो जाता है l ऐसे में बच्चों को पढ़ाने- लिखाने और अन्य खर्च उठाने में परेशानी होती है lइन्हीं बातों का जिक्र करते हुए एक दिन एएनएम रोजी ने समझाया कि नसबंदी करा लो क्योंकि अब आपका परिवार पूर्ण हो गया है तो पत्नी ने मना कर दिया कि पति क्यों मैं खुद अपनी नसबंदी करवा लूंगी। बहुत समझाने पर वह राजी हुईं और इसी साल 27 जुलाई को मैने नसबंदी…
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार
गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संभाला नोएडा पुलिस आयुक्त कार्यभार- IPS लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने नोएडा पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल किया है। जिसके बाद लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर बन गई हैं। उत्तर प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्नर ने नोएडा से अपनी शुरुआत की है। इससे पहले आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह जिले के पुलिस कमिश्नर थे, जो अब लखनऊ चले गए हैं। अब लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर…
एक लाख रुपये किलो तक बिकने वाली सब्जी, बहुत खास है
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है। यह कोई आम सब्जी नहीं है। यह सब्जी शायद ही सब्जी मंडी या और दूसरी सब्जियों की तरह अन्य बाजार में मिल पाए। इस सब्जी को ऑर्डर कर मंगाया जा सकता है। एक किलो सब्जी की कीमत तकरीबन 85 हजार रुपये….सुन कर चौंक गए ना? दी गॉर्डियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉप शूट्स के पौधे से मिलने वाली सब्जी 85 हजार से एक लाख रुपये प्रति किलो तक बिकती है। हॉप शूट्स एक फूल होता है जिसे आप हॉप कोन्स…
पीलीभीत:शाहजहांपुर में एनसीसी कैम्प के चले आठ दिवसीय प्रशिक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में पूरनपुर के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करने पर ओवर ऑल चैंपियनशिप मिलने पर कालेज में एक समारोह आयोजित कर छात्रों को सम्मानित किया गया।
पीलीभीत /अमरैयाकलां:जय सत गुरूदेव सविता आत्माराम इंटर कालेज महादिया के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के 25 यूपी बटालियन में 14 नवम्बर से 21 नवम्बर तक एनसीसी कैम्प के चले आठ दिवसीय प्रशिक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में 40 छात्रों ने प्रतिभाग कर अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन के बाद महादिया पूरनपुर को ओवर ऑल चैंपियनशिप का अवार्ड मिला।पूरनपुर को ओवर ऑल चैंपियनशिप मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह की अध्यक्षता में महादिया के जय सत गुरूदेव सविता आत्माराम इंटर कालेज में एनसीसी के…
गौतमबुद्ध नगर: बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे जाएगा नया रूट
गौतमबुद्ध नगर: बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे जाएगा नया रूट- एक्वा लाइन के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज स्टेशन बॉटनिकल गार्डन को जोड़ने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रूट फाइनल कर दिया है। एनएमआरसी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे से होते हुए गुजरने वाले मेट्रो रूट का चयन किया है। कुछ औपचारिकताएं बाकी बची हैं इसके बाद इस रूट पर नए सिरे से डीपीआर बनाने का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन शुरू कर देगा। आम लोगों के साथ…
गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण में ऋतु महेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बैठक, ग्रेटर नोएडा बनेगा गड्ढा मुक्त शहर, गलती हुई तो अफसरों का कटेगा वेतन
गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण में ऋतु महेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बैठक, ग्रेटर नोएडा बनेगा गड्ढा मुक्त शहर, गलती हुई तो अफसरों का कटेगा वेतन-.ग्रेटर नोएडा की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान की प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने मंगलवार को समीक्षा की है। धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि अगर सभी सड़कों को जल्द दुरुस्त न किया गया तो संबंधित वर्क सर्किल से लेकर जूनियर इंजीनियर तक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने इस माह किसानों के 6% आबादी…
यूपी एसटीएफ ने VC विनय पाठक पर कसा सिकंजा, AKTU से मिले कई साक्ष्य
यूपी STF का CSJM यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक पर शिकंजा बढ़ता जा रहा है। कमीशन के आरोपों से घिरे विनय पाठक की तैनाती के दौरान अब AKTU के साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा और कानपुर की CSJM यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। STF को इन दोनों यूनिवर्सिटी में भी विनय पाठक की तैनाती के दौरान नियुक्तियों में गड़बड़ियां होने की शिकायत मिली थी। यहां पर STF की दो टीमें पहले से जांच कर रही हैं।आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों…
कल से भरें लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड में फॉर्म, मेट्रो में नौकरी के लिए आज आखिरी मौका
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 17 हजार 291 पदों पर भर्ती के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती संविदा पर होगी। इसमें 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक सैलरी होगी। इसके अतिरिक्त एमपी में भी नर्सों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहां 2284 पदों में 2056 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होनी है। 228 पुरुषों की ही नियुक्ति होगी। इसके अतिरिक्त अगर आप यूपी मेट्रो में नौकरी चाहते हैं तो आज अप्लाई करने…
हर चुनाव में आपकी सूरत देखी; क्या रावण की तरह 100 मुख हैं? : मल्लिकार्जुन खड़गे
गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अहमदाबाद में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉर्पोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। इससे पहले रविवार को सूरत में जनसभा के दौरान खड़गे ने खुद को…
