भोजीपुरा के ग्राम घूर समसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी गूंगी बहरी साली के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है कि उसने 14 जुलाई 2022 को अपनी तलाकशुदा साली का विवाह गांव में ही कराया था। साली गूंगी बहरी है और उसकी 10 वर्षीय पुत्री भी है प्रार्थी ने बताया कि 16 जुलाई 2022 को वह घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर के अंदर घुस के जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया घटना के समय 10…
Month: July 2022
द्रौपदी मुर्मू के गृहनगर में अभी से चल रही खास तैयारी
गुरुवार को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। इधर अभी परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि उनके गृहनगर में कैसी तैयारी चल रही है।दरअसल, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत…
आज सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पूछताछ, प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगी। इस बीच, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस संसद से सड़क तक प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया है। इस बीच, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया है।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तय समय पर ईडी मुख्यालय जाएंगी। पार्टी अध्यक्ष को ईडी मुख्यालय तक छोड़ने के लिए पूर्व…
एशिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, हर पोस्ट से कितना कमाते हैं
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं। पिछले तीन साल में उनके बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं आया है, लेकिन वो आज भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में छाए हुए हैं। 33 साल के कोहली अपनी हर इंस्टा पोस्ट से 8 करोड़ रुपए कमाते हैं। वे सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म की एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशिया के नंबर-1 स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने हैं।उनसे ज्यादा पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी ही…
रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंकाई संसद ने राष्ट्रपति चुना, 225 में से 134 वोट मिले
रानिल विक्रमसिंघे आर्थिक तौर पर दिवालिया हो चुके श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें 134 वोट मिले। राष्ट्रपति पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले दुलस अल्हाप्परुमा को 82 वोट मिले पार्लियामेंट में 44 साल बाद सीक्रेट वोटिंग हुई। यानी 1978 के बाद पहली बार देश में जनादेश के माध्यम से नहीं, बल्कि राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के सीक्रेट वोट के माध्यम से हुआ। 73 साल के रानिल 6 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद में विक्रमसिंघे को 134, जबकि उनके खिलाफ खड़े दुलस…
पांचवें राउंड में ऋषि को 137 वोट मिले, लिज ट्रस 113 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने से महज एक कदम दूर हैं। बुधवार रात पांचवें राउंड की वोटिंग में सुनक को 137, जबकि फॉरेन सेक्रेटरी लिज ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले। इन दोनों कैंडिडेट्स में से ही कोई एक कंजर्वेटिव पार्टी का लीडर बनेगा और यही लीडर अगला ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर होगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनक ही अक्टूबर में बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे।पांचवें राउंड में तीन कैंडिडेट्स (सुनक, ट्रस और पेनी मॉर्डेंट) के बीच मुकाबला था। सबसे कम (105) वोट्स…
फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ को लेकर अमिताभ बच्चन ने बताया फैन का दर्द भरा किस्सा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आने वाले हैं। बिग बी ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और इसी बीच उन्होंने एक कंटेस्टेंट के बारे में बताया कि उसे लाठी चार्ज का सामना करना पड़ा था जब वह एक्टर की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर देखने गया था। बिग बी ने यह भी बताया कि इसके बाद उस कंटेस्टेंट ने भी ठान लिया कि अब वह कभी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर नहीं देखेगा जब तक उसके साथ अमिताभ बच्चन नहीं होंगे। बिग…
फिल्मों में काम करने से पहले आमिर खान ने रणबीर कपूर को दी थी एक सलाह, आइये जानें
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शमशेरा का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। रणबीर इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं और फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस रणबीर को बड़े पर्दे पर धमाका मचाता देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने आमिर खान को लेकर एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया था तब आमिर ने उन्हें एक…
एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन का मैसेज सुष्मिता सेन, ललित मोदी के रिलेशनशिप के बीच वायरल
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल काफी सालों तक रिलेशनशिप में रहे। भले ही रोहमन, सुष्मिता से छोटे थे, लेकिन फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद थी। इतना ही नहीं, फैंस तो दोनों को परफेक्ट जोड़ी कहते थे। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में बताया। फैंस को ये खबर सुनकर काफी बुरा लगता था, लेकिन दोनों ने जिस मैच्योरिटी से ब्रेकअप को हैंडल किया, उसकी सबने तारीफ की थी। इतना ही नहीं ब्रेकअप के बाद भी रोहमन और…
बरेली :175 काँवरियो का दूसरा समूह महाकाल जाने के लिए रवाना
_ कस्बे के महंत डॉक्टर हरदेव गंगवार, महंत बनवारी लाल के नेतृत्व में महाकाल उज्जैन को 175 कांवरियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ, इससे पहले सभी कांवरियों ने मोहल्ला साहूकारा में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचे वहां पर पंडित सूर्य प्रकाश पाठक में विधि विधान से पूजा अर्चना की उसके बाद महाकाल जाने वाले सभी कांवरियों का मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, यूनिक मॉडल स्कूल के प्रबंधक रमन जयसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, व्यापारी राज कपूर गुप्ता, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार…
रायबरेली: 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01अभियुक्त गिरफ्तार
डलमऊ (रायबरेली ) 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार,, डलमऊ पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं नकेल कसने का अभियान चलाया है जिससे अपराध करने वाले अपराधी पुलिस के चुंगल से नहीं बच पा रहे हैं इसी कड़ी में डलमऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब उपनिरीक्षक मानसिंह आरक्षी योगेंद्र शर्मा के साथ चेकिंग एवं नगर भ्रमण पर थे इस दौरान संदिग्ध अवस्था में दिख रहे अभियुक्त पप्पू पुत्र रामू निवासी सराय दिलावर डलमऊ को मुर्शिदाबाद नहर पुलिया के पास से 750…
बरेली :एक पशु तस्कर सहित देवरनिया पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
बरेली :अपराधियों की धरपकड मे जुटी देवरनिया कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक पशु तस्कर समेत दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इंस्पेक्टर देवरनियां राजकुमार सिंह ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव गनूनगला निवासी बन्ने को चौदह जुलाई को गांव के जंगल मे गौवंश मास काटने के मामले मे नामजद था उसे बुधवार को दरोगा विकास यादव द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।दूसरी तरफ गांव पुरैनाताल निवासी राममूर्ति एक वर्ष पूर्व के एक मामले मे वांछित था,उसे…
बरेली :बारिश सी बारिश नहीं और तहसील परिसर हुआ पानी पानी
बरेली मीरगंज _ बुधवार को बारिश ने ज़रा सी देर में ही मीरगंज तहसील परिसर को जलमग्न कर दिया। गांव कस्बे के दूर-दराज और तंग गलियों की तो छोड़िए खुद उपधिकारी कार्यालय के सामने वाले रास्ते में पानी ही पानी भरा पड़ा है,दरअसल सुबह से मीरगंज में बादल छाए रहे। कस्बे वासियों को लगा कि उमसभरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से शायद राहत मिल जाए और मेघ बरस जाएं। इंद्रदेव मेहरबान तो हुए मगर थोड़ा सा ही। 20 मिनट की ही बारिश हुई और कस्बे का हाल देखकर इंद्रदेव ने…
बरेली :बैंक ऑफ़ बड़ोदा के स्थापना दिवस पर शाखा ने गरीब छात्रों को भेंट की अध्यापन सामग्री
देवरनियां/बरेली :बैंक आफ बडौदा के स्थापना दिवस पर बुधवार को शाखा रिछा द्वारा गांव तेजनगर के प्राइमरी स्कूल मे पढने वाले गरीब बच्चों को स्टेशनरी का समान देकर सम्मानित किया गया।बैंक आफ बडौदा की रिछा शाखा ने तेजनगर प्राइमरी स्कूल का चयन कर पढने वाले गरीब बच्चों को सम्मानित किया । बुधवार को बैंक शाखा से विकास कुमार कोली,गौरव कन्नौजिया,अविनाश, वीरेन्द्र मौर्य के साथ हरीश कुमार स्कूल पहुंचे और सभी बच्चों को स्टेशनरी,पानी की बोतल देकर सम्मानित किया,और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। बैंक अफसरों ने स्कूल की इंचार्ज…
बरेली :बम की भक्ति मे मस्त भोले भक्त लेट के लेने पहुंचा भोले की कांवर
हिंदू धर्म में सावन माह का महीना बहुत ही पवित्र महीना माना जाता. सावन माह में लोग कावड़ लेकर आते हैं और भोले बाबा मंदिर में कावड़ चड़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. सावन के माह में भोले बाबा को बेल पत्री और पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती हैं. ऐसे में शिव भक्त भोले बाबा को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. ऐसा ही एक शिव भक्त बरेली से सामने आया है. बरेली के तहसील नवाबगंज के गांव मुझेना संतोष के रहने वाले नरेश गंगवार लेट कर…
बरेली :मानवता को हिला देने बाली बात से कांप रही रूह, अज्ञात शव को नोच रहे काग
बरेली में मानवता को शर्मसार करने मामला सामने आया है जहाँ पर रात मे नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई ।हाईवे से गुज़र रहे लोगों ने पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी ।लेकिन सुबह होने तक अज्ञात व्यक्ति की लाश को कौए नोचकर खाने लगे ।मगर पुलिस मौके पर नही पहुची।मौके पर मौजूद लोगों में इतनी भी इंसानियत नही बची थी कि कोई लाश के ऊपर कपड़ा भी डाल दें । देवरनिया थाना क्षेत्र में सेमीखेड़ा चीनी मिल के पास नैनीताल हाइवे…
जौनपुर:दहेज हत्यारोपित पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुटहन(जौनपुर) विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों और पुलिस को बगैर बताए विवाहिता का अंतिम संस्कार करने के आरोपित पति, जेठ और जेठानी को खुटहन पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।खुटहन थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बीते मंगलवार को रंजना नामक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता महेंद्र निषाद…
पीलीभीत:140 लीटर कच्ची शराब वरामद,महिला सहित तीन को भेजा जेल
सेहरामऊ-पूरनपुर पुलिस का अलग-अलग घरों पर छापा पीलीभीत पूरनपुर।सेहरामऊ व पूरनपुर पुलिस ने अलग-अलग घरों में निकाली जा रही अवैध कच्ची शराब को लेकर आबकारी टीम के साथ छापामारी की।इस दौरान पुलिस ने महिला सहित तीन को शराब भट्टी सहित दबोच लिया। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध कच्ची शराब का धंधा जमकर फल-फूल रहा है। एसपी के आदेश पर बुधवार को सेहरामऊ पुलिस ने मुखविर की सूचना पर एक घर में छापा मारा।पुलिस को देखकर कई मौके से फरार हो…
पीलीभीत:पुलिस ने लूट की घटना को ठगी में किया दर्ज
चाकू की नोक पर लूट लिए थे महिला के आभूषण पीलीभीत पूरनपुर।घर से निकली महिला को दो अज्ञात लोगों ने रोक कर बातों में उलझाने के बाद चाकू की नोक पर सोने के आभूषण लूट लिए थे।पुलिस ने इस मामले में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी शकुंतला देवी 19 जुलाई की सुवह घर से टहलने निकली थी।नगर के अशोका ट्रांसपोर्ट के पास उसको दो अज्ञात युवक मिल गए।पहले दोनों ने बातें करते हुए महिला को उलझा लिया था।उसके बाद सड़क…
पीलीभीत:काउंसलरो ने तीन परिवारों को टूटने से बचाया
पीलीभीत पूरनपुर।बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों के बीच सुल्ह समझौता कराया गया।जिसमें रीना का अपने पति आमिर खां,कासिफा पत्नी इस्लाम, सोनी देवी पत्नी वीरू सिंह के बीच गलतफहमी को लेकर विवाद चल रहा था।तीनों मामलों में सुलह समझौता करा कर सभी को मिठाई खिलाकर हंसी खुशी से विदा किया गया।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने अध्यक्षता की इस मौके पर काउंसलर महेंद्र मिश्रा, मुरारी श्रीवास्तव,सुनील वर्मा,फकरुल मंजरी,पवन यादव, रितु राज शर्मा,आरक्षी कंचन सहित कई मौजूद रहे।
