यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा के समीप एक तटीय शहर में शुक्रवार तड़के रिहायशी इमारतों पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूसी सेना काला सागर के एक प्रमुख द्वीप स्नेक आइलैंड से बृहस्पतिवार को पीछे हट गई। हमले के वीडियो में ओदेसा के दक्षिण पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से शहर सेरहिव्का में इमारतों का मलबा देखा गया।यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस…
Day: July 2, 2022
CM मनोहर लाल खट्टर का ऐलान : हरियाणा के पिंजौर में बनेगी फिल्म सिटी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कहा कि हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की सुविधा के लिए फिल्म और मनोरंजन नीति बना रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले के पिंजौर में लगभग 60-70 एकड़ भूमि भी एक फिल्म सिटी के लिए निर्धारित की गई है।एक आधिकारिक बयान में उनके हवाले से कहा गया है कि हरियाणा सरकार कलाकारों का समर्थन करती है और भविष्य में भी उनके हितों के लिए काम करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कलाकारों को हरियाणा में किसी भी…
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना को कैसे मिला काम
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के अपोजिट काम करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं और इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी भी अहम किरदार निभाते दिखाई पड़ेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर की फिल्म में काम कैसे मिला?एक हालिया इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने खुद बताया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ के चलते उन्हें रणबीर कपूर की…
फैंस आलिया भट्ट से पूछ रहे ‘गुड न्यूज की डेट क्या है?’
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की थी। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर फैन्स काफी खुश हैं और आलिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ ने आलिया से गुड न्यूज की डेट और रणबीर कपूर (RanbirKapoor) के भी बारे में…
फर्रुखाबाद: नौ डॉक्टरों का तबादला, डीएम ने कार्यमुक्त करने से रोका
फर्रुखाबाद: जनपद में पहले से डॉक्टरों की कमी थी। ऐसे में नौ का तबादला गैरजनपद हो गया है। हालांकि जिलाधिकारी ने इन्हें कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है। डॉक्टर अगर गैरजनपद जाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। बरेली के महिला अस्पताल से डॉ. शशि कटियार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। उनकी लोहिया महिला अस्पताल में तैनाती होगी। जनपद में सीएमओ सहित डॉक्टरों के 130 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष मात्र 50 डॉक्टरों की तैनाती है। एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा व डॉ. मोहम्मद मलिक आलमगीर…
फर्रुखाबाद: विकास कार्य में महिलाओं की भागेदारी न होने से सचिव नाराज
कम्पिल, फर्रुखाबाद: केंद्रीय विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने जल संचयन के लिए बघार लाने पर बने रहे चेक डेम, तालाबों के सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में महिलाओं को काम न मिलने पर सचिव ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और महिलाओं को रोजगार दिए जाने के अफसरों को निर्देश दिए। केंद्रीय विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्मृति शरन ने तकनीकी सहायक सागर, सीडीओ एम. अरून्मोली व अन्य अधिकारियों के साथ कंपिल क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी में पट्टी मदारी में…
अब सांसद भी खेमा बदलने को तैयार हैं महाराष्ट्र में, बीजेपी बोली- 12 सदस्य उनके सपर्क में
महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायकों के बागी होने के बाद अब पार्टी के सांसद भी गुट बदलने के लिए तैयार हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि शिवसेना के कम से कम 12 लोकसभा सदस्य उनके संपर्क में हैं। भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना में विभाजन का लोकसभा पर भी असर पड़ेगा क्योंकि कुल 19 में से कम से कम 12 लोकसभा सदस्य दल बदलने के लिए तैयार हैं।लोकसभा में शिवसेना के 19 सदस्यों में दादरा और नगर हवेली का एक सदस्य भी…
रायबरेली:संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की निकाली गई जागरूकता रैली
डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ क्षेत्र के ग्राम सराय दिलावर में ग्राम प्रधान सविनम यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ के सहयोग से विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन किया गया और रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अभिषेक यादव के द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी अभियान व 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के संबंध में प्रशिक्षित किया गया डलमऊ सीएचसी अधीक्षक नवीन कुमार द्वारा संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु…
बरेली -सतत विकास एवं पर्यावरण समिति ने उठाया बरेली को पूर्ण स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प
बरेली /यूपी :सतत विकास एवं पर्यावरण समिति ने स्मार्ट सिटी को और स्मार्ट बनाने के लिए अपने सदस्यों के साथ गलियों मे पड़ी पॉलीथिन को एकत्रित कर उसेडस्टबिन मे डलबाया.बरेली की प्रदेश अध्यक्ष गीतूअरोड़ा ने बताया कि जो पॉलीथिन छोटी छोटी वस्तुए के प्रयोग मे ली जाती हैँ, और एक बार उपयोग मे आने के बाद यहाँ वहाँ फेक डी जाती हैँ जिससे पर्यावरण काफ़ी हद तक प्रदूषित होता है.अगर सिंगल यूज पॉलीथिन को रिसाइकल कर दिया जाए और उनसे नए खिलौने आदि बनाए जाएं तो हमारे पर्यावरण के लिए…
चर्चा का विषय बना शादी का विज्ञापन :टीचर दूल्हा नहीं चाहिए, कोई भी वर चलेगा
इन दिनों एक अखबार का मैट्रिमोनियल विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि शिक्षक को छोड़कर कोई भी चलेगा। बता दें की कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर शिक्षक नियुक्ति घोटाले में सैकड़ों शिक्षकों बर्खास्त कर दिया गया है। हजारों शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। पूरे मामले की सीबीआई जांच कर रही है। इस घोटाले का आम लोगों पर भी असर पड़ा है। बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक परिवार ने लड़की के वर के लिए दैनिक समाचार पत्र में अनोखा विज्ञापन…
हैदराबाद में कर रही भाजपा 18 साल बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
18 साल बाद हैदराबाद में दो और तीन जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही भाजपा का अब नया मिशन तेलंगाना तो है ही, लेकिन यहां से वह समूचे दक्षिण भारत को नया राजनीतिक संदेश देगी। महाराष्ट्र में हाल में हुए बड़े राजनीतिक बदलाव का असर भी कार्यकारिणी में दिखेगा। इससे पार्टी अपनी विचारधारा और सबको साथ लेकर चलने का आह्वान भी नए सिरे से करती दिखेगी।बैठक के पहले भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। तेलंगाना के सभी 119 विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं ने दो दिन का…
उपराज्यपाल का निर्देश: निष्क्रिय सरकारी कर्मचारी दिल्ली में जबरन रिटायर किए जाएंगे
दिल्ली सरकार में निष्क्रिय सरकारी कर्मचारी समय से पहले जबरन सेवानिवृत्त किए जाएंगे। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद उपराज्यपाल ने अब यह निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार के ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की समय-समय पर समीक्षा रिपोर्ट देने के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है।उपराज्यपाल के निर्देश के बाद वित्त विभाग की एचआरडी कैडर नियंत्रण इकाई ने सभी विभागों के प्रमुखों को सर्कुलर जारी किया है। इसे अति आवश्यक बताते हुए निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी…
