बरेली/आँवला – अब न तो सदस्यता नवीनीकरण होगा न हीं नई सदस्यता मिलेगी।

आँवला – मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि वर्ष 22-23 हेतु नवीन सदस्यता तथा सदस्यता का नवीनीकरण एक अप्रैल से 25 जून तक खुला हुआ था। जिन स्कूल संचालकों ने इस समयावधि में सदस्यता लें दी वह ही भाग्यशाली इस वर्ष हमारे सदस्य रहेंगे। समिति ने स्कूल स्कूल जाकर नीति में परिवर्तन कर दिया है।समिति को सदस्यता वृद्धि में रुचि नहीं अपितु समर्पित सदस्य सदस्य चांहिए। जो आनलाइन नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं कर सकते उनसे संघर्ष की अपेक्षा…

पीलीभीत : मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से वितरित किये ऋण स्वीकृति पत्र।

जनपद के 04 लाभार्थियों को 65 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान में स्वरोजगार संगम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम किया गया। स्वरोजगार संगम के अन्तर्गत मिशन रोजगार, आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद व अन्य योजनाओं के के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लाभार्थियों द्वारा देखा एवं सुना…

बरेली/आँवला – महिला ने अवैध कब्जे का लगाया आरोप एसडीएम आँवला से की शिकायत।

आँवला – तहसील आँवला कोतवाली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव की ग्राम सभा जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसे लेकर गांव के ही लोगों ने अवैध रूप से मकान का निर्माण करवाया है जिसे लेकर एक पक्ष उप जिलाधिकारी आँवला थाना प्रभारी सिरौली को शिकायती पत्र दीया पीड़िता लगा रही है न्याय की गुहार पीड़िता ने बताया की शिकायत पत्र पर उप जिलाधिकारी आँवला एन राम ने हल्का लेखपाल को भेज कर जांच आख्या…

बरेली/आँवला – ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी,दो की मौत,दो घायल।

आँवला – रामनगर मऊचंदपुर के बीच दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गई।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिवनगर निवासी थान सिंह(20)पुत्र रामस्वरूप कश्यप निवासी आंवला से मिक्सी ठीक करा कर अपने गांव बापस आ रहा था।उसके पीछे मिथुन पुत्र गिरधारी निवासी शिव नगर भी बैठा हुआ था।बही रामनगर की तरफ से जा रहे शाहरुख पुत्र इदरीश निवासी पल्था थाना सिरौली अपने दोस्त तस्लीम पुत्र बालेआलम…

गुरुग्राम- जर्मनी और यूएस के नागरिकों को ठगने व फ्रोड करने वाला कॉल सेंटर गुड़गांव पुलिस ने पकड़ा।

जर्मनी और यूएस के लोगों को डराकर धमकाकर उनसे ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 एरिया में चल रहे इस कॉल सेंटर से 5 लड़कियां व 4 लड़कों को किया गिरफ्तार गुरुग्राम, न्यूज़: जर्मनी और यूएस के लोगों को डराकर उनसे ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 एरिया में चल रहे इस कॉल सेंटर से 5 लड़कियाँ व 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। यह लोग…

छत्तीसगढ़/रायपुर :- हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर नेवरा तिल्दा में औषधीय पादप वितरण किया

(सौरभ यादव) तिल्दा नेवरा:-हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर नेवरा (तिल्दा) में औषधीय पादप वितरण के अन्तर्गत गिलोय (गुडूची) पादप का वितरण किया गया, जिसमें सम्मानीय नागरिक श्री वीरेन्द्र साहू जी की उपस्थिति रही। एवं जीवन शैली उन्नयन हेतु HWC प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक द्वारा परामर्श व्याख्यान के साथ NCD Screening एवं मधुमेह, उच्च रक्तचाप, प्रकृति परीक्षण संबंधित ब्राउसर वितरण जून माह के अंतर्गत किया गया।

प्रयागराज:क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 30.06.2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 30.06.2022 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी, प्रयागराज कैम्पस में किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक (सेवा0) श्री रत्नाकर अस्थाना द्वारा की गयी । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 श्री एस0के0 श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्रकान्त सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रयागराज, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्री प्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया गया…

पेपर संकट के चलते पाकिस्तान में किताबें भी नहीं छप रहीं, छात्र परेशान

भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान में अब एक और बड़ा संकट सामने आ गया है। पाकिस्तान में इन दिनों कागज की भयंकर कमी है। हालत यह है कि यहां के कागज संगठनों का कहना है कि इस संकट के चलते अगस्त से शुरू हो रहे अकादमिक सत्र में छात्रों को किताबें नहीं मिल पाएंगी। इस आशंका के बीच पाकिस्तान के शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।दरअसल, इस समय पाकिस्तान में कागज की भारी कमी है। देश के पेपर एसोसिएशन ने कहा है कि देश में…

टीम इंडिया के प्लेइंग XI में वसीम जाफर ने किस किसको किया शामिल

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी रिशेड्यूल्ड टेस्ट मैच आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं और ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। इस मैच के लिए रोहित शर्मा के कवर के तौर पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वसीम जाफर ने इस टेस्ट के लिए जो प्लेइंग XI चुना है, उसमें जाफर को जगह नहीं दी है। केएल राहुल पहले ही…

अर्जुन कपूर ने सच्चा प्यार के ऊपर दिया जवाब , जानें क्या कहा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया, जिसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सेलेब्स ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। इस बीच अर्जुन कपूर ने पेरिस ट्रिप और लव लाइफ को लेकर भी जवाब दिए। अर्जुन कपूर ने अपनी हाजिरजवाबी से सभी का दिल जीत लिया।सच्चे प्यार वाले सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा, ‘जब कोई कहानी होती…

इन दिनों क्या कर रहे हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के करण मेहरा, पत्नी ने लगाया था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

ये रिश्ता रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाले करण मेहरा को सभी काफी पसंद करते थे। करण ने नीशा रावल से 2012 में शादी की थी। हालांकि पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी विवाद में रहे। पिछले साल करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। इससे पहले तक करण टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे, लेकिन इन आरोपों के बाद वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं।…

नजर आने लगा आलिया भट्ट का प्रेग्नेंसी ग्लो, लंदन एक साथ एन्जॉय करते दिखे सारे सेलेब्स

बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटिड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जहां कुछ दिनों पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई थीं तो वहीं अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में हैं। 27 जून को आलिया भट्ट ने फैन्स के साथ प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी, जिसके बाद से उनके और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटिड हैं। इस बीच आलिया भट्ट की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जहां वो लंदन में कुछ अन्य सेलेब्स के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में…

बच्चे की जान बचाने के लिए जब एकनाथ शिंदे ने चलाया रिक्शा, जानिए

महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पड़ोसियों ने बताया, जब शिंदे चॉल में भी रहते थे तो एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति रहे। वो 35 वर्षों तक ठाणे में एक चॉल में रहते थे।पड़ोसियों में से एक ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया जब एकनाथ शिंदे ने 1989 में मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) दंगों के दौरान एक महिला और उसके बच्चे की मदद की। चूंकि इलाके में दंगों के दौरान परिवहन के कोई साधन उपलब्ध नहीं थे, शिंदे ने बच्चे और उसकी मां को लेने के लिए एक ऑटो…

निर्वाचन आयोग जल्द ही जारी करेगा जम्मू-कश्मीर की वोटर लिस्ट, चुनाव करने की तैयारी

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में चुनाव कराने की प्रक्रिया तेज होती जा रही है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अपनी फाइनल वोटर लिस्ट भी तैयार कर ली है। निर्वाचन आयोग 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर की अंतिम तौर पर तैयार मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। परिसीमन की कवायद में विधानसभा क्षेत्रों का दायरा फिर से तय किये जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश की पहली मतदाता सूची को फिर से तैयार किया गया।जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने 31 अक्टूबर को मतदाता सूची के…

गुरुवार को महाराष्ट्र के २०वें मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण किये एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने गुरुवार की शाम महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने। शपथ के घंटेभर बाद दोनों ने कैबिनेट मीटिंग भी बुला ली। ये सब कुछ महज पांच घंटे के भीतर हुआ।फडणवीस ने कुछ पुरानी बातें कहीं और फिर सीधे हीरो के नाम का ऐलान- ‘एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। भाजपा उनका समर्थन करेगी। सरकार में शामिल भी होगी, लेकिन मैं सरकार से बाहर रहूंगा।फडणवीस ने जैसे ही सरकार से बाहर रहने की बात कही, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो…