बरेली/शीशगढ़-थाना क्षेत्र के गांव सहोड़ा के दो किसान दिनेश और राधेश्याम ने हलका लेखपाल पर जमीन बचाने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये न देने पर लेखपाल ने अपने घर बुलाकर उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है। जबकि लेखपाल वैभव सक्सेना ने बताया कि ग्रामीणों को घर नहीं बुलाया था। दोनों ने मेरे घर आकर मारपीट और तोड़फोड़ की है। दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा। इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने…
Month: June 2022
पीलीभीत – अटल सभागर मे सम्पन्न हुआ कवि सम्मेलन,मुख्य अतिथि का किया गया सम्मान
ब्लाक परिसर के अटल सभागार में रविवार को सायंकाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ बिलसंडा थानाध्यक्ष अचल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम में बिलसंडा स्थित गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं कवि कृष्ण कुमार मिश्र चंचल ,को कार्यक्रम अध्यक्ष मनोनीत किया गया । उन्होंने वायु का विपर्यय युवा को मानते हुए कहा कि हे तरुण मत घबरा तू, तुझको जीवन पथ पर बढ़ते जाना है…
अफगानिस्तान ने जीती वनडे सीरीज, वर्ल्ड कप सुपर लीग के पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया-भारत को पछाड़ा
इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के पहले शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने जिम्बााब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का स्कोर बनाया, जिसे अफगानिस्तान ने 33 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 20 साल के इब्राहिम का यह सिर्फ चौथा वनडे था, जिसमें वह 120…
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने खरीदी चमचमाती ब्लैक मर्सिडीज
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए कलाकार अरुण गोविल को आज भी फैंस और दर्शक उसी नजर से देखते हैं, जिसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के कमेंट्स से हो जाता है। हाल ही में अरुण गोविल ने मर्सिडीज कार खरीदी है, जिसका एडिटेड वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर बधाई देने के साथ फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स भी किये हैं।अरुण पत्नी लेखा गोविल के साथ कार से कवर हटाकर इसे रिवील…
पैगंबर मोहम्मद के बयां को लेकर बौखलाए इस्लामिक कंट्री, कुवैत के बाजारों से हटाए गए भारतीय सामान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कतर, कुवैत और ईरान सहित कई खाड़ी देशों में कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। खाड़ी देशों ने रविवार को कहा कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की विवादित टिप्पणियों को लेकर यहां भारतीय राजदूत को तलब किया।अब खबर है कि कुवैती सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों को अपनी अलमारियों से हटा दिया है। अल-अर्दिया को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्टोर के कर्मचारियों ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गईं…
‘बाबा निराला’ का ओटीटी पर दिखा चमत्कार, महज 32 घंटों में व्यूज हुए 100 मिलियन पार
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज एक बदनाम- आश्रम के तीसरे सीजन को खूब पसंद किया जा रहा है और दर्शक इसे धड़ाधड़ देख रहे हैं, जिसके चलते आश्रम 3 ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज के तीसरे सीजन ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होते ही दर्शक टूट पड़े और कुछ ही घंटों में व्यूज का रिकॉर्ड बना डाला। एक बदनाम- आश्रम 3 ने महज 32 घंटों में 100 मिलियन…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने रहेंगे बोरिस जॉनसन , 211 वोट के साथ पार की अविश्वास प्रस्ताव की बाधा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है। 211 सांसदों को वोट के साथ उन्होंने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। खास बात है कि जॉनसन सरकार बढ़ती महंगाई और पार्टीगेट स्कैंडल के चलते विवादों में घिरी हुई है। खास बात है कि कंजरवेटिव पार्टी के मौजूदा नियमों के अनुसार, इस जीत के साथ ही जॉनसन को कम से कम 12 महीनों तक किसी अन्य अविश्वास प्रस्ताव का सामना नहीं करना होगा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 359 वोट डाले गए थे। इनमें 148…
सेहत को लेकर फर्जी खबर उड़ाने वालों को एक्टर धर्मेंद्र ने दिया फिल्मी अंदाज में जवाब..
86 साल के हो चुके वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने जोर पकड़ा था। जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं। जिसके बाद उनके चाहने वालों ने भी चैन की सांस ली। धर्मेंद्र यही नहीं रुके अपने प्यार भरे अंदाज में धर्मेंद्र ने उनकी तबीयत को लेकर झूठे रयूमर पर…
क्रास वोटिंग और हार्स ट्रेडिंग का कांग्रेस को डर, जिन चार राज्यों में होगी वोटिंग वहां क्या है समीकरण
कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2022) से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। उसने इस संबंध में राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत भी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस के चीफ व्हिप महेश जोशी ने शिकायत करते हुए कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर और अन्य तरीकों से यह आशंका जताई जा रही है कि राज्यसभा चुनावों में धनबल का भारी खेल हो सकता है।वहीं हरियाणा में 10 जून को होने वाली वोटिंग में साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दूसरी सीट हासिल करने…
चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक : केंद्रीय मंत्री मांडविया
केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि चालू खरीफ और आगामी रबी सीजन के लिए यूरिया का पर्याप्त स्टाक है और आगामी दिसंबर तक इसके आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत के आयात से हाथ खींच लेने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर की कीमतों में गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि इससे अगले छह महीने में कीमतें घट सकती हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने बताया कि भारत ने 16 लाख टन यूरिया का पहले ही आयात पूरा…
असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की ओर से की गई कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा
एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करने वाली भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दस दिन पहले ही कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। भाजपा ने कार्रवाई तब की है जब खाड़ी देशों में बात बिगड़ने लगी। ओवैसी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा को दस दिन पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। ओवैसी ने कहा कि जब हम एक भारतीय नागरिक, एक मुसलमान के तौर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं तो आप कोई कार्रवाई नहीं…
पीलीभीत जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद थाना पूरनपुर पर पंजीकृत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में 01 अभियुक्त को 02 वर्ष का कारावास व 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा।
पीलीभीत वादी की तहरीर के आधार पर थाना पूरनपुर पीलीभीत पर मुकदमा अपराध संख्या 528/20 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ। गहन विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य एवं सुबूत के साथ अभियुक्त महेंद्र सिंह पुत्र लालाराम निवासी मोहल्ला साहूकारा लाइनपार थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत का चालान माननीय न्यायालय कर दिनांक 18.08.20 को आरोप पत्र प्रेषित किया गया। मा0 न्या0 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-4 पीलीभीत में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद विचारण की कार्यवाही संपन्न हुई और विचारण के दौरान पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों एवं…
पीलीभीत :ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक संपन्न हुई।
पीलीभीत पूरनपुर।ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रधानों को हो रही समस्याओं के बारे में चर्चा कर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।सोमवार को ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रधानों के साथ पंचायतों में होने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक समापन के बाद समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार को ज्ञापन दिया।जिसमें ग्राम…
पीलीभीत :अज्ञात कारणों से विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ।
पीलीभीत पूरनपुर।संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जबरन जहर देने का आरोप लगाया है।नगर के मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी एक युवती की शादी चार साल पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुई थी।शादी में मायके पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।लेकिन दहेज लोभी दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के कुछ महीनो बाद सुसराली विवाहिता से एक लाख की…
पीलीभीत: विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ससमय योजना का दिलाऐं लाभ-जिलाधिकारी।
पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु जिला टास्कफोर्स समिति मिशन शक्ति व अन्य योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कलेक्टेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बाल सेवा योजना के तहत ब्लाकों में लम्बित आवेदनों को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से यथाशीघ्र्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आवेदन सत्यापन के उपरान्त पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत की जाये, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाये। विधवा पेंशन की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों का सत्यापन निर्धारित…
पीलीभीत :पुरानी रंजिश में युवक को बांका मारकर हत्या का प्रयास।
पीलीभीत पूरनपुर।रंजिशन घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर कहर वरपाया।धारदार हथियार से प्रहार कर तीन को घायल कर दिया।पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां मोहम्मदपुर निवासी लालचंद पुत्र बलदेव सिंह ने बताया कि गांव के ही सुरेश सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है।आरोपी सुरेश अपने साथियों के साथ अपने घर पर मिट्टी डालने के लिए लाया था। पीड़ित ने ट्रैक्टर ट्राली को हिसाब से निकालने की बात कही।इस पर वह आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर रामबहादुर,सुरेश संजीव,छिदम्मी…
पीलीभीत: पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा।
पीलीभीत पूरनपुर।मिलीभगत कर ग्रामीण की भूमि का फर्जी कागजात तैयार कर धौखाधडी कर बैनामा करा लिया।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव भैसासुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है।उसकी जमीन चाचा गोधन लाल हड़पना चाहता है।उसके भाई राजीव की भूमि को भी आरोपियों ने मिलकर न्यायालय की बिना अनुमति से ही प्रभारी उपनिदेशक से साठगांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर…
पीलीभीत :बिजली के करंट की चपेट में आई मासूम,मौत
पीलीभीत पूरनपुर।ननिहाल में आई मासूम की नहाने के दौरान बिजली का करंट लग गया।इससे मामसूम झुलस गई।उपचार के लिए उसको सीएचसी लाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनाक्रम को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना को लेकर परिजन काफी बदहवास हैं।कानपुर निवासी रामबाबू की मटैना कॉलोनी में ससुराल है।वह अपनी दस वर्षीय पुत्री गुड़िया के साथ कुछ दिन पहले आया हुआ था।सोमवार को मासूम अपने घर पर नहा रही थी।इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आई गई।करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर…
बरेली – जहां पर स्वजन के अपमान की आशंका हो ऐसे स्थान पर गमन न करें
ब्योधन खुर्द। ताखा उर्फ सुकटिया में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा सुनाते हुए कथा वाचक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि अपने गुरू,इष्ट के अपमान होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों न हो। भागवत कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा था। भागवत कथा…
बरेली – मोदी जी के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर bjp महिला मोर्चा ने किये चर्चात्मक कार्य
बरेली/यूपी -:- मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पूर्वी मंडल द्वारा आंगनवाड़ी तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नगरीय प्राथमिक केंद्र हारूनगला मैं गर्भवती महिलाओं को फल बिस्किट दलिया तथा कैल्शियम और आयरन की टेबलेट अन्य सामग्री वितरण हेतु कार्यक्रम संगीता सक्सेना महामंत्री पूर्वी मंडल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव महिला मोर्चा के द्वारा संपन्न हुआ तथा योगी जी तथा मोदी जी के द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई इस मौके पर प्रियंका…
