मंकीपॉक्स संक्रमण में वृद्धि के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक, टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने प्रभावित देशों से बुधवार को एक संबोधन में प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सभी मामलों और संपर्कों की पहचान करने का आग्रह किया। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) सहित दुनियाभर के बड़े स्वास्थ्य संगठनों ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और मंकीपॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।टेड्रोस ने ट्वीट कर बताया, ’29 देशों…
Month: June 2022
10 टीम के साथ मुस्तैदी से हो रही है सलमान खान के धमकी पत्र केस की जांच
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिले धमकी भरे पत्र मामले में मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस में पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सलमान खान और सलीम खान सहित कई लोगों से पूछताछ कर रही शुरू कर दी है। वहीं धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की गई है। इस बीच सलमान खान ने मिल रही इस धमकी…
आखिर क्यों ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को नहीं मिल रहे दर्शक, कई जगह कैंसिल हो रहे शो
अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा ‘सम्राट पृथ्वीराज’ रिलीज के पहले दिन से ही निराश कर रही है। ये साल खिलाड़ी कुमार के लिए कुछ खास नहीं रहा, पहले बच्चन पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांग और अब ये ‘सम्राट पृथ्वीराज’। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को फिल्म ने कुल 48.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए 4.35 करोड़ की कमाई की थी, जो कि उम्मीद से बेहद ही कम रहा। अब तो अलम ये है कि कई जगहों पर दर्शक ना मिलने के कारण शोज…
‘मुसलमानों के खिलाफ नफरत एक दिन खत्म हो जाएगी’…: नसीरुद्दीन शाह
पैगंबर मोहम्मद को लेकर दो बीजेपी नेताओं द्वारा की गई विवादित टिप्पणी मामले में तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। खाड़ी देखों की आपत्ति के बाद अब इस विपक्ष भी मौजूदा सरकार पर हमलावर हो गया है। इसी क्रम में अब दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन लोगों में अच्छी समझ कायम होगी और मुसलमानों के खिलाफ ‘घृणा की लहर’ नष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी दखल की गुहार लगाई…
प्रधानमंत्री मोदी से ईरान के विदेश मंत्री ने की मुलाकात, जानें क्या कहा
भारत के दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन (Iran Foreign Minister Dr Hossein Amir Abdollahian) ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं की यह शिष्टाचार भेंट थी। पीएम मोदी ने अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए भारत और ईरान के बीच प्रगाढ़ संबंधों को याद किया। दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच जारी द्विपक्षीय सहयोग के मसले पर चर्चा की।वहीं पीएमओ के मुताबिक अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए मोदी ने भारत और ईरान…
RBI के रेपो रेट बढ़ाने से क्या होगा असर, जानिए
महंगाई और महंगे लोन का दौर अभी जारी रहेगा। इसकी बानगी बुधवार को एक बार फिर दिखाई दी जब आरबीआइ ने रेपो रेट (Repo Rate) में फिर 50 आधार अंक की बढ़ोतरी का एलान किया। इसके साथ ही रेपो रेट बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया है। पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक रेपो रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा और दिसंबर तक आरबीआइ इसमें इजाफा करता रहेगा। आरबीआइ के इस फैसले से सभी प्रकार के रिटेल और…
बरेली – आम तो आम चौथे स्तम्भ की गाडी का भी सैलेंसर चोरी कर ले गये चोर
बरेली- सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पत्रकार के घर के बाहर खड़ी कार से चोरों ने साइलेंसर चुरा लिया | पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है | पीड़ित पत्रकार रविंद्र कुमार ने बताया कि 6 जून की रात को उसकी ओमनी कार ( गाड़ी नंबर up 25.DL -1775 ) त्रिपुती विहार स्थित घर के सामने खड़ी थी , इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी कार का साइलेंसर चोरी कर लिया , जिसकी बाजार में कीमत एक लाख रूपए के आसपास है | उसने मामले…
बरेली – माता पिता और संतान के बीच बढ़ते मतभेद।
आँवला – प्रिय साथियों संसार मे माता-पिता ही वो सख्शियत हैं जो अपने बच्चों की खुशी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देते हैं अपने जीवन के सभी सुखों का त्याग कर वे हमारे जीवन को संवारने में लग जाते हैं और ये सब करते करते उनके निजी जीवन के बारे में वे तनिक भी नही सोंचते वहीं एक समय ऐसा जो कि प्रचलन में है कि जिन माता पिता के द्वारा अपना सर्वस्व त्याग कर हमारी खुशियों के लिए अपने जीवन के भौतिक सुखों को त्याग संतान को…
प्रयागराज- अभियुक्ता सुधा देवी पत्नी राजकुमार गोस्वामी निवासी कोलसरा थाना खीरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध रोकने व अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 थाना खीरी अनिल वर्मा के नेतृत्व मे गठित टीम हे0का0 अबुल बरकात हे0का0 त्रिवेन्द्र सिंह व म0का0 रूपा देवी थाना खीरी प्रयागराज के साथ मिलकर थाना खीरी में पंजीकृत मु0अ0स0 73/22 धारा 366/504/506/120B भा0द0वि0 SC/ST Act मे वांछित अभियुक्ता सुधा देवी पत्नी राज कुमार गोस्वामी निवासी कोलसरा थाना क्षेत्र खीरी प्रयागराज को पथरपुर मार्ग ग्राम कोलसरा थाना खीरी से आज दि0, 08/06/2022…
कांग्रेस ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान ताकत दिखाएगी , पार्टी मुख्यालय से ईडी दफ्तर तक निकाली जाएगी रैली
कांग्रेस अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के दौरान सियासी ताकत दिखाने की तैयारी में है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राहुल गांधी को 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है। सूत्रों ने बुधवार को कहा कि इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस के संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के साथ ही सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके लिए इन सभी नेताओं को हर हाल में सोमवार सुबह अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने को कहा…
बरेली -शातिर लुटेरे बदमाश को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
बरेली -सिरौली पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया जिस पर बदायू जिले के फैजगंज बैहता के थाने मे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैँ।आज सिरौली पुलिस अपनी टीम के साथ गस्त करते हुए एक सन्धिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिस पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।इलियास पुत्र मुस्तकीम पर थाना फैजगंज बेहटा मे 4 मुकदमे और थाना सिरौली मे 2 मुकदमे दर्ज हें।पुलिस की माने तो इलियास बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है जो राह चलते और घरो मे घुस कर कई चोरी की घटनाओ को अंजाम दे…
फर्रुखाबाद :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए चार्ज
फर्रुखाबाद : जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने नवागांतुक खंड शिक्षाधिकारियों को ब्लाक आवंटित कर दिए हैं। एटा जनपद से आईं खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य को विकास खंड मोहम्मदाबाद का चार्ज दिया गया है। यहां का अतिरिक्त चार्ज देख रहे बीईओ शमसाबाद सतीश वर्मा को निर्देशित किया कि वह बीईओ भारती शाक्य को चार्ज कराना सुनिश्चित करें। वहीं कानपुर से आए खंड शिक्षाधिकारी राजनारायण कुशवाहा को नगर क्षेत्र व नगर क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षाधिकारी यासमीन रहमान को बढ़पुर ब्लाक का चार्ज दिया गया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि तीन…
फर्रुखाबाद:राज्य स्तरीय टीम ने किया टीबी यूनिट सिविल अस्पताल लिंजीगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
फर्रूखाबाद: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत प्रधानमन्त्री की मंशा अनुसार जिले से ही नहीं अपितु देश से भी क्षय रोग को सन 2025 तक दूर करना है l इसके लिए जनसमुदाय का सहयोग बहुत जरुरी है l इसी को देखते हुए जिले में लखनऊ से आए टेक्निकल एडवाइजर ललित सिंह ने बुधवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय का निरीक्षण किया और इसके साथ ही जिला क्षय रोग केन्द्र फतेहगढ़ में समस्त अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्षय रोग को जड़ से उखाड़ फेंकने में सहयोग…
बरेली- लेखपाल पर 2 लाख रिश्वत मांगने और ग्रामीण को बंधक बना पीटने का आरोप
बरेली/शीशगढ़ _ शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव सहोड़ा निवासी दो ग्रामीणो ने हल्का लेखपाल पर जमीन बचाने के नाम पर दो लाख रुपए रिश्वत माँगने का आरोप लगाया है!आरोप है कि रुपए देने से इंकार करने पर लेखपाल ने घर में पांच घण्टे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट कर 20 हजार रुपए छीन कर मोबाइल भी तोड़ दिया! पीड़ित ग्रामीण दिनेश कुमार पुत्र विद्या राम ने वताया कि कल उनके फोन पर हल्का लेखपाल वैभव सक्सेना ने फोन कर उन्हें व गाँव के राधेश्याम पुत्र मिढ़ई लाल को अपने घर…
बरेली – सन्धिग्ध अवस्था मे बीडीसी सदस्य् का पेड़ से लटका मिला शव
सिरौली – थाना क्षेत्र के ग्राम रुखाड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध हालत में उनके ही निजी नलकूप के निकट एक पेड़ पर लटका मिला है ।सूचना पर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई है ,और छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा है।रुखड़ा गांव के अमरपाल सिंह यादव के पुत्र योगेश यादव अपने ही गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। सोमवार दोपहर तक पिता समेत तमाम लोगों से बातचीत करते रहे बताते हैं। दोपहर बाद योगेश घर…
बरेली -आशा और डॉक्टर की लापरवाही बनी गर्भधारण की बजह,नही मिला लाभ मिल रही धमकी
बरेली -सरदार नगर की शकुंतला पत्नी गंगा सहाय ने तीन साल पहले आशा रिंकी के साथ जाकर बड़ी लापरवाही के साथ नसबन्दी कराई थी। और् उसके बाद भी पीड़िता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नशबंदी के बाद भी शकुंतला को गर्भ ठहर गया और जब शकुंतला डॉ मंजू गुप्ता के पास पहुंची तो उसने उसके बारे मे नही तो मंजू गुप्ता ने गर्भ गिराने की बात कही।जब शकुंतला ने नशबंदी कराने की शिकायत करने को कहा तो मंजू गुप्ता भड़क गयी और आशा रिंकी को डांट कर…
बरेली -सिरौली मे धड़ल्ले से होता है पेट्रोलियम का माफिया खेल,पुलिस रहती है मौन
आँवला – थाना पुलिस की मिली भगत से चल रहा था तेल और एथनॉल चोरी का खेल, कई बार थाना इंचार्ज को सूचना देने पर भी नहीं कराया गया काम बंद। मौके पर नहीं पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बुलाया 112 नंबर की पुलिस को। थाना क्षेत्र में सुबह 6 बजे भारी मात्रा में ग्रामीणों ने पकड़ी एथेनॉल व तेल पेट्रोल 2 घंटे के बाद भी नहीं पहुंची थाना सिरौली पुलिस। अवैध तरीके से चोरी छिपे हो रही एथनॉल की सप्लाई, को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा। आंवला डिपो…
पाकिस्तान सरकार मुझे सलाखों के पीछे भेजने की कोशिश कर रही है: इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने मंगलवार को शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) सरकार पर झूठे मुकदमों में उन्हें सलाखों के पीछे डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीटीआइ के अध्यक्ष ने कहा, ‘उनकी ‘वास्तविक स्वतंत्रता’ के लिए पार्टी का आंदोलन तब तक नहीं रूकेगा जब तक पीएमएल-एन (PML-N) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार चुनाव कराने की घोषणा नहीं करती।’ डान की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को इस्लामाबाद में अपने बनिगला आवास (Banigala residence) पर अपनी पार्टी के वकीलों के मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने…
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी, देखिए आंकड़े
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित शर्मा समेत अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेलने जा रही टीम इंडिया के सामने अपने टी20 रिकॉर्ड को कायम रखने की चुनौती होगी। भारत ने पिछले लगातार 12 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है और वह लगातार 13 टी20 मैच जीतने से मात्र एकजीत दूर है। केएल राहुल की कप्तानी में खेलने जारी टीम के…
कार्तिक आर्यन ने शादी के सवाल पर किया बोला
अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने हाल ही में ट्विटर पर #AskKartik सेशन रखा। इस ट्विटर सेशन में कार्तिक आर्यन ने फैन्स के कई सवालों के खुलकर जवाब दिए और फैन्स का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस सेशन में कार्तिक ने भूल भुलैया 2 से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट्स तक पर खुलकर बात की। इस सेशन में सवाल-जवाब के दौरान ही कार्तिक ने एक फैन के सवाल पर शादी को लेकर भी अपनी बात रखी। कार्तिक का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल एक ट्विटर यूजर…
