पीलीभीत :जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कि गयी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट पीलीभीत में सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को शाशन के निर्देशों के अनुसार सड़क सुरक्षा व अवैध खनन के सम्बन्ध में प्रभवी कार्यवाही करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीलीभीत, अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, खनन अधिकारी, एआरटीओ, ईओ नगर पालिका व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जौनपुर :बदलापुर की जनता को मिली बड़ी सौगात

/13/06/2022/ को सुबह बदलापुर विधानसभा के विधायक जी के द्वारा श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन (वाराणसी- जौनपुर- श्रीकृष्णानगर- सुल्तानपुर- लखनऊ एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाकर सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए रवाना किया गया बदलापुर की जनता की बड़ी मांग को पुर करते हुए बदलापुर की जनता ने ह्रदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए महराजगंज प्रमुख पति विनय सिंह विनोद शर्मा रमेश सिंह सहित क्षेत्र की देवतुल्य जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

रायपुर :- तिल्दा पुलिस द्वारा आम्र्रर्स एक्ट के तहत एक आरोपी गिरफ्तार

सौरभ यादव -तिल्दा – नेवरा :- आरएलपी विशंभर चौहान उर्फ पोटटुल पिता सिद्धू चौहान उम्र 30 साल साकिन ग्राम देवर वीजा के पास सिंधारी सिरसा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ आरोपी विशंभर चौहान के द्वारा एक लोहे का धारदार नुकीला बटन दार स्प्रिंग वाली चाकू जप्त किया गया। दिनांक को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति नवरा शराब भट्टी के पास आओ मार्ग पर अपने हाथ में एक हथियार नुमा चाकू लेकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि उक्त सूचना पर गवाहों…

बीजिंग के पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमलों को लेकर तीखे तेवर , कहा- हमारे लोगों पर हमला रोके पाक

पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर चीन की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। चीन ने बीजिंग की यात्रा पर आए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया। उसने बाजवा से कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ([सीपीईसी)] के लिए काम करने वाले चीनी नागरिकों पर हमला रोका जाना चाहिए।इस्लामाबाद पुलिस ने हाल में ही केंद्रीय पुलिस कार्यालय में विदेशी सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला लिया था। इस सेल में जरूरत के…

विराट कोहली की जो रूट ने कर ली बराबरी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में उन्होंने शतक जमाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। रूट की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया।नाटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। डेरेल मिचेल…

सही नाम क्या है दिशा पाटनी या पटानी? फैंस भी गलत लिखते हैं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम

दिशा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी वर्क लाइफ से लेकर उनकी निजी जिदंगी तक के बारे में लगातार अपडेट रहना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि दिशा के तमाम फैंस आज भी उनका सही नाम नहीं जानते हैं।दिशा पाटनी का नाम इस हद तक बार-बार गलत लिखा जाता रहा है कि थक हारकर उन्हें अपने…

बॉलीवुड सिंगर शान केके को याद कर भावुक हुए, कहा- ‘ऐसा लगा कि दिल के दरवाजे पर दस्तक देकर कहा कि भाई जा रहा हूं’

31 मई को बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर केके ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। केके के निधन से हर कोई हैरान रह गया था। केके के गुजर जाने के बाद फैन्स और कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभी तक भी सेलेब्स और फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं, इस बीच शान ने केके को याद किया है। शान, केके के करीबी दोस्तों में शुमार थे और साथ में कई टूर भी कर चुके थे। केके के गुजर जाने पर शान ने कहा कि ऐसा लगा दिल के…

IIFA में गधे पर सवार होकर पहुंचे शाहिद कपूर, फरहान अख्तर ने क्या पूछा

IIFA में IIFA में IIFA 2022 में फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की एंट्री का वीडियो सामने आया है। फिल्म जगत के इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली। IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून 2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने अभी से इस ग्रांड इवेंट के टीजर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस साल के IIFA अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किए गए थे।बात करें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर वाले वीडियो…

आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीण विकास को गृहमंत्री अमित शाह ने बताया अहम कारक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत तब तक आत्मनिर्भर नहीं बन सकता जब तक कि देश की आर्थिकी में ग्रामीण विकास का योगदान नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन डालर की आर्थिकी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी गांवों का विकास जरूरी है। गांवों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। अगर गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और अच्छी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे तो देश समृद्ध होगा। ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आणंद (आइआरएमए) के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए…

ममता की बैठक से पहले ही विपक्षी एकता में पड़ी दरार, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीताराम येचुरी ने कही यह बात

मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों की दिल्ली में बुलाई गई बैठक को एकतरफा बताया है। उन्होंने कहा, इस तरह के एकतरफा प्रयासों का उल्टा असर होगा और यह विपक्षी एकता को नुकसान ही पहुंचाएगा।दरअसल, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी विपक्षी दलों में गहमागहमी तेज हो गई है। इसी क्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों को पत्र लिखकर उनसे 15 जून को प्रस्तावित बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है, जिससे…

राहुल गाँधी के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर दिखाएगी ताकत, ED Office तक होगा मार्च

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को ईडी के सामने होने वाली पेशी को मुद्दा बनाकर बड़ी राजनीतिक लड़ाई में तब्दील करने की पूरी तैयारी है। पार्टी के पूरी तरह से राहुल के साथ होने का संदेश देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, पार्टी सांसद और तमाम वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में मार्च करते हुए ईडी दफ्तर तक जाएंगे। कांग्रेस शासित दोनों राज्यों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे।राहुल की पेशी से…

पीलीभीत :रोजगार सेवक का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिला अध्यक्ष अमानत रसूल।

पूरनपुर,पीलीभीत। ग्राम पंचायत सिमरिया ता० महाराजपुर गांव के रोजगार सेवक मो० नवी मंसूरी ने खंड विकास अधिकारी पूरनपुर को शिकायती पत्र देकर प्रधान द्वारा उसका उत्पीड़न कर मेट पति के साथ मिलकर नरेगा में काम करा रहा है।जबकि नियमानुसार मनरेगा के सभी काम कराने का अधिकार रोजगार सेवक को है।लेकिन प्रधान की मनमानी के चलते रोजगार सेवक को नरेगा के कामों की जानकारी भी नहीं होती और काम करा दिया जाता है। जिसमें प्रधान मनरेगा में भ्रष्टाचार कर रहा है।रोजगार सेवक का आरोप है की मनरेगा सेल प्रधान कि सपोर्ट…

रायबरेली:600 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ /रायबरेली:डलमऊ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है जिसको लेकर क्षेत्र में अपराधी व माफिया किस्म के लोगों में दहशत बना हुआ है रविवार को डलमऊ पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अपराधी को 600 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व शस्त्र कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है डलमऊ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर डलमऊ कोतवाली के पूरे गडेरियन मोड़ के पास से दीपक विश्वकर्मा पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा निवासी रसूलपुर थाना बछरावां को गिरफ्तार किया…

पीलीभीत :गन्ना मंत्री ने किसानों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याऐं एवं सुझाव।

पीलीभीत मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में गन्ना किसानों के साथ कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान मा0 राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग उ0प्र0 रामकेश निषााद जी, मा0 विधायक बरखेडा, मा0 विधायक पूरनपुर उपस्थित रहे। कृषक संवाद कार्यक्रम में मा0 मंत्री द्वारा किसानों से सीधे संवाद करते हुये गन्ना किसानों की समस्याओं को सुना गया। प्रगतिशील किसानों द्वारा बजाज चीनी मिल गन्ना भुगतान, गन्ना पर्ची की समस्याओं के साथ साथ कैरोसीन एवं छोटे ट्रैक्टर पर अनुदान, गन्ना…

शाहजहांपुर :कुशवाहा छात्रावास में वार्षिक समारोह मनाया गया।

शाहजहांपुर कुशवाहा छात्रावास जलालाबाद में आज वार्षिक समारोह छात्रावास प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया छात्रावास के सभी मान्य सदस्य व छात्रावास के शुभचिंतक समारोह में उपस्थित रहे और छात्रावास की प्रगति व भावी योजनाओं पर विचार किया गया। साथ ही कुशवाहा छात्रावास संविधान के अंतर्गत आज ट्रस्ट बोर्ड व प्रबंध समिति की नई कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न हुआ, चुनाव के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई। और चुनाव कराया गया। छात्रावास संविधान के तहत नियुक्त चुनाव अधिकारी ने नियमानुसार चुनाव सम्पन्न कराया। सर्वप्रथम कुशवाहा…

पीलीभीत :श्रीमती अंजू प्रजापति (सदस्य )उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ का दो दिवसीय जनपद भ्रमण

पीलीभीत मा0 श्रीमती अंजू प्रजापति (सदस्य )उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ के दिनांक 14.06.2022 व 15 .6 .2022 को दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें । सदस्य द्वारा दिनांक 14 .6 .2022 को मिशन शक्ति 4.0 अभियान अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जन जागरूकता चौपाल का आयोजन अपराहन 3:00 बजे ग्राम पंचायत बिठौरा कला विकासखंड मरौरी जनपद पीलीभीत में आयोजित किया जाएगा। जिसमें माननीय सदस्य के समक्ष पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा। दिनांक 15 .06.2022 को कलेक्ट्रेट परिसर…

राधिका आप्टे आखिर विक्रम वेधा की शूटिंग के बाद क्यों रोईं ? बताया ऋतिक-सैफ संग शूटिंग का एक्सपीरियंस

आप्टे ने अभी तक OTT पर इतने प्रोजेक्ट कर लिए हैं कि उनके फैंस उन्हें ‘क्वीन और ओटीटी’ का टैग देने लगे हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राधिका जल्द ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ काम करती दिखाई पड़ेंगी। हाल ही में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की साथ में शूटिंग करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन राधिका आप्टे का इस फिल्म के लुक सामने आना अभी बाकी है।राधिका आप्टे ने हाल ही में ऋतिक रोशन और सैफ अली…

अमेरिकन टिक टॉक स्टार कूपर नोरिगिया का पार्किंग लॉट में मिला मृत शव

अमेरिकन टिक टॉक स्टार कूपर नोरिगिया लॉस एंजेलिस के मॉल की पार्किंग में 9 जून को मृत पाए गए हैंl इस बात की जानकारी लॉस एंजेलिस मेडिकल एग्जामिनर ने दी हैl कूपर नोरिगिया 19 वर्ष के थेl वह एक टिक टॉक स्टार थेl उनके 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और उनका निधन गुरुवार को 19 वर्ष की आयु में हो गयाl कूपर नोरिगिया ने अपने निधन से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था, ‘ऐसा कौन सोचता है कि वह लोग जवानी में ही मर जाएंगेl’ इसके…

सीतापुर : सीएसी के ठीक सामने बिना किसी परमीशन के निर्मित कराई जा रही चौमंजिला इमांरत के चौथे फ्लोर से पटरा गिरने पर फटा चिकित्सक का सर ,हालत गम्भीर

मिश्रित सीतापुर : कस्बा मिश्रित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने बिना किसी प्रशासनिक परमीशन के मनमाने तरीके से निर्मित कराई जा रही चौमंजिला इमांरत की सिलेप खोलते समय आज सुबह शटरिंग का पटरा चिकित्सालय जा रहे पैरामेडिकल के पद पर तैनात एक चिकित्सक के सर पर गिरने से सर फट गया है । सर में गहरी चोट आने से हालत काफी गम्भीर बनी हुई है । जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में पैरा मेडिकल के पद पर तैनात चिकित्सक अनूप कुमार मिश्र पुत्र दुर्गाशरण मिश्र उम्र…

कटक में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में दिखा क्रिकेट फैंस का जुनून, खचाखच भरा रहा स्टेडियम

कटक के बाराबती स्टेडियम में तीन साल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। ऐसे में सुपर संडे यानी आज होने वाले मुकाबले के लिए सभी टिकटों की ब्रिकी जायज थी, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए भी स्टेडियम खचाखच भरा दिखा। कटक के अलावा कहीं भी क्रिकेट के प्रति ऐसी दीवानगी देखी नहीं जाती, जहां प्रैक्टिस मैच को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़े।दरअसल, शनिवार को टीम इंडिया ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले स्टेडियम…