फर्रूखाबाद, 15 जून 2022 विश्व में प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है l पुरातन काल से हमारे ऋषि मुनियों ने योग को अपने जीवन में ढाला और सैकड़ों वर्षों तक स्वस्थ जीवन जिए l आज की पीढ़ी के पास अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भी समय नहीं है | इसलिए आज की पीढ़ी को असमय ही बीमारियाँ घेर रहीं हैं | यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का lसीएमओ ने बताया कि जिले में 14 जून से 21 जून तक योग…
Day: June 15, 2022
बरेली/आँवला – सिरौली थाना पुलिस ने तेल माफियाओं में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 15/06/2022 को पूर्व में पकड़े गए 1000 लीटर एथेनॉल के संबंध में कायम मुकदमा अपराध संख्या 217/2022 धारा 411/413/414/272/427 आईपीसी व 62 आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुमित उर्फ नन्हे पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगरिया सत्तन थाना आंवला जनपद बरेली…
कौतूहल का विषय है युवा लेखक अंकित मौर्य का यात्रा वृत्तांत “भटका मुसाफिर”: आदर्श कुमार
साहित्य और रचना में यात्रा की भुमिका एतिहासिक काल से महत्वपूर्ण रही है। समय-समय पर यात्रा के लेख एवं कला ने विश्व प्रसिद्ध साहित्यकारों को पहचान और मुकाम हासिल कराया है। ऐसे ही भारत के सबसे युवा यात्रा वृत्तांत लेखक हैं “अंकित मौर्य “ मूल प्रतापगढ़ सिटी (उत्तर प्रदेश) के निवासी अंकित मौर्य फिलहाल अहमदाबाद में रह रहे हैं एवं प्रतियोगि युवाओं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। लेखक और इंजीनियर अंकित मौर्य का यात्रा एवं यायावरी के क्षेत्र में भारी रुझान होने के चलते ,उन्होने समय – समय…
जांजगीर -:पत्थर और मौत हारा,राहुल जीता… रेस्क्यू टीम तारीफ के काबिल
छत्तीसगढ़ /जांजगीर -: मालखरौदा विकासखंड के पिहरीद गांव में 10 जून से 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल साहू को आखिरकार रेस्क्यू की टीम ने बाहर सुरक्षित निकाल लिया है. राहुल को निकालने के लिए लगातार 97 घंटे से रेस्क्यू जारी था. राहुल को देख माता-पिता, परिजन व हर किसी के आंखों से आंसू छलक पड़े. राहुल को अब उनके माता पिता के साथ एंबुलेंस से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया. सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पहले से ही जांजगीर से अपोलो अस्पताल बिलासपुर…
ENG 8वें स्थान पर WTC Points Table में लगातार दूसरी जीत के बाद भी बरकरार, भारत टॉप-3 में मौजूद
इंग्लॅण्ड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे मैच के आखिरी दिन 299 रनों का टारगेट को सिर्फ 50 ओवरों में हासिल करके इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया।मैच के आखिरी दिन जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ 92 गेंदों में 136 रन बनाए। जिससे इंग्लैंड को ये टारगेट…
WHO ने 23 जून को बुलाई आपातकालीन बैठक, हेल्थ इमरजेंसी घोषित होगा मंकीपॉक्स?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि वह 23 जून को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि दुनिया में तेजी से फैल रहे मंकीपॉक्स को ‘हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया जाए या नहीं। WHO ने कहा है कि वह जल्द ही इस बात की पुष्टि करेगा कि मंकीपॉक्स एक ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ है या नहीं। बता दें कि 2020 की शुरुआत में जब कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा था तब उसे भी भी WHO द्वारा 30 जनवरी 2020 को हेल्थ…
1.3 वर्ग किमी के द्वीप का कनाडा-डेनमार्क के बीच 49 साल पुराना विवाद खत्म
डेनमार्क और कनाडा के बीच आर्कटिक में एक बंजर और आबादी रहित चट्टानी द्वीप को लेकर 49 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। दोनों देश इस छोटे से द्वीप को बांटने पर सहमत हो गए हैं। समझौते के मुताबिक, इस 1.3 वर्ग किलोमीटर के हैंस द्वीप पर एक सीमा रेखा खींची जाएगी। यह द्वीप डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड के उत्तर-पश्चिम तट और कनाडा के एलेस्मेयर द्वीप के बीच समुद्री मार्ग पर स्थित है। हैंस द्वीप पर खनिजों का कोई भंडार नहीं है। डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड…
क्लीन शेव में ह्रितिक रोशन की उम्र लगती है 20 साल की
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन वैसे तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हैं, लेकिन वह जब भी कोई पोस्ट डालते हैं, तो अपने शानदार अंदाज से फैंस का दिल चुरा लेते हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में एक्टर का बीयर्ड लुक है। सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी करते ही ऋतिक रोशन ने अब अपना लुक कुछ इस कदर बदल लिया है कि फैंस की नजरें एक्टर की तस्वीर से हट ही…
बरेली – रामनगर चौकी क्षेत्र में बिना परमिट पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आँवला – अधिकारियों ने तुरन्त वनकर्मियों को मौके पर भेज कर जांच कराई।तो मामला ठीक मिला तथा मौके पर नीम के वृक्षों की चार जड़ें पाई गयीं।लकड़ी ठेकेदार असलम खाँ पुत्र ईदे खां निवासी कल्यानपुर थाना सिरौली और पेड़ मालिक वीरपाल पाली पुत्र अंगनलाल पाली निवासी महमूदपुर थाना आंवला के द्वारा बिना परमिट के अवैध रूप से वृक्षों का कटान कराया गया है।वनकर्मी मक्खन लाल की तहरीर पर आंवला पुलिस ठेकेदार व पेड़ मालिक दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
कार्तिक आर्यन ने भी किया सारा और रिया के बाद सुशांत सिंह राजपूत को याद, कहा- ‘सितारा हमेशा चमकता है’
14 जून 2020 को सिनेमा के एक उभरता और चमकता सितारा हमेशा के लिए बुझ गया। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के यूं अचानक गुजर जाने की खबर पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ, सोशल मीडिया ही नहीं हकीकत में भी कई फैन्स रोते बिलखते नजर आए। सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अलावा कार्तिक…
बरेली – जल जीवन मिशन की टीम व डीसी मनरेगा ने किया निरीक्षण।
आँवला – हरदासपुर में जल जीवन मिशन की टीम और भूमि संरक्षण अधिकारी और डीसी मनरेगा गंगाराम और खण्ड विकास अधिकारी रामनगर आशीष पाल ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने जल संचय के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा। हरदासपुर के बाद टीम लीलौर झील पर पहुंची।झील पर पहुंच कर अधिकारियों ने झील में पानी आने के मार्ग को देखा।अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।इस दौरान कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
प्रणाली राठौर ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुईं घायल , क्या शो से लेंगी छुट्टी?
टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौर (Pranali Rathore) के फैन्स के लिए एक झटके वाली खबर सामने आई है। इन दिनों एक्ट्रेस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आती हैं। इस सीरियल की बदौलत प्रणाली राठौर ने लोकप्रियता का आसमान छू लिया है। अब इसी सीरियल के सेट पर प्रणाली राठौर को चोट लग चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक खास सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान ही प्रणाली को चोट लगी है। ऐसे में कई…
फर्रुखाबाद:टाइम सेंटर का टाइम हुआ खत्म दो दिन में तोड़नें का पालिका नें दिया नोटिस
फर्रुखाबाद टाइम सेंटर के दिन अब नजदीक आ गये है। क्योंकि नगर पालिका ने टाइम सेंटर को नोटिस जारी किया है|आखिर टाइम सेंंटर का टाइम आ ही गया। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने टाइम सेंटर मालिक कृष्ण दत्ता गुप्ता को 16 /06/2022 तक अतिक्रमण हटा लेने का नोटिस दिया है। 16 जून 22 को अर्थात दो दिन बाद शाम पाँच बजे के बाद स्वयं न तोडऩे पर टाइम सेंटर को बाबा का बुलडोजर टाइम सेंटर पर गरजेगा । इसके बाद चौक पर जाम की समस्या से लोगों को परमानेंट निजात…
केरल के सीएम विजयन के खिलाफ हुई नारेबाजी, CPM सांसद ने लगाया हमले का आरोप
केरल में सोना तस्करी मामले में राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में सीएम विजयन और उनके परिवार का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।सीएम विजयन को अब फ्लाइट में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 13 जून को फ्लाइट में यात्रा करते समय कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी की। इन युवाओं से कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की भी…
दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की सीएम ममता बनर्जी ने मुलाकात, आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसमें उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की।राकांपा प्रमुख शरद पवार सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘सुश्री ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की। हमने अपने देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की
राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने की नौ घंटे से ज्यादा पूछताछ, ED ने आज भी बुलाया
कांग्रेस के भारी विरोध और सियासी संग्राम के बीच ईडी ने राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ की। करीब 11 घंटे चली पूछताछ के बाद मंगलावार आधी रात राहुल गांधी ईडी के दफ्तर से बाहर निकलकर घर पहुंचे। ईडी ने बुधवार को फिर राहुल को बुलाया है। राहुल गांधी ने अनुरोध किया था कि भले ही आज ज्यादा वक्त तक ईडी अधिकारियों की तरफ से पूछताछ की जाए लेकिन कल यानी बुधवार को उन्हें न बुलाया जाए…
