पीलीभीत :खून से लथपथ कोतवाली पहुंचे पिता पुत्र,जिला अस्पताल रेफर।

पीलीभीत पूरनपुर।गांव में बैठे अधेड़ को वेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।पिता को पिटता देख बचाने पहुंचे पुत्र को भी पीट दिया।दोनों पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।खून से लथपथ पिता-पुत्र कोतवाली पहुंचे।पुलिस ने मेडिकल के बाद मुकदमा पंजीकृत किया है।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी पूरनलाल गांव में एक ग्रामीण के यहां गर्मी होने के चलते बैठा हुआ था।इसी दौरान गांव का ही सोनू वृद्ध को गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा। उसके बाद दोनों ने…

पीलीभीत: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत पूरनपुर।भीख मांग कर वापस घर लौट रही दलित महिला को सड़क के किनारे खाई में ले जाकर आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया।शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अनुसूचित जाति की है।भीख मांग कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करती है।महिला घुंघचाई गांव से भीख मांग कर वापस अपने घर लौट रही थी।इसी दौरान घुंघचाई-दियूरियाकला रोड पर स्थित पुलिया के…

पीलीभीत: सेहेली से मिलने जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़।

पीलीभीत पूरनपुर। सहेली से मिलने जा रही छात्रा को रास्ते में शोहदों ने पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगा कर जान से मारने की धमकी दी।छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा अपनी सहेली के घर पकड़िया चौराहे से होते हुए लाइनपार गोटिया जा रही थी।आरोप है कि दो शोहदों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।जब वह लाइनपार पहुंची तो दोनों शोहि ने उसको पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी।छात्रा ने जब इसका…

पीलीभीत :उप जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देकर श्मशान घाट पर जाने वाला रास्ते पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के संबंध में।

पीलीभीत श्मशान घाट को जाने बाले रास्ते पर ग्राम के ही शमशेर खां पुत्र बाबू खां ने एक तरफ लिपटिस के पेड़ लगाकर चक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है तथा दूसरी तरफ हल्का लेखपाल श्वेता गंगवार द्वारा खेत का सीमांकन कर बिजली के पोल लगवा लगवाए गए उपरोक्त चक मार्ग पर समसान घाट व तालाब है जिस पर ग्राम वासियों द्वारा नाग पंचमी की पूजा पाठ आदि किया जाता है उक्त मार्ग पर मनरेगा द्वारा लगभग 500 मीटर मिट्टी कार्य किया जा चुका है तथा शेष…

रायपुर :- संविधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग तथा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ईडी नोटिस भेजने को ले कर कांग्रेस संगठन ने किया ईडी दफ़्तर का घेराव

योगेश वर्मा – बैकुंठ :- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस भेजने को ले कर कांग्रेस संगठन ने आज रायपुर स्थित ईडी दफ़्तर का घेराव किया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में आज कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के विरोध में ईडी दफ़्तर का घेराव किया । इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में भी प्रदर्शन एवं घेराव किया गया ।कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ तथा मोर्चा के पदाधिकारी तथा हज़ारों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में…

रायबरेली :गंग नहर में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

डलमऊ /रायबरेली : गंग नहर में नहाते समय एक युवक अचानक डूब गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर निवासी मोहम्मद सलमान उम्र 25 वर्ष सोमवार को सुबह दीनगंज के पास गंग नहर में नहाने के लिए गया था नहाते समय वह गहरे जल में चला गया और डूब गया कुछ देर बाद जब नहीं निकला तो आसपास के लोगों में बेचैनी बढ़ी खोजबीन की लेकिन तब तक उसकी…

रायबरेली :संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

डलमऊ /रायबरेली :डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई एक युवती की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मुसाफिरखाना अमेठी निवासी मोहम्मद कयूम की 18 वर्षीय बेटी समन बानो अपने ननिहाल नेवाजगंज 5 दिन पहले गर्मी की छुट्टियां बिताने आई हुई थी रविवार को अचानक रात में उस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया सूचना…

पीलीभीत :गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर की जाये निस्तारित, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का दिया जाये लाभ- मा0 मंत्री।

पीलीभीत मा0 राज्यमंत्री जल शक्ति उ0प्र0 शासन श्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में विकासखण्ड मरौरी ग्राम कल्यानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री ने ग्रामवासियों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये, गांव में कराये जा रहे विकास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई और उनकी समस्याओं को भी सुना गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में…

पीलीभीत :देवीय आपदा-शुद्ध वातावरण के लिए किया गया हवन पूजन।

पीलीभीत पूरनपुर। देवीय प्रकोपो व शुद्ध वातावरण के लिए पूजा का आयोजन किया गया।शतचंडी महायज्ञ में एक साथ आहुतियां डाली।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा मेंदैवीय प्रकोपों से रक्षा व शुद्ध वातावरण के लिए देवी पूजा का आयोजन कर मां भगवती के सतचंडी माह यज्ञ व हवन किया गया।शतचंडी महायज्ञ में दूरदराज के अलावा आस पड़ोस के गांव से भारी संख्या में भक्त यज्ञ में शामिल हुए।पंडित श्रीनिवास पांडे,श्यामवीर दीक्षित, राजेश दीक्षित,संजय अवस्थी,सुधीर तिवारी ने बहुत ही विधि विधान से पूजन करवाया।यज्ञ…

पीलीभीत :जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कि गयी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट पीलीभीत में सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को शाशन के निर्देशों के अनुसार सड़क सुरक्षा व अवैध खनन के सम्बन्ध में प्रभवी कार्यवाही करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पीलीभीत, अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, खनन अधिकारी, एआरटीओ, ईओ नगर पालिका व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जौनपुर :बदलापुर की जनता को मिली बड़ी सौगात

/13/06/2022/ को सुबह बदलापुर विधानसभा के विधायक जी के द्वारा श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन (वाराणसी- जौनपुर- श्रीकृष्णानगर- सुल्तानपुर- लखनऊ एक्सप्रेस) को हरी झंडी दिखाकर सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए रवाना किया गया बदलापुर की जनता की बड़ी मांग को पुर करते हुए बदलापुर की जनता ने ह्रदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए महराजगंज प्रमुख पति विनय सिंह विनोद शर्मा रमेश सिंह सहित क्षेत्र की देवतुल्य जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

रायपुर :- तिल्दा पुलिस द्वारा आम्र्रर्स एक्ट के तहत एक आरोपी गिरफ्तार

सौरभ यादव -तिल्दा – नेवरा :- आरएलपी विशंभर चौहान उर्फ पोटटुल पिता सिद्धू चौहान उम्र 30 साल साकिन ग्राम देवर वीजा के पास सिंधारी सिरसा थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ आरोपी विशंभर चौहान के द्वारा एक लोहे का धारदार नुकीला बटन दार स्प्रिंग वाली चाकू जप्त किया गया। दिनांक को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति नवरा शराब भट्टी के पास आओ मार्ग पर अपने हाथ में एक हथियार नुमा चाकू लेकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है कि उक्त सूचना पर गवाहों…

बीजिंग के पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमलों को लेकर तीखे तेवर , कहा- हमारे लोगों पर हमला रोके पाक

पाकिस्तान में अपने नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर चीन की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। चीन ने बीजिंग की यात्रा पर आए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया। उसने बाजवा से कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे ([सीपीईसी)] के लिए काम करने वाले चीनी नागरिकों पर हमला रोका जाना चाहिए।इस्लामाबाद पुलिस ने हाल में ही केंद्रीय पुलिस कार्यालय में विदेशी सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित करने का फैसला लिया था। इस सेल में जरूरत के…

विराट कोहली की जो रूट ने कर ली बराबरी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में उन्होंने शतक जमाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। रूट की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया।नाटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। डेरेल मिचेल…

सही नाम क्या है दिशा पाटनी या पटानी? फैंस भी गलत लिखते हैं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम

दिशा आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी के करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी वर्क लाइफ से लेकर उनकी निजी जिदंगी तक के बारे में लगातार अपडेट रहना चाहते हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि दिशा के तमाम फैंस आज भी उनका सही नाम नहीं जानते हैं।दिशा पाटनी का नाम इस हद तक बार-बार गलत लिखा जाता रहा है कि थक हारकर उन्हें अपने…

बॉलीवुड सिंगर शान केके को याद कर भावुक हुए, कहा- ‘ऐसा लगा कि दिल के दरवाजे पर दस्तक देकर कहा कि भाई जा रहा हूं’

31 मई को बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर केके ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। केके के निधन से हर कोई हैरान रह गया था। केके के गुजर जाने के बाद फैन्स और कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभी तक भी सेलेब्स और फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं, इस बीच शान ने केके को याद किया है। शान, केके के करीबी दोस्तों में शुमार थे और साथ में कई टूर भी कर चुके थे। केके के गुजर जाने पर शान ने कहा कि ऐसा लगा दिल के…

IIFA में गधे पर सवार होकर पहुंचे शाहिद कपूर, फरहान अख्तर ने क्या पूछा

IIFA में IIFA में IIFA 2022 में फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की एंट्री का वीडियो सामने आया है। फिल्म जगत के इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली। IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून 2022 से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने अभी से इस ग्रांड इवेंट के टीजर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस साल के IIFA अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किए गए थे।बात करें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर वाले वीडियो…

आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रामीण विकास को गृहमंत्री अमित शाह ने बताया अहम कारक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत तब तक आत्मनिर्भर नहीं बन सकता जब तक कि देश की आर्थिकी में ग्रामीण विकास का योगदान नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि भारत को पांच ट्रिलियन डालर की आर्थिकी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी गांवों का विकास जरूरी है। गांवों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। अगर गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और अच्छी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे तो देश समृद्ध होगा। ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आणंद (आइआरएमए) के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए…

ममता की बैठक से पहले ही विपक्षी एकता में पड़ी दरार, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीताराम येचुरी ने कही यह बात

मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों की दिल्ली में बुलाई गई बैठक को एकतरफा बताया है। उन्होंने कहा, इस तरह के एकतरफा प्रयासों का उल्टा असर होगा और यह विपक्षी एकता को नुकसान ही पहुंचाएगा।दरअसल, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी विपक्षी दलों में गहमागहमी तेज हो गई है। इसी क्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों को पत्र लिखकर उनसे 15 जून को प्रस्तावित बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है, जिससे…

राहुल गाँधी के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर दिखाएगी ताकत, ED Office तक होगा मार्च

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को ईडी के सामने होने वाली पेशी को मुद्दा बनाकर बड़ी राजनीतिक लड़ाई में तब्दील करने की पूरी तैयारी है। पार्टी के पूरी तरह से राहुल के साथ होने का संदेश देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, पार्टी सांसद और तमाम वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में मार्च करते हुए ईडी दफ्तर तक जाएंगे। कांग्रेस शासित दोनों राज्यों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे।राहुल की पेशी से…