पीलीभीत : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार स्थापित कराये जाने हेतु प्रति विकासखण्ड कम से कम 50 ऋण आवेदन पत्र ऑनलाईन एक माह में आवेदित किये जाने हैं । योजनान्तर्गत उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम रू0 25.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यामियों को प्रोजेक्ट कास्ट 35 प्रतिशत मार्जिन मनी दिलाये जाने की व्यवस्था है।…
Month: May 2022
रणबीर कपूर करते है ऋषि कपूर को मिस , नीतू कपूर बोली- शुरुआती 6 महीने बहुत मुश्किल कटे थे
नीतू ने बताया कि भले ही वह अब धीरे-धीरे मूव ऑन कर चुकी हैं लेकिन फिर भी हर रोज उन्हें ऋषि कपूर की याद आती है। बेटे रणबीर के बारे में बात करते हुए नीतू ने बताया कि वह अपने पापा ऋषि कपूर को बहुत मिस…लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा किया गया अभूतपूर्व काम उन्हें हमेशा लोगों के बीच जिंदा रखेगा। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी थी, लंबी बीमारी के बाद इसी दिन उन्होंने…
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आगामी वर्षा मानसून से बचाव हेतु तैयारियां की तेज ।
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा मानसून सत्र के दृष्टिगत अध्यक्षा नगर पालिका परिषद पीलीभीत से अनुरोध किया गया है कि नगर क्षेत्र स्थित पालिका की ऐसी सड़कों को चिन्हित कर सूची तैयार करा लें, जिन सड़कों पर अधिक वर्षा होने पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे उक्त सड़कों पर ससमय समस्त कार्य कराये जा सकें तथा वर्षा ऋतु के दौरान वर्षा के पानी का भराव न हो। यह कार्य नालों की सफाई या सड़कों/नालों की मरम्मत अथवा पुनः सड़कों/नालों का निर्माण सम्बन्धी हो सकता है। परन्तु जिलाधिकारी…
पीलीभीत : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूहों से ऋण आवेदन आमंत्रित ।
पीलीभीत : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन0आर0एल0एम0) के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों में से कम से कम 50 समूहों के ऋण आवेदन पत्र योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदित कराये जाने है। योजनान्तर्गत उद्यम की स्थापना हेतु अधिकतम रू0 25.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाये जाने का प्राविधान है। सामान्य वर्ग के पुरूष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यामियों को प्रोजेक्ट कास्ट 35 प्रतिशत मार्जिन मनी दिलाये जाने की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र…
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बिटिया की बगिया का किया शुभारम्भ
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के 226 परिषदीय विद्यालयों/आंगनबाडी केन्द्रों में बिटिया की बगिया के कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त विद्यालयों में आंगनबाडी/ विद्यालय की सबसे छोटी बिटिया से शुभारम्भ कराकर प्रारम्भ किया गया था, लेकिन अनेकों विद्यालयों में बिटिया की बगिया अव्यवस्थित रूप में जिला स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण में पाई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नामित करते हुये उक्त 226 विद्यालयों एवं आंगनबाडी का सत्यापन करते हुये अद्यतन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
पीलीभीत : मंत्री जी द्वारा महिला चिकित्सालय एवं थाना सुनगढ़ी का किया गया औचक निरीक्षण।
पीलीभीत : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 नरेन्द्र कश्यप जी द्वारा विकास कार्यों की बैठक एवं जिला अस्पताल तथा सुनगढी थाने का औचक निरीक्षण किया गया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान समस्त अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुये कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की पूर्ण मंशा है कि कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाये तथा निर्माण सम्बन्धी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व ससमय पूर्ण किया जाये। सभी अधिकारी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करें तथा अपने कार्य स्थल पर ही…
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजश्री पुरुषोत्तमदास टंडन द्वारा पांडुलिपि के मुद्रण हेतु आवेदन आमंत्रित
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज लखनऊ द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विषम आर्थिक स्थितिग्रस्त या रूग्ण साहित्यकार जिनकी वार्षिक आय रू0 05 लाख तक है, उन्हें अधिकतम रू0 50 हजार तक अनावर्तक चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। प्रकाशन अनुदान योजना के अन्तर्गत ऐसे रचनाकार जिनकी वार्षिक आय 05 लाख तक है। उनकी पाण्डुलिपि के मुद्रण के लिए प्रकाशन अनुदान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। (पुस्तक अधिकतम 200…
योगी सरकार 2.0 लगातार ऐक्शन में । सरकार ने प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता सहित नगर विकास विभाग के 7 अफसर सस्पेंड
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 लगातार ऐक्शन में है। सरकार ने नगर विकास विभाग के सात अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता (तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल) को निलंबित कर दिया गया है। गुप्ता पर सम्भल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप है। इसके अलावा छह अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट दी गयी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति…
पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान तीन चरण में चलाया जाएगा ।
पीलीभीत : भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता में सुधार हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष 4.0 अभियान तीन चरण में चलाया जायेगा। प्रथम चरण 07-15 मार्च 2022 तक चलाया गया। जिसमें 1531 टीकाकरण सत्रांे पर 3489 गर्भवती महिलाओं तथा 12020 बच्चों को टीकाकरण किया गया। जोकि गर्भवती महिलाओं का 103.3 प्रतिशत तथा बच्चों का 102.3 प्रतिशत टीकाकरण रहा है। द्वितीय चरण 04-13 अप्रैल तक चलाया गया। जिसमें 1595 टीकाकरण सत्रों पर 2944 के सापेक्ष 3453 गर्भवती महिलाओं तथा 11407 के सापेक्ष 11467 बच्चों का टीकाकरण…
पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी द्वारा निबन्ध लेखन एवं सामान्य ज्ञान की ली गई क्लास।
पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं निबन्ध लेखन एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में प्रातः 8ः30 बजे कक्षा में अभ्यर्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की वेवसाइट पर जाकर अपना निःशुल्क रजिस्टेªशन करा सकते है। आज जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने ड्रमण्ड राजकीय इण्टर…
ओपी राजभर ने कहा है कि मस्जिद में जगह नहीं मिलने पर ही मुसलमान सड़क पर नमाज पढ़ते हैं, लेकिन सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। क्या कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाएंगे?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ ओम प्रकाश राजभर ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर कहा है कि डीजे और रैलियों में भी लाउडस्पीकर पर बैन लगा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार मंहगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक को लेकर राजभर ने कांवड़ यात्रा पर भी सवाल उठा दिए।एबीपी न्यूज से बातचीत में राजभर ने कहा, संविधान सभी को अपने-अपने हिसाब से पूजा की आजादी देता है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी…
पीएम मोदी को नोबेल पुरस्कार देने की मांग, BSE के CEO आशीष चौहान ने मुफ्त राशन स्कीम को सराहा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल पुरस्कार देने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके लिए चौहान ने कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को मिली मानवीय सहायता के लिए भारतीय नागरिक के तौर पर हमें गर्व होना चाहिए।चौहान ने कहा, ‘कोविड के दौरान 80 करोड़ लोगों को वे मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की सीमा में हमें सभी सुविधाएं देने के लिए हम सरकार के आभारी हैं। आज भी यह अविश्वसनीय…
