मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां कई रिश्ते बनते तो कई रिश्ते बिगड़ते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने एक-दूसरे से बेशुमार मोहब्बत करने के बावजूद भी अपने रिश्ते का अंत कर दिया। बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी भी रही, जिनके अलग होने की खबर सुन फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया। हाल ही में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने भी एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। दोनों को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर…
Month: May 2022
₹20 करोड़ का खरीदा करन कुंद्रा ने ड्रीम घर, तेजस्वी प्रकाश भी हो सकती शिफ्ट
करण कुंद्रा ने 20 करोड़ रुपए की लागत से बना मुंबई में एक नया घर खरीदा हैl करण कुंद्रा ने घर की रजिस्ट्री करा ली हैl इसकी कुल लागत ₹20 करोड़ आई हैl करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में नजर आए थेl उन्हें हाल ही में लॉकअप के पहले सीजन में भी देखा गया थाl करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता थीl करण कुंद्रा की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हुई हैl करण कुंद्रा ने बिग बॉस में ही तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया थाl…
प्लेऑफ का समीकरण आरसीबी की हार से उलझा , कौन सी 3 टीमें कर पाएगी क्वालीफाई?
शुक्रवार रात फाफ डुप्लेसी की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब किंग्स के हाथों 54 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से आरसीबी को तो नुकसान हुआ ही, मगर उन्होंने प्लेऑफ के समीकरण को और भी पेचीदा बना दिया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार खिताब जीतने वाली गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी है। लीग स्टेज में अब 10 ही मुकाबले रह गए…
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने रूसी समकक्ष के साथ की वार्ता, तत्काल युद्धविराम का आग्रह
अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने शुक्रवार को टेलीफोन से अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से बात की। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दी है।यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने कई बार रूसी रक्षा मंत्री से बात करने की कोशिश की लेकिन यह वार्ता शुक्रवार को संभव हो पाई। आस्टिन ने दोनों देशों के बीच संवाद बने रहने पर जोर दिया। कहा कि दो प्रमुख देशों के बीच संवाद बना रहना वैश्विक शांति के लिए आवश्यक है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच करीब एक घंटे की वार्ता के बावजूद…
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को बलूच कार्यकर्ता ने लिखा पत्र, महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बलूचिस्तान से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक बलूच कार्यकर्ता ने एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। उसने 23 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को एक पत्र लिखा है, जिसमें कार्यकर्ता ने पिछले कई वर्षों में बलूचिस्तान में महिलाओं और बच्चों के जबरन गायब होने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार सचिव नजीर नूर बलूच ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UNHCR), ह्यूमन राइट्स वाच (HRW) और पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) सहित मानवाधिकार संगठनों को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र…
अशोक की पसंद हैं राहुल तो सचिन का दांव प्रियंका पर लगा,नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चिन्तन
कांग्रेस के चिंतन शिविर के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी टीम ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मुहिम प्रारम्भ की है। गहलोत चिंतन शिविर में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सहमति बनाने में जुटे हैं। गहलोत चाहते हैं कि शिविर के अंतिम दिन इस सम्बन्ध में वरिष्ठ नेता राहुल से अध्यक्ष पद स्वीकार करने का आग्रह करेगहलोत ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन में आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं से बात की है। यह सभी पार्टी…
बड़े बदलावों के लिए कांग्रेस में बढ़े कदम, कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक युवाओं को 50 फीसद आरक्षण
कांग्रेस को गहरे राजनीतिक संकट से उबारने के लिए शुक्रवार से यहां शुरू हुए तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के पहले दिन पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों को लागू करने के प्रस्तावों से पर्दा उठा दिया। इसमें कायाकल्प के लिए युवाओं को रिझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के हर स्तर पर 50 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात है। अपवादों को छोड़कर एक परिवार को एक ही…
ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर राष्ट्रवादी मुस्लिमों का किया अपमान : देवेंद्र फड़नवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि एआइएमआइएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान किया है। तेलंगाना से विधायक ओवैसी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र पर चादर और फूल चढ़ाए थे। फड़नवीस ने कहा कि ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन का प्रयास कर राष्ट्रवादी मुसलमानों का अपना किया है। देश के मुसलमानों के लिए औरंगजेब कभी भी आदर्श नहीं हो सकता है। औरंगजेब ने…
पीलीभीत :कलीनगर अधिवक्ता संघ चुनाव में वीरेंद्र अध्यक्ष व पूर्णेन्द्र शर्मा बने सचिव।
पीलीभीत पूरनपुर। कलीनगर अधिवक्ता संघ चुनाव में दो पदों पर चुनाव को लेकर कड़े मुकाबले की टक्कर मानी जा रही थी। अधिवक्ताओं ने बाहरी प्रत्याशियों को नकार कर दोनों स्थानीय प्रत्याशियों को विजय श्री का आशीर्वाद दिया है। मतगणना के बाद जीत की घोषणा होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। सभी प्रत्याशियों में अधिवक्ताओं की हित में काम करने की बात कही है।कलीनगर अधिवक्ता संघ चुनाव का समय पूरा होने के बाद 5…
कोरबाः स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, दीवारों में आईं दरारें, छज्जा भी टूट कर गिरा
कोरबा। कोरबा में गुरुवार देर रात एक स्टील फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की दीवारों में दरारें पड़ गईं और छज्जा टूट कर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मी स्टोर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। फिर कड़ी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। हादसा रामपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। इसके बाद नगर सेना की एक दमकल मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने आग बुझाने…
पीलीभीत : ग्राम सैदपुर में अवैध निर्माण पर चला शासन का बुल्डोजर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त ।
पीलीभीत : राजस्व ग्राम सैदपुर परगना व तहसील व जिला पीलीभीत की खतौनी सं0 160 के गाटा सं0 100मि0 रकवा 0.004हे0 बतौर 6-4 उपला पाथने की जगह व गाटा सं0 91 रकवा 0.130 हे0 बतौर श्रेणी 6-4 खाद के गड्डे दर्ज अभिलेख है। सूरजपााल पुत्र नेतराम व प्रेमलता पत्नी सूरजपाल नि0ग्रा0 सैदपुर के द्वारा अवैध रूप से नीव भरकर निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में निर्वाचन के दौरान कई बार उक्त निर्माण कार्य को रोका गया परन्तु निर्माण कार्य वर्तमान में जारी रहा। उक्त निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर…
जिला फर्रुखाबाद से बड़ी खबर :बिधुत लाइन मैन सलमान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है
फार्रुखाबाद। से है जहां बिधुत लाइन मैन सलमान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए सेवा फर्रुखाबाद के संस्थापक फ़रियाब खान ने मोर्चा खोल दिया है। वीते दिनों बिधुत अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही की बजह से लाइन मैन पोल पर काम करते समय झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया था वीते दिन लखनऊ के अस्पताल में सलमान की मौत हो गई। थी अब इस मामले को फ़रियाब ख़ाँन ने उठाते हुए मृतक के परिजनों से घर…
रायपुर-सीसी रोड निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण घटिया किस्म की सामग्री लग रही
सौरभ यादव – तिल्दा नेवरा :- वार्ड क्रमांक 20 में सीसी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण बहुत ही घटिया किस्म का हो रहा है और इसी कारण जो भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रहा है वार्ड क्रमांक 20 में बनाए जा रहे सीसी रोड जोकि बसंत निर्मलकर के घर से लेकर राकेश सराठे के घर तक है अभी इस रोड का सिर्फ बेश डाला गया है लेकिन फिर भी बहुत ही निम्न क्वालिटी का डाला गया है बेस डालने के…
अगले सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी बाकी टीमों को चेताया
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी। गुरुवार रात सीएसके को लोस्कोरिंग मैच में टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीएसके पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 97 रनों पर ढेर हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को सीएसके के गेंदबाजों ने शुरुआत में जरूर बैकफुट पर धकेला, मगर अंत में एमाआई ने 41 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच के…
विकी कौशल के स्पोक्सपर्सन ने दे डाला ये जवाब, कटरीना कैफ जल्द बनने वाली हैं मां?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) 6 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही ऐसी खबरें आने लगी कि कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। पिछले महीने ही कटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और इस दौरान उन्हें ढीले-ढाले कपड़ों में देखकर लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी का अनुमान लगा लिया था। इसके बाद हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है कि कटरीना कैफ दो महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब…
अक्षय कुमार ने ‘पृथ्वीराज’ में प्यार और वीरता का मनाया जश्न, लोगों ने कहा- जय हो
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया हैं, जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। अब ट्रेलर के बाद हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज किया गया है। इस गाने में सम्राट पृथ्वीराज की वीरता और उनके प्यार का जश्न मनाया गया है। गाने में सम्राट पृथ्वीराज बने अकह्स्य कुमार की अपनी सेना के प्रति प्यार और दयालुता को गाने के जरिए…
सलमान खान को कंगना रनौत ने बताया सोने के दिल वाला शख्स
अक्सर बॉलीवुड के खास वर्ग और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर तंज कसने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का अंदाज कुछ बदल सा गया है। कंगना रनौत फिलहाल में अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। धाकड़ का दूसरा ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ, जिसे फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। कंगना रनौत अक्सर खान और कपूर एक्टर्स को लेकर कमेंट करती हैं लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के धाकड़ के दूसरे ट्रेलर…
संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन में रूसी सैन्य संघर्ष के कारण बिगड़ी मानवाधिकारों की स्थिति की जांच करेगा
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने गुरुवार को रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर निगरानी बढ़ाने के लिए मतदान किया। मानवाधिकार परिषद के 34 वें विशेष सत्र में ‘रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति में गिरावट’ नाम के एक मसौदा प्रस्ताव को पेश किया गया। जिसके पक्ष में 33 वोट पड़े, वहीं दो वोट इसके खिलाफ रहे।भारत ने मतदान से परहेज करते हुए, रूसी आक्रमण से यूक्रेन मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति को लोकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही लोगों तक निर्बाध मानवीय…
ट्रंप पर बाइडन की जीत इसलिए हुई क्योंकि लोग कम ड्रामा चाहते थे : एलन मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाइडन का यह सोचना गलत है कि उन्हें अमेरिका को बदलने के लिए चुना गया था। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति चुनावों में सिर्फ इसलिए जीत हासिल की क्योंकि लोग कम ड्रामा चाहते थे।मस्क ने ट्वीट के जरिए 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर कहा कि वो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में 2024 के चुनाव में कम विभाजनकारी उम्मीदवार बेहतर होगा। फिर भी…
कांग्रेसी चिंतन शिविर में आज से तय होगी आगे की रणनीति, पूरा मामला जानिए
शुक्रवार से कांग्रेस के शीर्ष नेता राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के ‘पुनरुद्धार’ के लिए चिंतन शिविर करेंगे। कई राज्यों में चुनावी पराजय के चलते ‘‘अप्रत्याशित संकट’’ का सामना कर रही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक पदाधिकारी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए उदयपुर में तीन दिनों तक मंथन करेंगे।कांग्रेस के शीर्ष नेता नए चेहरों को नेतृत्व के स्तर पर लाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं के लिए सभी स्तरों पर संगठन में पदों पर रहने और चुनाव लड़ने…
