पीलीभीत : इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पर्ल्स द्वारा एक सोलो डांस कम्पटीशन का आयोजन सम्पन्न ।

पीलीभीत : इनरव्हील क्लब ऑफ पूरनपुर पर्ल्स द्वारा एक सोलो डांस कंपटीशन नगर के होटल में कराया गया जिसमें 42 लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को तीन भागों में विभाजित किया गया। ग्रुप ए जिसमें 6 से 8 साल तक के बच्चे थे उसमें प्रथम महक खंडेलवाल द्वितीय रिशिका शर्मा तृतीय नियति खंडेलवाल रही। ग्रुप बी जिसमें 9 से 14 साल तक के बच्चे थे उसमें प्रथम टिया द्वितीय दिव्यांशी जैन तृतीय तनीषा वर्मा रही। ग्रुप सी जिसमें 15 साल से ऊपर आयु वर्ग की महिलाएं थी…

पीलीभीत : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का 23 मई को आयोजन ।

पीलीभीत : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर तैराकी बालक/बालिका प्रतियोगिता हेतु जिला स्तर पर दिनांक 23.05.2022 को प्रातः 10 बजे से चयन/ट्रायल्स गांधी स्टेडियम पीलीभीत में स्थित तरणताल में किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालक/बालिका की आयु 10-11 वर्ष अर्थात जन्म वर्ष 2011, 2012 होना चाहिए। इच्छुक खिलाडी गांधी स्टेडियम पीलीभीत में दिनांक 22.05.2022 को सायं 05 बजे तक अपना नाम लिखवा सकते है। साथ में आयु प्रमाण (प्रधानाचार्य के द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र) लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर चयनित बालक/बालिका को अपने स्वयं के…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान की गई गौ-कास्ट मशीनें।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा देवीपुरा गौशाला में गाय के गोबर से निर्माण करने वाली गौ-कास्ट मशीन का गौशालाओं से सम्बद्व महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया। जनपद के ब्लॉक मरौरी, पूरनपुर, अमरिया, बीसलपुर एवं बिलसण्डा ब्लाक की बडी गौशालाओं से सम्बद्व समूहों को संयुक्त रूप सें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मशीनें प्रदान की गई। इन मशीनों के माध्यम से समूहों की महिलाऐं गौशालाओं से निकलने वाले गोबर से लकडी के आकार का लट्ठा तैयार किया जायेगा जो जलाने के काम आयेगा। इन लठ्ठा का प्रयोग…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के पहलुओं के सम्बन्ध में सोच विकसित करने व लेखन के सम्बन्ध में दी गई जानकारी।

पीलीभीत : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद में यूपीएससी/यूपीपीएससी/जेईई/एनईईटी/यूपीएसएसएससी/एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज में शिक्षकों/अधिकारियों का गठित पैनल के द्वारा नियमित कक्षाऐं संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर निबन्ध लेखन एवं सामान्य अध्ययन के सम्बन्ध में प्रातः 8ः30 बजे कक्षा में अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। इस दौरान बच्चों को प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान की गई। इच्छुक अभ्यर्थी…

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हरिद्वार में निर्मित 100 कक्षो युक्त भव्य भागीरथी पर्यटन आवास गृह से यात्रियों को मिली सुविधा।

पीलीभीत प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों, श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए सभी प्रकार की अवस्थापना व्यवस्था कर रही है। प्रदेश सरकार पर्यटक/तीर्थ स्थलों पर ठहरने आदि के लिए आवश्यक व्यवस्था, प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी प्रदेशों में भी कर रही है। इसी व्यवस्था के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के गठन के उपरान्त समझौते के तहत उत्तर प्रदेश को उत्तराखण्ड के हरिद्वार में जमीन उपलब्ध करवाई गई, जिस पर प्रदेश सरकार द्वारा 100 कक्षों का आकर्षक भव्य पर्यटक आवास गृह तैयार किया गया है। इस पर्यटन भवन…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत शारदा नदी पर निर्माणाधीन ग्राम रमनगरा, , बुझिया की दो परियोजना का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम रमनगरा में निर्माणाधीन परियोजना की लागत 550 लाख की तैयार होने के उपरान्त ग्राम रमनगरा के साथ नगरिया खुर्द, नगरिया कला को बाढ़ से प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। रमनगरा परियोजना में 04 स्पर का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बनाये गए स्पर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया और जी0ई0ओ0 बैग की…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा मॉ गोमती की अविरल धारा के पुरनौद्वार महा अभियान के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का पैदल भ्रमण कर लिया गया जायजा।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा माँ आदि गंगा गोमती की अविरल धारा के पुरनौद्वार एवं स्वच्छ करने का महाअभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों का देर शाम औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माँ गोमती उद्गम स्थल से ग्राम पंचायत नवदिया मकसूदपुर, लौकाहाई फार्म, उदयकरनपुर, नवदिया सुल्तानपुर व गोमती गुरद्वारा तक के कार्यों का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा जॉबकार्ड धारकों के अधिक से अधिक मजदूर कार्य पर लगाने के कडे़ निर्देश दिए गये। इसके साथ ही साथ ही जहां जहां गोमती नदी…

फर्रुखाबाद:जनपद में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन शुरू

प्रदेश सरकार के आदेश पर जनपद में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में सुधार के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय करके समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग(आईसीडीएस) की ओर से यह गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसमें से एक आवश्यक संकेतक छह माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान सुनिश्चित कराना है। इसी परिपेक्ष में जनपद के आंगनबाडी केन्द्रोंपर नवजात को स्तनपान कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया- मां…

पीलीभीत: पीएचसी में डॉक्टर के वापस आने से पटरी पर लौटी स्वास्थ्य व्यवस्था

पीलीभीत।पूरनपुर शेरपुर कलां पीएचसी से डॉ आसिफ का ट्रांसफर होने के बाद पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो गया था।जिसमे नियुक्ति डॉक्टर कभी कभार ही आते थे।वार्ड व्बाय के सहारे चल रहा था पीएचसी अस्पताल।जिससे मरीजो को अस्पताल में डॉक्टर न मिलने के कारण ग्रामीणों ने अस्पताल जाने के बजाय झोलाछाप की शरण लेने लगे थे।बिना डाक्टर के उपचार को लेकर मरीज भी कम आने लगे।जिससे पीएचसी की हालात दिन व दिन बदतर हो गई थी।अस्पताल मे चिकित्सक की मनमानी का दौर जारी था।जिससे ग्रामीणों मे काफी रोष…

पीलीभीत : एंबुलेंस में एक बार फिर से गूंजी किलकारी अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्चेको जन्म ।

पीलीभीत : जिला प्रभारी महादेव व जिला प्रोग्राम मैनेजर सुमित ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित फ्री एंबुलेंस सेवा मे महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया बता दें कि नवाबगंज क्षेत्र के गाँव निरंदा पुर के हरीश कुमार की पत्नी बिंदु कुमारी को 15:00 पर प्रसव पीड़ा हुई तो उसी गांव की आशा कमला देवी ने 108 पर 15:35 पर कॉल किया तभी स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पर तैनात 108 एंबुलेंस के एमटी यशपाल सिंह श्रीवास्तव पायलट कन्हैया लाल बिना समय गंवाए हुए हरीश कुमार के घर एंबुलेंस लेकर…

फर्रुखाबाद: इंटर यूनिट ग्रुप शूटिंग कंपटीशन कैंप सीएटीसी-31के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने किया शस्त्र चलाने का अभ्यास

फर्रुखाबाद : 12 यूपी बटालियन एन सी सी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में 114 टीए इन्फेंट्री बटालियन आरआरसी फतेहगढ़ में इण्टर यूनिट ग्रुप शूटिंग कॉम्पटीशन, सी ए टी सी- 31 के तीसरे दिन कैडेट्स ने टारगेट पर निशाना लगाने का अभ्यास किया।दिनांक 28 मई से शुरू हुए इंटर युनिट ग्रुप शूटिंग कॉम्पटीशन के तीसरे दिन तक 7 ग्रुप हेडक्वार्टर कानपुर, मेरठ , बरेली,बनारस ए, बनारस बी,आगरा,ग़ाज़ियाबाद ग्रुप हेड क्वार्टर के 70 एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग करके निशानेबाजी का अभ्यास किया । प्रशिक्षण में 10…

फर्रुखाबाद:शिशु के लिए टीके का काम करता है मां का पहला गाढ़ा-पीला दूध-भारत प्रसाद

फर्रूखाबाद: प्रदेश सरकार के आदेश पर जनपद में पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी संकेतकों में सुधार के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय करके समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग(आईसीडीएस) की ओर से यह गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसमें से एक आवश्यक संकेतक छह माह तक के शिशुओं को केवल स्तनपान सुनिश्चित कराना है। इसी परिपेक्ष में जनपद के आंगनबाडी केन्द्रोंपर नवजात को स्तनपान कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया-…

पीलीभीत: DM/SP पीलीभीत द्वारा तहसील कलीनगर में किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी जनता की समस्याएं।

पीलीभीत कलीनगर में आज दिनांक 21/05/2022 को जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में राजस्व व पुलिस की टीमें गठित कर मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 ने थाना माधोटांडा का किया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत पूरनपुर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा थाना माधोटांडा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना के मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, थाना कार्यालय, कर्मचारी बैरक, मैस एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया साथ ही अभिलेखों का रखरखाव सही करने के निर्देश दिए। प्र0नि0 माधोटांड़ा को थाना पर तैनात सभी महिला एवं पुरुष आरिक्षियों को दंगा निरोधी उपकरणों का निरंतर अभ्यास कराने के निर्देश दिए। मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों का अभियान…

यूक्रेन युद्ध में रूस की सबसे बड़ी जीत, , पूरा शहर अब पुतिन के कब्जे में, मारियूपोल में आखिरी गढ़ भी ढहा

यूक्रेन में करीब तीन महीने की जंग में रूस ने सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है. रूस का दावा है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. यूक्रेन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. इस जंग में ये बंदरगाह शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. चारों तरफ खंडहर बनी इमारतें और जली हुई गाड़ियां नजर आ रही हैं. यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने…

रायबरेली: मुराई बाग कस्बे से हटेगा अतिक्रमण

डलमऊ नगर पंचायत के अंतर्गत मुराई बाग कस्बे में सड़कों पर फैला हुआ अतिक्रमण हटाया जाएगा मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद एसडीएम डलमऊ ने तहसील में बैठक कर अपने मातहतों को निर्देश जारी किया था शुक्रवार को तहसीलदार डलमऊ अभिनव पाठक अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव व कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने मुराई बाग चौराहे से लालगंज रायबरेली रोड डलमऊ व ऊंचाहार रोड पर सड़कों के किनारे फैले हुए अतिक्रमण के जाल को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है 2 दिन पूर्व ही नगर पंचायत द्वारा अनाउंसमेंट करा…

कोरबा: वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर एसपी ने किया खदान का निरीक्षण

कोरबा। दोपहर के चिलचिलाती धूप में कलेक्टर और एसपी माइनिंग विभाग की टीम ने गेवरा दीपिका ओपन कोल परियोजना खदान का किया निरीक्षण और उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहां से अवैध रूप से कोयला चोरी किया जाता है और कोयले का स्टॉक किया जाता है।एसईसीएल के गेवरा ओपन कोल परियोजना में सैकड़ों की संख्या में लोगों के द्वारा कोयला चोरी का वीडियो फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खदानों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन व पुलिस माइनिंग ने गंभीरता दिखाते हुए आपको बता दें बिलासपुर…