मैनपुरी: आज श्री देवी मेला में आएंगी मैथिली ठाकुर

आज जनपद मैनपुरी में श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में मैथिली ठाकुर म्यूजिक ग्रुप का आगमन होगा मैथिली ठाकुर जूनियर इंडियन आईडल व राइजिंग सिंगर मैं अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है । आज जनपद में पहली बार आ रही मैथिली ठाकुर के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है। मुख्य अतिथि श्री जयवीर सिंह केबिनेट मंत्री जी व जनपद के कई बड़े नेताओं के साथ साथ आलाअधिकारियों की उपस्थिति रहेगी । ब्यूरो रिपोर्ट – नितिश गौरव सिंह

पीलीभीत : ग्राम टांडा छत्रपति में दबंग के हौसले बुलंद प्रधान से की गाली गलौज जान से मारने की दी धमकी ।

पीलीभीत : मामला ग्राम टांडा छत्रपति थाना पूरनपुर का है जहां बिजली के खम्बों पर बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे कि गाँव का सुरेश पुत्र तिलक राम उसी पोल के नीचे आकर बैठ गया बिजली कर्मचारी द्वारा उसकी सुरक्षा को देखते हुए उससे पोल से दूर हटने के लिए कहा लेकिन वो दबंग व्यक्ति पोल से दूर हटने की वजाय बिजली बिभाग के कर्मचारियों को ही गालियां सुनाने लगा तभी शोर सुनकर गाँव के प्रधान लाला राम ने आकर मामले की जानकारी लेनी…

मैनपुरी: श्री देवी मेला में हुआ अखिल भारतीय पत्रकार सम्मान समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट- नितिश गौरव सिंह आज मैनपुरी में श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में अखिल भारतीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संयोजक श्री केके मिश्रा के साथ जनपद के आला अधिकारियों ने अपनई गरिमामयी उपस्थिति दी ,पत्रकारों ने अपने सुरों में गीत गाकर भीड़ का मनोरंजन किया ।

बहराइच: एसपी केशव कुमार चौधरी का चला तबादला एक्सप्रेस कई थाना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ हेरफेर

बहराइच :जनपद में लंबे समय के बाद बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल,, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कइयों को दी नई जिम्मेदारी 35 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का किया तबादला,,कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो कई थानों के थानाध्यक्षों को हटाया और उनको नही मिला थाने का चार्ज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी अच्छे स्वभाव और निष्पक्ष तरीके से न्याय करने वाले एसपी केशव कुमार चौधरी का छवि को धूमिल करने में लगे थे कई थानाध्यक्ष इसी क्रम में केशव कुमार चौधरी ने 35 थाना और उपाध्यक्षओं का…

कान्स फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा पाएंगे अक्षय कुमार, कोरोना से संक्रमित हुए

अक्षय कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने एक ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। वह कान्स फिल्म फेस्टिवल जाने वाले थे ऐसे में अब वह नहीं जा पाएंगे। वह एआर रहमान, शेखर कपूर, पूजा हेगड़े और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने जाने वाले थे। अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह काफी उत्सुक थे। फिलहाल वह आराम करेंगे। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से…

अक्षय कुमार ने फोन पर क्या कहा कंगना को, कंगना रनौत का अजय देवगन पर भी गुस्सा

कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और एक्ट्रेस इन दिनों जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रनौत से अजय देवगन के ‘Bollywood Bonhomie’ (बॉलीवुड की खुशमिजाजी) वाले बयान पर रिएक्शन मांगा गया और पूछा गया कि क्या वाकई ऐसा है और सभी एक दूसरे को सपोर्ट करके चलते हैं तो एक्ट्रेस का रिएक्शन काफी एग्रेसिव था।कंगना रनौत ने कहा, ‘लेकिन अजय देवगन कभी भी मेरी फिल्म को प्रमोट नहीं…

दूसरे दिन ही लगाई महेश बाबू की फिल्म ने सेंचुरी, हो रही है ताबड़तोड़ कमाई

महेश बाबू की हाल ही में फिल्म सरकारू वारी पाता रिलीज हुई है। अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दूसरे दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि अभी वीकेंड की कमाई के आंकड़े आने बाकी है। इससे इस बात का पता चलता है कि यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने की ओर आगे बढ़ रही है।महेश बाबू अभिनीत सरकारू वारी पाता ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। कोरोना महामारी…

क्रिकेट जगत एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद शोक में डूबा, शोएब अख्तर और एडम गिलक्रिस्ट ने दिया रिएक्शन

रविवार तड़के ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स के निधन की खबर से क्रिकेट जगत शोक में डूबा हुआ है। 46 साल के साइमंड्स का निधर कार हादसे में हुआ। पुलिस रिपोर्ट में सामने आया कि शनिवार रात तकरीबन 11 बजे कार के सड़क से उतरने की वजह से यह हादसा हुआ। डॉक्टर्स ने पूर्व खिलाड़ी को बचाने की हर एक कोशिश की मगर दूर्घटना के दौरान लगी चोट के कारण वह उन्हें बचा नहीं पाए। एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके साथी खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज…

कार दुर्घटना में पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत, शनिवार रात क्वींसलैंड में हुआ हादसा

रविवार की सुबह खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई है। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ है। आस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार दुर्घटना में साइमंड्स को कई गंभीर चोटे आई थीं।बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले से 50 किलोमीटर दूर हर्वे रेंज में हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने…

शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने में हैं सबसे बड़ा रोड़ा कौन बन रहा ?

शी जिनपिंग लगातार दो बार से चीन के राष्ट्रपति हैं और वह तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने की रेस में सबसे आगे हैं। जिनपिंग ने सालों से चीन के दूसरे सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति प्रीमियर ली केकियांग को दरकिनार किया है लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि केकियांग अबकी एक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने चीनी सरकारी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हाल के सालों में चीन आर्थिक तौर पर दिक्कतों में फंसा है। ऐसे में केकियांग आर्थिक मंदी को दूर रखने के…

बाबरी को खोया, अब दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे : ओवैसी,

ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर ओवैसी ने कहा कि हमने बाबरी मस्जिद को खोया है अब दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे। उन्होंने कहा कि देश में कभी कोई मुस्लिम वोट बैंक नहीं था और न ही होगा, अगर मुस्लिम सरकार बदल सकते तो भारतीय संसद में इतना कम मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं होता। AIMIM प्रमुख ने इसी के साथ एक बार फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया और पूछा कि अगर हम हकूमत बदलने की हिम्मत…

कर्नाटक कांग्रेस राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है, आइये जानें

कर्नाटक कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में उत्साह का संचार करने के लिए राज्य से प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा के लिए उतारने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दरमैया इस मामले पर पहले ही प्रियंका गांधी से संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर प्रियंका को समझाया है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने पहले कर्नाटक से चुनाव लड़ा था और जीती…

2019 से पार्टी ने बदले हैं पांच मुख्यमंत्री, भाजपा ने त्रिपुरा में सीएम बदलकर अपनी पुरानी रणनीति ही दोहराई,

भाजपा ने त्रिपुरा में परोक्ष तौर पर सत्ता विरोधी लहर से पार पाने और पार्टी पदाधिकारियों के भीतर किसी भी तरह के असंतोष को दूर करने के एक प्रयास के तहत राज्य विधानसभा चुनाव में एक नए चेहरे (डा. माणिक साहा) के साथ उतरने की अपनी रणनीति अपनाई जो पूर्व में भी सफल रही है। उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदलने का दांव सफल रहने के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा में भी इसी तरह के बदलाव का विकल्प चुना, जहां अगले साल की शुरुआत में…