पीलीभीत : जनपद में दिनांक 05.05.2022 को 10ः00 बजे से मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान अन्तर्गत मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जन चौपाल ग्राम पंचायत खरूआ विकासखण्ड ललौरीखेडा व अपरान्ह 2ः00 पी0डब्लू डी गेस्ट हाउस पीलीभीत में महिला जनसुनवाई की जायेगी।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अध्किाारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी सदर व जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत,…
Day: May 4, 2022
प्रयागराज :जिलाधिकारी ने इन्द्र धनुष मिशन का फीता काटकर किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम पर इन्द्र धनुष मिशन के अन्तर्गत बच्चों/गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को फीता काटकर शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के बाद वहां पर उपस्थित बच्चों को पोलियों वैक्सीन का ड्राप भी पिलाया। तत्पश्चात उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओ0पी0डी0 के इम्प्रूवमेंट की जानकारी ली तथा मिशन इन्द्र धनुष में दी जाने वाली सारी दवाईयों को दिये जाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया तथा रजिस्टर का भी निरीक्षण किया कि कितने लोगो को…
छत्तीसगढ़ः जल्द ही कोरबा सहित प्रदेश के 71 शहरों में फिर शुरू होगा सिटी बस सेवा का संचालन
कोरबा _ऊर्जाधानी कोरबा सहित प्रदेश के 71 शहरों में जल्द ही सड़कों पर सिटी बसें दौड़ती हुई नजर आएंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों से जानकारी मंगाकर कंडम पडी सिटी बसों को सुधारने के लिए फंड जारी करने का निर्णय लिया है। पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर बुलाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल और इसके पहले ही प्रदेश के कई शहरों में सिटी बस सेवा का संचालन बंद हो चुका है। पिछले दो साल में सिटी बसें खड़ी…
फर्रुखाबाद:जिले मेंअब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप मनेगा वीएचएनडी
फर्रूखाबाद : जनपद में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाया जाने वाला ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक व प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र मिला है। पत्र के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप…
कोरबा : केवल एक कॉल 14545 पर, प्रमाण पत्र मिला घर बैठे
कोरबा:नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के बालकोनगर निवासी अभिषेक कुमार बघेल ने सोचा नहीं रहा होगा कि उन्हें घर बैठे विवाह प्रमाण पत्र यूं ही मिल जाएगा, जिस प्रमाण पत्र के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, वह दस्तावेज उन्हें घर पहुंचाकर मिला, यह सब हुआ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मुख्यमंत्री मितान योजना की बदौलत। प्रदेश में अब तुहर सरकार-तुहर द्वार की परिकल्पना साकार हो रही है तथा मुख्यमंत्री मितान योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के संवेदनशील…
कोरबा : भवानी मंदिर के पास रेलिंग तोड़ 100 मीटर नीचे नहर में गिरी
कोरबा : जिले में सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक कार पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 4 दोस्त किसी तरह से बाहर निकल आए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव निवासी अंकित तिवारी बेंगलुरु से आए अपने 4 अन्य दोस्तों…
दो साल बाद सलमान खान नें दी फैंस को ईदी, एक्टर की एक झलक देखने के लिए उमड़ी हजारो की भीड़
पूरे देश में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई एक-दूसरे को ईदी दे रहा है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सितारे तक अपने ही अंदाज में इस साल ईद का जश्न मना रहे हैं। लेकिन हर साल ईद के मौके पर अगर फैंस को किसी का बेसब्री से इंतजार रहता है, तो वह हैं बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का। सलमान खान हर साल अपनी गलैक्सी से फैंस को हाथ दिखाकर उन्हें ईदी देते हैं। सलमान खान न सिर्फ ईद के मौके…
कंगना रनौत हुईं सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचते ही ट्रोल, लोगों ने दे डाला गिरगिट का टैग
सलमान खान की ईद पार्टी से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार सलमान की बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा की ओर से ईद की पार्टी का आयोजन किया गया था। बीती रात अर्पिता के घर पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी शिरकत की और अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपने बेबाकपन से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर फैन्स का दिल जीतती रहती हैं।…
शिखर धवन टॉप-3 में पहुंचे , जोस बटलर को केएल राहुल से मिल रही टक्कर
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (33 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद 62) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने चोटी की टीम गुजरात टाइटंस को 24 गेंद शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया। शिखर धवन ने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10…
अब तक अमेरिका में महामारी की शुरुआत से 1 करोड़ 30 लाख बच्चे कोविड-19 से हुए संक्रमित
अमेरिकी एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 1 करोड़ 30 लाख बच्चे महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले चार हफ्तों के दौरान अमेरिका में 1 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। वहीं वर्ष 2022 की शुरुआत के बाद से 50 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण को लेकर जारी की गई…
जर्मन तानाशाह से की रूसी विदेश मंत्री ने जेलेंस्की की तुलना; इजरायल को ऐतराज
यूक्रेन-रूस जंग (Russia-Ukraine War) में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का प्रवेश हो चुका है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुलना हिटलर से करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। लावरोव ने कहा कि हिटलर और जेलेंस्की दोनों नाजी हैं और उनमें यहूदी खून है। लावरोव के इस बयान पर इजरायल, अमेरिका और यूक्रेन ने नाराजगी जताई है।इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने कहा कि लावरोव की टिप्पणी अपमानजनक और अक्षम्य है। यह एक भयानक ऐतिहासिक गलती भी है। यहूदियों ने खुद की…
फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर पीएम मोदी आज करेंगें चर्चा, यूक्रेन में संघर्ष को लेकर भी करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बुधवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों नेता यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक आर्थिक परिणामों को कम करने के साथ-साथ उस देश में शत्रुता की समाप्ति सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे। मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री डेनमार्क की यात्रा पर हैं। भारत वापसी के दौरान वो कुछ देर पेरिस में रुकेंगे, जहां वो राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मैक्रों एक सप्ताह पहले ही शीर्ष पद के लिए फिर से चुने गए है चर्चा इस बात…
राहुल गांधी नेपाल के पब में नजर आए तो भाजपा बोली- ‘पार्टी टाइम नेता’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों निजी दौरे पर विदेश गए हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडू का है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुए तब…
मोदी सरकार की पहले दिन से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हवाला लेनदेन, आतंकी फंडिंग, आतंकी गतिविधियों, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थों, बम धमाकों की धमकियों और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी की निगरानी के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय डाटाबेस विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहले दिन से ही सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति ह नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) बेंगलुरु के परिसर का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि खुफिया और कानूनी एजेंसियों को अब महत्वपूर्ण डाटा से जुड़ी बाधाओं के दूर होने…
