कोरबा- जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अपने पत्नी को चाकू से इतना मारा कि उसे डॉक्टरों ने 40 टांके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को टीवी दिखाने के बहाने कमरे के अंदर ले गया था। यहां उसने पहले टीवी के साउंड को बढ़ाया। फिर कई बार चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। मामला मानिकपुरी चौकी क्षेत्र का है।शारदा विहार वार्ड के अंतर्गत आने वाले चिमनी भट्टा इलाके में…
Day: April 1, 2022
कोरबा :कलेक्टर रानू साहू ने दर्री- गोपालपुर और इमली छापर- सर्वमंगला निरीक्षण किया
कोरबा -कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लेने दर्री गोपालपुर और इमली छापर सर्वमंगला सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क निर्माण कार्य को कल से शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों और निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दर्री बरॉज के सड़क निर्माण कार्य को 25 दिन में पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों को दिए। दर्री बरॉज के…
कोरबा: बिना परमिट के चल रही थी यात्री बस
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आरटीओ विभाग के उड़नदस्ता टीम ने बिना परमिट के चल रही यात्री बस को पकड़ा है। 56 सीटर एसी मदन बस सर्विस पटना से कोरबा चल रही थी। आरटीओ विभाग ने बस संचालक के खिलाफ एक लाख चार हजार का जुर्माना किया है।बताया जा रहा है कि ये बस लंबे समय से बिना परमिट के चल रही थी। बता दें कि उड़नदस्ता की टीम ने कोरबा में कई कार्रवाई की है। जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़
सीतापुर: न्यायाधीश कुलदीप कुमार द्वितीय ने तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया
सीतापुर: सीतापुर : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ ने शुक्रवार को तहसील सदर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी तहसीलों में लीगल एड क्लीनिक स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि लीगल एड क्लीनिक के माध्यम गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से विधिक राय ली…
फर्रुखाबाद-आज से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिलाधिकारी कार्यालय से निकलेगी रैली, संचारी रोगों के प्रति करेगी जागरूक
फर्रुखाबाद: कोविड- 19 टीकाकरण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक अभियान के लिए कमर कस ली है | जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जो इस वर्ष का प्रथम चरण है |संचारी रोग नियंत्रण माह की पूरी तैयारी कर ली गई है। अन्य विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा ।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 2 अप्रैल से 30…
सीतापुर: चोरों ने बनाया दो घरों को निशाना
सीतापुर: कोतवाली मिश्रित के ग्राम जयपुर में अज्ञात चोरों का अनवरत आतंक जारी है । बीते दिनों अज्ञात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए की नगदी व जेवर चुरा कर चंपत हो गए थे । आज बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम जयपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रामदयाल के टिंबर स्टोर को अपना निशाना बनाया और सटरिंग लगाने वाले 60 लोहे के गाटर किसी ट्रक में लादकर चंपत हो गए । हालांकि कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीरें कैद हो गई हैं ।…
सीतापुर :कस्बे में पेयजल संकट को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के जिलाउपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
सीतापुर : भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के जिलाउपाध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर शुक्ला राणा के नेत्रत्व में आज जागरूक नाकरिकों और अधिवक्ताओं ने नगर विकास मंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रित को देकर कस्बा मिश्रित में पेय जल संकट का समांधान कराए जाने की मांग की है । इस ज्ञापन में कहा गया है । कि कस्बा मिश्रित के मोहल्ला रन्नूपुर वार्ड नम्बर 2 का ट्यूबवेल 2 वर्ष से खराब पड़ा है । और लग भग 1 मांह पूर्व मोहल्ला रन्नूपुर वार्ड नम्बर 3 का भी ट्यूबवेल खराब हो गया…
फर्रुखाबाद: अवैध बालू खनन पकड़ने पर एसडीएम के अर्दली से मारपीट
अवैध बालू खनन पकड़ने एसडीएम की जीप से गए अर्दली का खनन करने वाले बुग्गी चालकों से विवाद हो गया। बुग्गी चालकों ने अर्दली की डंडों से पिटाई कर दी। यह देखकर सुरक्षा गार्डों ने बुग्गी चालकों पर लाठियां चलाईं, जिस पर चालक बुग्गी छोड़कर भाग गए। बालू से लदीं 11 बुग्गियां सीज की गईं हैं। शहर के गंगा तटों पर बालू का अवैध रूप तेजी से चल रहा है। बुधवार को खनन माफियाओं के खिलाफ अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया गया। सुबह जिलाधिकारी आवास के पीछे गंगा…
बॉलीवुड के बादशाह अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी में मेहमानों को पराठे खिलाने वाला आगरा का ‘ब्रांड रामबाबू’, पत्नी और बेटे को आज रोटियों के भी लाले
वक्त भी अजीब है, क्या से क्या दिखला दे। एक समय में ऐशो आराम के साथ शान ओ शौकत थी। आज बिल्कुल फटेहाल। बात हो रही है कि देश और दुनिया में मशहूर आगरा के ब्रांड रामबाबू पराठे वालों के परिवार की। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी में मेहमानों को पराठे खिलाने के लिए आगरा से रामबाबू पराठे वालों को बुलाया था। दुबई के अलावा कई अन्य देशों में भी होने वाली महंगी शादियों में रामबाबू के पराठों की डिमांड रहती है।…
बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में श्रीलंका राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन में पत्रकारों समेत करीब दस लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल छह लोगों को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं चार अन्य को कलुबोविला के कोलंबो साउथ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए सभी पुरुष हैं। इनमें ज्यादातर पत्रकार शामिल हैं। श्रीलंका में मौजूदा आर्थिक हालातों का समाधान निकालने में विफल रही सरकार के खिलाफ लोगों…
कोर्ट ने एनसीबी को आर्यन खान ड्रग्स मामले में दी राहत, 60 दिनों में कर सकेंगे चार्जशीट दायर
आर्यन खान ड्रग्स मामले में सुनवाई करते हुए मुंबई सेशन कोर्ट ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी राहत देते हुए चार्जशीट फाइल करने के लिए 60 दिनों का और समय दिया हैl गौरतलब है कि इस मामले में एनसीबी को 90 दिनों में चार्जशीट फाइल करनी थीl इस मामले में शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान करीब 1 महीने मुंबई के आर्थर रोड जेल में रह चुके हैंl उनके साथ कई अन्य लोगों को भी इस मामले में जेल में रहना पड़ा थाl एनसीबी का कहना है कि…
महिला डांसर के ‘उत्पीड़न’ के मामले में Ganesh Acharya की चार्जशीट दायर, बढ़ी मुश्किलें
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैंl मुंबई पुलिस ने कई धाराओं के अंतर्गत उनपर केस दर्ज किया थाl इसकी अब चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की हैl गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न, पीछा करना, परेशान करना जैसे गंभीर आरोप लगे हैंl यह केस 2020 में एक को-डांसर ने फाइल किया थाlओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे शिकायत की जांच कर रहे थेl इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘अब कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई…
बॉक्स ऑफिस पर राजामौली की फिल्म ने मचाई तबाही, 7 दिन में कमाए इतने करोड़
एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस और भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘आरआरआर’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। फिल्म की कमाई से कई रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं, खासकर तेलुगु स्टेट और यूएसए में। फिल्म ने हिन्दी बाजार में अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसकी खास बात यह रही कि इसने इसे बरकरार रखा है। वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद भी फिल्म सोमवार को फिल्म कुछ खास नहीं गिरी।वीकडे में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाई रखी और अपना पहला हफ्ता पूरा होने…
शरद यादव को अब दिल्ली में भी रहना मुश्किल; SC बोला खाली करो घर
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को 31 मई 2022 तक बंगला खाली करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को शरद यादव को मानवीय आधार पर संसद सदस्य के रूप में आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 31 मई तक समय दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने शरद यादव को एक सप्ताह के भीतर एक हलफनामा देने को कहा कि वह कब तक बंगला खाली कर देंगे। एक सप्ताह के भीतर अंडरटेकिंग जमा नहीं करने की स्थिति में यादव को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश…
सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर क्यों माला चढ़ाकर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों से जानें पूरा मामला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर फूल की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। दरअसल कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों के खिलाफ विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान राहुल ने ऐसा किया है। इस प्रदर्शन में अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है…
असम, मणिपुर और नगालैंड के कुछ इलाकों से हटेगा AFSPA, मोदी सरकार का बड़ा फैसला,
देश की मोदी सरकार ने सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने नगालैंड, असम और मणिपुर के कुछ इलाकों से अफस्पा को हटाने का फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अमित शाह नेट ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत सरकार ने दशकों बाद नगालैंड, असम और मणिपुर राज्यों में अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है।उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि अफस्पा…
आज करेंगे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एस जयशंकर से मुलाकात, सभी देशों की रहेगी निगाह
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने वाले हैं। सर्गेई दो दिवसीय दौरे पर कल भारत पहुंचे थे। उनका ये दौरा ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई छिड़ी है और ये लड़ाई दूसरे माह में पहुंच चुकी है। यही वजह है कि उनका ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच आज होने वाली वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।बता दें कि इस जंग के छिड़ने के बाद से…
