प्रयागराज- के पूर्वांचल के मेजा तहसील मुख्यालय से करीब चार कि0मी0 की दूरी पर बसे कोईलहा गाँव मे द 24 परिवार के बरिष्ठ पत्रकार सुंदर लाल सोनी के अगुवाई में दि0, 13/03/2022 को जिला प्रयागराज के सभी द दस्तक 24 पत्रकार बंधुओ के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l कार्य क्रम में द दस्तक 24 परिवार प्रयागराज के सभी साथियों के अलावा अम्बेडकर युग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद एडवोकेट, तथा नरेंद्र सिंह एडवोकेट के सांथ, साथ दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के कई सम्मानित…
Month: March 2022
पहले भारतीय बल्लेबाज बने श्रेयस अय्यर डे-नाइट टेस्ट मैच में यह खास रिकार्ड बनाने वाले
बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में टीम के लिए अच्छी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने एक खास रिकार्ड भी अपने नाम किया। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 9 विकेट पर 303 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी।श्रेयस अय्यर भारत की तरफ से एक डे-नाइट टेस्ट मैच की दोनों…
आलू-टमाटर का भाव जानने राजनीति में नहीं आया हूं : पीएम इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए रविवार को कहा कि वह आलू, टमाटर की कीमतों का भाव जानने राजनीति में नहीं आए हैं। खान ने पंजाब प्रांत के हाफिजाबाद में एक राजनीतिक रैली में कहा कि देश उन तत्वों के विरूद्ध खड़ा होगा जो ‘धनबल के माध्यम से’ सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उनके कार्यकाल के शेष समय में एक महान राष्ट्र बनने जा रहा है क्योंकि उनकी सरकार द्वारा घोषित…
यूक्रेन का दावा, फॉस्फोरस बमों से हमला कर रहे रूसी सैनिक…
यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध रविवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया। रूस ने यूक्रेन के शहरों पर रातभर बमबारी की और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी तबाह कर दिया। यू्क्रेन ने रूस पर आरोप लगाया कि उसने बमबारी के बीच फॉस्फोरस बमों से हमला किया है।यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाल ने रूस पर आरोप लगाया कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन में रात भर हमले किए और फॉस्फोरस बमों का इस्तेमाल किया है। हालांकि ये नहीं बताया कि इसमें कोई नागरिक घायल भी हुआ है या नहीं। ज्ञात…
तीन दिन पहले रवाना हुए प्रभास विदेश, इस जगह मना रहे दोस्तों संग वेकेशन
इन दिनों अपनी फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) को लेकर अभिनेता प्रभास (Prabhas) खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों से एक ओर जहां खूब प्यार मिल रहा है तो वहीं क्रिटिक्स की ओर से मिक्स रेटिंग्स मिली हैं। किसी ने फिल्म को काफी अच्छा बताया है तो किसी ने एवरेज। इस बीच प्रभास को लेकर एक अपडेट आया है। फिल्म राधे श्याम की रिलीज के पहले ही प्रभास ने देश छोड़ दिया था और वो अपने दोस्तों के साथ वेकेशन के लिए चले गए थे।प्रभास, 10 मार्च…
अमजद खान के लिए अमिताभ बच्चन ने इन पेपर्स पर किए थे साइन, निभाया था ‘याराना’,
बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रील लाइफ में ही हीरो नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो रहे हैं। अमिताभ को यारों का यार कहा जाता है और उन्होंने हमेशा ही अपनों की मदद की है। अमिताभ, शोले के गब्बर यानी अमजद खान (Amjad Khan) के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे और एक बार बच्चन ने उनकी जान भी बचाई थी। अमजद खान की पत्नी शैला खान (Shaila Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक हादसे के बारे में बताया जब अमिताभ उनके लिए…
आमिर खान का करियर 11 फ्लॉप फिल्मों से डूबने वाला था, इसको कैसे सही किया आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 57th जन्मदिन (Aamir Khan Birthday) मनाने वाले हैं। अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्मों के लिए मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बीते कुछ सालों में रिलीज हुई लगभग हर एक फिल्म में आमिर खान अलग-अलग चैलेंजिंग रोल निभाते आए हैं और यही वजह है कि उन्हें वर्सेटाइल एक्टर भी कहा जाता है। तारे जमीन पर, गजनी, दंगल, लगान और रंग दे बसंती समेत ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें आमिर खान ने अपनी मौजूदगी…
रक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश
पहले कोरोना महामारी और उसके बाद यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जिस तरह वैश्विक भू-राजनीति में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं, उसे देखते हुए भारत सरकार के स्तर पर भी गहन मंथन का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में जो मुद्दे उठे हैं वे इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि भारत की रणनीतिक तैयारियों को लेकर सरकार अब देरी करने के मूड में नहीं है। बैठक में…
सोनिया गांधी ही करेंगी पार्टी का नेतृत्व, कांग्रेस में होंगे बदलाव
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की रणनीति पर मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, हरीश रावत, मल्लिकार्जुन खड़गे और अंबिका सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने पार्टी में सुधार की अपील की। हालांकि उनका यह भी मत था कि फिलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी की बागडोर संभालें।बैठक में पांच राज्यों…
कर्नाटक में होगा विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार, केंद्रीय नेतृत्व की सरकार और संगठन दोनों पर नजरें
भाजपा में एक तरफ जहां चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं दक्षिण के उसके एक मात्र गढ़ कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संगठन को कसने की अनौपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है। 30 मार्च तक चलने वाले राज्य विधानसभा सत्र के बाद कभी भी कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार संभव है। जबकि पांच महीने में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।बताया जाता है कि केंद्र से एक टीम अनौपचारिक रूप से हर मुद्दे पर…
लखनऊ: भारतीय एकता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई सम्पन्न
भारतीय एकता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया एवं कुछ महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई जिसमे से प्रदेश संयोजक नीरज श्रीवास्तव, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अंशुमन श्रीवास्तव, हरदोई नगर सचिव अनूप कुमार द्विवेदी जी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया जिसमे राष्ट्रीय महासचिव शरद श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, प्रदेश सह-संयोजक आदित्य सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव पुनीत श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संदीप वर्मा एवं समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे l Report :…
फर्रुखाबाद :होली पर्व को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पीस कमेटी की हुई बैठक
फर्रुखाबाद: नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में थाना कोतवाली फर्रुखाबाद मे आगामी त्यौहार होली व शबे बरात के संबंध में पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर आगामी त्यौहार होली व शबे बरात को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में वार्ता की गई तो किसी द्वारा कोई आपत्ति प्रकट नहीं की गई वह दोनों समुदाय के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण सकुशल त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया गया तथा त्यौहार के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या सामने नहीं आएगी ।
फर्रुखाबाद-भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों का जोरदार से किया गया स्वागत
फर्रुखाबाद: जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं अपना दल एस विधायक डॉ सुरभि गंगवार को सम्मानित किया गया ।इस दौरान ब्रज फाग उत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमें कलाकारों ने राधा-रानी स्वरूप में प्रस्तुति दी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्षों सत्यपाल सिंह ,डॉ भूदेव सिंह राजपूत एवं दिनेश कटियार को भी सम्मानित किया…
एकता की अध्भुत मिशाल 17 साल से गांव वाले चला रहे रेलवे स्टेशन, हर महीने होती है 30 हजार की कमाई
राजस्थान अजूबों का खजाना है. यहां ऐसी अनोखी चीजें हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. अपने अक्सर स्टेशनों को रेलवे डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जाते सुना होगा, लेकिन राजस्थान नागौर में एक ऐसा स्टेशन है जिसे आम लोग चलाते हैं. हम बात कर रहे हैं जालसू नानक हाल्ट रेलवे स्टेशन की. यह देश का इकलौता ऐसा स्टेशन है जिसे ग्रामीण चलाते हैं. नागौर जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर जालसू नानक हॉल्ट रेलवे स्टेशन देश का एक खास रेलवे स्टेशन है. यह स्टेशन रेलवे द्वारा नहीं बल्कि क्षेत्र के…
निर्माता” आनंद गिरी” के निर्माण में बन रही भोजपुरी फिल्म’ दिलदार’ की सूटिंग जोरों पर
GSP Films के बैनर तले व आनंद गिरी के निर्माण में बन रही भोजपुरी फिल्म दिलदार की सूटिंग नेपाल के खूबसूरत वादियों में चल रही है। फिल्म के मुख्य भूमिका में दीपक दिलदार व प्रियंका महाराज स्टारर नजर आएंगी। फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म के निर्माता’ आनंद गिरी’ ने फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक को बताए कि ये लव स्टोरी व फैमली ड्रामा फिल्म है ये पूरी तरह से साफ सुथरी बन रही है ये पूरी वर्जन के लोग देख सकते है। और ये फिल्म काफी अच्छी है…
सऊदी अरब में एक दिन में 81 लोगों को दी सजा-ए-मौत, टूटा 1980 का रिकॉर्ड
अपने बेहद सख्त नियम कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब में शनिवार को 81 लोगों को मौत की सजा दी गई. अरब देश के हालिया इतिहास में एकसाथ इतने लोगों को सूली पर चढ़ाने का यह रिकॉर्ड है. जिन लोगों को ये सजा दी गई, उन पर दुष्कर्म, हत्या, पूजास्थलों पर हमला, आतंकवादियों से संबंध जैसे कई संगीन अपराध साबित हुए थे. इनमें आतंकवादी संगठन अल कायदा , इस्लामिक स्टेट और हूती से जुड़े लोग भी थे. सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया…
बहराइच:बलहा में कांग्रेस के वोटो की संख्या से ज्यादा दबे नोटा का बटन
बहराइच/ बलहा विधानसभा कांग्रेस को मिले 2121 वोट नोटा का दबा बटन 2687 बलहा में लगातार तीसती बार जप्त हुई कांग्रेस की जमानत कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी मत नहीं मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। बलहा में कांग्रेस की हालत धीरे धीरे बद से बत्तर होती जा रही है।एक हिसाब से कहे तो बलहा में कांग्रेस का सूपड़ा पूर्ण रूप से साफ हो चुका है।प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में इतिहास की सबसे बुरी हार झेलनी…
गड़बड़ी’ के चलते पाकिस्तान में जा गिरी भारत की मिसाइल
भारत की तरफ से पाकिस्तान में तकनीकी ‘गड़बड़ी’ के चलते फायर हुई मिसाइल का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. 11 मार्च के इस मामले को लेकर भारत की तरफ से बयान जारी किया गया था. बयान में यह साफ कर दिया था कि कुछ ‘टेक्निकल ग्लिच’ के चलते एक ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की तरफ फायर हो गई थी. इसके बाद से ही पाकिस्तानी खेमे में बवाल मचा हुआ है. पाकिस्तान के मुताबिक, मिसाइल 40,000 फीट की ऊंचाई पर ध्वनि से तीन गुना तेज गति के साथ पाकिस्तानी हवाई…
लखनऊ : इस वजह से चुनाव हार गए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, जिन्हें सिराथू विधानसभा सीट से करारी शिकस्त मिली है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में दोबारा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। वहीं केशव प्रसाद मौर्या चुनाव हार गए। केशव प्रसाद मौर्या की हार ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक प्रमुख ओबीसी नेता, केशव प्रसाद मौर्य, अपना दल (कामेरावाड़ी) की नेता पल्लवी पटेल से सिराथू सीट हार गए, उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्यासी पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से हरा दिया। शुक्रवार को द इंडियन एक्सप्रेस से…
मैनपुरी : अखिलेश यादव के करहल में चलेगा बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
सपा मुखिया अखिलेश यादव के विधानसभा क्षेत्र करहल में प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। एसडीएम ने पुलिसबल के साथ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर चौबीस घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने दी चेतावनीएसडीएम…
