उत्तर प्रदेश में विधानसभा का शोर थम चुका है. चुनाव परिणाम भी आ चुके हैं. चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वाले नेताओं के भाग्य का भी फैसला हो चुका है. इन सबके बीच पार्टी समर्थकों के अनुमान और दावों की सच्चाई भी सामने आ चुकी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी शर्त हारने और जीतने की सूचनाएं भी आ रही हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं अवधेश. अवधेश समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर BJP के एक सपोर्टर से शर्त लगाई…
Month: March 2022
UP बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने वालों की इस बार खैर नहीं है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में संगठित रूप से नकल कराने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किये जाने का फैसला किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक…
आखिर क्यों भड़क गए स्वामी प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ होने के कारण समाजवादी पार्टी को हार मिली है। इन्हीं तमाम विषयों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य एक टीवी चैनल से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे ओपी राजभर को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ‘आज तक न्यूज़ चैनल’ पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उनसे रिपोर्टर…
सपा गठबंधन में पड़ने लगी दरार, केशव देव मौर्या ने उठाए सवाल
यूपी विधानसभा में मिली हार के बाद सपा गठबंधन के साथी रहे महान दल के नेता केशव देव मौर्या ने सवाल उठाए हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद के आने के बाद पार्टी ओवर कॉन्फिडेंस हो गई थी। सपा ने हमारा सही इस्तेमाल नहीं किया।सपा के साथ गठबंधन करने वाले महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने परिणाम आने के बाद अपने सहयोगी दल सपा पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है। केशव देव मौर्य ने साफ कहा कि सपा ने हमारा सही इस्तेमाल नहीं किया। वह तो स्वामी प्रसाद…
आइपीएल के 15वें सीजन से शुरू करेंगे सुरेश रैना और रवि शास्त्री नई पारी
मिस्टर आइपीएल सुरेश रैना और भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में नए अवतार में नजर आएंगे। पहले सत्र से 2021 तक आइपीएल का हिस्सा रहे रैना को इस बार नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं लिया था। इस कारण इंटरनेट मीडिया में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जाइंट्स की काफी आलोचना भी हुई क्योंकि रैना आइपीएल में सिर्फ सीएसके और गुजरात लायंस से ही खेले गुजरात लायंस की भी दो साल कप्तानी तब की जब सीएसके निलंबित हुई। इसके बाद वह…
विफल हुआ उत्तर कोरिया का दागा हुआ ‘अज्ञात प्रोजेक्टाइल’
उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य शक्ति और हथियारों के परीक्षण को तेज कर दिया है। देश की ओर से नए-नए परीक्षण किए जा रहे हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया की सेना ने सूचना दी कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक ‘अज्ञात प्रोजेक्टाइल’ दागा था, जो लान्च के तुरंत बाद यह विफल हो गया। हवा में लगतार कई परीक्षण किए जाते रहे हैं, जिसमें संदिग्ध मिसाइल भी शामिल है, यह राजधानी प्योंगयांग के बाहर एक हवाई क्षेत्र से दागी गई थी।दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने…
पाकिस्तान क्यों हुआ कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाखुश , जानें क्या कहा?
पाकिस्तान ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने पर पाबंदी संबंधी कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को गंभीर चिंता जताई। पाकिस्तान ने दावा किया कि यह फैसला धार्मिक रीति-रिवाजों की स्वतंत्रता के सिद्धांत को बरकरार रखने में विफल हुआ है एवं वह मानवाधिकार का अतिक्रमण करता है।कर्नाटक हाई कोर्ट ने कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली उडुपी स्थित ‘गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज’ की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग की याचिकाएं मंगलवार को खारिज कर दीं और कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम धर्म में आवश्यक…
अवनीत कौर ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया जलवा, खूबसूरती के कायल हुए फैंस
अलादीन-नाम तो सुना होगा फेम एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड अपना करियर शुरू किया था। लेकिन आज बहुत ही कम उम्र में उन्होंने टेलीविजन में अपनी एक अलग जगह बना ली है। टेलीविजन के साथ-साथ अवनीत कौर ने फिल्मों में भी काम किया। अवनीत कौर की सोशल मीडिया पर एक बहुत ही बड़ी प्रशंसकों की लिस्ट है। फैंस अभिनय के साथ-साथ अभिनेत्री के फैशन सेन्स को भी काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर इतनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की जिसे देखकर…
हमारी फिल्म क्यों देखनी चाहिए : अनुपम खेर,
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 90 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन पर आधारित है। इस फिल्म की पूरे देश में जमकर तारीफ हो रही हैं। विवके अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफी तारीफ की है। उन्होंने सोमवार को अपने एक संबोधन में पीएम मोदी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और उसके मेकर्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 90 में दशक…
राम गोपाल वर्मा की ‘जंगल’ से हुआ था राजपाल यादव के करियर में ‘मंगल’
राजपाल यादव की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में होती हैं। वह एक कॉमेडियन कलाकार हैं जिनके एक्टिंग पर्दे पर काफी अलग दिखती रहती हैं। राजपाल यादव ने अब तक ज्यादतार फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया है। उनका जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सटे जिला शाहजहांपुर में हुआ था। राजपाल यादव ने अपनी स्कूली पढ़ाई शाहजहांपुर से की। इसके बाद वह वहीं पर नाटक थियेटर से जुड़ गए।कुछ समय बाद राजपाल यादव अपनी थियेटर ट्रेनिंग के लिए साल 1992 के दौरान लखनऊ की भारतेंदु…
प्रयागराज : सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने हेतु मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।
प्रयागराज : भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिसके अंतर्गत स्मार्ट सिटीज को डीकन्जेस्ट करने, प्रदूषण मुक्त बनाने एवं उद्योग के दृष्टिकोण से और विकसित करने के दृष्टिगत सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने को कहा गया है उसकी समीक्षा आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में बैठक कर की। उन्होंने शहर में भीड़भाड़ कम करने के साथ-साथ आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति दुकानों तक एवं वहां से ग्राहकों तक बिना ट्रैफिक संबंधित समस्याओं को बढ़ाते हुए कैसे और बेहतर तरीके…
कांग्रेस का कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर बयान, कहा- स्कूल-कालेज के माहौल को बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने कहा कि किसी को भी स्कूल और कालेज के माहौल को खराब करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। शांति और सौहार्द को बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य को बोम्मई सरकार की है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और सभी को फैसले का इंतजार करना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सांप्रदायिक आधार पर भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे के लिए शांति और सौहार्द की बलि नहीं दी जानी चाहिए उन्होंने ट्वीट किया,…
सोनिया गांधी ने यूपी-पंजाब समेत पांच राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफे देने के लिए कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह निर्देश पार्टी कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक के बाद आया है जिसमें पार्टी की हार के कारणों पर विचार किया गया था। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश इकाइयों में पुनर्गठन के उद्देश्य से ये इस्तीफे मांगे गए हैं।सोनिया गांधी के इस निर्देश…
पंजाब की कमान संभालेंगे आज सीएम पद पर भगवंत मान, कैबिनेट का गठन 19 को
आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगेबताया…
पीलीभीत:खुश हों कि,किसी ने आप पर रंग डाला- हो सकता है अगले दो चार दिन आप कहीं रास्ते में जा रहे हों… और अचानक से सनसनाता हुआ पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे
पीलीभीत:खुश हों कि,किसी ने आप पर रंग डाला- हो सकता है अगले दो चार दिन आप कहीं रास्ते में जा रहे हों… और अचानक से सनसनाता हुआ पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे….तो गुस्सा न हों, न उन बच्चों को डांटे…बल्कि खुद को भाग्यशाली समझें…कि आपको उन नादान हाथों ने चुना है, जो हमारी संस्कृति को जिन्दा रखे हुए हैं… जो उत्सव को जिन्दा रखे हुए हैं… ऐसे कम ही नासमझ मिलेंगे…वैसे भी सारे समझदार बच्चे विडियोगेम, डोरेमोन और एंड्रॉइड के अंदर घुसे होंगे.. तो कृपया इन्हें…
रायपुर :- जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा मांग को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन
सौरभ यादव – तिल्दा – नेवरा :- जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की माँग को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व मे प्रदेश भर के हज़ारों छत्रों के साथ मिल कर पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर का घेराव किया गया। एनएसयूआई छात्रनेताओं का कहना है की पूरे वर्ष छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मध्यम से हुई है जिसके चलते छात्र परीक्षाओं को भी ऑनलाइन पद्धति से कराने की माँग कर रहे हैं।. लेकिन पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा का समय सारिणी घोषित कर छात्रों के मन मे…
एसपी पीलीभीत द्वारा आगामी होली व शब-ए-बारात पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया
आज दिनाँक 15-03-22 को गांधी प्रेक्षागृह, जनपद पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा आगामी होली एवं शब-ए-बारात पर्व के अवसर पर सुदृढ कानून व्यवस्था/सुरक्षा की समीक्षा एवं संभ्रांत व्यक्तियों के सहयोग/वार्ता हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के सभी थानों से आये संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। संभ्रांत व्यक्तियों में संवेदनशील गांव/मोहल्ला के विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपस्थित लोगों से आगामी होली, नवरात्र एवं शब-ए-बारात के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न…
फर्रुखाबाद-अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाएं, कोरोना से सुरक्षा पायें आज से 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी लगेगी -सीएमओ
फर्रुखाबाद : जनपद को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों का कोविड के टीके से प्रतिरक्षित करने की शुरुआत बुधवार से सिविल अस्पताल लिंजीगंज से की जा रही है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का ।सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहले से ही टीकाकरण हो रहा है | इंटर कालेजों में शिविर लगाकर किशोर किशोरियों का भी टीकाकरण किया जा चुका है जो बच्चे…
बहराइच:प्रधान ने अपने ही रिश्तेदारों से की मारपीट
बहराइच,अनिल मौर्य,दस्तक चाणक्य:थाना मोतीपुर अंतर्गत कतरनिया गांव के निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा ने अपने ही परिवार के लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर हमला व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2022 कि शाम 4:00 बजे राममिलन पुत्र मंगरू व सादिक पुत्र हमीद व रंजना पत्नी राममिलन व मयंक विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर व श्यामवीर पुत्र जगदीश जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर घर आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। जिससे घर पर मौजूद पत्नी शकुंतला देवी के द्वारा मना करने पर लोहे…
बहराइच:मोतीपुर पुलिस ने किया नैनिहा लूट कांड के अपराधियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
बहराइच/ मिहींपुरवा: थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा मंडी के लूट कांड का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है आपको बताते चलें बीते कुछ दिनों पहले गोल्डन होटल में लूट के प्रयास में गोल्डन को बदमाशों ने गोली मार दी थी इसका अभी भी इलाज चल रहा है पुलिस ने बताया की मुखबिर द्वारा बताया गया नैनीहां कांड के आरोपी कहीं दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए निकल रहे हैं जिस पर मोतीपुर थाना प्रभारी बृजानन्द सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर अपराधियों को धर दबोचने के उद्देश्य से निकल…
