फर्रुखाबाद आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के गुंडों द्वारा उनके आवास पर तोड़फोड़ की गई है एवं उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी गई है इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मांग करते हैं इन गुंडों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए एवं उन्हें जेल भेजा जाए इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव राज गौरव पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की बढ़ती…
Day: March 31, 2022
रायबरेली-इंतजार के बाद बिना परीक्षा फल के वापस लौटे बच्चे
डलमऊ /रायबरेली- गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों का वार्षिक परीक्षा फल का वितरण होना पूर्व सूचना के अनुसार सभी बच्चे विद्यालय पहुंचे इस उम्मीद के साथ कि आज उनको रिजल्ट मिलेगा और वह पास होकर घर वापस लौटेंगे लेकिन स्कूल पहुंचने पर पता चला कि अभी रिपोर्ट कार्ड ही नहीं बने उसका कारण है कि विभागीय उदासीनता के चलते विद्यालयों में समय से रिजल्ट कार्ड नहीं पहुंच पाएगा विकासखंड डलमऊ के प्राथमिक विद्यालय आंबा, बलभद्रपुर जोहवा नटकी, मखदुमपुर, पाखरा मऊ, चंद्रपुर में 1:00 बजे तक बच्चे परीक्षा फल…
कोरबा: कटघोरा रोड दीपिका पेट्रोल पंप में गोलीकांड !
कोरबा दीपका स्थित पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को गोली मारने की कोशिश की और उससे बैग को लूट ने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली दीपका पुलिस कारवाही में जुड़ी हुई है! जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़
पीलीभीत : इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी के सदस्यों ने अलीगढ़ से आई विशिष्ट अतिथि मंडल 311 की मंडलाध्यक्ष डॉ दिव्या लहरी जी के साथ कुछ समय पूरनपुर की सुंदर जगहों को दिखाने में बिताए।
पीलीभीत पूरनपुर सीमा गुप्ता जी द्वारा हर्बल गार्डन का भ्रमण करवाया जिसमे 100 से भी ज्यादा औषधीय पौधे लगे हुए है।सिद्ध पीठ माँ काली जी के मंदिर का भ्रमण किया ।क्लब द्वारा मंदिर में किये गए कार्यों को मंडलाध्यक्ष द्वारा देखा गयाचार्टर अध्यक्ष ने बताया कि काली जी के मंदिर के विकास के लिए निरंतर क्लब यूँ ही कार्य करता रहेगाअध्यक्ष मोनिका होरा जी ने अपने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और उपहार देकर मंडलाध्यक्ष का सम्मान किया । अलीगढ़ मानसी क्लब की उपाध्यक्ष आरती जी भी साथ रही क्लब…
कोरबाः बालको के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से लगभग 5000 लाभान्वित, हेल्पएज इंडिया के सहयोग से संचालित की जा रही चलित स्वास्थ्य इकाई
कोरबाः बालकोनगर, 31 मार्च। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की इस परियोजना से कोरबा के 45 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 5000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। जरूरतमंदों को…
पीलीभीत: अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी ने थाना माधोटांडा का किया आकस्मिक निरीक्षण।
पीलीभीत: आज दिनांक 30.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा थाना माधोटांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण व बीट क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया। थाना परिसर में साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
भारत की पहली हाइड्रोजन कार सामने आई, नितिन गडकरी कार में बैठकर पहुंचे संसद
देश में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं. कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार हैं. ऐसे में लोग पेट्रोल और डीजल के विकल्प के रूप में सीएनजी जैसे ईंधन पर भरोसा कर रहे हैं. इस बीच देश में हाइड्रोजन कार भी सामने आ गई है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस हाइड्रोजन कार पर सवार होकर संसद पहुंचे. नितिन गडकरी ने इस दौरान कहा कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमने ग्रीन हाइड्रोजन को प्रस्तुत किया है. यह कार पायलट…
रायपुर :- नाबालिक से जबरन शारिरिक संबंध बनाने वाला गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा: थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी दिल कुमार देवार निवासी वार्ड क्र० 15 देवार पारा तिल्दा का दिनांक 28.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 13 साल 6 माह की दिनांक 27.03.2022 को दोपहर 2 बजे करीब घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो वापस घर नही आयी है।तथा पता तलाश पर नहीं मिली है जिस गुम इंसान क्रमांक 33 / 2022 कायम कर सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में एवं नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात…
भाजपा में शामिल हो सकते है शिवपाल यादव , राज्यसभा जाना लगभग तय
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर भतीजे अखिलेश यादव को झटका दे सकते हैं। शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश की उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। शिवपाल ने बुधवार को विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की और मीडिया से बातचीत में कहा कि समय आने पर बताऊंगा। इस कारण वह मंगलवार को अखिलेश द्वारा बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली गए शिवपाल की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी…
अंक तालिका में बैंगलोर की जीत के बाद हुआ बदलाव, टाप पर है विस्फोटक कप्तान की टीम
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब सभी टीमें एक एक मैच खेल चुकी है। अंक तालिका में अब टीम के फैंस की दिलचस्पी बढ़ रही है क्योंकि इस बार मुकाबला 8 नहीं बल्कि 10 टीमों के बीच है। बुधवार को बैंगलोर और कोलकाता की टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव हुए।बैंगलोर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता को टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में महज 128 रन के स्कोर पर रोका। लक्ष्य आसान दिख रहा था लेकिन…
फर्रुखाबाद: चीनी मिल में शराबी कर्मचारी की हरकत नुकसान का सौदा बनी
कायमगंज : सहकारी चीनी मिल में गन्ना अनलोडिग क्रेन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर काम बंद कर दिया। जिससे मिल में पेराई ठप हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मुश्किल से उसे क्रेन से उतार कर दूसरे कर्मचारी को लगाया। इस कारण करीब डेढ़ घंटा पेराई बंद रही। पुरानी जर्जर मशीनों वाली चीनी मिल में बार बार तकनीकी खराबी से आए दिन पेराई बंद होने से किसान परेशान रहते हैं। बुधवार को एक कर्मचारी ने शराब पीकर करीब डेढ़ घंटे तक पेराई बाधित रखी।…
फिल्म को लेकर परेश रावल ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर तो संसद तक में चर्चा में हुई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो फिल्म का पूरा विरोध किया है। उन्होंने ये तक कह दिया था कि फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने के लिए कहा जा रहा है। इससे अच्छा फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज कर दो। फ्री में सब इस फिल्म को देख सकते हैं। अरविंद केजरीवाल का ये स्टेटमेंट ना सिर्फ फिल्म…
पीलीभीत :पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया
पीलीभीत : पूरनपुर शपथ ग्रहण उपरांत प्रथम बार अपने ग्रह पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ विधायक बाबूराम पासवान को फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जन जन का प्रयास एवं विकासशील विधायक बाबूराम पासवान के अपने ग्रह पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दीक्षित ने नगर कहां से बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद का भी फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। श्री दीक्षित ने कहा कि मोदी योगी के सफल…
कंगना रनौत के लॉक अप को करण कुंद्रा ने मारी लात
बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद तो जैसे करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के पास ऑफर्स की झड़ी सी लग गई है। इस समय करण कुंद्रा के पास काम की कोई कमी नहीं है और लगातार उन्हें किसी ना किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही करण कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में बतौर जेलर नजर आए थे। बीच-बीच में वह लॉक अप के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने आते रहते हैं लेकिन लगता है…
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अप्रैल में नहीं उठेगी की डोली
रणबीर कपूर इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने और आलिया भट्ट ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मच-अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा इन दिनों वह अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen) को प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर को अपनी शादी से जुड़े सवालों का सामना बार-बार करना पड़ रहा है। इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी एक…
नवाज शरीफ ने भारत को दिया था, आतंकी अजमल कसाब का ब्योरा
पाकिस्तानी संसद में रखे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नेता नवाज शरीफ ने भारत को पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा के मृत आतंकी अजमल कसाब का ब्योरा दिया था, जिसने 2008 में मुंबई में 26/11 हमले की शुरुआत की थी। अजमल कसाब पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला था। 2008 में देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को झकझोर देने वाले हमले में…
COVID वेबसाइट लांच कर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना का दूसरा बूस्टर डोज लोगों को भी दी लगाने की हिदायत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अपना दूसरा कोरोना बूस्टर शाट ले लिया है। बाइडन ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मैनें दूसरा बूस्टर डोज ले लिया है और मुझे कोई दर्द नहीं हुआ है। बाइडन ने इसी के साथ ही कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए कोरोना संबंधी वेबसाइट COVID.gov को लांच कर 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर लेने की सलाह दी।अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ये वेबसाइट एक ऐसा मंच है जहां कोरोना सुरक्षा संबंधित हर…
यूपी में मंत्रियों को खुद करना होगा कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन, अफसरों के सहारे नहीं चलेगा काम,
रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म (सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सूत्र पहले ही अंगीकार कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे अपने दूसरे कार्यकाल की नई सरकार के लिए फार्मूला बनाते नजर आ रहे हैं। कामकाज में मंत्रियों की न सिर्फ सक्रियता रहे, बल्कि वह विभाग के प्रदर्शन के प्रति जवाबदेही भी बनें, इसके स्पष्ट संकेत दे दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कैबिनेट के सामने प्रस्तुतीकरण मंत्रियों को ही करना होगा, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सिर्फ सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।…
लोकसभा में सीए, सीएस और आइसीडब्ल्यूए संबंधी विधेयक मंजूर, बदलावों से तीनों निकायों की स्वायत्तता नहीं होगी प्रभावित
लोकसभा ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के संस्थानों के कामकाज में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिवर्तन इन निकायों की स्वायत्तता को प्रभावित नहीं करेंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कास्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरी (संशोधन) विधेयक संबंधित संस्थानों की अनुशासनात्मक समितियों के पीठासीन अधिकारी के रूप में गैर-चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए), गैर-लागत लेखाकार और गैर-कंपनी सचिव की नियुक्त को सुगम करेगा है।ये तीन संस्थान, इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ), इंस्टीट्यूट आफ कास्ट…
तृणमूल पर बरसे अमित शाह ने कहा- हम विपक्षियों की हत्या कर नहीं हासिल करते सत्ता
लोकसभा में बहस दिल्ली में तीनों नगर निगमों (एमसीडी) के एकीकरण के विधेयक पर हो रही थी, लेकिन विपक्ष और सत्ता पक्ष की ओर से दूसरे राज्यों की राजनीति साधने की भी भरपूर कोशिश हुई। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत राय ने भाजपा पर सत्तालोलुप होने का आरोप लगाया तो गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें चुनाव के पहले और बाद में बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा का आइना दिखा दिया। पंजाब से कांग्रेस सदस्य रवनीत सिंह अपनी पार्टी की लाइन से अलग हटकर विधेयक के खिलाफ बोलने के बजाय आम…
