रायपुर :- गांव के विकास के लिए दीपक वर्मा ने किया आभार

सौरभ सिंह यादव ,तिल्दा नेवरा :- समीपस्त ग्राम सिर्वे में महिला भवन लोकार्पण तथा मड़ाई मेला का आयोजन किया गया था जिसमे रात में रंगा रंग कार्य क्रम किसन सेन जी का प्रोग्राम रखा गया था । महिला भवन लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति डोमेश्वरी वर्मा , विशिस्ट अतिथि जनपद श्री मति संतोषी मनहरण वर्मा , जनपद सभापति श्री ठाकुर राम वर्मा ,मिनेश नायक विधायक प्रतिनिधि और दीपक वर्मा (सिर्वे) महामंत्री युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण रहे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री…

मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को दिया खास मंत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना पूरा जोर लगाया था, लेकिन 115 सीटों के साथ दूसरा स्थान पाकर ही संतुष्ट रहना पड़ा. ऐसे में इस होली पर सपा के संरक्षक और सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को एक मंत्र दिया. सैफई में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुलायम सिंह बोले कि समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है, यह कभी बूढ़ी नहीं हो सकती. इस चुनाव में युवाओं ने बेहतरीन तरीके से मेहनत की है, इसलिए पिछली बार के मुताबिक…

ज्यादा छक्के लगवाने वाले लिस्ट में शामिल , जडेजा, चहल व अश्विन

आइपीएल में ऐसे बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है जिन्होंने जमकर छक्के लगाए हैं तो वहीं इस लीग में ऐसे भी गेंदबाज हैं जिनकी गेंदों पर खूब छक्के पड़े हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि गेंदबाज किसी भी टीम का अहम हिस्सा होते हैं और कई बार मैच में जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहती है। तो वहीं कई बार गेंदबाजों की जमकर पिटाई भी होती है और उनकी गेंदों पर जमकर चौके व छक्के लगते हैं। अब आइपीएल में भी जिस गेंदबाज की गेंद पर…

इमरान खान पकिस्तान में बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य ठहरा कर बचाना चाहते हैं सरकार

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से पूछा है कि क्या सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी के बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य करार दिया जा सकता है। 25 बागी सांसदों को आजीवन अयोग्य ठहराते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान जहां एक कठोर संदेश देना चाहते हैं, वहीं नेशनल असेंबली के बदले हुए आंकड़ों के लिए बीच उनके लिए बहुमत साबित करना आसान हो सकता है। इस बीच, विपक्षी दलों ने भी वैकल्पिक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने…

फर्रुखाबाद-लूट का प्रयास करनें में पुलिस ने मिर्ची पाउडर सहित दो को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद दुकानदार की आँखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करनें में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| शहर कोतवाली के मोहल्ला रस्तोगी निवासी राहुल यादव पुत्र सत्यनारायण की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनकी दुकान में लूट करनें का प्रयास किया गया था lपुलिस ने इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त मारकंडे शर्मा निवासी रेहा थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद, ग्राम चाँदपुर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद निवासी देवेन्द्र यादव उर्फ पिंकू पुत्र रामचंद्र यादव को गिरफ्तार किया है l जबकि एक अभियुक्त चंदन गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी गांजा भांग…

उड़ता पंजाब बन रहा है बहराइच

बहराइच : भारत-नेपाल सीमा से सटे जिले में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। कारोबारी चिह्नित हैं, बावजूद इसके पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम है। स्मैक, चरस, ब्राउन शुगर, गांजा, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों की खेप कहां से बहराइच आ रही है, किसी को नहीं पता। जिस तरीके से जिले में नशीले पदार्थो के सौदागरों का ठिकाना बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहराइच उड़ता पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा है। सीमा के रास्ते बड़े पैमाने पर नशे की…

25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे चीन के विदेश मंत्री, दो परियोजनाओं पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

ड्रैगन की सवारी नेपाल आने वाली है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च तक नेपाल के दौरे पर होंगे। इस यात्रा में वह नेपाली समकक्ष नारायण खड़का के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘विदेश मंत्री नारायण खड़का के निमंत्रण पर, स्टेट काउंसलर और पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना के विदेश मंत्री वांग यी 25 से 27 मार्च 2022 तक नेपाल का दौरा कर रहे हैं।’ यात्रा के दौरान वांग राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा…

फर्रुखाबाद : टीबी रोगियों को गोद लेगा क्षय रोग विभाग

फर्रुखाबाद : वर्ष 2025 तक टीबी को जड़ मिटाने के लिए सरकार जोर दे रही है। इसी के तहत लोगों की जांच की जा रही है। ताकि टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित का इलाज किया जा सके। अब शासन ने टीबी रोगियों को गोद लेने के आदेश दिए हैं। 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन टीबी रोगियों को गोद लिया जाएगा। इनमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक रखे जाने को कहा गया है। टीबी रोगियों को गोद लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है।…

फर्रुखाबाद : कायमगंज में फूंका राजस्थान के CM अशोक गहलोत का पुतला

कायमगंज : सालासर मार्ग में प्रवेश द्वार ढहाए जाने के दौरान राम दरबार की प्रतिमा तोड़े जाने पर हिदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध जताया। हिजामं विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेन चौराहे के पास राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला लेकर जमा हुए। नारेबाजी कर पुतले में आग लगा दी। कहा कि सालासर मार्ग पर बने प्रवेश द्वार को राजस्थान सरकार ने रात के अंधेरे में बुलडोजर से ढहाया, जिस पर राम दरबार की प्रतिमा विराजित…

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, आइसक्रीम ले जाते हुए दिखे पति

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। फैन्स और फॉलोवर्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने जन्मदिन को रानी मुखर्जी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें और उनके पति आदित्य चोपड़ा को पपराजी ने स्पॉट किया। आदित्य चोपड़ा आमतौर पर हमेशा कैमरे पर आने से बचते हैं लेकिन पत्नी के लिए इस खास दिन वह नजर आ ही गए। रानी के साथ उनकी करीबी दोस्त भी मौजूद रहीं जिन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन को और स्पेशल बना दिया। आदित्य और रानी दोनों ही बेहद…

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी 137 दिनों के बाद की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.21 रुपये प्रति लीटर और 87.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 105.51 रुपये प्रति लीटर…

चुनाव में जो हुआ उस पर न हो चर्चा, इसलिए ‘कश्मीर फाइल्स’ हुई रिलीज : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में क्या हुआ इस पर चर्चा न हो सके इसीलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को रिलीज किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म के टैक्स से जो पैसा इकट्ठा हो रहा है, उसके मुनाफे से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए कमेटी का गठन होना चाहिए जिसमें राजनीतिक नेता न हों। कमेटी में केवल…

रश्मि देसाई की होगी कंगना रनौत के शो में एंट्री, अली मर्चेंट पर भड़क गईं सारा खान

कंगना रनौत के शो लॉक अप (Lock Upp) को शुरू हुए अब एक महीने पूरे होने वाले हैं। अभी तक इस शो से कुल 4 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने कंगना के इस शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री पाई है। इससे पहले अली मर्चेंट भी शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री ले चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि टीवी…

प्रयागराज :पुलिस कर्मियों को एक साथ किया गया निलम्बित

प्रयागराज – बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कतिपय पुलिस कर्मी 30 दिवस या उससे अधिक समय से ग़ैर हाज़िर हो गए हैं। यही नहीं, उन्होंने पुलिस विभाग को कोई सूचना भी नहीं दी थी। अनुशासनहीनता और मनमाने रवैए के इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ कठोरतम विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन निलंबित 17 पुलिस कर्मियों में 03 दारोग़ा, 04 मुख्य आरक्षी और 10 आरक्षी शामिल…

पीलीभीत : बार्डर एरिया डवलपमेन्ट से सम्बन्धित योजनाओं के प्रस्तावों को ससमय करें प्रस्तुत-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बार्डर एरिया डवलपमेन्ट, नगरीय निकायों में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान व क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया सम्बन्धी बैठक कॉलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। क्षय रोग पीडितों को गोद लेने सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाये, जिसमें क्षय रोग पीडितों को गोद लेने सम्बन्धी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा और जनपद के क्षय रोग से पीडित बच्चों को जिला स्तरीय, ब्लाक एवं तहसील…

केशव प्रसाद मौर्य का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय

उत्तर प्रदेश में नई सरकार की नई टीम गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से दो दिन पहले तैयार कर ली जाएगी। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 45 से 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में हर जाति के साथ ही हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद एक विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों…

126 साल के स्वामी शिवानंद की सेहत देख हैरान हुए अक्षय कुमार, पद्मश्री से हुए सम्मानित

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में शामिल हैं। 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस कई यंग एक्टर्स के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं, मगर खुद अक्षय 126 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद की फिटनेस के मुरीद हो गये हैं, जिनका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इन्हीं में स्वामी शिवानंद भी शामिल हैं, जिन्हें योग के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।…

उत्तर प्रदेश में हो रही है मुख्यमंत्री के शपथ की जोरदार तैयारी

उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सरकार बनाने का बड़ा जनादेश दिया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा भी जोरदार तैयारी कर रही है। 25 मार्च को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह है। इससे पहले 24 तारीख को भाजपा ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।भाजपा ने सभी विधायकों से कहा है कि इस बैठक में सबका उपस्थित रहना जरूरी है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र के पर्यवेक्षक रघुबर दास शामिल होंगे। अमित शाह बुधवार को लखनऊ पहुंच…

मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की एन बीरेन सिंह ने ली शपथ, लगातार दूसरी बार बने राज्य के सीएम

एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। मणिपुर के राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्हें रविवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मणिपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधायक दल ने बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।सीतारमण ने कहा कि यह…

चुनावी रणनीति को लेकर राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक

चुनावी रणनीति को लेकर राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर सतर्क नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों पर इन दोनों सूबों के नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान की ओर से बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाना इसका साफ संकेत है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की।वहीं कांग्रेस…