रायबरेली:खूब उड़ा रंग गुलाल 3 दिन बाद मनाई गई होली

डलमऊ /रायबरेली :डलमऊ नगर पंचायत के साथ-साथ 28 गांव में 3 दिन के शोक के बाद सोमवार को होली का त्यौहार मनाया गया सुबह से ही बूढ़े बुजुर्ग बच्चे व महिलाएं टोली बनाकर एक दूसरे गले मिलते हुए होली की बधाइयां दी डीजे के धुन पर युवाओं ने खूब मस्ती की प्रशासन भी त्यौहार को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहा डलमऊ की ऐतिहासिक नगरी में होली के दिन शोक मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार होली के दिन डलमऊ के राजा डल की शाहसर्की की सेनाओं ने धोखे से…

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। वे 23 मार्च को राज्य के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। दरअसल पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था धामी फ्लावर भी हैं…

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्‍मानित,साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्‍मानित किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई हस्तियों को साल 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्‍मानित किया । गौरतलब है कि ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं। ‘पद्म विभूषण’ अवार्ड असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ जबकि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट…

सीतापुर-20 दिनों से खराब पड़ा हैंड पंप (नल ) ग्रामीण परेशान नहीं ध्यान दे रहे ग्राम प्रधान महफूज अंसारी

सीतापुर-मिश्रिख एक हफ्ते से खराब नल खुला पड़ा हुआ है ग्राम प्रधान नहीं दे रहे ध्यान ग्राम पंचायत आँट् के मजरा खनेहुना मे एक नल लगभग 20 दिनों से खराब पड़ा हुआ है उसमें बहुत ही गंदगी के साथ पानी निकल रहा है तथा उसमे केवल 4 बम्बे है जिससे पानी भी बहुत कम कम आ रहा है नल रिबोर करवाने वाला है यह नल लगभग 25 से 30 वर्षो का हो गया है उसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान को दी गयी तो उसने पंद्रह दिन तक कार्य को टाले…

फर्रुखाबाद-27 मार्च तक मनाया जायेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह

फर्रुखाबाद :अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृ वंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हो जो 27 मार्च तक चलेगा इस दौरान पहली बार गर्भवती हुई महिला का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा |डॉ सिंह ने कहा कि इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि जल्द से जल्द पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला का रजिस्ट्रेशन किया जा सके जिससे उसे इस योजना का लाभ मिल सके | साथ ही कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाईयों के साथ…

हार्ट अटैक की अफवाह पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी हार के बाद सुर्खियों में आ गए हैं, हालही में मौर्या की सेहत को लेकर एक खबर बहुत तेजी से प्रसारित हो रही थी। दरअसल, रविवार को सोशल मीडिया पर स्वामी मौर्य को दिल का दौरा पड़ने की एक खबर ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए इस खबर को अफवाह करार दिया, उन्होंने दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन्हें…

मैनपुरी : सरकारी स्कूल के बच्चे ने अपने अध्यापक की बना डाली तस्वीर

मैनपुरी : वास्तव में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बहुत बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है,अब सरकारी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के भी बच्चे अपनी प्रतिभा से समाज को अचंभित कर सकने की क्षमता रखते है।ऐसा ही कक्षा 07 की बालिका दीप्ति जो गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय अरम सराय ब्लॉक बेवर मे अध्यनरत है,इस बालिका ने मोबाइल की डी पी पर लगी अपने शिक्षक की फोटो को देखकर होली की छुट्टियों में एक सुंदर स्केच बनाया,और आज जब होली के बाद स्कूल खुला तो बड़ी मासूमियत…

योगी की नई सरकार में हो सकते हैं तीन डिप्टी सीएम!

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इतना ही नहीं बीजेपी, कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 साल बाद यूपी में रिपीट सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है. अब योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ लेने के साथ ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं. वहीं अभी सबसे बड़ा सवाल है कि 25 मार्च को योगी के साथ उनके डिप्टी का पद पर कौन शपथ लेगा. जानते हैं उप मुख्यमंत्री पद के लिए किन‌ नामों की चर्चा हो रही है. बता दें…

रायपुर :- गांव के विकास के लिए दीपक वर्मा ने किया आभार

तिल्दा नेवरा :- समीपस्त ग्राम सिर्वे में महिला भवन लोकार्पण तथा मड़ाई मेला का आयोजन किया गया था जिसमे रात में रंगा रंग कार्य क्रम किसन सेन जी का प्रोग्राम रखा गया था । महिला भवन लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति डोमेश्वरी वर्मा , विशिस्ट अतिथि जनपद श्री मति संतोषी मनहरण वर्मा , जनपद सभापति श्री ठाकुर राम वर्मा ,मिनेश नायक विधायक प्रतिनिधि और दीपक वर्मा (सिर्वे) महामंत्री युवा मोर्चा तिल्दा ग्रामीण रहे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री मति विद्या अनिल…

कौन है श्रेयस अय्यर का फेवरेट कप्तान, आइये जाने

भारतीय मडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाल ही में अपने फेवरेट कप्तान के बारे में बताया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में कई मैच खेलने वाले अय्यर ने इन दोनों को नहीं बल्कि केएल राहुल को अपना पसंदीदा कप्तान बताया है। अय्यर ने साउथ अफ्रीका दौरे पर राहुल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेली थी और उन्हें इस दौरान इस सलामी बल्लेबाजी की कप्तानी काफी पसंद आई।केएल राहुल को अपना पसंदीदा कप्तान बताते हुए श्रेयस अय्यर…

रूस का मिसाइल अटैक यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में , 100 से ज्यादा सैनिक ढेर

यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच जंग दिन ब दिन निर्णायक होती जा रही है। रविवार को रूसी मीडिया स्पुतनिक ने दावा किया कि रूसी सैन्य बलों ने जिटोमिर क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के एक प्रशक्षिण केंद्र को मिसाईल से नष्ट कर दिया जिसमें 100 से अधिक यूक्रेनी और विदेशी सैनिक मारे गये हैं।रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेकोव ने रविवार को जारी बयान में यह दावा किया कि उसने जंग के 25वें दिन यूक्रेन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। बताया गया है कि रूस ने जिटोमिर इलाके में…

रूस की मुश्किलें के बारें में व्हाइट हाउस के अधिकारी ने किया आगाह

यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस ऐसे देशों की सूची में सबसे ऊपर है जिस पर सबसे अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। बता दें कि रूस ने यू्क्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था। तब से ही लगातार उस पर प्रतिबंधों को लगातार कड़ा किया गया है। इसकी वजह से उसकी परेशानी भी बढ़ गई है। उसकी ये परेशानी अब और बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका उस पर प्रतिबंधों को और अधिक कड़ा करने को मन बना चुका है। अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर फार…

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बारे में कुछ अनसुने सच

टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं और उनसे जुड़ी हुई हर खबर जानने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस अक्सर उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। हाल ही में अपने एक नए इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने इस पर बात की और तेजस्वी संग अपनी शादी को लेकर कहा कि उन्होंने मान लिया है कि उनकी और तेजस्वी की शादी हो रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी फैमिली के साथ तेजस्वी…

प्रयागराज : जिलाधिकारी डफरिन अस्पताल पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रविवार को जिला महिला चिकित्सालय डफरिन पहुंच कर वहां पर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी निर्धारित आयु का बच्चा इस अभियान के अंतर्गत पिलाई जाने वाली पोलियो ड्राप से वंचित न होने पाए। प्रत्येक बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील…

क्यों रानी मुखर्जी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं, मां के कहने पर फिल्मों में किया काम

खूबसूरत अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज के समय में बॉलीवुड की सीनियर कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में काम किया है। रानी मुखर्जी उन अभिनेत्रियों में से भी एक जिनकी ज्यादातर फिल्में हिट साहित होती आई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में ही हुआ था। रानी मुखर्जी भी एक स्टार किड रही हैं। उनके पिता राम मुखर्जी एक जाने-माने डायरेक्टर रहे तो उनकी मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा अभियुक्त दिनेश प्रसाद पुत्र हीरालाल कोल निवासी ग्राम टंगहा गिरफ्तार

प्रयागराज: दि0, 18/03/2022 को ग्राम टंगहा ( ग्राम सभा दसवार) थाना मांडा प्रयागराज मे दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना मांडा मे पंजीकृत मु0अ0स0 71/22 धारा 376(2) पंजीकृत किया गया था घटना के दिन से ही फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज पुलिस अधीक्षक यमुनापार के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम ब0उ0नि0 रामकेवल यादव, अपने सहयोगी टीम हे0का0 मुन्ना प्रसाद, का0 गोपाल सिंह चाहर व का0…

बहराइच: सांसद अक्षवर लाल गोंड़ के मोतीपुर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन

गायघाट( बहराइच)-उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत मिलने के बाद बहराइच लोकसभा की 5 विधानसभा सीटों में 4 पर मिली विजय से उत्साहित कार्यकर्ताओं के सम्मान में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा डॉ आनंद कुमार गोंड द्वारा बलहा विधानसभा में भाजपा सांसद कार्यालय पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस भव्य होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बहराइच द्वारा आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को गुलाल का तिलक लगाकर सम्मान किया गया…

बहराइच : प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला इकाई की बैठक

बहराइच : बंजारी मोड़ बहराइच स्थित मा एडवोकेट राजेश कुमार कुशवाहा जी के आवास पर हुई। जिसमें आगामी 9 अप्रैल 2022 को सम्राट अशोक मौर्य का जन्म उत्सव मनाने पर चर्चा हुआ।जिसमे खैरा बाजार में सम्राट अशोक महान जयंती मनाने का निर्णय हुआ है। शिक्षा क्षेत्र के माने जाने माननीय महेंद्र सिंह कुशवाहा जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय संतोष कुमार मौर्य, मंडल प्रभारी माननीय लोकेश कुमार मौर्य, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष माननीय पवन कुमार जी, जिला महामंत्री दिलीप कुमार मौर्य,…

फर्रुखाबाद-सीडीओ एम अरुन्मोली ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद: 20 मार्च 2022 पोलियो एक ऐसी बीमारी है जो बच्चे को सामान्य जिंदगी जीने से रोक सकती है। इससे बचने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चोंज को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है | इसी को लेकर रविवार को कमालगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे पोलियो बूथ पर छह माह के गगन पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया |इस दौरान सीडीओ ने कहा कि सभी लोग अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चोंअ को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें क्योंकि यह आपके बच्चे को…

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर न्यूजीलैंड में क्यों हो रहा है विवाद

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स'(The Kashmir Files) को भारत में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का तगड़ा फायदा मिल रहा है। हालांकि फिल्म को कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। इन सबसे दूर न्यूजीलैंड में भी फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर न्यूजीलैंड में विवाद खड़ा हो गया है। देश के सेंसर प्रमुख फिल्म के प्रमाण पत्र की समीक्षा कर…