रायबरेली:अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड की हुई मौत

संवाददाता विनोद मौर्य गुरुबख्शगंज,रायबरेली – जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है और राहगीर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते जा रहे हैं आज एक ऐसा ही एक मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार होमगार्ड हरिकांत अवस्थी को जोरदार टक्कर मार दी है जिससे साइकिल सवार होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही घटना की सूचना पुलिस महकमे को पता चली वैसे…

रायबरेली: प्रबंधक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

, डलमऊ( रायबरेली): मुराई बाग कस्बे के न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को फाइनल कक्षा के छात्र छात्राओं को अंतिम विदाई दी गई प्रधानाचार्य प्रबंधक व शिक्षकों के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई 24 मार्च से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ गया है ऐसे में कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राएं स्कूल से विदा ले रहे हैं न्यू आदर्श इंटर कॉलेज में फाइनल कक्षा के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें बच्चे…

रायपुर :-बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजन्तर्गत 28 बालिकाओं को किया गया सायकल वितरित

सौरभ यादव- तिल्दा – नेवरा :- छ. ग.शासन कि बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शा. उ.मा. विद्या. बहेसर में 28 बालिकाओं को आज शाला में विधिवत रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा पलको के समक्ष सायकल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम में पालक कि ओर से प्रमुख रूप से श्री ज्ञान सिंह यादव, रामकमल साहू( पंच),श्रीमती अमरीका, लीलावती तथा विद्यालय परिवार से श्री एस.एल.डहरिया (प्राचार्य) एवं शाला स्टाफ़ उ.मा. शाला तथा पूर्व मा. शाला के सदस्य उपस्थित थेसरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा…

शिवपुरी:तमाम रोक के बावजूद नहीं रूक रहा सट्टा, खुलेआम काटी जा रही पर्चिया, नहीं किसी का भय

शिवपुरी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी सट्टा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सट्टे का जाल इस कदर फैला हुआ है कि विगत दिवस सटोरियों के खिलाफ लगातार चले अभियान के बावाजूद कोई असर नहीं आया है और यह काला धंधा बदस्तूर जारी है। इसका जीता जागता उदाहरण कमलागंज में मिला जहां खुलेआम सट्टे की पर्चियां काटी जा रही हैं किसी कंट्रोल की दुकान पर लोग राशन लेेने आते हैं उसी तरह सट्टे की दुकान पर लोग सट्टा लगाकर पर्चियां लेने आते हैं। कमलागंज क्षेत्र के सट्टे…

रायपुर :- धरना प्रदर्शन अपने हि कर्मचारी को कंपनी शराब का आदि होने और अनावश्यक बार बार अपसेट रहने की बात पर अल्ट्राटेक बैकुंठ

सौरभ यादव – तिल्दा नेवरा :- समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मेन गेट पर कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर अचानक बच्चों महिलाओं के साथ धरने पर बैठे।ज्ञात हो कि जब से सेंचुरी सीमेंट से अल्ट्राटेक हुआ है।तब से कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। बहुत से सुविधाओं को बंद किया जा रहा है। आज शनिवार को सुबह जनरल शिफ्ट मे अचानक चार कर्मचारी परिवार सहित जीसमे महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है। वे सभी मेन गेट पर आकर बैठ गया। क्योंकि उनके पतियो…

रायबरेली: गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया पार

डलमऊ/ रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्हा गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा जनरल स्टोर की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का माल उठा ले गए शुक्रवार की सुबह दुकान मालिक को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी  ग्राम निवासी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को रोज की तरह गोमती में ताला लगा कर देर शाम घर चला गया और सुबह लोगों के द्वारा चोरी की सूचना पर मौके पर गया तो गुमटी का ताला टूटा पड़ा…

बहराइच: सलारपुर विद्यालय में चलाया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, निबंध/चित्रकला प्रतियोगिता तथा संदीक्षा सदस्यों के लिए वेबिनार

बहराइच :  59 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “देश की हिफाजत- देश की सुरक्षा” थीम पर कार्यक्षेत्र के सलारपुर विद्यालय में छात्राओ के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताओ का आयोजन किया | उत्कृष्ट छात्राओ को प्रशस्ति प्रत्र व मेडल देकर सम्मानित किया | इसके अतिरिक्त वाहिनी परिसर नानपारा में संदीक्षा सदस्यों हेतु डिजिटल भुगतान पर नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आँफ इंडिया के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया | कार्यक्रम मे श्री शेखर बजाज उप-कमांडेंट, श्री संतोष निमोरिया,…

बहराइच:जंगल के निकट गए ग्रामीण का बाघ ने किया शिकार।

मोतीपुर /बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कटियारा बीट में शनिवार को बाघ ने एक ग्रामीण का शिकार कर लिया। बाघ कतर्निया जंगल का है या नेपाल का इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर दी है। बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया फकीरपुरी गांव निवासी अवधराम (49) पुत्र बदलूराम शनिवार सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल के निकट खेत को गया हुआ था। सुबह 11.45 बजे के आसपास रेंज के कटियारा बीट में जंगल से निकले बाघ ने अवधराम…

सीतापुर: मार्ग दुर्घटना में रोडवेज बस ने एक 8 वर्षीय बालिका को कुचला और बस लेकर हुआ फरार

सीतापुर – मिश्रित से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने एक 8 वर्षी बच्ची को कुचल दिया मिश्रिख़ सिधौली मार्ग पर काशीपुर मोड़ के पास वही खेंदौरा गाँव हौसला की पुत्री सिंटू 8 वर्ष स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी मिश्रिख से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसको कुचल दिया वही बस चालक बस लेकर फरार हो गया वही गुस्साए बालिका के के परिजनों ने रोड जाम कर दिया और का काफी हंगामा किया सूचना पाकर मौके पर पर पहुंचे सीओ मिश्रिख सुशील कुमार मिश्रिख…

पूर्व IPS असीम अरुण जीत के बाद अचानक पहुंचे सपा कैंडिडेट के घर दी अधभुद मिशाल जिसे लोग देखते रह गए

यूपी विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आने के बाद सियासी मूड कुछ अलग दिख रहा है. वहीं, पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक बनने वाले असीम अरुण एक बात को लेकर इस वक्‍त चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अनिल कुमार दोहरे को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया है. कन्नौज सदर सीट पर दोहरे तीन बार के विधायक थे. चुनाव खत्म होने के बाद जब परिणाम आया तो यहां बड़ा उलटफेर था. अनुभवी अनिल दोहरे चुनाव हार…

यूपी में कैसे महिलाओं ने किया खेल, समझिए

हमें मोदी पसंद हैं- ये शब्द थे रावत समुदाय की उस महिला के, जो मोहनलालगंज में अपने पति के साथ बैठकर सरकारी योजनाओं से मिलने वाले फायदे हमें गिना रही थी। उसे सरकारी इमदाद के रूप में राशन और गैस मिल रहे थे, साथ ही, नए बने ‘ई-श्रम कार्ड’ से 1,000 रुपये बहुत जल्द मिलने का वादा किया गया था। दूसरी ओर, उसके पति की राय भी बिल्कुल स्पष्ट थी। बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई की वजह से उसका वोट समाजवादी पार्टी को जाने वाला था। एग्जिट पोल पर यदि विश्वास…

विधानसभा चुनाव : बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया

बहराइच में पोस्टल बैलेट ने सभी को चौंकाया । विधानसभा चुनाव में भाजपा को सपा ने पोस्टल बैलेट हासिल करने में पीछे छोड़ दिया। 3687 मत में से सपा ने 2163 मत हासिल कर लीड बनाई तो भाजपा 1114 मत पाकर दूसरे नंबर की पार्टी रही। बसपा को 233 मत ही मिल सके। जिले में पांचवें चरण में मतदान हुआ था। कर्मचारियों के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसका असर साफ दिखाई दिया। पोस्टल बैलेट में सपा ने…

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी क्यों हुए नाराज ,खबर से समझें

नवाबगंज , फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बीते शुक्रवार दोपहर गांव बबना स्थित झील व गांव कडिउली में गोशाला का निरीक्षण किया। इस अचानक हुए निरिक्षण से गोशाला में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांव बबना में स्थित झील की खोदाई कार्य का शुक्रवार दोपहर बाद जिलाधिकारी संजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ने निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मार्ग से झील तक जाने का रास्ता न होने पर जानकारी ली। साथ ही राजस्व कर्मियों ने रास्ता की नापजोख कर…

विधानसभा चुनाव :फर्रुखाबाद में किसकी किसकी जमानत जब्त हुई

विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के अलावा काफी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे। हालांकि मुकाबला आमने सामने का हो जाने के चलते रनर और विनर के अलावा किसी की जमानत तक नहीं बची। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियों के अलाव निर्दलीय प्रत्याशियों सहित सात से लेकर 13 तक प्रत्याशी मैदान में मौजूद थे। इसके बावजूद चारों सीटों पर मुकाबला सीधे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधनों के बीच सिमट…

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बनी मिताली राज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 10वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान मिताली राज ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह बतौर कप्तान महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में यह मिताली का 24वां मुकाबला है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम था जिन्होंने 23 वर्ल्ड कप मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।मिताली राज –…

लुहान्स्क ओब्लास्ट के 70 प्रतिशत हिस्से पर मास्को का हुआ नियंत्रण

यूक्रेन पर हमले को लेकर कई यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी जी-7 देशों के साथ मिलकर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े होने के लिए कनाडा और हमारे G-7 साझेदार देश अधिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पुतिन और उनके समर्थकों पर दबाव डालेंगेवहीं, दूसरी ओर पूर्वी यूक्रेन के…

अमेरिका बोला रूस के दावों पर, जैविक हथियारों को लेकर झूठ फैला रहा है रूस

अमेरिका ने जैविक हथियारों को लेकर रूस पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि रूस ने जैविक और रासायनिक हथियारों को लेकर दुष्प्रचार फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का उपयोग करने के प्रयास में यूएनएससी की बैठक बुलाई है। नेड प्राइस ने बताया कि रूस के अधिकारियों ने 24 फरवरी से अब तक युद्ध का विरोध कर रहे करीब 14,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बेवजह के युद्ध से बचकर शरण…

‘बचपन से हो रही हूं बॉडी शेमिंग व अश्लील टिप्पणियों का शिकार, ‘नागिन’ सायंतनी घोष का छलका दर्द,

टीवी शो नागिन में नजर आने वाली सायंतनी घोष ने खुलासा किया है कि वह बचपन से बॉडी शमिंग का शिकार होती आई हैl सायंतनी घोष ने एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैl नागिन शो की अभिनेत्री सायंतनी घोष सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैंlअब सायंतनी घोष ने एक इंटरव्यू दिया हैl उन्होंने बताया है कि उन्हें अक्सर बॉडी शेम किया जाता है और वह इसका शिकार बचपन से होती आई हैl सायंतनी घोष…

हरियाणा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ हुई टैक्स फ्री, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऐसे किया शुक्रिया

विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) बीते कुछ वक्त से अलग अलग वजहों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। हालांकि सभी विवादों के बाद फिल्म 11 मार्च को रिलीज हो गई। फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग सोशल मीडिया पर देखी जा रही थी, ऐसे में अब इसको लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस बात की आधिकारिक जानकारी हरियाणा डीपीआर की ओर से दी गई है।हरियाणा डीपीआर की…

बेटी समाइरा का करिश्मा कपूर ने मनाया 17 वां जन्मदिन, आइये जानते है ख़ास

करिश्मा कपूर की बेटी समाइरा कपूर शुक्रवार को 17 वर्ष की हो गई हैl अब करिश्मा कपूर ने बेटी की केक कटिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl करिश्मा कपूर की बेटी समाइरा कपूर शुक्रवार को 17 वर्ष की हो गई हैइस अवसर पर करिश्मा कपूर ने बेटी समाइरा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी हैl उन्होंने केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कमेंट भी किया हैl…